Friday, September 24, 2021

सुभाष चिल्ड्रन होम में भागवत कथा के द्वितीय दिवस मोक्ष प्रदान कराती है : भागवत का श्रवण कराया गया।

 


कानपुर 24 सितंबर 2021 आज सुभाष चिल्ड्रन होम 19 राजीव विहार नौबस्ता कानपुर नगर  में रह रहे अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के बीच श्रीमद् भागवत कथा  के  द्वितीय दिवस मोक्ष प्रदान  कराती है भागवत का श्रवण  वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय संत आचार्य अभिनव सत्यानंद जी महाराज की अमृतवाणी से  कराया गया।

साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि  भागवत कथा जीव को इस संसार से मोक्ष प्रदान  कराती है इस  मोक्ष दायिनी कथा को सुनने से दैहिक  देवीय एवं भौतिक ताप शांत होकर जीवन पथ को सुखमय बनाते हैं उन्होंने कहा कि जीव जितनी प्रभु की चिंता करता है उसी प्रकार प्रभु अपने भक्तों की चिंता निरंतर करते हैं। बिना प्रभु की कृपा से सत्संग प्राप्त नहीं होता और बताया कि श्री रामचरितमानस में गोस्वामी जी ने लिखा है कि प्रभु हरि कृपा सत्संग न  हुई।

उन्होंने कहा कि जब जीव सभी व्यसनों को छोड़कर समर्पित भाव से परमात्मा की कथा को श्रवण करता है तो उसे परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है ईश्वर की भक्ति करने से मन में सात्विकता पैदा होती है प्रभु के चरणों में शीश झुकाने से भक्तों के कष्टों का निवारण तुरंत हो जाता है।

श्रीमद् भागवत कथा जीवन जीने के सूत्रों को बताती है दूर दृष्टि अनुशासन सही प्रबंधन और सात्विक जीवन शांति प्रदान करने का यह प्रमुख साधन है जिसने अपने जीवन के इन सूत्रों को उतारा  उसके जीवन में कभी दुख नहीं आता साथ ही महाराज जी ने अपने अमृत मई  वाणी से  भगवान श्री श्याम के भजन सुनाकर लोगों को मीठी मीठी तालियों के साथ  झूमया। 

 मंत्रमुग्ध कर दिया।सुभाष चिल्ड्रन होम रह रहे सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। और कहा कि हम हमेशा इन बच्चों की मदद करते रहेंगे और लोगों से भी अपील की कि आप भी ऐसे बच्चों के लिए कभी पीछे मत रहिए ऐसे बच्चों की मदद के लिए यह साक्षात भगवान का रूप होते हैं इसके पश्चात भागवत महापुराण की महा आरती  सुभाष चिल्ड्रन होम में रह रहे अनाथ एवं बेसहारा बच्चों   हुए भक्तों द्वारा की गई

इस भागवत कथा में मुख्य रूप सुभाष चिल्ड्रन होम के अध्यक्ष श्री कमल कांत  तिवारी कथावाचक वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय संत आचार्य अभिनव सत्यानंद जी महाराज  कुंज बिहारी सेवा संस्थान की अधीक्षक।

श्रीमती मोहिता शर्मा  वह उनके साथ पंकज रिंकू बंटी दिलीप स्वयंसेविका विमला शर्मा विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की अधिक शिका  श्रीमती आशा सचान  सुभाष चिल्ड्रन होम की   अधिक शिका श्रीमती संजुला पांडे  रुचि सचान अनीता  शैफाली ज्योति सुषमा सचान  पम्मी रेलवे चाइल्ड लाइन  समन्वयक गौरव सचान काउंसलर मंजू लता दुबे  अमिता तिवारी रीता सचान संगीता सचान मंजुला तिवारी चाइल्डलाइन समन्वयक प्रतीक धवन  कानपुर देहात चाइल्डलाइन समन्वयक दिनेश सिंह  प्रदीप पांडे सुभाष चिल्ड्रन होम में रह रहे अनाथ एवं  बेसहारा बच्चे वह 100 से अधिक क्षेत्रीय  लोगों ने कथा का श्रवण किया।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment