Wednesday, November 3, 2021

सुभाष चिल्ड्रन होम के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों ने कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सतीश महाना जी के संग धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व


कानपुर 3 नवंबर 2021 आज कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सतीश महाना  जी ने  सुभाष चिल्ड्रन होम 19 राजीव विहार नौबस्ता कानपुर नगर के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के संग धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया कार्यक्रम का आरंभ  सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चों ने माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना जी का तिलक कर व उनका माल्यार्पण करके किया  कार्यक्रम के दौरान माननीय महाना जी ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया  और कहा कि हम हमेशा सुभाष चिल्ड्रन  होम के इन बच्चों की मदद करते रहेंगे इसके पश्चात उन्होंने सभी बच्चों को

उपहार दिए सभी बच्चों को फल मिठाइयां चॉकलेट कुरकुरे इत्यादि का वितरण किया  गया सभी बच्चे  मिठाईयां व फल प्राप्त करके बहुत ही खुशी का अनुभव किया कार्यक्रम के दौरान सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि  होम के इन बच्चों के साथ सभी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं  और सभी को भाईचारे का संदेश दिया जाता है  ताकि हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ सके 

और इसके साथ बताया कि अगर आप भी ऐसे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो आप सुभाष चिल्ड्रन होम आकर के इन बच्चों के साथ  पर्व   व अपना जन्मदिन मना सकते हैं आपका हमेशा स्वागत है इसके  पश्चात सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री  माननीय श्री सतीश महाना जी  व उनके सहयोगी गढ़  सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक कमल कांत तिवारी विशेष दत्तक

ग्रहण इकाई की अध्यक्ष आशा सचान   सुभाष चिल्ड्रन होम की अधिक शिका सुरभि शुक्ला रुचि सचान पम्मी देवी अनीता सचान  सुषमा ज्योति मुन्नी देवी चाइल्डलाइन कानपुर के  टीम सदस्य अमन पांडे शुचि अवस्थी रेलवे चाइल्डलाइन  कानपुर समन्वय गौरव सचान व  सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चे उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment