Sunday, September 7, 2025

महिला शक्ति सम्मान समारोह संपन्न – 1000 महिला शक्ति को किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद।

05 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति एवं भारतीय स्वदेशी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम चकखनलाल गेस्ट हाउस, पेमेश्ववर गेट, फिरोजाबाद में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ महानगर फिरोजाबाद की महानगर अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने की।

🙏 शुभारंभ और मुख्य अतिथि का संबोधन

समारोह का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष – राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति एवं भारतीय स्वदेशी उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संबोधन में कहा –

“हमारे संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से प्रभु की कृपा और साथियों के सहयोग से महिला शक्ति, बेटियों, व्यापारियों, वृद्धजनों और समाजसेवियों का सम्मान किया जा रहा है। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।”

इस अवसर पर संगठन की ओर से देशभर से आई महिला शक्ति का सम्मान 1000 गिफ्ट वितरित कर किया गया।

🎉 आगामी आयोजन

आयोजकों ने बताया कि आगामी 07 अक्टूबर 2025 को संगठन द्वारा महिला शक्ति सम्मान एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन श्री सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंडी, सदर, आगरा में किया जाएगा।

👩‍🦰 विशिष्ट अतिथि एवं प्रतिभागी

महिला शक्ति सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि और पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहीं –

  • ऊषा कोठिया – विधानसभा अध्यक्ष, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ, विधानसभा फिरोजाबाद
  • गीतांजली गुप्ता – महानगर कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ, महानगर फिरोजाबाद
  • गुंजन गुप्ता – महानगर महामंत्री, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ, महानगर फिरोजाबाद
  • दीक्षा गुप्ता – विशिष्ट आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति जनपद फिरोजाबाद

कार्यक्रम का संचालन आशा गुप्ता, अध्यक्ष – राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति यूनिट आशा, जनपद फिरोजाबाद ने किया।
समारोह में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।


📌 “एनजीओ दर्पण” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए पत्रकार हर्षिता शर्मा की खास रिपोर्ट

👉 #NGOdarpan
📞 8010884848
✉️ samjhobharat@gmail.com
🌐 www.samjhobharat.com


No comments:

Post a Comment