Monday, April 27, 2020

इमरान सैफ़ी बने सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के कुनबा बढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी इमरान सैफ़ी को मिली उत्तराखंड प्रदेश की जिम्मेदारी

 मेरठ। हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के कुनबा बढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी जी की सन्तुति पर व राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी जी द्वारा ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी इमरान सैफ़ी जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जाता हैं।
बता दे कि देश के पीएम मोदी के देशव्यापी लॉकडाउन के चलते समिति अध्यक्ष जनाब हसीन अहमद सैफ़ी के आदेशानुसार समिति के कुनबा बढ़ाओ अभियान को Online at home किया गया है, जिसके मद्देनजर समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी व राष्ट्रीय सलाहकार (प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.) डॉ आबिद सैफ़ी उर्फ सैफ़ी हिंदुस्तानी ऑनलाइन पदाधिकारियों व सदस्यों को जोड़कर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हसीन अहमद सैफ़ी जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।

प्रतिलिपि:-
हसीन अहमद सैफ़ी
 (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
राष्ट्रीय कोर कमेटी
यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नसीब सैफ़ी ने दी।

No comments:

Post a Comment