Wednesday, May 20, 2020

गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंडित रजनीश मिश्रा के जन्मदिवस पर गौ सेवको ने गायो को कराया भोजन

देवरी सागर -देवरी के समाज सेवी गौ रक्षक व गौ सेवक के नाम से जाने जाने वाले सनातन रक्षा दल गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रजनीश मिश्रा  के  जन्मदिन के उपलक्ष्य मै  लॉक डाउन के चलते  उनके सहयोगी व गौ सेवकों ने देवरी नगर उनका जन्मदिन हटके ही मनाया जिसमे उन लोगो द्वारा देवरी  नगर के विभिन्न स्थानों पर  जाकर गायों को भोजन  कराया  एवं सड़क पर रहने वाले  कुत्तों को

भी भोजन कराया  व लोगो को गौसेवा करने के लिये प्रेरित किया गया इस कार्य में प्रमुख रूप से गौ सेवक दीपक कटारे छोटू पटेल मोनू सेन जाहर सिंह राजेश प्रशांत जीवन आदि सम्मिलित रहे गौ सेवक दीपक कटारे ने बताया कि मित्रों और परिवार के साथ तो सभी जन्म दिवस मनाते हैं परंतु गौ सेवक रजनीश मिश्रा का यह अनूठा जन्मदिन    गौधन एवं पशुधन के बीच मनाया जो गौ संवर्धन के लिए आदर्श बनेगा

No comments:

Post a Comment