Saturday, May 30, 2020

जाहिद सैफी बने सैफी सघंर्ष समिति पंजी. के जिला अध्यक्ष करनाल

पानीपत:- हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना राष्ट्रीय संगठन सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के कुनबा बढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी के निर्देशानुसार व संगठन की कोर कमेटी हरियाणा प्रदेश की सहमति के बाद हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष इनाम सैफी द्वारा निवासी बूटा सिंह कॉलोनी, सुभाष गेट (करनाल) जाहिद सैफी s/o मरहूम अब्दुल वहीद सैफी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए करनाल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जाहिद सैफी ने कहा सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत द्वारा मुझ पर विश्वास करके करनाल जिले का दायित्व देने के लिए में राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफी व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष इनाम सैफी ओर यूपी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सलाहकार डॉ आबिद सैफी (सैफी हिन्दुस्तानी) के साथ साथ समस्त सैफी संघर्ष समिति पंजी टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।

No comments:

Post a Comment