Saturday, December 26, 2020

शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति शामली द्वारा जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को रजाई वितरण किया गया।


वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति शामली द्वारा रजाई वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला में द्वितीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 30 रजाईयां वितरित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द संगल पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद शामली एवं विशिष्ट अतिथि सत्यपाल सिंह एसओ शामली रहे। 

पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने संस्था द्वारा निरन्तर किये गये कार्यों की प्रशंसा की एवं कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किये गये सेवा कार्य एक सराहनीय कार्य है क्योंकि जिस अवस्था लोग असहाय की जिंदगी


जीते है ये लोग दूसरों की सेवा कर रहे है एवं जरूरतमंदों का समय-समय पर सहयोग भी कर रहे है। मेरे योग्य वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित जो भी कार्य होगा में हर समय करने के लिये तत्पर रहूंगा। एसओ शामली सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरे स्तर पर यदि कोई भी कार्य वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित आता है तो मै ससम्मान समय से पूरा कराने का प्रयत्न करूंगा। 

अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने बुजुर्गों के सम्मान को बनाये रखने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी रूप में परेशान न किया जाये। इसके लिये यह संस्था हमेशा तत्पर रहेगी। 

संरक्षक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि रजाई वितरण कार्यक्रम समाज के लिये बड़ा उपयोगी है। यह संस्था उन लोगों का शुक्रगुजार है जिन्होंने हमारी संस्था द्वारा रजाई लेना स्वीकार किया। सभी बुजुर्गों का सम्मान करना इस संस्था का परम कत्र्तव्य है जो हम निरन्तर करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र आचार्य ने किया एवं सम्बोधन रामअवतार तायल, लेक्चरार रमेश देहरादून ने भी सभा को सम्बोघित किया। 


कार्यक्रम में सत्यपाल आर्य, मदन कुमार मित्तल कोषाध्यक्ष, चमनलाल अरोरा, सुरेन्द्र सरोहा, अशोक वशिष्ट, प्रेमचंद मित्तल, जनेश्वर दयाल


बंसल, महिपाल शर्मा, संरक्षक अशोक गर्ग, श्यामलाल शर्मा, संसार सिंह, अरुण जैन, विनोद अत्री, डा0 सत्यपाल बागला, लाला विनोद कुमार गोयल, पवन कुमार शर्मा, सुभाषचंद शर्मा, जितेन्द्र राणा, चन्द्रकुमार शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, पवन लैमन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment