Sunday, May 3, 2020

आज़ाद सैफ़ी का बढ़ा कद

सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफ़ी द्वारा राष्ट्रीय सचिव बने आज़ाद सैफ़ी

दिल्ली कार्यकारणी की गई भंग

मेरठ। सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति के बाद, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी ने राष्ट्रीय सचिव के लिए पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आज़ाद सैफ़ी को मनोनीत किया है। साथ ही राष्ट्रीय सचिव आज़ाद सैफ़ी को निर्देश दिया है कि देश भर में सैफ़ी समाज के लिए चलाए जा रहे 'कुनबा बढ़ाओ अभियान" के तहत सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की नीति-सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे।
साथ साथ संगठन की दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी भंग की गई जिस पर राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा नए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए फैसला सुरक्षित रखा है जिसकी घोषणा जल्द होगी। संघठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नसीब सैफ़ी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment