Friday, December 1, 2023

सुप्रीम कोर्ट में लॉ डे मनाया गया


जिसमें चीफ गेस्ट होनरेबल चीफ जस्टिस डॉ डी वाई चन्दरचूड़ जी , होनरेबल अर्जुनराम मेघवाल जी स्टेट मिनिस्टर लॉ एंड जस्टिस रहे ।

 


इस कार्यक्रम में ऐसे वकीलों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बार में अपने पचास साल पूरे कर लिये है ।


उन वकीलों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने क़ानून से रिलेटेड किताब लिखी है । 


क्योकि इस दिन सुप्रीम कोर्ट के प्रेसिडेंट डॉ आदीश अग्रवाला जी का जन्मदिन के अवसर पर माननीय क़ानून मंत्री श्री मेघवाल जी ने वकीलों के पक्ष में कुछ घोषणाएँ कर डाली ।


मेघवाल जी ने अपने भाषण ने स्पष्ट कहा कि आज आदीश अग्रवाला जी के जन्मदिन के अवसर पर मैं ये उपहार स्वरूप भेट करता हूँ कि 


पहला वकीलों के इंसोरेंश की समस्या आ रही है वो हम कम्पनियो एवं अदीश अग्रवाला जी के

साथ बैठकर बात करेंगे और पैसे की जो कमी होगी वो सरकार देगी 

दूसरा चैम्बर की समस्या के लिए भी सरकार पैसा देगी ।


 सुप्रीम बार के प्रेसिडेंट आदीश अग्रवाला जी की मेहनत रंग लाई ।


आदीश अक़्रवाला जी पहले बार के ऐसे प्रेसिडेंट है जिन्होंने bar की इतनी चिंता की ।जो हमेशा वकीलों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहते है ।

 समाजसेविका एवम् सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता संगीता तलवार जी जो की अदीश अग्रवाला जी की एसोसियेट है


वो लगातार उनके कार्य देखती है उन्होंने बताया कि डॉ अदीश अग्रवाला जैसे प्रधान बड़ी क़िस्मत से मिलते हैं वो दिन रात वकीलों का हिट कैसे हो इसी सोच में लगे रहते है ।

 संगीता तलवार बताती है कि डॉ आदेश अग्रवाला जी अपना खाना भी कई बार दिन में नहीं खा पाते है


वो हमेशा लोगो से घिरे रहते है और उनकी समस्याओं का निबटारा करने में लगे रहते है ।

 The Law Day was celebrated in the Supreme Court on 30 November 2023 in which Chief Justice of India Dr D Y Chandrachud and Honourable Arjun Ram Meghwal were the Chief Guests. The event felicitated lawyers who had completed their fifty years at the Bar. Those lawyers were also honored who have written books related to law . 

On this day, on the occasion of the birthday of Supreme Court President Dr. Adish Agarwala, Hon'ble Law Minister Shri Meghwal ji in favor of lawyers had made some announcements. 


Hon'ble Law Minister Sh. Meghwal ji clearly stated in his speech that today on the occasion of Adish Agarwala's birthday , I gift him as a gift, first, there is a problem of the insurance of  lawyers, we will sit with the companies and Adish Agarwala ji and talk to them about the in insurance of lawyers if lack of money ,this would be funded by Government. Secondly, there are insufficient chambers for the lawyers in the Bar, and the government will also fund for the new chambers to be created. Supreme Court President Adish Agarwala's hard work paid off by solving this problem.


Adish Aqrawala ji is the first President of the Bar who cared so much about the bar who is always ready for the interest of lawyers . 

 Social worker and Supreme Court advocate Sangita Talwar, who is an

associate with Sh. Adish Agarwala, constantly monitors his work. She told that President like Sh.  Adish Agarwala, who met with great luck, are engaged in thinking about how the  lawyers can be benefitted.


 Sangeeta Talwar told that Dr. Adesh Aggarwala ji does not think about himself and he is always surrounded by people, engaged in solving problems of lawyers. 

#ngodarpan 

8010884848

Monday, November 13, 2023

दिवाली के अवसर पर ग़रीब मजदूरो को कंबल वितरण कार्यक्रम : दिल्ली रोहिणी

जहां दीपावली पर सभी पटाखे जलाते है वही इस अवसर पर ग़रीब मजदूरो को कंबल वितरित किए गए ।ये वो मज़दूर है जिन्होंने रोहिणी में सघन वन को तैयार करने से लेकर उनकी देखभाल भी करते है ।श्याम मित्तल जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता है उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर पर यह नेक कार्य किया । राम मोहन जो कि प्रकृति प्रेमी है और सघन वन को तैयार करने की ज़िम्मेदारी बड़ी बेखूबी से निभा रहे है इन्होंने सारे कार्यक्रम को रूपरेखा दी ।
संगीता तलवार अधिवक्ता जो कि जानीमानी समाजसेविका है और अपनी लोकसभा का प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का कार्य देख रही है मुख्य अतिथि के रूप में आई एवं मजदूरो व अन्य सभी को उज्जवल योजना का लाभ कैसे ले सकते है बताया व प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाई गई सभी स्कीमों व उनके द्वारा किए जा रहे जानता के लिए प्रयासों के बारे में बताया । 
संगीता तलवार ने बताया कि मोदी जी किस तरह महिलाओं को शशाक्त बना रहे है ।33परसेंट कोटा ,तीन तलाक़ ,कन्याओं के लिए सुकन्या योजना ,मातृ वंदन योजना ,आदि 
 मुख्य अतिथि श्री राकेश प्रजापति जी जो कि उज्जवल योजना के प्रान्त प्रमुख है उनकी मेहनत व देखरेख में दिल्ली में हज़रो गैस सिलिंडर बहनों को मिले उन्होंने इसकी पूरी दिल्ली में एक अच्छी टीम तैयार की और सभी को मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया ।
 ज़िला चेयरमैन प्रतिभा जी ने भी अपने विचार प्रकट किए । 
डॉ विनोद कत्याल जी , योगेश भारद्वाज जी , संगीता शर्मा ,ललिता सोनी ,लेख कुमार जी ,राजीव झुलझुली जी ,विजेंदर जी ,याशीन जी ,संजय जी व अन्य कार्यकर्ता ।

#ngodarpan
8010884848

Saturday, November 4, 2023

रुक्मणी महिला समिति द्वारा होटल ग्रैंड ट्री में दीप महोत्सव का आयोजन किया गया


4 नवंबर 2023 रुक्मणी महिला समिति द्वारा होटल ग्रैंड ट्री में दीप महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती 2023 भी कार्यक्रम हुआ आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य महिला आयोग निर्मला दीक्षित जी  संस्थापक मनोरमा गुप्ता अनीता गौतम जी बच्चू सिंह जी रहे

और विशेष जजमेंट एकता जैन जी के द्वारा दिया गया श्रीमती 2023 फर्स्ट मधु शर्मा सेकंड मिथिलेश चौधरी थर्ड रीना सिंह रही वहीं थाल सजाओ प्रतियोगिता में फर्स्ट छाया सक्सेना जी सेकंड नविता लोहिया जी रही समिति की अध्यक्ष कविता चौरसिया  कोषाध्यक्ष अंजनी गर्ग

संरक्षका सुमन चतुर्वेदी जी मार्गदर्शिका चंचल तिवारी लता डोलतानी सुनीता पाराशर  ऋचा गुप्ता पूजा जैन दीपमाला राठौर रेनू अग्रवाल दीपा राठौर कामना शिवहरे अनु अरोड़ा पूजा शर्मा भावना मंजू जी अर्चना मीनू सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , एनजीओ दर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट

#ngodarpan

8010884848

Wednesday, October 25, 2023

चंदू जयवंत गावित को जिला नंदुवार महाराष्ट्र ,के जिला अध्यक्ष पद पर किया मनोनीत.....

क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस बेदी ने  संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शेख इरफान अ लतीफ के प्रस्ताव पर 
चंद जयवंत गावित को महाराष्ट्र के नंदुरवार जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का कहना है कि में  संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दुंगा साथ ही संग़ठन के उद्देश्य व क्रांतिकारीयों एवं देश के जवानों के लिये जो हमारी मांगें हैं उनको सरकार से पूर्ण कराने का  भरपूर्व प्रयास करूंगा। संगठन के सभी पदाधिकारियों की तरफ से  नवनिर्वाचित पुणे के जिला अध्यक्ष जी को हार्दिक शुभकामनाएं, बी.एस बेदी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सतवंत सिंह सोढी (राष्ट्रीय महासचिव), वीर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव (राष्ट्रीय संरक्षक),  कंवलप्रीत सिंह सचदेवा राष्ट्रीय सचिन, देवेंद्र कुमार यादव (राष्ट्रीय प्रवक्त), शेख इरफान (राष्ट्रीय प्रवक्ता), प्रदीप गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), एड प्रवीण कुमार (प्रदेश सलाहकार), , राजीकिशोर रावत (प्रदेश सचिव), रमेश सिंहवानी (प्रदेश सचिव), शैलेंद्र वार्ष्णेय (प्रदेश मीडिया प्रभारी),,  पवनेश करन (मंडल मीडिया प्रभारी), वीरेंद्र कुमार (जिला संरंक्षक), बंगाली बाबू (मंडल संरक्षक) आदि। पवनेश करन, मंडल मीडिया प्रभारी
#ngodarpan
8010884848

Saturday, October 14, 2023

क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन ने मनाई लाला हरदयाल जी की पुण्यतिथि .


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.एस बेदी जी व उनके संगठन के पदाधिकारियों ने आज दिनाक 14 अक्टूबर 2023 को अपने ऑफिस पर लाल हरदयाल जी के जन्मोत्सव के दिन उनको याद कर उनके छाया चित्र पर फूलमाला अर्पित कर मनाई पुण्यतिथि...बी.एस बेदी जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि.......लाला हरदयाल एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। जिनका जन्म आज ही के दिन 14 अक्टूबर 1884 को हुआ दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था । बचपन से ही वे पढ़ने लिखने में बहुत तेज थे ।

पंजाब विश्वविद्यालय  लाहौर से संस्कृत में परस्नातक कर 1905 में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से संस्कृत से 2 अन्य डिग्रियां भी हासिल की थी। उसी समय उन्होने विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को देश की आजादी की लडाई में योगदान के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया।लाला हरदयाल जी ने ‘ग़दर पार्टी’ की स्थापना की थी। पहले विश्व युद्ध में ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी। व देश की आजादी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था।

इस अवसर पर श्री बी.एस बेदी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सतवंत सिंह सोढी (राष्ट्रीय महासचिव), वीर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव (राष्ट्रीय संरक्षक), वीरेंद्र कुमार  पाथरे ,जिला संरक्षक ,, सरदार हरभजन सिंह निमाना  ,  स इंदर पाल सिंह , रोशन लाल भारतीय , स अमरदीप सिंह कांदरा ,, मनीष सिंह , मनोज चक , , राजकिशोर रावत प्रदेश सचिव , पवनेश करन मण्डल मीडिया प्रभारी  आदि, पवनेश करन, मण्डल मीडिया प्रभारी

#ngodarpan

8010884848

राहुल राजेंद्र जौहरी को जनपद पुणे का बनाया जिला अध्यक्ष, महाराष्ट्र


 क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के ...राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस बेदी के निर्देशन में  संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शेख इरफान ने महाराष्ट्र के जिला पुणे निवासी राहुल राजेंद्र जौहरी को पुणे जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।जौहरी  से हम उम्मीद करते हैं कि वो अपने पद के दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे व  संगठन को मजबूत बनाते हुए  देशी की आजादी के वीरों  के सम्मान में चलाई जा रही मुहिम को महाराष्ट्र में  आगे बढ़ाएंगे  । संगठन के सभी पदाधिकारियों की तरफ से  नवनिर्वाचित पुणे के जिला अध्यक्ष  श्री राहुल राजेंद्र जौहरी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।

बी.एस बेदी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सतवंत सिंह सोढी (राष्ट्रीय महासचिव), वीर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव (राष्ट्रीय संरक्षक),देवेंद्र कुमार यादव (राष्ट्रीय प्रवक्त), शेख इरफान (राष्ट्रीय प्रवक्ता), प्रदीप गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), एड प्रवीण कुमार (प्रदेश सलाहकार), दिनेश गौतम (प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ), सेवनाथ (प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा), वीर जोगा सिंह प्रभारी (पंजाब) , रमेश पाराशर (प्रदेश महासचिव), राजीकिशोर रावत (प्रदेश सचिव), रमेश सिंहवानी (प्रदेश सचिव), शैलेंद्र वार्ष्णेय (प्रदेश मीडिया प्रभारी), साजिद अली (मंडल अध्यक्ष आगरा),  पवनेश करन (मंडल मीडिया प्रभारी), वीरेंद्र कुमार (जिला संरंक्षक),   समाजसेवी मनीष यादव ,बंगाली बाबू (मंडल संरक्षक),आदि।

#ngodarpan

8010884848


प्रेमचंद्र बने प्रदेश सचिव ,उत्तरप्रदेश


क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के ...राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस बेदी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी प्रेम चन्द्र को, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रेम चन्द्र  का कहा कि  संगठन  के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौपी गई जिम्मेदारी पर में खरा उतरूंगा व संगठन को और अधिक मजबूत करूँगा व देश की आजादी में शामिल हमारे सभी क्रांतिकारियों एवं  देश की सुरक्षा पर कुर्बान हमारे जवानों  के सम्मान में चलाई जा रही संगठन की मुहिम को आगे बढ़ाऊंगा।

संगठन के सभी पदाधिकारियों की तरफ से  नवनिर्वाचित  प्रदेश उपाध्यक्ष  को हार्दिक शुभकामनाएं बी.एस बेदी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सतवंत सिंह सोढी (राष्ट्रीय महासचिव), वीर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव (राष्ट्रीय संरक्षक),देवेंद्र कुमार यादव (राष्ट्रीय प्रवक्त), शेख इरफान (राष्ट्रीय प्रवक्ता) प्रेम सागर तिवारी  संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश , प्रदीप गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), एड प्रवीण कुमार (प्रदेश सलाहकार), दिनेश गौतम (प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ), , राजीकिशोर रावत (प्रदेश सचिव), रमेश सिंहवानी (प्रदेश सचिव), शैलेंद्र वार्ष्णेय (प्रदेश मीडिया प्रभारी), समाजसेवी साजिद अली, पवनेश करन (मंडल मीडिया प्रभारी), वीरेंद्र कुमार (जिला संरंक्षक),   समाजसेवी मनीष यादव ,बंगाली बाबू (मंडल संरक्षक),आदि।

#ngodarpan 

8010884848


  

Wednesday, October 4, 2023

अलीगढ़ जिला अध्यक्ष के पद पर गौरव सैनी को किया मनोनीत


क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के ...राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.एस बेदी ने संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता की प्रस्तुति पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़  निवासी  श्री गौरव सैनी को अलीगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। गौरव  सैनी  से उम्मीद करते हैं कि वो अपने पद के दायित्व को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।

संगठन के पदाधिकारियों की तरफ से  नवनिर्वाचित अलीगढ़ जिला अध्यक्ष  को हार्दिक शुभकामनाएं श्री बी.एस बेदी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सतवंत सिंह सोढी (राष्ट्रीय महासचिव), वीर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव (राष्ट्रीय संरक्षक),देवेंद्र कुमार यादव (राष्ट्रीय प्रवक्त), शेख इरफान (राष्ट्रीय प्रवक्ता), प्रदीप गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), एड प्रवीण कुमार (प्रदेश सलाहकार),

दिनेश गौतम (प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ), सेवनाथ (प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा), वीर जोगा सिंह प्रभारी (पंजाब) , रमेश पाराशर (प्रदेश महासचिव), राजीकिशोर रावत (प्रदेश सचिव), ),रमेश सिंहवानी (प्रदेश सचिव), शैलेंद्र वार्ष्णेय (प्रदेश मीडिया प्रभारी), साजिद अली (मंडल अध्यक्ष आगरा),  पवनेश करन (मंडल मीडिया प्रभारी), वीरेंद्र कुमार (जिला संरंक्षक), बंगाली बाबू (मंडल संरक्षक) आदि।

#ngodarpan

8010884848


Monday, September 18, 2023

AWARENESS / WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATIO (WHRO)


हमारे देश और समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है। हो सकता है कि हमारी कमाई हुई दौलत हमारे अपने प्रयासों और पूर्वजों की देन हो, लेकिन समाज ने हमें स्पोर्ट किया, एकता की ताकत दी, बुरे वक्त में साथ भी दिया होगा और संघर्ष की ताकत दी होगी। तभी तो हम संघर्ष से सफलता तक पहुंचे। आपको आपकी सफलता की शुभकामनाएं। अब हमारी भी जिम्मेदारी है समाज को कुछ देने की। देश के लिए कुछ करने की। उनका ध्यान देने की जिन्हें आज सच में आपकी जरुरत है। आज भी गरीबी और बिमारियों से बहुत से लोग दुखी है। हमें हमारे संविधान से हालांकि पूरे मौलिक अधिकार दिए हैं। यूनाइटेड नेशन ने भी ह्यूमन राइटस तय किए हुएं है। लेकिन जागरुकता की कमी है। जरुरतमंदो तक उन सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की जरुरत है। बस यही जागरुकता और सरकारी योजनाओं को पिछडे वर्गतक पहुंचाने का कार्य करता है WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATIO (WHRO)


चाहे न्याय में बराबरी का अधिकार हो या शिक्षा, स्वास्थ्य का अधिकार। चाहे अभिव्यक्ति की आजादी की बात हो या व्यापार में स्वतंत्रता। सभी अधिकार सब तक पहुंचे इसी कार्य में आपका साथ चाहिए। आप  WHRO से जुडें। ज्वाइन करें। इसका सबसे बडा फायदा तो ये होगाकि जुडने के साथ ही आपका मान सम्मान बढेगा। आप ग्लोबल ह्यूमन राइटस एक्टिविस्ट कहलाएजाएंगे। जिसका सार्टिफिकेट, आई कार्ड, लैटर आपको 24 घंटे में मिल जाएगा। हम मिल कर काम करते हुए जरुतमंदो की मदद भी करेंगे और जागरुकता का कार्य भी करेंगे।


किसी भी जानकारी के लिए वटसअप नंबर 7011490810 पर अपनी डिटेल्स भेजें। हम आपका नोमिनेशन चयनकर्ता बोर्ड को भेजेंगे। 

धन्यवाद

WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATIO (WHRO)

#ngodarpan

8010884848


Sunday, September 17, 2023

झामुल ग्राम में 18 ग्राम पंचायत की जनता एकत्रित होकर बैहर को जिला बनाने, अपनी आवाज को बुलन्द किया, 23 सितंबर को सम्पूर्ण क्षेत्र बन्द रहेगा


 बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति सालेटेकरी जोन के माध्यम से झामुल ग्राम में 18 ग्राम पंचायत क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधि हज़ारों की संख्या में एकत्रित होकर झामुल में विशाल आमसभा का  आयोजन बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सूरज  ब्रम्हे की  मुख्य  आतिथ्य  तथा बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एफ. एस .कमलेश की अध्यक्षता में  आयोजित की गई। बैठक में 18 ग्राम पंचायत के सरपंच  जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य , पंच तथा क्षेत्र वासी  उपस्थित  थे। कार्यक्रम  को संबोधित करते हुवे  सूरज ब्रम्हे ने बैहर  का इतिहास  बताते  हुवे  कहा  कि बैहर

155 वर्ष पुरानी तहसील है जो अंग्रेज शासन काल के दौरान 1867 मे बनी थी। श्री ब्रम्हे ने  बताया  कि 1867 में जब  बालाघाट  को जिला  बनाया  गया  था  उस  समय  बालाघाट  की दो  तहसील  बनी  थी  बालाघाट और बैहर, आपने बताया कि सरकार ने बैहर से भी छोटी  से  छोटी  तहसील  को जिला  बना  दिया है किन्तु बैहर  को जिला नही बनाया जा रहा  है। 23 सितंबर को सम्पूर्ण क्षेत्र बन्द का  आह्वान  किया  गया  है। 23 सितंबर को बैहर, बिरसा, परसवाडा, उकवा , गढ़ी , सम्पूर्ण  क्षेत्र  बन्द  रहेगा यदि  सितंबर माह में  चुनाव के पूर्व बैहर जिला नही बनता तो चुनाव का  बहिष्कार  करेगें।

सभा को  सम्बोधित करते हुवे  एफ.एस. कमलेश ने कहा कि अब हमें इन दोनों  विधायकों की जरूरत  नही है। क्योंकि ये दोनों ने कभी भी बैहर को जिला बनाने की मांग नही उठाई । आपने कहा कि जो बैहर जिला बनाओ के साथ नही है समिति ऐसे  व्यक्ती  को  मंच पर चड़ने नही देगी। आपने कहा  कि बैहर विधान सभा से जब तक ये दोनो को हटाएंगे तब तक बैहर जिला नही बन पायेगा । सालेटेकरी समिति  ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन  के नाम  दिए गए  ज्ञापन में लिखा है , कि अनेकों आन्दोलन - प्रदर्शन एवं  रैली निकाल कर प्रशानिक अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन देकर तथा अनेकों बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को स्वयं मिलकर ज्ञापन सौंपकर बैहर को जिला बनाने की मांग की जा चुकी है।

किन्तु मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बैहर से भी छोटी से छोटी तहसील को जिला बना दिया गया  लेकिन बैहर को जिला नही बनाया जा रहा है। अभी हाल ही में सरकार द्वारा मात्र एक तहसील और एक उप तहसील को जोड़कर पांढुरना को जिला बनाया गया है। जबकि बैहर पांढुरना से 10 गुना बड़ा है और हर दृष्टि से जिला बनाए जाने योग्य है फिर भी बैहर को जिला नही बनाया जा रहा है। जिससे बैहर, बिरसा एवम परसवाड़ा तहसील क्षेत्र की जनता आक्रोशित होकर बैहर क्षेत्र में लगातार जनता के बीच जाकर जन सभाओं के माध्यम से तथा बैठक लेकर बैहर जिला बनने से फायदा बताकर क्षेत्र की जनता को एक करने का काम कर रहे हैं ।  बैहर को जिला बनाने के सम्बन्ध में पूर्व में भी बैहर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री , केंद्रीय चुनाव आयोग भारत सरकार एवम महामहिम राज्यपाल, मा.मुख्यमंत्री तथा राज्य चुनाव आयोग मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा कर अवगत कराया जा चुका है

कि यदि चुनाव पूर्व बैहर को जिला नही बनाया जाता है  तो चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा। क्योंकि यह क्षेत्र जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है जिससे यह क्षेत्र अति संवेदनशील क्षेत्र है। बैहर जिला नही होने से इस क्षेत्र में धीरे - धीरे नक्सलाइट अपना पैर पसार रहें हैं। इस क्षेत्र के अंतिम गांव से जिला मुख्यालय की दूरी 160 से 165 किलो मीटर दूर है । जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण जंगलों और पहाड़ों से गुजर कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे जंगली जानवरों एवम नक्सलाईटो का भय बना रहता है। यह क्षेत्र वन सम्पदा, खनिज सम्पदा, एवम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है साथ ही एशिया की सबसे प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क जो की बैहर से मात्र 15 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। बैहर से 22 किलो मीटर की दूरी पर मलाजखण्ड कॉपर माइन्स है जो एशिया की सबसे बड़ी कॉपर माइन्स है जिससे सरकार को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपिये प्राप्त होता है। किन्तु बैहर जिला नही होने के कारण यहां का राजस्व इस क्षेत्र में ना लगाते हुवे दूसरे क्षेत्र में लगाया जाता है। जिससे यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। बैहर जिला नही होने से इस क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, और न्याय पाने के लिए बालाघाट जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जो 160 किलो मीटर दूर है।

बैहर क्षेत्र में तीन उप तहसील हैं, दो विधान सभा है, तीन जनपद है, 49 जनपद सदस्य हैं,  दो नगर पालिका है, 39 पार्षद  हैं,  6 जिला पंचायत क्षेत्र है, 172 ग्राम पंचायत है, 2850 पंच  हैं,  437 राजस्व ग्राम है, 88 वन ग्राम है, 22 वीरान ग्राम है, बैहर 2 लाख 51 हजार 571 हेक्टेयर भूमि में बसा है। 10 लाख के ऊपर जनसंख्या है, ये सारी जानकारी शासन - प्रशासन को अनेकों बार देने के पश्चात भी सरकार के द्वारा बैहर को जिला नही बनाया जाना बैहर क्षेत्र वासियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। सभा समापन के पश्चात बिरसा  तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम  ज्ञापन सौपा  गया। सभा  को अन्य  वक्ताओं  ने भी  सम्बोधित  किया।

कार्यक्रम में विशेष  रूप  से जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक - सूरज ब्रम्हे, एफ. एस.कमलेश - अध्यक्ष , उपाध्यक्ष - साजन दास बोरकर,  महिला शाखा की अध्यक्ष  श्रीमती सत्या वल्के - अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,  युवा शाखा  के अध्यक्ष रवि सोनी, मनोज सय्याम- महामंत्री,  हेमंत साहू  प्रवक्ता , सुनील  टेकाम महामंत्री,  देवी लाल पांचे अध्यक्ष सालेटेकरी जोन , लालाधार सिंह मरकाम, दिनेश यादव, गंगाराम वाहने, दादू राम मानेश्वर, हरिराम यादव, धनेश्वर बहेश्वर, भीखू राम बाहेश्वर एवं सैकड़ों पदाधिकारी सरपंच जनपद सदस्य , एवम जिला पंचायत उपस्थित रहे।

#ngodarpan
8010884848

Thursday, September 7, 2023

'' मेरा शहर मेरी पहल''

 


मेरठ जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय में मिशिका सोसाइटी द्वारा आयोजित'' गुरु श्रेष्ठ अवार्ड-2023'' का गत वर्षों की भांति अति भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ '' मेरा शहर मेरी पहल''की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा केक काटकर किया गया, तथा पूर्व में की गई उपलब्धियों को वीडियो द्वारा दर्शाया गया। मिशिका उपसचिव सुनील कुमार शर्मा ने सभी श्रेष्ठ गुरूओं के कार्यों का विवरण दिया।

मिशिका सचिव डॉ विभा नागर ने सभी का स्वागत किया। मेरा शहर मेरी पहल के सह सचिव अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम के अंत में कलक्ट्रेट परिसर में सीता अशोक नामक पौराणिक वृक्ष लगाने का आव्हान किया। श्रेष्ठ गुरूओं को जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों द्वारा अवार्ड, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी द्वारा अंगवस्त्र और मिशिका पदाधिकारियों द्वारा साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। 1- मैडिकल कालेज से डॉ नीलम सिद्धार्थ गौतम 2- माध्यमिक विद्यालय कृष्ण पुरी से मधुसूदन कौशिक 3- कस्तूरबा बा आ वि से पूनम शर्मा 4- खालसा गर्ल्स से सारिका शर्मा 5- पुलिस माडर्न से पूनम अरोरा 6- जी टी बी से अंजिल शर्मा 7- सुभारती विश्व वि से डॉ सारिका त्यागी 8- टैप्स से रजत भटनागर 9- आई आई एम टी से ब्रजेश कुमार 10- प्राथमिक वि से हिमश्री शर्मा 11- के जल से उपासना कौशिक

12- सेंट मेरीज़ से सैयद बी करीम 13- बी डी एस से शैली तिवारी 14- दिवान पब्लिक से पी एस चौहान 15- गार्गी गर्ल्स से अमरीन अंजुम 16- बाले राम से नीता चौधरी 17- आर्मी पब्लिक से रूनझुन कपूर 18- इस्माइल गर्ल्स का से प्रो दीपा त्यागी 19- प्राथमिक वि भगवतपुरा से दिव्यांग टीचर संदीप कुमार अमन 20- सी जे डी ए वी से स्पोर्ट्स टीचर कुमुद त्यागी 21- बी एन जी से अमित चांदना 22- डी एन इं का से अतर सिंह वर्मा 23- मदरसा चिश्ती पहलवान से मौलाना सालिम 24- सेंट जोंस सी से से दीपा सिरोही 25- एंजल्स एकेडमी से श्वेता वर्मा।

अवार्ड वितरण के पश्चात वरिष्ठ कवि डॉ ईश्वर चंद गंभीर ने कविता पाठ किया। अंत में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय ने सभा को सम्बोधित कर मंत्र मुग्ध कर दिया, कहा कि गुरु के समक्ष मैं तो कुछ भी नहीं, मुझे तो पद के कारण सम्मान देने का अवसर प्राप्त हुआ है, अपनी दोनों बेटियों का भी ज़िक्र अपने सम्ब़ोधन में करते हुए भविष्य में मेरा शहर मेरी पहल के कार्यक्रम निरंतर करते रहने का आश्वासन दिया। अंत में मेरा शहर मेरी पहल, मिशिका सोसाइटी तथा अन्यों ने कार्यालय परिसर में सीता अशोक का पौधा रोपित किया तथा

सुरक्षा हेतु बाड़ भी लगाई। कार्यक्रम में  मिशिका एजुकेशनल एन्ड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष अमित नागर का अद्वितीय सहयोग रहा। मिशिका संरक्षक डॉ जे एस मलिक, समीर कोहली, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष ठा प्रितीश कुमार के अतिरिक्त कै के पी एस यादव, मोहन लाल वर्मा, गिरीश शुक्ला, राजकुमार, दीपक शर्मा, ऋषि शर्मा, वसीम असलम, उपेंद्र झा , मुकेश शर्मा , जी आई सी से प्रशांत चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी आलोक सिसोदिया, श्री मती कृष्ण कुमार नागर,मेरा शहर मेरी पहल से सचिव विशाल जैन, आई आई एम टी से डाइरेक्टर मयंक अग्रवाल और अन्य नामचीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मिशिका उपसचिव सुनील कुमार शर्मा ने किया।(मनीष सिंह संवादाता)

@Samjho Bharat

8010884848

Thursday, August 24, 2023

इल्म की रौशनी चाँद सूरज की रौशनी से भी ज़्यादा होती है


इल्म इन्सान को इन्सानियात और तेहज़ीब सिखाता है अगर दुनिया रोशन है तो इल्म से रोशन है अगर कोई इल्म हासिल करके इल्म से बबस्तगी यानी उसे सही तऱीके से जान ले तो वो शख़्स आलमे दुनिया की इन्सानियत हासिल करने के बराबर हो जाता हैं अपने इल्म से इन्सानियत एखलाक़ मोहब्बत भाईचारा तेहज़ीब और हुस्ने एखलाक़ ये सब इल्म का हिस्सा हैं

जिससे इन्सान की इज़्ज़त अफ़ज़ाई हौसला अफ़ज़ाई भी हो जाती है हम सभी का फेज़ है अपने बच्चों को पढ़ायें और हो सके तो और बच्चों को भी इस नेयमत से नवाजें जैसे ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती हसन सँजरी गरीब नवाज़ की दरगाह के ख़ादिम अन्जुमन मोईनिया फख्रिया उस्मानिया की जानिब से एक स्कूल क़ायम है जिसमें सभी मज़हब के लोग इल्म शिक्षा हासिल कर रहे हैं

इसमें अन्जुमन मेंबर स्कूल अध्य्क्ष जनाब सैय्यद मुनव्वर चिश्तीसहब व सेकैट्री जनाब सैय्यद कलीमुद्दीन चिश्ती साहब ने बहुत अच्छा इन्तेज़ाम बच्चों की अच्छी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया हुआ है यहाँ एक मेंजिंग कमैटी भी बनाई है जिसमें दरगाह के ख़ादिम जनाब सैय्यद मक़सूद  खुशहाली चिश्ती साहब और  खालिद खान समाज सेवी को भी स्कूल कमैटी का मेंबर बनाया है मैं तेह दिल से जनाब सैय्यद कलीमुद्दीन चिश्ती साहब और सैय्यद मुनव्वर चिश्ती साहब का और तमाम ख़ुद्दाम हज़रात का शुक्र गुज़ार हुँ हम दुआ करते हैं अल्लाह इस नेक काम मैं रेहमत और बरकतें नाज़िल फरमायें आमीन खालिद खान समाज सेवी दुखियों का सहारा वेल फ़ेयर सोसायटी अजमेर

@Samjho Bharat

8010884848

2 सितम्बर को बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक बैहर में - ब्रम्हे ( बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, उकवा, गढ़ी, भंडेरी, सोनगुडा , सरेखा, मलाजखंड , से पहुँचेगें )


बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक 2 सितम्बर दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से बैहर के गोंडवाना कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई है इस बैठक में बैहर, बिरसा, परसवाड़ा,उकवा, भंडेरी, मोहगांव, दमोह, सालेटेकरी, सोनगुड्डा , सरेखा, गढ़ी, पाण्डुतला, कुमादेही, आदि ग्रामों से जन प्रतिनिधि , किसान , व्यापारी , गणमान्य नागरिक बैठक में उपस्तिथ रहेगें। इस सम्बंध में बैहर परसवाड़ा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधायकों से बात हो चुकी है। क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधियों को ग्रुप के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुवे बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सूरज ब्रम्हे ने कहा कि 25 से 30 वर्षों से बैहर को जिला बनाने की मांग क्षेत्र वासियों के द्वारा सरकार से की जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार ने बैहर से भी छोटी से छोटी तहसील को जिला बनाया जा रहा है किन्तु बैहर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण सरकार बैहर को जिला नही बना रही है। ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा आदिवासी क्षेत्र के विकास की नही है। सरकार में बैठे लोग हमेशा बैहर को जिला बनाने का वादा कर वादा खिलाफी की जाती है। इस बार बैहर क्षेत्र वासी मिलकर सरकार से अपना हक लेने सकत्रित होना पड़ेगा । जिस दिन बैहर , बिरसा और परसवाड़ा क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधि, क्षेत्र की जनता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बैहर क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचकर एक साथ हो जायेगें उस दिन सरकार को बैहर को जिला बनाने की घोषणा करनी पड़ेगी।

श्री ब्रम्हे ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि हम सब बैहर क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जनता के हित मे एक हो जायें। क्योंकि राजनीति तो ज़िन्दगी भर करना है। हम विधायक बन जाये, हम सांसद बन जायें हम मंत्री बन जायें लेकिन यदि हम अपने क्षेत्र के लिए एवं क्षेत्र की जनता के हित मे कोई अच्छा काम नही कर पाए तो किस काम का हमारा विधायक बनना और किस काम का हमारा सांसद बनना। क्षेत्र की जनता यदि किसी को विधायक या सांसद चुनती है तो उससे काफी उम्मीद लगा कर रखती है कि हमारा नेता हमारे क्षेत्र के विकास के लिए अच्छा काम करेगा।

बैहर 1867 की बनी तहसील है। जब बालाघाट जिला बना उस समय बालाघाट की दो तहसील बनी थी बैहर और बालाघाट।इतनी पुरानी तहसील होने के बाद भी बैहर को जिला नही बनाना आदिवासी क्षेत्र की उन्नत्ति को रोकने के बराबर है। सूरज ब्रम्हे - संयोजक, एफ.एस. कमलेश - अध्यक्ष, बैराग सिंह टेकाम - संरक्षक , मंसाराम मड़ावी-उपाध्यक्ष, साजन दास बोरकर - उपाध्यक्ष, दिलीप भगत - महामंत्री , रवि सोनी - अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, मुनेश पटेल - अध्यक्ष बिरसा जोन, शंकर वल्के - अध्यक्ष गढ़ी जोन, डॉ. शिखरचंद बघेल - अध्यक्ष - परसवाड़ा जोन , मनोज सय्यैम - महामंत्री , सुनील उइके - महामंत्री , ओमप्रकाश धानेश्वर - कोषाध्यक्ष , शंकर मंडले -  अध्यक्ष भडेरी जोन , छगन पटेल - अध्यक्ष सरेखा जोन ने जानकारी देते हुवे क्षेत्र वासियों से 2 सितम्बर की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथ होने की अपील की है।

@Ngo_Darpan

8010884848