Monday, May 29, 2023

शामली नगरपालिका परिषद दिव्यांग आश्रय स्थल, विश्राम केंद्र का निर्माण कर दिव्यांग हित कदम उठाए---


 जनपद शामली में शामली सिटी में दिव्यांग भाई बहन बच्चो के लिए नगरपालिका परिषद अपने क्षेत्र में कही भी किसी भी स्थान पर दिव्यांगों के हित को देखते हुए दिव्यांग आश्रय विश्राम स्थल भंवन का निर्माण कर दिव्यांगजन हित कदम उठाए। इससे जनपद शामली के समस्त दिव्यांगों को यह लाभ होगा कि गांव शहर से शामली में जो दिव्यांग आते है कुछ समय व्यतीत कर सके। इस भवन में शौचालय की महिला पुरूष हेतु अलग अलग व्यवस्था व रैम्प की व्यवस्था, शुद्ध पीने के पानी की दिव्यांगों के मानक के अनुसार समुचित व्यवस्थाएं निःशुल्क हो। हम इसे दिव्यांग रेन बसेरे के नाम से भी पुकार सके। इसमे 2 व्हील की पूर्ण रूप से नई हालात में व्यवस्था हो। इसकी जिमेदारी किसी दिव्यांग संस्था NGO को सोपी जाए। नगरपालिका शामली अगर दिव्यांगों के लिए दिव्यांग भवन का निर्माण करती है तो यह उत्तरप्रदेश में नई पहल के साथ जनपद शामली का पूरे प्रदेश में नाम भी रोशन होगा। ओर दिव्यांगों को भरपूर लाभ भी मिलेगा। निवेदक-   जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 NGO शामली कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश reg no smu /07190   संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक, राष्ट्रीय मुख्य सरक्षक नीरज गौतम, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आस मोहम्मद, जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, महिला शामली टीम जिलाध्यक्ष बालेश।

@ngo_darpan

8010884848

7599250450