Tuesday, December 26, 2023

सर्व समाज सेवा संस्था की ओर से कस्बे के गरीबों में कंबल, शॉल तथा लिहाफ का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव ने बताया कि आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

 मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ करनाल हाईवे स्थित सर्व समाज सेवा संस्था की ओर से झिंझाना कस्बे के मोहल्ला साजिद नगर, चंदनपुरी तथा तलाही में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। वितरण कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष उमरदीन ने बताया कि अब तक 55 कंबल 27 शॉल तथा दो लिहाफ गरीबों में वितरण किए गए हैं। संस्था गरीब छात्रों के लिए उनकी पढ़ाई का भी खर्च वहन करेगी तथा विधवाओं के लिए भी अलग से प्रतिमाह वजीफा की व्यवस्था की जा रही है  सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा  कमल वितरण कार्यक्रम में आजाद अली, बाबू खान, सुनील कुमार क्यू विशेष सहयोग रहा।
#ngodarpan
#एनजीओदर्पण
8010884848

No comments:

Post a Comment