Wednesday, February 9, 2022

गुरुनानक रोटी बैंक रसोई टूंडला नगर मे भोजन के साथ साथ मानवता की मिसाल दे रही है सभी धर्मो के गरीबो के लिए पांच रूपये में दे रही है कढ़ी चावल, प्रतिदिन

 


उत्तरप्रदेश  के टूंडला नगर मे क्रांतकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संघठन के बैनर तले नगर के समाज सेवियों के सहयोग से पांच रूपये प्लेट कड़ी चावल गरीबो के लिए प्रीति दिन के लिए सेवा दे रही है गुरुनानक रोटी बैंक रसोई ,   श्री बेदी ने कहा है  गुरुनानक देव जी के बताए रास्ते पर चल कर मानव सेवा कर रही है गुरु जी के पावन वचन, मानस की जाति सभे एको पहचानें , गुरु नानक रसोई  पर प्रतिदिन सैकड़ों पेट भरते हैं , इस महीने रसोई के लिए 50 किलो गोल्डन चावल डॉ लक्ष्मी शर्मा ने और 25 किलो चावल डॉ छाया यादव ने  और 25 किलो चावल , प्रभूमीत सिंह जौंटी ने  राधेश्याम चौहान पत्रकार की ओर से बेसन की सेवा दी है । जिसमें सभी धर्मो के लोग आकर खाते हैं , अभी इस मानव सेवा में  धर्मात्मा सेवकों की जरूरत है आज गुरु नानक रसोई  के लिए  जो  दान दाता सहयोग कर रहे हैं  उनका संस्था की ओर से  आभार जताया परमात्मा सभी सेवकों को खुशियां दे अभी लंबे समय तक जारी रखने के लिए इस सेवा में लोगों के सहयोग की जरूरत है  ,  संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सरदार मनमिंदर सिंह  ने कहा है कि गुरुनानक रोटी बैंक रसोई , नगर के हर गरीब मजदूर वर्ग को भोजन उपलब्ध कराएगी  , , गुरु नानक देव जी ने गरीबों  के लिए लंगर प्रथा चलाई थी। रसोई पर उपस्थित पदाधिकारी गण , बी एस बेदी (रास्ट्रीय अध्यक्ष ) सरदार मनमिंदर सिंह (राष्ट्रीय संघ रक्षक )  ,  वीर  सुरेन्द्र पाल सिंह यादव इंडियन गैस सर्विस , डॉ लक्ष्मी शर्मा, प्रंसिपल एसएसपी पब्लिक स्कूल टुंडला,  समाजसेविका डॉ छाया यादव ,  समाजसेवी  , बंटी पाल मंडल महासचिव  , सूरज सिंह नगर अध्यक्ष , टिंकू बाल्मीकि नगर अध्यक्ष भाई चारा कमेटी , सुरेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, सलीम, संदीप शर्मा , पावन सत्संगी , नगर सचिव आदि।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment