Tuesday, October 12, 2021

45 वर्षों से देश विदेश में लाखों लोगों को योगा विज्ञान सिखाने वाले, कैराने की शान योग-विद्वान् तथा भारत सरकार से पुरस्कृत डॉक्टर बी इस्लाम ने कैराना में जमाई योगा की पाठशाला।


कैराना। अंतरराष्ट्रीय योग गुरु ने डर्बिक योगा एक्सरसाइज़ एंड स्पोर्ट्स एकेडमी ईदगाह कैराना शामली से राष्ट्रीय स्तर के योगा विद बीएसजी प्रोग्राम के तहत, अनथक प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के योग प्रशिक्षक मास्टर ज़िया, ज़फ़र, शाहजहां और डॉक्टर आरिफा के सहयोग से ऑनलाइन योगा सिखाया तथा स्थानीय युवाओं को मास्टर जिया साहब ने विशेष योगा कराया। इस अवसर पर देश ‌के पचास हजार शिक्षकों द्वारा लाखों लोगों को मुफ्त योग सिखाने वाले कैराने की शान योग विद्वान तथा

भारत सरकार से पुरस्कृत डॉक्टर बी इस्लाम ने बताया कि विश्व गुरु भारत ने हजारों साल पहले मन के आचरण को समझ लिया था, मन की चंचलता को पहचान लिया था। यहां तक कि 5 हजार साल पहले के संस्कृत भाषा के ग्रंथ में बयान किया हुआ मन को काबू करने का उपाय डॉ महोदय ने खुद पढा, समझा और निरंतर वर्षों तक अभ्यास कर योग में वर्णित उस उपाय को पिछले 45 साल वर्षों से देश विदेश में कई लाख लोगों को सिखा कर लाभान्वित किया तथा मात्र पिछले 1 साल में 1,70, 000 से भी ज्यादा लोग लाभान्वित किए,

यहां तक की योग के प्रचार प्रसार में यादगार योगदान देते हुए डॉ महोदय ने सन 1985 में भारत सरकार के सहयोग से यूरोप पहुंच कर वहां के चिकित्सकों को योग के चिकित्सकीय पहलू से अवगत कराया (www.DrBIKcom )डॉक्टर बी इस्लाम ने अपने स्वयं के तजर्बात की रोशनी में साफ-साफ फरमाया की योगाभ्यास करने से शरीर में धीरे-धीरे मजबूती,‌ बेहतर तंदुरुस्ती, हल्का फुल्का पन आता है और आज के दौर की बड़ी समस्या सुस्ती और काहिली दूर होती है। यहां तक की चयनित डर्बिक योगाभ्यास से ऐसा कायाकल्प होता है।

कि 65 साल की उम्र को पहुंचने पर भी अभ्यासी अपने आप को 25 साल की उम्र का स्वस्थ महसूस करता है। डॉक्टर साहब ने याद दिलाया की आप सब यह तो जानते ही हैं कि बीमारियों से बचाव में ही समझदारी है। अतः तंदुरुस्ती की संभाल के उत्तम‌, सरल, आजमाए हुए, चयनित, आज के इंसान की जरूरतों के मुताबिक ढाले हुए और  परिष्कृत उपाय "डर्बिक योगाभ्यास" से हमें अपने जीवन को सहज, सुखमय, और महिलाओं बच्चों स्कूल वालों को समाज के लिए लाभदायक बनाने के लिए, समूह में योगाभ्यास सिखाने के लिए डर्बिक योगा एक्सरसाइज़ एंड स्पोर्ट्स एकेडमी ईदगाह कैराना शामली की निशुल्क सेवाओं का लाभ लेना चाहिए।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment