Wednesday, May 25, 2022

शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम का 36वा अधिष्ठापन संपन्न, अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद संगल, निवर्तमान चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, शामली ने मशाल जलवा कर कराई नवगठित टीम की शपथ ।


भारतीय विद्यार्थी संगम का 36 वा अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह का आयोजन टंकी रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर पर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कौशिक समाजसेवी, कार्यक्रम अध्यक्ष रघुवीर सिंह आर्य, अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद संगल, निवर्तमान चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, शामली द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। गायत्री मंत्र रघुवीर सिंह आर्य ने कराया। सचिव डॉ अर्जुन वर्मा ने रिपोर्ट पूरे साल की पढ़कर सुनाई। अध्यक्ष विजय शर्मा ने अपनी संपूर्ण कार्यकाल सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए संगम के माध्यम से पूरे वर्ष सेवा करने वाले विशिष्ट पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया गया ।

अधिष्ठापन अधिकारी अरविंन्द संगल ने नई कार्यकारिणी 2022–23 के लिए सत्र संयोजक प्रदीप बंसल, अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, सचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन कुमार व कार्यकारिणी पदाधिकारियों को ज्योत से ज्योत जलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो गीत के साथ सभी सदस्यों ने अध्यक्ष की मशाल को अपनी अपनी से ज्योत रोशन किया , तत्पश्चात सभी सदस्यों को साथी हाथ बढ़ाना साथी रे एक अकेला थक जाएगा मिलकर बोझ उठाना साथी रे, गीत के साथ शपथ दिलाई गई । 

 अरविंद संगल ने कहां की यह ज्योत आपके जीवन में हमेशा प्रकाशित हो। और सभी ऊंचाइयों को छुए। यही मंगल कामना करते हैं। मुख्य वक्ता यशपाल पंवार, अरविंद दृष्टा महाराज, मुख्य अतिथि विजय कौशिक द्वारा भी सभी को नई टीम पुरानी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। और कहां की संस्कार अपने बच्चों में पैदा करें। उन्हें गीता महाभारत का ज्ञान कराएं। उन्हें धार्मिक कार्यों में अवश्य भागीदारी कराएं। जरूरतमंद बच्चों को जरूर धर्म यात्रा पर लेकर जाएं। सभी अतिथियों ने जागृति पत्रिका का विमोचन किया।

जिसमें कार्यक्रम का संचालन अरविंद कौशिक ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सुधीर सिंघल, राम अवतार एरन रहे।


इस अवसर पर संरक्षक पूरन चन्द आर्य, कवरबीर काम्बोज, मुकेश गर्ग एडवोकेट, विनोद मित्तल, नंद कुमार कंसल, प्रभात भार्गव, प्रदीप शर्मा, भरत लाल बंसल, मनोज मित्तल, सुनील अरोरा, कमल वीर सिंह, डॉक्टर नीरज वशिष्ठ, रामनिवास सैनी, मनोज सैनी, अपार छाबड़ा, मनोज गोयल, रवि संगल, विकास कौशिक, राजकुमार बालियान आदि उपस्थित रहे ।सत्येंद्र शर्मा,अध्यक्ष,भारतीय विद्यार्थी संगम शामली

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450



No comments:

Post a Comment