Wednesday, July 22, 2020

कानपुर बिकरू पुर गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर को पुलिस जवानों की शहादत में शहीद स्मारक बनाने की मांग

दिनांक 21/7/20  को क्रांतिकारी संगठन , आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया माननीय श्री आदित्यनाथ योगी जी   को मांग पत्र भेजकर  , कानपुर नगर के बिकरू पुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे द्वारा एवं कुछ पुलिस विभाग के चंद गद्दारों और स्वार्थी सत्ताधारी नेताओं  की गद्दारी से अपने गुर्गों के साथ 8 पुलिस जवानों को शहीद कर दिया था जिसमें पुलिस अधिकारी भी शहीद हुए थे इस घटना ने सारे देश में प्रदेश सरकार के कानून तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए , उसके बाद प्रदेश सरकार एक्शन में आई  और एक एक करके , कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके गुर्गों  एनकाउंटर में मारे गए  स्वार्थी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के सरंक्षण में कुख्यात अपराधी विकास दुबे का आतंक का साम्राज्य फल, फूलता रहा  और आखिर में अंजाम यह हुआ हमने अपने 8 पुलिस जवानों को खो दिया  ,
जवानों की शहादत को देखते हुए संगठन उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग करता है पुलिस जवानों की शहादत मे ,
कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर को जवानों की शहादत में शहीद स्मारक सरकार बनाएं और शहीद प्रत्येक जवान की प्रतिमा स्थापित की जाए , यही हम प्रदेशवासियों और प्रदेश सरकार की और से जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
पदाधिकारी
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , शालिनी कपूर प्रदेश उपाध्यक्ष , रमेश पाराशर उत्तर प्रदेश महासचिव, सरदार मनमिंदर सिंह शंटी प्रदेश संरक्षक , सरदार हरपाल सिंह हैप्पी, दिलीप गॉड समाज सेवी, देवेंद्र कुमार यादव उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, मनोज मिश्रा उत्तर प्रदेश प्रभारी , नीतू राठोर

No comments:

Post a Comment