Saturday, September 25, 2021

अपना घर आश्रम पहुंच प्रभुजनों से की बातचीत, स्वास्थ्य की ली जानकारी : एसडीएम सदर


फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्धाश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर- आश्रम में शनिवार को एसडीम राजेश कुमार वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान समस्त प्रभुजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शनिवार को अपना घर आश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने सभी प्रभु जनों से बात कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी की।

एसडीम ने आश्रम में मन बुद्धि गूंगे बहरे लंगड़े असहाय एवं आश्रित अपना घर में निवास कर रहे प्रभु जनों के कमरों का एवं साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए करते हुए उन्हें उन्होंने आश्रम के समस्त युवा साथियों को एवं सभी प्रभुजनों को इस समय बचाओ से रहने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम के अनिल लहरी के साथ सभी प्रभुजनों के साथ बातचीत करते हुए साफ सफाई होने की जानकारी लेते कहा कि इस समय हमारे शहर में महामारी फैली हुई है।

डेंगू की बीमारी से बचने के लिए आप सभी लोगों को मच्छरों से और गंदगी से बचाव रखना है। उन्होंने आश्रम में साफ सफाई और उचित व्यवस्था के लिए आश्रम सभी के पदाधिकारियों एवं सेवा साथियों को बधाई दी। अपना घर आश्रम का कुशल पूर्वक संचालित करने के लिए अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा, संयोजक शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर अनिल लहरी को कुशल संचालन के लिए सभी ट्रस्टियों को जन सहयोग के लिए प्रेरित किया।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment