Monday, June 6, 2022

एनजीओ दिव्यांग जनचेतना का 94वां केंम हुआ आयोजित,दिये गये प्रमाणपत्र,चेयरमैन अरविन्द संगल 94 वे दिव्यांग सेवा शिविर में मुख्य अतिथि रहे।


 सोमवार को सरकारी अस्पताल शामली में दिव्यांग प्रमाणपत्र विशेष कैम्प आयोजित किया गया। दिव्यांगजनो को समर्पित संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली जिला टीम ने दिव्यांगों की सेवा सहयोग हेतु 94 वां दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अरविन्द संगल जी ह्रदय सम्राट समाजसेवी निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका परिषद व विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी श्री विजय कौशिक जी ने फीता काटकर उद्घाटन  किया।

दिव्यांगों को सम्मान सोपा।सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल व जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल व टीम कार्यकर्ताओ ने अतिथियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। अरविन्द संगल जी दिव्यांगों से मिले और अपने विचारों में कहा कि दिव्यांग सेवा काफी बड़ी सेवा कार्य है संस्था ने आज 94 वा कैम्प सरकारी अस्पताल में दिव्यांग सेवा में आयोजित किया है हमे ख़ुशी है। समाजसेवी विजय कौशिक ने कहा कि जनचेतना दिव्यांग सोसायटी ने जनपद में दिव्यांग सेवा में कई कीर्तिमान स्थापित दिव्यांगों की सहायता कर किये है। हमे नन्द किशोर मित्तल पर गर्व है। शिविर में टीम कार्यकर्ताओ ने दिव्यांग भाई बहनों के फॉर्म भरे। डॉ से मिलवाने ले जाने में सहयोग किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल दिव्यांगजनो की सोसायटी ने सेवा की। आज कैम्प में काफी भीड़ रही। 94 वे सेवा शिविर में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल,जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल,जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आस मोहम्मद, जिला महिला विंग कोषाध्यक्ष बालेश, जिला सयोजक कुलदीप मलिक, कैम्प प्रभारी, जिला महामंत्री शंकर लाल जी ,नगर अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा,जिला प्रचारक मुकेश कुमार वर्मा ,महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती जी

टीम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांधला नगर हेतु नवगठित शाखा नगर प्रभारी वेदपाल जी को नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल जी ने मनोनीत कर सोपा। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने हेतु डॉ0 बोर्ड को अरविन्द संगल जी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 रामनिवास जी को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।पत्रकार रवि संगल जी भी कैम्प में उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment