कार्यक्रम का विवरण:
- तारीख: 5 अक्टूबर 2025
- समय: सुबह 11 बजे
- दिन: रविवार
- स्थान: प्राथमिक विद्यालय शास्त्री, काशीराम आवास विकास, शाकुन्तलम कालोनी, सरकुला रोड, मुजफ्फरनगर
इस अवसर पर समाज के सभी लोग और स्थानीय महिलाएं सादर आमंत्रित हैं, ताकि इस नेक पहल का समर्थन किया जा सके और महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास में भाग लिया जा सके।
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि यह पहल खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह केंद्र निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगा, ताकि महिलाएं अपने हुनर से जीवनयापन कर सकें।
इस सामाजिक कार्यक्रम की ख़ास रिपोर्ट तैयार की है पत्रकार ज़मीर आलम ने, जो सामाजिक संस्थाओं और उनके योगदान को उजागर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
📞 संपर्क: 8273189764
🌐 वेबसाइट: www.ngodarpangov.org.in
✉️ ईमेल: ngodarpanbharat@gmail.com
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की यह पहल न केवल महिलाओं के लिए नई राह खोलती है, बल्कि समाज में समान अवसर और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मिसाल भी कायम करती है।
No comments:
Post a Comment