Tuesday, August 19, 2025

"विश्व विजयी तिरंगा प्यारा" कार्यक्रम में पत्रकारों व समाजसेवियों का सम्मान

लखनऊ, 15 अगस्त 2025 | विशेष रिपोर्ट – ज़मीर आलम, "एनजीओ दर्पण"

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड शो-रूम में “विश्व विजयी तिरंगा प्यारा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं एप्पल होम्योपैथी की डायरेक्टर डॉ. रूबी राज सिन्हा, जो अब तक समाजसेवा और देशभक्ति पर 1000 से अधिक निशुल्क कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं, ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लगभग 45 पत्रकारों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र और भारतीय तिरंगे से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री परवेज़ अख़्तर (उप संपादक, यूपी पुलिस मॉनिटर) और डॉ. योगेश विमल (अध्यक्ष, द राइजिंग स्टार फाउंडेशन) रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर मौजूद रहे।

सम्मानित हस्तियों में नवल किशोर त्रिपाठी, आकांक्षा आनंद, धीरज गिहार, अनीता वर्मा, असीम चंद्रा, अभय तिवारी, अशुतोष अवधवाल, शरद मेहरोत्रा, मनोरमा मिश्रा, रेनू शर्मा, कृष्णानंद राय, अनुराग शास्त्री, जमील मालिक, रिंकी, मधु श्रीवास्तव, श्री थापा सहित अन्य प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे।

डॉ. रूबी राज सिन्हा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज के उन लोगों को सम्मानित करना है जो राष्ट्र और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और तिरंगे के गौरव को बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से सराबोर कविताएं, भाषण और तिरंगे की शान ने वातावरण को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।

समापन पर अतिथियों को उपहार प्रदान किए गए और डॉ. रूबी राज सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


📞 8010884848 | 🌐 www.ngodarpangov.org.in
✉️ ngodarpanbharat@gmail.com
#ngodarpan #विश्व_विजयी_तिरंगा_प्यारा #Lucknow #BaidehiWelfareFoundation #IndependenceDay2025



No comments:

Post a Comment