Thursday, March 12, 2020

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की घर-घर बैदेही टीम ने संयुक्ता भाटिया महापौर के घर मचाई धूम- होली के रंग महापौर के संग



 बैदेही महिलाओं ने आदरणीय प्रथम महिला महापौर लखनऊ,   आन बान शान, नारी सशक्तिकरण का उदाहरण आदरणीय श्रीमती संयुक्ता भाटिया दीदी के घर पर घर-घर बैदेही की महिलाओं ने रंग,  गुलाल,  अबीर से आदरणीय दीदी को टीका लगाकर रंग  पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी


 इस कार्यक्रम में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन  अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा के साथ श्रीमती पुष्पा मिश्रा,  श्रीमती रेणु सिन्हा,  श्रीमती रेनू गुप्ता , एंकर एंजेल प्रवीण,  श्रीमती वीणा , श्रीमती उषा वर्मा,  श्रीमती नेहा खन्ना, श्रीमती गंगोत्री चौधरी,  श्रीमती अंजलि, श्रीमती रेखा के साथ घर-घर बैदेही एक मदद छोटी सी की कई महिलाएं में शामिल रही


 आदरणीय महापौर जो ना केवल नारी सशक्तिकरण का उदाहरण है बल्कि हम महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं उन्होंने अपने घर पर घर-घर बैदेही टीम का भव्य स्वागत किया,  पापड़ लड्डू गुजिया से सभी महिलाओं का स्वागत,  अतिथि सत्कार किया और सभी महिलाओं को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद  ढेर सारी शुभकामनाएं दी


इस मौके पर वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से श्रीमती शशि दीदी ने एक होली का गीत और माता रानी का गीत भी उनके निवास स्थान पर गाकर महापौर को शुभकामनाएं दी


 बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्ष डॉक्टर रूबी राज सिन्हा ने  प्रथम महिला महापौर आदरणीय माननीय श्रीमती संयुक्ता भाटिया दीदी को होली की पगड़ी , अंग वस्त्र और माता रानी की तस्वीर से सम्मानित भी किया आदरणीय दीदी नारी सशक्तिकरण का उदाहरण है हम सब के मान सम्मान का ख्याल रखती हैं

इसी क्रम क्रम में नारी सशक्तिकरण का उदाहरण आदरणीय माननीय श्रीमती संयुक्ता भाटिया की पुत्रवधू श्रीमती रिशु भाटिया भाभी जी ने

भी घर-घर बैदेही की महिलाओं का हृदय तल से स्वागत किया सबके लिए नाश्ता पानी और गुलाल के टीके लगाकर गले लग कर सबको बधाई और शुभकामनाएं दी, ,  बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ

 रूबी सिन्हा ने आदरणीय रिशु भाभी को भी अंग वस्त्र और गुलाल के टीके से होली की शुभकामनाएं दी महापौर परिवार और अतिथि

सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ते ऐसी नारी सशक्तिकरण को बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की पूरी टीम शत-शत प्रणाम करती है

No comments:

Post a Comment