Wednesday, May 13, 2020

मुरादनगर के अफ़ज़ल सैफ़ी बने सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के उत्तर प्रदेश प्रभारी

कुनबा बढाओ अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफी हिन्दुस्तानी ने लिया अहम फैसला


मेरठ।(गुलफाम सैफी) हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना एक मात्र लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के कुनबा बढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी जी के निर्देशानुसार सम्भल निवासी प्रदेश महासचिव हाज़ी शमीम आलम सैफ़ी जी की सन्तुति पर संगठन की कोर कमेटी उत्तर प्रदेश की सहमति के बाद  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष *ड़ा आबिद सैफ़ी उर्फ सैफ़ी हिंदुस्तानी जी द्वारा मुरादनगर (गाजियाबाद) निवासी अफ़ज़ल सैफ़ी पुत्र अनीस सैफ़ी जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया जाता हैं।

उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हसीन अहमद सैफ़ी जी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष माननीय सैफ़ी हिंदुस्तानी जी सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) परिवार आपकी
उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।

प्रतिलिपि:- सूचनार्थ
हसीन अहमद सैफ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
सैफ़ी हिंदुस्तानी (प्रदेश अध्यक्ष)
एड. हनीफ़ सैफ़ी (प्रदेश सलाहकार मंत्री)
हाजी शमीम आलम सैफ़ी (प्रदेश महासचिव)

    आपका अपना

    ड़ा अरशद सैफ़ी
मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश)
सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत)

No comments:

Post a Comment