Tuesday, May 12, 2020

सैफ़ी संघर्ष समिति का ऑनलाइन कुनबा बढ़ाओ अभियान जारी

आरिफ़ सैफ़ी बने पश्चिम के अध्यक्ष और मोहसिन सैफ़ी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

मेरठ। (गुलफ़ाम सैफ़ी) हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना राष्ट्रीय संगठन सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के कुनबा बढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी जी के निर्देशानुसार व संगठन की कोर कमेटी उत्तर प्रदेश की सहमति के बाद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ड़ा आबिद सैफ़ी उर्फ सैफ़ी हिंदुस्तानी जी द्वारा किठौर (मेरठ) निवासी मोहसिन सैफ़ी पुत्र अब्दुल हक़ीम सैफ़ी जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको उत्तर प्रदेश का का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया जाता हैं।

साथ ही युवा समाजसेवी, ज़ाकिर हुसैन कलोनी मेरठ निवासी आरिफ़ सैफ़ी पुत्र हाशिम सैफ़ी जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता हैं।

उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हसीन अहमद सैफ़ी जी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष माननीय सैफ़ी हिंदुस्तानी जी सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) परिवार आपकी
उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।

प्रतिलिपि:-
हसीन अहमद सैफ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
सैफ़ी हिंदुस्तानी (प्रदेश अध्यक्ष)
एड. हनीफ़ सैफ़ी (प्रदेश सलाहकार मंत्री)
हाजी शमीम आलम सैफ़ी (प्रदेश महासचिव)
यह जानकारी सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) ड़ा अरशद सैफ़ी ने दी

No comments:

Post a Comment