Tuesday, October 5, 2021

भारतीय महिला व्यापार मंडल के द्वारा नारी शशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया।


भारतीय महिला व्यापार मंडल के द्वारा नारी शशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधिकारी अलवीना पठान का मंडल संरक्षिका विमलेश मित्तल, फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष नीलम जैन, शिकोहाबाद महानगर अध्यक्ष शशि प्रभा यादव, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री रिंकी उपाध्याय के द्वारा पुष्पमाला, सम्मान पट्टिका, व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। महापौर नूतन राठौर ने भारतीय महिला व्यापार मंडल की सभी पदाधिकारियों एवं प्रतियोगिता में विजेता सभी बालिकाओं को शुभकामना दी, एवं सभी महिलाओं को एकजुट होकर देश के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधिकारी अलवीना पठान ने भारतीय महिला व्यापार मंडल की सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी, एवं सभी महिलाओं को आस्वस्त किया कि आप सभी निर्भीक होकर देश हित के लिए कार्य कीजिये, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। कार्यक्रम अध्यक्ष भारतीय व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीओम शर्मा रग्गी ने बताया कि नारी शशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत फ़िरोज़ाबाद एवं शिकोहाबाद में महिला पदाधिकारियों को मनोनीत करने के बाद बाद अतिशीघ्र ही अन्य नगरों में भी महिला पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी, एवं किसी भी प्रकार का महिला व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा, इसलिए सभी महिलाएं एकजुट व निर्भीक होकर व्यापार एवं देशहित का कार्य करें,

भारतीय महिला व्यापार मंडल संगठन सदैव उनके साथ है। कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल सलाहकार जयन्ती प्रसाद मित्तल जे.पी. मसाले एवं अतिथियों व पदाधिकारियों के द्वारा गणेश महोत्सव ऑनलाइन सांकृतिक  नृत्य प्रतियोगिता 2021 की सभी विजेता बालिकाओं प्रथम स्थान अनुष्का शर्मा ( सिरसागंज) द्वितीय स्थान प्रज्ञा अग्रवाल एवं नव्या बंसल ( फिरोजाबाद) तृतीय स्थान संस्कृति गुप्ता व सान्वी ( शिकोहाबाद) एवं प्रशिक्षका पूजा भारद्वाज को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी व जीपी मसाले की ओर से गिफ्ट पैकेट दिए गए, एवं 15 बालिकाओं को सांत्वना प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट पैकेट दिए गए। कार्यक्रम में रविता गुप्ता, आकृति सहयोगी, साक्षी बंसल, रश्मि अग्रवाल एवं अन्य महिलाओं का भारतीय महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारियों ने पट्टिका पहनाकर संगठन में स्वागत किया, एवं सभी ने देश हित के लिये भारतीय महिला व्यापार मंडल के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment