Wednesday, June 29, 2022

रुकमणी महिला समिति ने चलाया स्वच्छ और प्लास्टिक वा पॉलिथीन मुक्त चलाया अभियान


रुकमणी महिला समिति यमुनोत्री शाखा द्वारा द्वारा 6 महीने से निरंतर यमुना जी का  स्वच्छ अभियान पर कार्य किया जा रहा है आज 29 जून को नगर निगम की टीम और मेयर महापौर नवीन जैन जी और नगर आयुक्त निखिल कुमार फु डे जी  ने खुद स्वयं आकर निरीक्षण किया

जैसे पूरे आगरा शहर का स्वच्छकरण और सौंदर्यकरण किया गया है उसी तरह उसी तरह ताजगंज ताजमहल दशहरा घाट पूर्वी गेट का किया जाएगा रुकमणी महिला समिति के संस्थापक अध्यक्ष मनोरमा गुप्ता और यमुनोत्री शाखा की सभी बहनों ने मिलकर इस अभियान को निरंतर जारी रखा और 

रुकमणी महिला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कविता चौरसिया तनु शर्मा रीता पाठक नोबिता लोहिया रत्न राठौर रेनू अग्रवाल दीपा राठौर

रेखा यादव, एनजीओ दर्पण, आगरा, उत्तरप्रदेश से पत्रकार अमीन अहमद व कैलाश चंद की रिपोर्ट

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Sunday, June 26, 2022

ज्ञान आधार वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ) के बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा/जागरूकता अभियान

 


आजकल ज्ञान आधार सोसाइटी (शालीमार बाग) सड़क सुरक्षा/जागरूकता कार्यक्रम पर एक पहल का आयोजन कर रही है। NGO के बच्चे उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख व्यस्त चौराहे पर जागरुकता ला रहे हैं। वे तख्तियों और बैनरों के माध्यम से संदेश दे रहे हैं, जिसमें "शराब पीकर गाड़ी न चलाएं / ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें / हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें / पैदल यात्री  ज़ेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करें / ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें /  निर्धारित गति सीमा बनाए रखें" जैसे नारे लिखे हों। एनजीओ के बच्चों के साथ कई सदस्य और शिक्षक यह काम कर रहे हैं। इसकी पहल ज्ञान आधार सोसायटी की सचिव श्रीमती वीनू विज  और अध्यक्ष श्री परवीन कुमार ने की है!  श्री मनोज कुमार, श्रीमती ममता खन्ना, उषा जी, आशा जी और श्रीमती मौसम भी इस पहल के तहत बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे सदस्य श्री मनोज कुमार जी ने पिछले 2-3 वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने करीब 13 सड़क हादसों के शिकार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई है। उन्होंने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए अपनी वैन का इस्तेमाल किया है। दिल्ली सरकार ने उन्हें कई प्रशंसा पत्र दिए हैं और उन्हें "दिल्ली के फरिश्ते पुरस्कार" से सम्मानित किया है।

श्रीमती वीनू विज ने कहा कि सड़क सुरक्षा बहुत ही ज़रूरी है। आये दिन सड़क हादसे में कई परिवार और लोगो की जान चली जाती है, या वह बुरी तरह से घायल हो जाते है। सड़को पर हादसों को रोकने के लिए ज़रूरी नियम बनाये गए है और इसी को सड़क सुरक्षा कहा गया है। सड़को पर पैदल चलने वाले और गाड़ी चलाने वाले लोगो को सड़क नियमो का पालन करना चाहिए। सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी । सड़को पर वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। हमे अपने स्पीड को हमेशा नियंत्रण में रखना चाहिए। बाइक और स्कूटी चलाने वालो को अच्छा और मज़बूत हेलमेट पहनना चाहिए। यह उनकी सुरक्षा के लिए ज़रूरी है।

गाड़ियों को सार्वजनिक जगहों जैसे स्कूल, कॉलेज के रास्ते पर संभल कर चलाना चाहिए जब भी हम अपनी गाड़ी चलाये तो हमे दूसरी गाड़ियों से दूरी बनाये रखनी चाहिए, ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना की सम्भावना ना बने। कार चलाने के दौरान हमेशा सीट बेल्ट लगाना चाहिए। वाहन चलाते समय सभी नियमो को मानना चाहिए। चलने के लिए हरदम फुटपाथ का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगो को सड़क पार करने के लिए ज़ेबरा क्रासिंग और ओवर ब्रिज का उपयोग करना चाहिए। सड़क पर ज़रूरी है सतर्कता लोगो को आजकल हर समय मोबाइल से जुड़े रहना पसंद है। कई लोग गाडी चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करते है। इससे उनका ध्यान गाड़ी चलाने से हट जाता है और इस वजह से भयंकर सड़क हादसे भी होते है। । सड़क पर सावधानी से वाहन चलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नशे में गाड़ी चलाना एक अपराध है। इसके कारण वाहन चालक अपनी ही नहीं औरो की जिन्दगी भी खतरे में डाल देता है।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Saturday, June 25, 2022

झिंझाना 25 जून। कस्बा ऊन में सभासद के निवास स्थान पर आयोजित 96वें दिव्यांग सेवा शिविर में दिव्यांग लाभार्थी योजनाओं की जानकारी देते हुए एक ट्राईसाईकिल एवं कुछ उपकरण वितरित किए गए।


कस्बा ऊन के मोहल्ला आर्यपुरी स्थित सभासद सुरेंद्र के निवास स्थान पर 96वें दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसका संचालन कुलदीप एवं समाज सेविका आशा सौदाई ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में पूर्व कस्बा चेयरमैन प्रदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने पटका पहना कर पूर्व कस्बा चेयरमैन का स्वागत किया।

जनचेतना दिव्यांग सोसायटी कस्बा ऊन के नगर अध्यक्ष कुलदीप आर्य के नेतृत्व में आयोजित शिविर में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र एवं उनकी जरूरतों के उपकरणों के हेतु फार्मों को भरा गया। शिविर में दिव्यांग ओमपाल को ट्राई साइकिल दी गई।

शिविर में ऊन ब्लॉक व थानाभवन ब्लॉक के दिव्यांग भाई , बहन , बच्चे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पूर्व कस्बा चेयरमैन प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में जरूरतमंदों की सेवा को सबसे बड़ी समाज सेवा बताया।

कैम्प में आशा सोदायी ,कैम्प प्रभारी विजय कुमार सरोहा, जयप्रकाश , सतेंद्र मुखिया , कुलदीप आर्य , कुलदीप मलिक , बिनोद बंसल झिंझाना आदि उपस्थित रहे। प्रेम चन्द वर्मा

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

योगा वैज्ञानिक बदरुल इस्लाम कैरानवी ने हरियाणा प्रदेश में दिया योग प्रशिक्षण


कैराना।नई दिल्ली, उत्तरी राज्यों की भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े अध्यापकों तथा स्वयं सेवकों की पांच दिवसीय रीजनल लेवल योगा फेस्ट, नेशनल यूथ कंपलेक्स गदपुरी हरियाणा में कामयाबी से आयोजित हुई। इस योगा फैस्ट में विभिन्न राज्यों से 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और संस्थागत योग अभ्यास; माइक्रो योगा अभ्यास से योग में लीडरशिप की तकनीक सीखी तथा सरल सूर्य नमस्कार एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कॉमन योगा प्रोटोकोल के साथ-साथ कुछ बीमारियों की रोकथाम और इलाज में मदद देने वाली योगा एक्सरसाइज का हुनर भी  सहज रूप से, हंसी खुशी के साथ डा इस्लाम से सीखा।

ज्ञात हो कि भारत सरकार के चहेते अंतरराष्ट्रीय योग गुरु एवं पिछले 45 साल से शिक्षकों को प्रशिक्षण देने वाले योगा वैज्ञानिक डॉक्टर बदरुल इस्लाम कैरानवी द्वारा वैज्ञानिक ढंग से परिष्कृत, हाईटेक और 21 वी सदी के मनुष्य के रहन-सहन के अंदाज़, शारीरिक क्षमताओं का ध्यान रखते हुए यथा-आवश्यक सरल, कस्टमर फ्रेंडली और करने लायक अनुकूल बनाई हुई तथा भारत सरकार के आधीन संरक्षण मैं तैयार की गई पैरामेडिकल साइको फिजियो थैरेपीयूटिक योगाभ्यास की टेक्निक के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड सन 1981 से योग के उत्थान, प्रचार और प्रसार मैं लगातार योगदान दे रहा है, समस्त भारत के कार्यरत शिक्षकों के लिए पहला फॉर्मल योगा इंस्ट्रक्टर ट्रेंनिंग कोर्स भी भारत सरकार के चहेते योगा वैज्ञानिक डॉक्टर बदरुल इस्लाम कैरानवी के नेतृत्व में सन 2008 में राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में आयोजित किया गया था और अब इस रीजनल लेवल योगा फेस्ट में भी आप योगा विशेषज्ञ के रूप में नेतृत्व दे रहे हैं तथा स्काउट जगह के मशहूर और कर्मठ अधिकारी श्री महेंद्र शर्मा जी कामयाब लीडर ऑफ दी इवेंट रहे। 

     कुमारी आयुषी ने कहा कि हम, पेट को सुडोल, सुगठित, मज़बूत और हाजमा ठीक बनाए रखने के लिए शक्ति चालिनी, उत्तानपाद, ताजगी, नटराज और सेतुबन्ध नामक योगाभ्यास की परिष्कृत तकनीक  सिखाने लायक हो गए हैं। 

     सुनीता, तनीषा, गायत्री, मोनिका, संधू तेजपाल, अक्षय आनंद, चिराग,  तिलक, जतिन जामवाल, सोनू सागर, अभय सिंह इत्यादि ने एक सुर में कहा कि योगाभ्यास टेक्निक से हम अपने आप को *बहुत गहराइयों से बलवान* बना कर सम्मान के साथ *देश का नाम रोशन करते हुए सद्भावना, परोपकार, शांति समृद्धि और विकास  के ट्रेंड सेटर बनेंगे और विश्व स्तर के मार्गदर्शक बनकर भारत स्काउट एंड गाइड और देश का नाम रोशन करेंगे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

96 वां केंम लगाकर जनचेतनादिव्यांग सोसायटी ने किया ट्राईसाईकिल का वितरण, दिव्यांग ओमपाल को ट्राईसाईकल प्रदान की गई, दिव्यांगों ने 96 वा दिव्यांग सेवा शिविर ऊन कस्बे में आयोजित कर इतिहास रचा


शामली।जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ ऊन शाखा नगर अध्यक्ष कुलदीप आर्य  ने दिव्यांग प्रमाणपत्र फॉर्म भरने,विभाग के उपकरण फॉर्म भरने,पेंशन सुविधा हेतु दिव्यांगजनो को समर्पित 96 वे कैम्प का आयोजन किया। ऊन  कस्बे में डी ए वी इंटर कॉलेज के पास सभासद सुरेंद्र जी के निवास पर दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया। जिसमे ऊन ब्लॉक व थानाभवन ब्लॉक के दिव्यांग भाई बहन बच्चे कैम्प में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि आदरणीय श्री प्रदीप कुमार  (पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत ऊन ) का  विनोद बंसल ,कुलदीप आर्य ने पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कैम्प में आशा सोदायी जी सामाजिक कार्यकर्ता ने दिव्यांगों की सेवा की।ट्राईसाईकल ओमपाल दिव्यांग  ग्राम खेड़ा को प्रदान की गई।

उपकरण व दिव्यांग प्रमाणपत्र फॉर्म टीम कार्यकर्ताओ ने भरे। कैम्प प्रभारी विजय कुमार सरोहा जिला उपाध्यक्ष ने व्यवस्था सँभाली। ऊन शाखा नगर टीम उपाध्यक्ष जयप्रकाश , संरक्षक सतेंद्र मुखिया , नगर अध्यक्ष कुलदीप आर्य ,जिला सयोजक कुलदीप मलिक उपस्थित रहे। शिविर में दिव्यांगों ने दिव्यांगों की सेवा कैम्प लगाकर समस्याओं को भी सुना व दस्तावेज बनवाने उपकरण लाभ लेने हेतु फॉर्म भरकर इतिहास रचा।   जनचेतना दिव्यांग एनजीओ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल का भरपूर सहयोग रहा।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Wednesday, June 22, 2022

