Monday, August 21, 2023

दिव्यांगों की सेवा कार्य ईश्वर की पूजा के समान


दिव्यांगों की सेवा कार्य ईश्वर की पूजा के समान, सोसायटी द्वारा 152 वे कैम्प का जिला अस्पताल में आयोजन---दिव्यांगजनो की सेवा में समर्पित जनपद की एकमात्र संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली उत्तरप्रदेश द्वारा प्रत्येक सोमवार की भांति आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को जिला सँयुक्त चिकित्सालय नहर पटरी शामली में 152 वे दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

कैम्प प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा दिव्यांग ने दिव्यांगों की भरपूर सेवा फॉर्म भरकर की। दिव्यांग भाई बहनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में सेवा सहयोग कर कर्तव्य पालन किया। डॉ0 मेडिकल बोर्ड डॉक्टरो ने जांच उपरांत प्रतिशत प्रदान कर दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए। सोसायटी द्वारा अब तक कैंपो में लगभग 6550 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में इतिहास टीम कार्यकर्ताओ ने रचा।

सेवा बड़ी अनमोल। कैम्प में सेवा से आप भी जुड़े। जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, प्रदेश मंत्री फारूक जी, झिंझाना शाखा नगर अध्यक्ष विनोद कुमार बंसल द्वारा कैंपो का निर्देशन जारी है। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल के विचार दिव्यांग की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है।

दिव्यांग सक्षम नही होता है लेकिन दिव्यांगों ने अपने साहस का परिचय देते हुए बड़े से बड़े कार्य व सरकारी नोकरी भी हासिल की हुई है।
@Ngo_darpan

8010884848

No comments:

Post a Comment