सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: 28 सितंबर 2025 को दिल्ली रोड स्थित टपरी बायपास के विशाल जाट भवन में आर्य जाट समाज कल्याण समिति द्वारा द्विवार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने की। समारोह में हाई स्कूल, इंटर, इंटरमीडिएट, हायर एजुकेशन, व्यावसायिक शिक्षा, IPSIA और खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में जाट समाज का नाम रोशन करने वाले 92 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
डॉ. अशोक मलिक का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश के लिए अपार कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने बताया कि जब भी देश की सत्ता जाट समाज से जुड़े नेतृत्व के हाथ में रही, तब देश संकटों से उभरा है। आज की परिस्थितियों में देश की बागडोर कमजोर लोगों और पूंजीपतियों के हाथों में है। डॉ. मलिक ने सभी प्रतिभाओं से अपील की कि वे एकजुट हों और जाट समाज के नेतृत्व में भारत को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।
समाजिक और युवा संदेश
आर्य जाट समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि आज युवाओं को सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। उन्हें नशे और समाज में फैली कुरीतियों से दूर रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। मृत्यु भोज, दहेज प्रथा और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी गहन चर्चा की गई।
चौधरी बख्तावर सिंह को सर्व समिति की सहमति से पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया। समारोह में करनल एस.पी. सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, ब्लॉक प्रमुख चौ. विजेंद्र सिंह, किसान नेता भगत सिंह वर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव चौ. धीर सिंह, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश दहिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मास्टर रणवीर सिंह, रविंद्र मलिक, वीर सेन, सतेंद्र सोलंकी, भगत सिंह दिनकर, नत्थू सिंह ठेकेदार, महिला जिला अध्यक्ष रेनू चौधरी, बबीता मलिक, अशोक कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने समाजिक चेतना व युवाओं के लिए संदेश साझा किया।रिपोर्ट: गुलवेज आलम, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका: एनजीओ दर्पण
8010884848
www.ngodarpangov.org.in
ngodarpanbharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment