Thursday, September 30, 2021

प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर कुछ न कुछ कार्यक्रम गरीबों की मदद के लिए करते रहेंगे


थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में विश्व बंधु त्यागी के पुत्रों एडवोकेट रवि बंधु त्यागी, डॉक्टर कवि बंधु त्यागी, एडवोकेट आजाद बंधु त्यागी ने अपनी

माता राजबाला त्यागी की प्रथम पुण्यतिथि पर निर्धन और बेसहारा लोगों को आने वाली सर्दी के मद्देनजर कंबल वितरित किए। कंबल वितरण

कार्यक्रम के प्रारंभ में राजबाला त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए

उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद गरीब लोगों को कंबल वितरित किए

गए। इस अवसर पर कविराज फाउंडेशन फाउंडेशन के

अध्यक्ष और मेरठ में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर कवि बंधु त्यागी ने बताया

कि उनकी माता कर्मठशील और संघर्षशील महिला रही है और उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की है। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए उनकी प्रथम










पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर कुछ न कुछ कार्यक्रम गरीबों की मदद के लिए करते रहेंगे। पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी और त्यागी



बंधुओं ने संयुक्त रूप से गरीबों को कंबल वितरित किए। इस अवसर विश्व बंधु त्यागी, प्रोफेसर देशबंधु त्यागी, प्रिय बंधु त्यागी, अनंत बंधु त्यागी नीलम त्यागी, डॉ अंजू बाला त्यागी, अलका त्यागी, डॉ अहमद आदि लोग मौजूद रहे। एनजीओ दर्पण न्यूज़ स्योहारा, बिजनोंर, उत्तरप्रदेश से तहसील प्रभारी इश्तियाक अली की रिपोर्ट

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment