Sunday, June 5, 2022

आई.ए.एस.अर्पित संगल का किया गया भव्य स्वागत।


शामली। जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली टीम के साथ सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने पटका पहनाकर शुभकामनाएं देकर सम्मान किया। पूरे परिवार में इस बड़ी उपलब्धि हेतु हर्ष का माहौल है। नन्द किशोर मित्तल आज दिनांक 5 जून 2022 दिन रविवार को अर्पित संगल  (I. A. S.) चयनित के घर दिव्यांग

टीम के साथ पहुँचे। घर पर परिजनों ने स्वागत किया। टीम ने भी अर्पित संगल को पटका पहनाया। नन्द किशोर मित्तल की विशेष बातचीत अर्पित संगल  से दिव्यांग विषय पर चर्चा हुई। और सोसायटी की कार्ययोजनाओ व सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम विजय कुमार सरोहा जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार कार्यकर्ता साथ मे मौजूद रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment