Tuesday, December 22, 2020

सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया.

 


कल दिनांक 21.12.2020 को लोकहित में ब्लड बैंक द्वारा *वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट (रजि.)*  तथा अन्य कई सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया.. यह सभी वे संस्थाएं हैं जिन्होंने देश में कोरोना

महामारी के कारण लॉक डाउन के चलते हुये भी रक्तदान करवाया..

समस्त वैचारिक परिवार उन सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करती है जिनकी वजह से हम रक्त दान के शिविर को सफल कर पाये।


साथ ही एक सराहनीय कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करने के लिए लोकहितम ब्लड बैंक का बेहद धन्यवाद करती है..।

आभारी🙏

संस्थापक अध्यक्ष

प्रतिभा जिन्दल

महासचिव

दीपिका अग्रवाल

Saturday, December 19, 2020

गुरु तेग बहादुर जी / क्रांतिकारियों का संयुक्त रूप में , आप और हम ... ने मनाया बलिदान दिवस


दिनांक 19/12/20 को उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद टूंडला  में   संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में महान बलिदानी , हिन्दू धर्म    व देश  के रक्षक गुरु तेगबजदुर जी का बलिदान दिवस और आज़ादी के वीर अमर सपूत क्रांतिकारी प राम प्रसाद बिस्मिल , ठाकुर रोशन सिंह , अशफाक उल्ला खान , सभी महान बलिदानों का बलिदान दिवस संयुक्त रूप से मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक , कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया नूतन राठौर महापौर फिरोजाबाद , ने की सबसे पहले अतिथियों ने   

महान तपस्वी बलिदानी गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आए सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सौ गरीब बच्चों को   सर्दी के मौसम में स्वेटर वितरण किए , , श्री प्रेमपाल जी ने सभी बलिदानियों के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा अगर गुरु तेगबजादुर जी अपना बलिदान नहीं देते तो आज तिलक माथे पर नहीं होता सबसे पहले गुरु जी ने अपना बलिदान देकर हिन्दू धर्म व देश की रक्षा की  ऐसे महान बलिदानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता इनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर अंग्रेजी गुलामी बेड़ियों से मुक्ति कराने के लिए आज ही के दिन हमारे तीन महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए बलिदान दिया ,  पं राम प्रसाद बिस्मिल , ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता , नूतन राठौर महापौर ने कहा अशफाक जी का बलिदान  हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, 


 

हमें गर्व होता है जब कोई सामाजिक संगठन ऐसे महान बलिदानी ओके बलिदानों पर कार्यक्रमों का आयोजन और कवि सम्मेलन करते हैं जैसे आज टूंडला नगर में एक भव्य कार्यक्रम हुआ, , श्री बीएस बेदी ने कहा गुरु तेग बहादुर महाराज की कुर्बानी उस वक्त थी जब हिंदुस्तान और हिंदू धर्म दोनों ही खतरे में थे मुगल बादशाह औरंगजेब ने गुरु साहिब को 1675 ईस्वी में दिल्ली चांदनी चौक पर सर कलम कर के शहीद कर दिया था यह देश गुरु जी के परिवार के लहू से सींचा  है क्योंकि , 19 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर जी, 22 दिसंबर को बड़े पोते और 27 दिसंबर को छोटे साहिबजादे और दादी जी ने  बलिदान  दिया भारत है  

समय के साथ साथ हमारी क्रांतिकारी वीरों ने अपने लहू से आजाद कराया,   

कार्यक्रम में उपस्थित  माननीय प्रेमपाल जी धनगर विधायक टूंडला, माननीय नूतन राठौर महापौर फिरोजाबाद ,  बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन ,  समाज सेवी दिलीप गॉड, सरदार शरणजीत सिंह , सरदार मनमिंदर सिंह , सुनील टैगोर,  समाज सेवी दीपक चौधरी,पूर्व विधायक शिव सिंह चक,  सुबोध शुलभ राष्ट्रीय कवी, सीपी सिंह चौहान, डॉ सुनील कुमार सिंह चौहान, उमेश राज वानी ,अनुज राठौर , तेजिंदर कौर बेदी, योगिता कौर तुषार पाहन , सतनाम कौर , सरदार मनमोहन सिंह काके , शीलू पंडित ,   विपिन समाज सेवी जितेंद्रकुमर पुष्कर , तरुण बबलू , टिंकू , गुरलीन कौर बेदी ,अमित पाल , आदि

Friday, December 11, 2020

आज शामली के सभी चिकित्सक रहे हड़ताल पर सिर्फ़ इमरजेंसी मरीज़ देखें गए

 


भारत सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी करने की जो अनुमति

प्रदान करी है आई एम ए शामली उसका विरोध करती है और इसी संदर्भ में आज दिनांक 11:12 2020 को देशव्यापी डॉक्टरों की हड़ताल में

आई एम ए शामली ऑल इंडिया आई एम ए के साथ है आज हम नॉर्मल

ओपीडी नहीं करेंगे और सिर्फ उन्हीं मरीजों को देखेंगे और उपचार करेंगे

जो इमरजेंसी मरीज है या कोरोना के मरीज है क्योंकि हम नहीं चाहते हैं

किसी भी इमरजेंसी मरीज का कोई नुकसान हो 

हम चाहते हैं कि सरकार हमारे विरोध का संज्ञान ले और यह समझने की


कोशिश करें की दो अलग-अलग पद्धतियों को मिलाना गलत कार्य है

आयुर्वेद हमारे देश की एक महान पद्धति है सरकार को चाहिए कि

उसको अलग से विकसित करें और आयुर्वेद के योग्य एवं प्रशिक्षित

चिकित्सक देश को प्रदान करें आयुर्वेद की दवाइयां और उनका तरीका

अलग है और एलोपैथिक दवाइयां और उनका तरीका अलग है दोनों को

मिश्रित करना बिल्कुल भी ठीक कार्य नहीं है इसलिए हम इस मिक्सो

पैथी के खिलाफ है

और उम्मीद

करते हैं कि सरकार

जल्द ही देश हित

में इस गलती को सुधारे. 

डॉक्टर अकबर खान 


आईएमए अध्यक्ष शामली के अलावा यह चिकित्सक


भी हड़ताल पर रहे
डॉक्टर अकबर खान
 डॉ अजय सैनी 
डॉ  रणदेव तोमर 
डॉक्टर आरपी सिंह 
डॉ वेद भानु मालिक 
डॉ विनय बोहरा 
डॉ कविता गर्ग 
डॉ मुकेश गर्ग 
डॉक्टर उपहार गुप्ता 
डॉक्टर सलीम जावेद 
डॉक्टर सुनील मित्तल 
डॉक्टर केपी देशवाल 
डॉ गौरव गोयल 
डॉ रुचि गोयल
 डॉ डीके सिंगल 
डॉक्टर पंकज गर्ग 
डॉक्टर अंकित गुप्ता 
डॉ शेखर गुप्ता इत्यादि

Thursday, December 10, 2020

आज बातारिख दिनांक 9/12/020को मदर टेरेसा फाउंडेशन की जानिब से जिला मुजफ्फरनगर मे एक प्रोग्राम का आगाज़ किया गया


जिसको ओगनाइज किया जिला मुजफ्फरनगर के महासचिव मदर टेरेसा फाउंडेशन के मुमताज़ अहमद मुजफ्फरनगर ने जिसमें ख़ास मेहमाने खसूसी हम खुद बतौर महासचिव जिला मुजफ्फरनगर मदर टेरेसा फाउंडेशन ने शिरकत की जहाँ मदर टेरेसा फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक मदर टेरेसा फाउंडेशन राष्ट्रीय संयोजक जनाब मौहम्मद अरशद

खान सहाब पूर्व विधायक जिला जौनपुर सदर उत्तर प्रदेश ने हमे फूल मालाऐ पहनाकर हमारा ख़ैर मख्दम किया हम बहुत ही शुक्रगुज़ार हैं राष्ट्रीय संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक मदर टेरेसा फाउंडेशन जनाब अरशद खान सहाब के हम अयाजुद्दीन सिदिदकी नम्बरदार बुढाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश वरिष्ठ समाज़ सेवी इंडिया ओर मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला महासचिव ओर मीडिया प्रभारी विधानसभा बुढाना

Wednesday, December 9, 2020

*हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी #छठ #पूजा के बाद महिलाओं के धर्म संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए #सुहागदान कार्यक्रम किया गया*🔥🔥❤❤

 


*#अखंड #सौभाग्यवती #भव:*❤💄🎶

 *सीजन 4* 🔥🚩


*हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी #छठ #पूजा के बाद महिलाओं के धर्म संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए #सुहागदान कार्यक्रम किया गया*🔥🔥❤❤

 *कोविड-19  की वजह से सुरक्षा देखते हुए यह कार्यक्रम किसी बंद हॉल के बजाय मंदिर के पवित्र आंगन में संपन्न किया गया*🔥🔥❤🚩🚩

 *हर वर्ष #बैदेही #वेलफेयर #फाउंडेशन छठ पूजा के बाद #अखंड #सौभाग्यवती कार्यक्रम करती है जिसमें महिलाओं को #सुहागदान दिया जाता है* ❤🚩❤🚩


*इस बार अलीगंज स्थित #आदिशक्ति #विंध्याचल #देवीमंदिर में यह कार्यक्रम माता रानी के दरबार में उनके चरणों के सामने संपन्न हुआ*🚩🚩🚩🚩🚩

*जहां #बैदेही #वेलफेयर फाउंडेशन ने 20 से ज्यादा महिलाओं को #सुहागदान और  प्रशस्ति पत्र दिया* 

🔥🎀❤🍫🎶🎼🎵🎤💄💄💄

*आदरणीय श्रीमती साधना कपूर दीदी एवं आदरणीय श्रीमती शशि दीदी ने माता रानी के जयकारे गानों और भजनों की अनुपम लड़ी से माहौल को समा बांध दिया पूरा मंदिर प्रांगण पुजारी और आने वाले और भक्तगण भीड़ लगाकर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देखने लगे और उसमें हिस्सा लेने लगे* 💄🎀🔥❤🎤🎶🎼🎵🍫🍫❤❤🔥



*#बैदेही #वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा #डॉ #रूबी #राज #सिन्हा ने 20 से ज्यादा महिलाओं को नाक से सिंदूर लगाकर माता रानी के दरबार के सामने सुहाग दान दिया और  सभी आदरणीय दीदी लोगों का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया* 🔥🎀❤🔥🎀❤🔥🎀💄💄💄💄 *साथ ही बिंदी चूड़ी सिंदूर अक्षत. लाल चुनरी और हल्दी से महिलाओं को गोद में खोचा भी दिया ,,,,*इस तरह अपने धर्म संस्कृति और युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु सुहाग दान का कार्यक्रम संपन्न हुआ* ❤🎀🔥💅❤🎀🔥💅🌹🌹

 *यह कार्यक्रम 5 दिसम्बर 2020 को किया गया और इतना सुंदर हुआ की माता रानी के दरबार में चारों तरफ पंडित और मंदिर प्रांगण में सजी दुकानों के दुकानदार और आने वाले भक्तों की भीड़ लग गई जहां पर महिलाओं ने जमकर माता रानी के जयकारे लगाए,,,*🎤🎤🍫🍫🌹🌹💄💄💅💅🎀❤🔥🎀❤🔥🎀❤🔥🎀❤




*मंदिर में आने वाले अन्य महिला और भक्तों ने भी जमकर माता रानी के सामने नृत्य किया जयकारे लगाए और माता रानी के दरबार में नृत्य करके मां से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की विनती भी की*

🔥🔥❤❤🎀🎀🎶

*#बैदेही #वेलफेयर #फाउंडेशन की ओर से सभी महिलाओं को #सुहागदान के साथ में #अखंड #सौभाग्यवती #भव:  के #प्रशस्ति #पत्र से भी सम्मानित किया गया*🎀💞🎵🎼🎼🎶❤❤


*डॉ रूबी राज सिन्हा*

*ई प्रशान्त प्रवीण सिन्हा*

*बैदेही वेलफेयर फाउन्डेशन* 

*प्रतीक नारी शक्ति का*

Friday, November 27, 2020

इंडिया वालों खबरदार, अब भारत दिल्ली में आ गया है।


महेंद्र सिंह टिकैत ने 1988 में यह चेतावनी, दिल्ली में वोट क्लब में दिए जा रहे एक बड़े भारी धरने को संबोधित करते हुए दी थी। हालांकि ये वो दौर था, जब किसानों को महज दिल्ली पहुचने से रोकने के लिए सरकार अपनी ताकत लगाने से परहेज करती थी। 

---

किसान आंदोलन का दौर है, तो महेंद्र सिंह टिकैत की याद आना लाजिमी है। किसान नेता और  भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष स्व महेंद्र सिंह टिकैत को लोग बाबा टिकैत और महात्मा टिकैत के नाम से भी बुलाते थे ! किसानों की समस्याओ के लिए सदा संघर्षरत टिकैत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानो में प्रसिद्ध थे !


महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गाँव में एक जाट परिवार में हुआ था। 1986 में ट्यूबवेल की बिजली दरों को बढ़ाए जाने के ख़िलाफ़ मुज़फ्फरनगर के शामली से एक बड़ा आंदोलन शुरु किया था। जिसमे मार्च 1987 में  प्रसाशन और राजनितिक लापरवाही से संघर्ष हुआ और दो किसानो और पीएसी के एक जवान की मौत हो गयी। 


इसके बाद टिकेत राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गये ! टिकेत की अगुवाई में आन्दोलन इस कदर मजबूत हुआ कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह को खुद सिसौली ग्राम में आकर पंचायत को संबोधित करना पड़ा और किसानो को राहत दी गयी !


आन्दोलन के बाद टिकैत की छवि मजबूत हुई और देशभर में घूम घूम कर उन्होंने किसानो के हक़ के लिए आवाज उठाना शुरू कर दिया ! कई बार राजधानी दिल्ली में भी धरने प्रदर्शन किये। 


टिकैत जाटों के रघुवंशी गौत्र से थे लेकिन बालियान खाप में सभी बिरादरियां थीं। टिकैत ने खाप व्‍यवस्‍था को समझा और ‘जाति’ से अलग हटकर सभी बिरादरी के किसानो के लिए काम करना शुरू किया ! किसानो में उनकी लोकप्रियता बढती जा रही थी ! इसी क्रम में उन्होंने 17 अक्‍टूबर 1986 को किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक गैर राजनीतिक संगठन ‘भारतीय किसान यूनियन’ की स्‍थापना की।


किसानो के लिए लड़ाई लड़ते हुए अपने पूरे जीवन में टिकेत करीब 20 बार से ज्यादा जेल भी गये ! टिकेत की पंचायतो और संगठन में जाति धर्म लेकर कभी भेदभाव नहीं दिखा ! जाट समाज के साथ ही अन्य कृषक बिरादरी भी उनके साथ उनके समर्थन में होती थी। 


खाद पानी बिजली की समस्याओं को लेकर जब किसान सरकारी दफ्तरों में जाते तो उनकी समस्याओं को सरकारी अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते थे ! टिकैत ने किसानो की समस्याओं को जोरदार तरीके से रखना शुरू किया !


उनका आंदोलन हमेशा गैर राजनैतिक रहा। मगर  हल्का सा इशारा चुनाव की दिशा भी बदल देता। तो सियासी लोग उनसे करीबी बनाने का बहाना ढूँढ़ते ! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर कई अन्य कद्दावर नेता भी बाबा के यहाँ आते रहते। लेकिन उनके लिए किसानो की समस्याए और लड़ाई राजनीति से ऊपर रही। 15 मई 2011 को 76 वर्ष की उम्र में केंसर के कारण महेंद्र सिंह टिकैत की म्रत्यु  हो गयी। 


किसानों की समस्याएं बदलते दौर के साथ बदलती रही हैं। मगर तब उन्हें कहने-सुनने का मंच तैयार करने दिया जाता था। आज दिल्ली पराई हो गई है। भारत को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए इंडिया ने  अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 


तो पलटकर, बोट क्लब पर दहाड़ते इस किसान नेता की तस्वीर उस सुनहरे दौर की याद दिलाती है, जब भारत के लोकतंत्र में किसान का भी हिस्सा हुआ करता था। 

------------

सुनील नागर द्वारा लिखित और द पॉपुलर इंडियन में प्रकाशित लेख से ली गयी जानकारियों पर आधारित

Monday, November 23, 2020

आपको जानकर हर्ष होगा कि आपके क्षेत्र बेहजम में* *परामर्श निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हर गुरुवार प्रात 8:00 बजे से 12:00 बजे तक होगा जिसमें मुनीषा खातून* *महिला महाविद्यालय गोरिया तकिया शिक्षा समिति के संस्था द्वारा संपन्न कराया जाएगा


जिसमें दिल घबराहट हाथ पैर दर्द रात में नींद ना आना जैसी पुरानी बीमारियों की जांच कर इलाज किया* *जाएगा जिसमें दवाइयों पर 20% की छूट  मिलेंगी*

*जिसमें योग्य डॉक्टर शशि अग्रवाल M.B.B.S व डॉक्टर अंजुम प्रवीन द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा अतः सभी जनपद वासियों व* *क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि हर गुरुवार को निशुल्क परामर्श लेकर उचित दवाई लें जिससे आपके स्वास्थ्य में कोई प्रकार की दिक्कत ना आए हम आपके जीवन को स्वस्थ रखने की ईश्वर से कामना करते हैं*


*पता=जिला सहकारी बैंक के सामने लखीमपुर रोड बेहजम खीरी*


*डॉक्टर अंजुम परवीन,B.U.M.S*स्त्री रोग विशेषज्ञ*


*डॉ शशि अग्रवाल M.B.B.S*


*जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से कृष्णा अवस्थी की रिपोर्ट*

Saturday, November 21, 2020

महिला जिलाध्यक्ष कविता रानी राशन वितरण किया--जनचेतना दिव्यांग सोसायटी

 


जनपद शामली के  टिटौली जनचेतना दिव्यांग सोसायटी शामली महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति कविता रानी ने ग्राम टिटौली में राशन वितरण सेवा कर कार्यक्रम आयोजन किया गया।गांव की प्रत्येक महिलाओं जिनमें ग्रभवती महिलाये भी शामिल हुई उनको 2 किलो गेंहू ,एक किलो चावल, 750

ग्राम दाल दी गयी।साथ ही 7 माह से 3 वर्ष  तक के बच्चो की माताओ को 1 किलो 500 ग्राम गेंहू एक किलो चावल वितरण किया गया।सेवा प्राप्त करने वाली महिलाए

राजबीरी,लीला,कमला,गुड्डू,कुसुम,सोनिया,राधा,अंजली,वंशिका,आयुषी,मुकेश,मंजू,मोनिका,अमित,सलोनी,राकेश,पूनम अन्य महिलाओं ने राशन प्राप्त किया।सराहनीय कार्य किया गया। सस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने कविता रानी जिलाध्यक्ष को शुभकामनाये भेजकर प्रोत्साहित किया

गोपाष्टमी पर्व पर शामली से पानीपत तक मार्ग में विचर रहे जीव जंतुओं को भोजन सेवा,176 वा विशेष गौसेवा कार्यक्रम---


 शामली  आज दिनाक 22-11-2020 दिन रविवार महापर्व श्री कृष्ण गौपास्टमी एवम विरांगना क्रांतिकारी झलकारी बाई के जन्मदिवस पर श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट रजि0 धर्मार्थ द्वारा शामली से पानीपत तक मार्ग में मिलने वाले पक्षियो जीव जंतुओं को दाना व भोजन सेवा कार्य किया

गया।पक्षियो की देखरेख उनके भोजन की जिमेदारी निभाना भी हमारा कर्तव्य है।इसी अभियान के तहत ट्रस्ट संस्थापक अमरीश संगल,प्रोजेक्ट चेयरमैन व सरक्षक अरुण जैन प्रबन्धक इंडियन बैंक विशेष भोजन सेवा के तहत शामलीं से पानीपत पक्षियो की भोजन सेवा की।पशु पक्षी जीव

जंतु गौमाता परिवार सेवा समिति शामली ने ट्रस्ट की योजना के तहत आज नगर की निर्मल गौशाला में गौमाताओ को भोजन सेवा कार्य कियाऔर साथ साथ खरगोश परिवार को भोजन सेवा की।समिति टीम

ने वानरों कुत्तो को पराठे खिलाकर नहर पुल कैराना रोड पर सेवा की।176 वे कार्यदिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।सेवा कार्य 31

मार्च 2021 तक निरन्तर जारी रहेगा।आज की सेवा के मुख्य गौपालक सोनू सैनी, अर्पित मित्तल,समिति सचिव नन्द किशोर मित्तल,ट्रस्ट कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, टेक चंद मित्तल,नरोतम दास गर्ग,नीरज जैन,विनोद गोयल, अरुण जैन अरुणोदय सम्पादक,ट्रस्ट अध्य्क्ष आशीष संगल,रोबिन गर्ग,ललित गर्ग ट्रस्ट महामंत्री उपस्थित रहे।

Tuesday, November 17, 2020

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भगवान बुद्ध नाम पर रखने की मांग : बी एस बेदी


जिस तरह से क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन महान क्रांतिकारी शहीदों के सम्मान में मुहिम चलाई है उनके साथ साथ महापुरषों के सम्मान की मांग की है , कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर  हवाई अड्डे को , अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने केंद्र सरकार के उड्डयन मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि हम केंद्र सरकार के इस सरहानीय कदम का स्वागत करते हैं , मंगर संगठन भारत सरकार से यह मांग करता है  पूर्वांचल के कुशीनगर  जिले के हवाई अड्डे को भगवान बुद्ध के नाम पर रखा जाए , क्योंकि यह पवित्र भूमि पर भगवान बुद्ध के चरन स्पर्श हुए और यह दुनियां के बौद्धों के आस्था का प्रतीक है  और यहां भगवान बुद्ध का महापर्वनिर्माण स्थल है , केंद्र सरकार को बौद्धों की धार्मिक आस्थाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भगवान बुद्ध के नाम पर रखे  

ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली से

Monday, November 2, 2020

श्री बालयोगेश्वर सेवा संस्थान के सचिव श्रीमती बबली सिंह जो हर गरीब व्यक्ति को सहारा देकर निस्वार्थ भाव से कार्य करती हैं


प्रीति नगर के कुछ लोग श्रीमती बबली सिंह के पास गए और कहां किस श्रीमती गीता जी राशन देने से इंकार कर रही हैं श्रीमती बबली सिंह ने अपनी महिला टीम बुलाकर गीता जी के ऑफिस पहुंचती हैं और श्रीमती गीता जी से सवाल जवाब करती हैं गीता जी बबली सिंह जी से कहती है संतोष सिंह ओ आर ए है जिन्होंने राशन बांटने से मना किया है

गरीबों के पेट पर लात मारने वाले अधिकारियों को सीट से तुरंत हटा देना चाहिए यह है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बातें तो बहुत बड़ी-बड़ी की जाती है किया जा रहा मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के नाम को बदनाम हर गरीब व्यक्ति हजारों गालियां देता है बस दुआएं देता है अधिकारी बैठकर अपनी जेबें गर्म करते हैं गरीबों की कोई नहीं सुनता क्यों इंडिया ऑफिस में जाकर श्रीमती लोग भी नहीं जब बात की अभी पारी बोलता है मैंने ऐसी कोई बात नहीं कही प्रीति नगर श्रीमती गीता जी का कहना है कि हमें ऊपर से अधिकारियों ने आदेश दिया है कि चना नहीं है इसलिए गल्ला नहीं बचेगा अरे मैं पूछती हूं जो 2 किलोमीटर 5 किलोमीटर दूर से तुम्हारे यहां राशन लेने आते हैं जब तुम्हें गेहूं चावल वितरण नहीं कर सकते सारी चीजें ब्लैक कर दी जाती सारा राशन ब्लॉक कर दिया जाता है

Saturday, October 31, 2020

37 वीं शहादत

 


आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा जी किस 37 वीं शहादत दिवस पर कांग्रेस वरिष्ठ रीना सिंह व लियाकत बहनों के साथ इंदिरा जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की रीना सिंह जिला कन्नौज

सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाए धान-* *डॉ मनोज अग्निहोत्री


भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के निर्देशानुसार तहसील अध्यक्ष तिर्वा डॉ. मनोज अग्निहोत्री ने अपने प्रतिनिधिमंडल के रूप में जिला मीडिया प्रभारी (युवा मोर्चा) हैदर अली, जिला महामंत्री (युवा मोर्चा) आदेश राजपूत व जिला सचिव (युवा मोर्चा) ओमकार कठेरिया के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी तिर्वा को सौंपा। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की मांग आलू मिलों (कोल्ड स्टोरेजों) से 31 अक्टूबर तक जबरन आलू के निकासी के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने व सरकार द्वारा तय किए गए धान के समर्थन मूल्य पर व्यापारियों द्वारा धान की खरीद ना कर मनमाने ढंग से हो रही खरीद के लिए समस्त मंडियों में समर्थन मूल्य पर ही धान की खरीद करने के आदेश लागू करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक मीडिया प्रभारी सौरीख युवा मोर्चा  अरुण कुमार शर्मा, ब्लाक प्रमुख महासचिव तालग्राम युवा मोर्चा सानुज यादव,  ब्लॉक मीडिया प्रभारी हसेरन युवा मोर्चा सौरव शाक्य, ब्लॉक महामंत्री सौरिख़ युवा मोर्चा आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।