शामली। रंगों और उमंगों के पर्व होली के अवसर पर जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नौ कुआं स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक करियर ने की, जबकि संचालन कुलश्रेष्ठ सैनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक अरुण जैन ने भगवान की वंदना एवं योगाभ्यास से कराई। इसके बाद सभी योग साधकों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।“योग आज के समय में वरदान है” — अशोक करियर
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक करियर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शरीर की संपूर्ण कसरत कराता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा भूमिया खेड़ा, आनंद भवन और शुगर मिल सहित विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क योग कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाती हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
हंसी-ठिठोली के साथ सामाजिक सौहार्द
होली के इस मिलन समारोह में वक्ताओं ने हास्य-चुटकुलों के माध्यम से उपस्थित साधकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप मिष्ठान का वितरण किया गया।इस अवसर पर अरुण जैन (संरक्षक), अशोक करियर (अध्यक्ष), कुलश्रेष्ठ सैनी (सह-सचिव), उमेश खुरगन (सचिव), संजय गर्ग, अमन गोयल, चरण सिंह, राम कुमार (चक्की वाले), देशपाल, शिवचरण, अरविंद कौशिक, रूपेश, रेखा देवी, पंकज गर्ग, प्रमोद गोयल, प्रवीण गोत्र सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
✍️ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह निर्वाल की विशेष रिपोर्ट
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “एनजीओ दर्पण” के लिए
📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
📧 ngodarpanbharat@gmail.com