नगर के सामाजिक संगठन खिदमत ए खल्क ने गरीब बेटी को शादी के लिए दिया जरूरी सामान


सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क ने उठाया गरीब  लड़की की शादी का खर्च दिया जरूरत का सामान, कैराना।सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क के पास संगठन के सदस्य के द्वारा रिक्वेस्ट आयी थी कस्बे में एक गरीब परिवार की लड़की की शादी होनी है जिसमें संगठन के जिम्मेदार साथियों के द्वारा जांच की गयी तो परिवार जरूरत पाया गया। संगठन के सभी सदस्य और जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा लडकी की शादी में सिंगल बेड, सैफ अलमारी, गैस सिलेंडर चुल्हा, खाना बनाने के छोटे बड़े बर्तन, कुर्सी मेज, संदूक, आटे की टंकी, डिनर सेट, जग गिलास का सेट, पानी का कुलर, होटपोट, आदि जरूरत का समान और बारात को खाना दिया गया । इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष खलील फरीदी, उपाध्यक्ष कलीम सिद्दीकी, महासचिव अहसान अली सैफी, कोषाध्यक्ष ताजीम अहमद, अफसरून अहमद, मौ. शाहनवाज, मौं राशिद, आदि जिम्मेदार सदस्य शामिल रहे।

@


Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Wednesday, June 8, 2022

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया

 


इटावा :- कर्मचारी शिक्षक ( वे.) एसो. उ. प्र. के बैनर तले दिनांक 21-6-2022 दिन मंगलवार को रामदास उत्सव गार्डन  सराय दयानत  आगरा रोड इटावा में प्रातः  6 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है  |  उक्त जानकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव, प्रदेश महामंत्री अरविंद धनगर एंव प्रान्तीय संगठन मंत्री  प्रमोद राजपूत  ने देते हुए जिले के समस्त विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्ति कर्मचारियों, सेवानिवृत्ति शिक्षकों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में समय से प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें | भवदीय राजीव यादव ( प्रा.अध्यक्ष) अरविंद धनगर ( प्रा. महामंत्री) प्रमोद राजपूत (प्रान्तीय संगठन मंत्री) रिपोर्ट, मौहम्मद, इरफ़ान, इटावा।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Monday, June 6, 2022

आपसे भी मेरा आग्रह है कि आप दिव्यांग भाई-बहनों के हितार्थ सर्वोत्तम रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे हर दिव्यांग को उसके हक की सुविधाएं मिल सके उक्त विचार मुख्य अतिथि निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने आज सरकारी हॉस्पिटल में आयोजित दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने/वितरण कैंप के अवसर पर उपस्थित दिव्यांगों व डॉक्टर्स के समक्ष व्यक्त किए ।


दिव्यांगों का प्रमाण पत्र  उनकी जिंदगी में एक सकारात्मक परिवर्तन लाता है, इस प्रमाण पत्र के पश्चात उनको  अनेकों  सुविधाएं मिलती है, आज भी इस योजना के प्रचार की कमी के कारण 20 पर्सेंट से ज्यादा दिव्यांग बिना प्रमाण पत्र के हैं, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त दिव्यांग संतुति बोर्ड की डॉक्टर्स टीम इनका परीक्षण कर रही है कि किस दिव्यांग को कितने प्रतिशत विकलांगता है और उसी के अनुसार विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने की संतुति कर रही है,



आपसे भी मेरा आग्रह है कि आप दिव्यांग भाई-बहनों के हितार्थ सर्वोत्तम रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे हर दिव्यांग को उसके हक की सुविधाएं मिल सके उक्त विचार मुख्य अतिथि निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने  आज सरकारी हॉस्पिटल में आयोजित दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने/वितरण कैंप के अवसर पर उपस्थित दिव्यांगों व डॉक्टर्स के समक्ष व्यक्त किए । आज  सोमवार को सरकारी अस्पताल शामली में जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0  शामली की जिला टीम ने दिव्यांगों की  सेवा सहयोग हेतु 94 वा दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अरविन्द संगल जी समाजसेवी निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका परिषद व विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी श्री विजय कौशिक जी ने फीता काटकर उद्घाटन  किया। सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल व जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल व टीम कार्यकर्ताओ ने अतिथियों का पटका पहनाकर  स्वागत किया।

मुख्य अतिथि अरविन्द संगल सभी डॉक्टर्स व दिव्यांगों से मिले और अस्पताल अधिक्षक  डाक्टर राम निवास, दिव्यांग प्रमाण पत्र संतुति बोर्ड के तीनो डाक्टर सदस्य सहित कुल 6 डॉक्टर्स को गोल्डल मेडल पहना कर सम्मान किया ,  विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी विजय कौशिक ने कहा कि जनचेतना दिव्यांग सोसायटी ने जनपद में दिव्यांग सेवा में कई कीर्तिमान स्थापित दिव्यांगों की सहायता कर किये है। हमे नन्द किशोर मित्तल व उनकी टीम पर पर गर्व है। शिविर में टीम कार्यकर्ताओ ने दिव्यांग भाई बहनों के फॉर्म भरे। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया। भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल की व्यवस्था की गई। आज कैम्प में काफी दिव्यांग भाई बहन आए, कुल  138 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए । राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल, जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा, जिला महिला विंग कोषाध्यक्ष बालेश, जिला सयोजक कुलदीप मलिक, कैम्प प्रभारी व जिला महामंत्री शंकर लाल जी , नगर अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, जिला प्रचारक मुकेश कुमार वर्मा , महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती मलिक जी की टीम के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांधला नगर हेतु  नव निर्वचित नगर प्रभारी वेदपाल जी को नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल जी ने  सोपा। पत्रकार रवि संगल जी भी कैम्प में उपस्थित रहे। कुलदीप मलिक,जिला संयोजक,जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 ,शामली

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450



एनजीओ दिव्यांग जनचेतना का 94वां केंम हुआ आयोजित,दिये गये प्रमाणपत्र,चेयरमैन अरविन्द संगल 94 वे दिव्यांग सेवा शिविर में मुख्य अतिथि रहे।


 सोमवार को सरकारी अस्पताल शामली में दिव्यांग प्रमाणपत्र विशेष कैम्प आयोजित किया गया। दिव्यांगजनो को समर्पित संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली जिला टीम ने दिव्यांगों की सेवा सहयोग हेतु 94 वां दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अरविन्द संगल जी ह्रदय सम्राट समाजसेवी निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका परिषद व विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी श्री विजय कौशिक जी ने फीता काटकर उद्घाटन  किया।

दिव्यांगों को सम्मान सोपा।सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल व जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल व टीम कार्यकर्ताओ ने अतिथियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अरविन्द संगल जी दिव्यांगों से मिले और अपने विचारों में कहा कि दिव्यांग सेवा काफी बड़ी सेवा कार्य है संस्था ने आज 94 वा कैम्प सरकारी अस्पताल में दिव्यांग सेवा में आयोजित किया है हमे ख़ुशी है। समाजसेवी विजय कौशिक ने कहा कि जनचेतना दिव्यांग सोसायटी ने जनपद में दिव्यांग सेवा में कई कीर्तिमान स्थापित दिव्यांगों की सहायता कर किये है। हमे नन्द किशोर मित्तल पर गर्व है। शिविर में टीम कार्यकर्ताओ ने दिव्यांग भाई बहनों के फॉर्म भरे। डॉ से मिलवाने ले जाने में सहयोग किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल दिव्यांगजनो की सोसायटी ने सेवा की। आज कैम्प में काफी भीड़ रही। 94 वे सेवा शिविर में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल,जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल,जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आस मोहम्मद, जिला महिला विंग कोषाध्यक्ष बालेश, जिला सयोजक कुलदीप मलिक, कैम्प प्रभारी, जिला महामंत्री शंकर लाल जी ,नगर अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा,जिला प्रचारक मुकेश कुमार वर्मा ,महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती जी

टीम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांधला नगर हेतु नवगठित शाखा नगर प्रभारी वेदपाल जी को नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल जी ने मनोनीत कर सोपा। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने हेतु डॉ0 बोर्ड को अरविन्द संगल जी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 रामनिवास जी को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।पत्रकार रवि संगल जी भी कैम्प में उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

आज दिनांक 6 जून 2022 को सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान सांझा प्रयास नेटवर्क के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सुरक्षित गर्भ समापन समापन की जानकारी देकर किया जागरूक


आज दिनांक   6 जून  2022 को  सुभाष   चिल्ड्रेन सोसायटी के  तत्वाधान में सांझा प्रयास नेटवर्क के माध्यम से ढकना पुरवा में सहायता समूह की महिलाओं के साथ जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी महिलाओं स्वागत करके किया गया।  इसके बाद सभी महिलाओं को  अपना परिचय दिया तथा समूह की महिलाओं ने भी अपना परिचय दिया।

इसके बाद  सांझा प्रयास की परियोजना अधिकारी  मंजू लता दुबे ने सभी महिलाओं को सुरक्षित  गर्भ समापन तथा एमटीपी एक्ट संशोधित 2021 की जानकारी दी। इसी क्रम में उपस्थित महिलाओं को गर्भनिरोधक साधनों के चयन की जानकारी दो। उपस्थित महिलाओं में प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत  किया।




आगे महिलाओं को जानकारी दी गई।  कि  सांझा प्रयास विगत 4 वर्षों से सुभाष  चिल्ड्रन सोसाइटी के तत्वावधान पर महिलाओं को  सुरक्षित गर्भ समापन  जागरुक करने का कार्य कर रही है। ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती। कार्यक्रम में मुख्य   रूप से  सरोजनी ,रजनी  ,बीनू, आरती, सुभावती   सहित 50 से अधिक महिलाएं  सांझा प्रयास से मंजू लता दुबे आदि उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Sunday, June 5, 2022

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र द्वारा अपने मुख्यालय 15/239 सिविल लाइंस कानपुर में संपूर्ण क्रांति दिवस की 48 वीं वर्षगांठ मनाई गई ,


संपूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण के शब्दों में संपूर्ण क्रांति में 7 क्रांतियां शामिल है। राजनैतिक ,आर्थिक ,सामाजिक,बौद्धिक, सांस्कृतिक ,शैक्षणिक व अध्यात्मिक क्रांति शामिल है। विषय प्रवेश करते हुए खादी ग्राम उद्योग संघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पटना के ऐतिहासिक मैदान में पांच लाख (500000) की ऐतिहासिक भीड़ जुड़ चुकी थी , जिसमें जेपी ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था ,

जिसमें जात पात ,भेदभाव ,तिलक ,दहेज न लेने का संकल्प लिया गया था। गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री दीपक मालवीय ने कहा कि आज यदि संपूर्ण क्रांति की अवधारणा को जीवंत रखना है, तो हमें बलिदान करना होगा ,कष्ट सहना होगा, गोली और लाठियों का सामना करना होगा । यह बड़ा कठिन काम है, करोड़ों कि आबादी वाले इस देश में हजारों भाई-बहनो की जरूरत होगी ,

जो संपूर्ण क्रांति के लिए अपने को कुर्बान कर सके । पूर्व पार्षद मदनलाल भाटिया ने कहा कि  संपूर्ण क्रांति एक आंदोलन है ,एक अभियान है ।हमें अपनी शक्ति भर योगदान अर्पित करना है ,आज संपूर्ण क्रांति के सपनों के विपरीत समाज बन रहा है। समाज में भाषा, प्रांत, जातीयता सांप्रदायिकता का बोलबाला है । जे. पी .की क्रांति से लोग उनके सपनों को अंजाम  न दे सके । संगोष्ठी में, फारूख भाई, श्री कमल कांत तिवारी बिंदा भाई अनिल सोनकर, श्री कुलदीप सक्सेना कैलाश नारायण त्रिपाठी जय नारायण गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का संचालन मंत्री बिंदा भाई ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कैलाश नाथ त्रिपाठी जी ने की ।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन व रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला के बच्चों द्वारा 100 से अधिक लगाए गए पौधे


कानपुर 5 जून 2022 कानपुर नगर  आज सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी व रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला  के तत्वाधान में    प्रकृति को नष्ट  करने वाली वस्तुओं  को उपयोगी बना कर  उनमें पेड़ पौधे उगा कर प्रकृति को नष्ट होने से बचाने हेतु  दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन बच्चों संग  100 से अधिक पौधे लगाकर  कानपुर सेंट्रल स्टेशन बाल सहायता  बूथ  प्लेटफार्म नंबर एक में किया गया,

कार्यक्रम का आरंभ  एसआई राकेश कुमार जीआरपी कानपुर सेंट्रल व  काशी से आए महात्माओं का स्वागत करके किया गया सभी को उनके द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर मिट्टी से उठती खुशबू वाली सौंधी सौंधी शुभकामनाए दी गई साथ ही उनके द्वारा प्रकृति के महत्व को बताया

गया  वह महात्माओं के द्वारा प्रकृति के साथ जीने की कला को बताया गया साथ ही दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन के दौरान संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी द्वारा बताया गया कि प्रकृति से ही हमारा जीवन है इसलिए हमें प्रकृति को हर हाल में बचाना है

हम सबको मिलकर पेड़ों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना होगा जिससे हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं  साथ ही उनके द्वारा बच्चों को अलग अलग किस्म के पौधों व पेड़ों को लगाने की विधि को बताया गया साथ ही उनके द्वारा  वेस्ट वस्तुओं  उपयोगी बनाकर उनमें पौधे लगाकर

हैंगिंग गार्डन का उद्घाटन किया गया और 100 से अधिक  पौधों को लगाया गया  और कार्यक्रम में उपस्थित सभी को पेड़ ना काटने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की शपथ दिलाई गई सभी ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम की सराहना की

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  एसआई राकेश कुमार कानपुर सेंट्रल व काशी से पधारे महात्मा  श्याम सुंदर महाराज रामेश्वर महाराज  नारायण महाराज अवध महाराज। उमाशंकर दास महाराज  संस्था अध्यक्ष

कमलकांत तिवारी  गौरव सचान मंजू लता दुबे अमिता तिवारी रीता सचान शबाना सलीम  उमाशंकर प्रदीप पाठक ओपी सचान प्रवीण द्विवेदी व  रेलवे प्लेटफार्म की पाठशाला के 50 से अधिक बच्चे व लोग उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848
7599250450

ज्ञान आधार सोसायटी (एनजीओ) के बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया


05.06.2022 को ज्ञान आधार वेलफेयर सोसाइटी (शालीमार बाग) ने वन महोत्सव (वृक्षारोपण अभियान) की पहल शुरू की। यह 05.06.2022 से 05.08.2022 तक जारी रहेगा। हर साल की तरह इस साल भी ज्ञान आधार सोसायटी ने वन विभाग (दिल्ली सरकार) से पौधे प्राप्त किए। विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारे सभी बच्चों, शिक्षकों और सदस्यों ने कम से कम 2 - 2 पौधों को उगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कुल लक्ष्य एक हजार पौधों का है। वन महोत्सव अगले दो महीने तक चलेगा।

इस उद्देश्य से हम आवासीय कॉलोनियों, स्कूलों और पुलिस थानों में पौधे उगाने का लक्ष्य रखेंगे। हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर इन सभी संस्थानों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएंगे।पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एनजीओ के बच्चे सांकेतिक रैलियां करेंगे। बच्चों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण पर पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। हमारी दिल्ली को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न पार्कों में योग कक्षाएं संचालित करने वाले योग विज्ञान संस्थान के सदस्य भी इस संबंध में हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

पिछले साल हमारे बच्चों और सदस्यों ने घर-घर जाकर स्वच्छ हवा के लिए लाभकारी हर्बल पौधों का मुफ्त वितरण किया। श्रीमती वीनू विज, (सचिव), श्री परवीन कुमार (अध्यक्ष) और श्री मनोज कुमार (कोषाध्यक्ष) इस सामाजिक कारण के बारे में लोगों को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

बढ़ती आबादी को लेकर जन संख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया मंथन


नगर के शिशु मंदिर स्कूल में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा सप्ताहिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान बढ़ती जनसंख्या को लेकर विचार विमर्श किए गए। दरअसल आपको बता दें कि रविवार को कैराना नगर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा एक साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  में प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नीलकंठ, प्रदेश संयोजक दीपक बिसुडी, मंडल अध्यक्ष हरपाल पवार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सभी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बढ़ती जनसंख्या से हो

रही हानियां एवं नष्ट होते भविष्य के विषय के बारे में विस्तृत रूप से बताया और इसके समाधान हेतु मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौहान द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन जिला अध्यक्ष रविंद्र अवाना के द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंहल एडवोकेट, डॉ ऋषि पाल कश्यप दीपक चंद्र उदय सिंह रोड दिनेश कुमार गौतम, पूरन चंद जाटव, अतुल मित्तल संजीव कश्यप आदि मौजूद रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

आई.ए.एस.अर्पित संगल का किया गया भव्य स्वागत।


शामली। जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली टीम के साथ सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने पटका पहनाकर शुभकामनाएं देकर सम्मान किया। पूरे परिवार में इस बड़ी उपलब्धि हेतु हर्ष का माहौल है। नन्द किशोर मित्तल आज दिनांक 5 जून 2022 दिन रविवार को अर्पित संगल  (I. A. S.) चयनित के घर दिव्यांग

टीम के साथ पहुँचे। घर पर परिजनों ने स्वागत किया। टीम ने भी अर्पित संगल को पटका पहनाया। नन्द किशोर मित्तल की विशेष बातचीत अर्पित संगल  से दिव्यांग विषय पर चर्चा हुई। और सोसायटी की कार्ययोजनाओ व सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम विजय कुमार सरोहा जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार कार्यकर्ता साथ मे मौजूद रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450