Monday, October 4, 2021

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में एनजीओ टीम दिव्यांगों ने 65 वा कैंप लगाकर सेवा की


शामली दिनांक 4 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकारी अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र सेवा शिविर का आयोजन किया गया जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजिस्टर्ड एनजीओ शामली उत्तर प्रदेश भारत द्वारा आज एनजीओ दिव्यांग टीम द्वारा 65 वा कैंप लगाकर दिव्यांगों की भरपूर सेवा की।

दिव्यांगों के प्रमाण पत्र हेतु फार्म भरने प्रमाण पत्र बनवाने में सेवा सहयोग किया गया जनपद के जनपद के दिव्यांगों ने भीड़ के साथ आज सरकारी अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए प्रमाण पत्र बनवाने में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल रहे दिव्यांग प्रमाण पत्र डॉक्टर की जांच के उपरांत प्रतिशत प्रदान कर बनाया जाता है।

एनजीओ टीम कार्यकर्ता कैंप प्रभारी विजय कुमार सरोहा नगर मंत्री ,महिला विंग जिला सचिव अनीता रानी सिक्का, प्रदेश मंत्री फारुख, जिला प्रचार मंत्री संजय राठी, जिला मंत्री शंकर लाल जी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र कैंप में मेहनत से सेवा की। सोसाइटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर मित्तल ने पूरी टीम को बधाई प्रेषित की ।दिव्यांगों की सेवा कार्य में जनचेतना दिव्यांग सोसाइटी पंजीकृत एनजीओ शामली जनपद में दिव्यांग सेवा के कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment