Monday, September 12, 2022

आदर्श युवा मिशन हयूमन वेलफेयर, इंडिया राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित करेगा स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह। विशिष्ठ गेस्ट के नाते सेलेब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड अभिनेता मुम्बई से डॉ.के.एल.परमार शिरकत करेंगे।


विश्व प्रसिद्ध ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया जी,बिहार में आदर्श युवा मिशन हयूमन वेलफेयर इंडिया द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पहली बार आयोजित किया जा रहा है। सबसे बड़ा स्वामी विवेकानंद यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस,अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी को सादर अवगत कराना हैं,की बदलते भारत का उभरता संस्था आदर्श युवा मिशन हयूमन वेलफेयर, इंडिया युवाओं का एक सामाजिक संस्था जो समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करतीं है।  और सरकार और आम नागरिक के दूरी को खतम करते हुए आम आदमी के लिय कड़ी का कार्य करतीं है। साथ ही हमारी संस्था का मुख्य कार्य यूथ डेवलपमेंट, सामाजिक न्याय,हेल्थ, एजुकेशन एवम पर्यावरण हैं। इसी श्रृंखला में संस्था स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल यूथ लीडरशिप कांफ्रेंस,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया स्थित बिहार स्थित होटल सुमित्रा पैलेस(चंदौती मोड़) में किया जा रहा हैं। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के नाते सेलेब्रिटीज़ गेस्ट बॉलीवुड अभिनेता डॉ. के.एल.परमार भी शिरकत करेंगे।  जिसमे भारत के सभी राज्यों से चयनित युवा,समाजसेवी,वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर,राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता ,प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेता,राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडिट कोर, नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार स्काउट गाइड के वॉलेंटियर, विशेषज्ञ,लेखक ,डॉक्टर,विश्व शांति, राष्ट्र सेवा, मानवता, सैनिक, शिक्षा ,स्वास्थ्य, खेल, फिल्म, राजनीतिक ,कृषि, व्यापार ,कला एवं संस्कृति,नारी सशक्तिकरण ,सेल्फ डिफेंस,मानवाधिकार,पत्रकारिता, स्पोर्ट्स,संस्थागत सेवा,नेटवर्क मार्केटिंग, रक्तदान ,अंगदान ,विकलांगता ,ट्रांसजेंडर ,अनाथ, ज्योतिष ,कवि ,लेखक, वकील, स्कूल ,कॉलेज ,कोचिंग, संस्थान, आदि विश्व शांति एवं मानवता एवं राष्ट्र  हित के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को भारतीय शौर्य रत्न पुरस्कार,स्वामी विवेकानन्द यूथ आइकन ऑफ इंडिया पुरस्कार ,राष्ट्रीय आदर्श युवा पुरस्कार ,बिहार परिवर्तक प्रतिष्ठित पुरस्कार,एवं शहीद परिवार या स्वतंत्रता सेनानी परिवार को भारत सेवा पुरस्कार आदि द्वारा सम्मानित की जानी हैं।  इसके बाद स्वामी विवेकानंद और देश के 10 से 15 विषयों पर चर्चा की जानी हैं। साथ ही भारत के सभी राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को दिखाए जाने है ताकि सभी लोग भारत के कल्चर को एक झलक में जान सके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा करने वाले सभी लोगों को एक बेहतर मंच  प्रदान करना है।  ताकि लोग और दुगुने जुनून से राष्ट्र के सेवा में लगे और सभी लोग भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दें। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि,सम्मानित अतिथि आदि की गरिमामय उपस्थिति होने वाली है। यह जानकारी दीपक कुमार सिंह संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श युवा मिशन ह्यूमन वेलफेयर,इंडिया ने दी।                  नई दिल्ली / गया / पटना : एनजीओ दर्पण
 न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की कलम से स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Ngo Darpan

8010884848
7599250450

No comments:

Post a Comment