Wednesday, March 4, 2026

दिव्यांगों को व्हील चेयर बैसाखियों का जनचेतना दिव्यांग सोसायटी ने किया वितरण।


 शामली। रविवार को  दिव्यांग महासम्मेलन व दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली द्वारा सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अरविन्द संगल








समाजसेवी निवर्तमान चेयरमैन नगरपालिका,अमरीश संगल संस्थापक श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट,समाजसेवी मनोज मित्तल जी,दिनेश जी रहे। दिव्यांगों को व्हील चेयर व बैशाखिया,छड़ी,कान की मशीन,वाकर वितरित किये गए। मुख्य अतिथियों का टीम कार्यकर्ताओ ने प्रतीक सम्मान व फूलमाला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि अरविंद संगल जी ने कहा कि दिव्यांग सेवा कार्य मे सोसायटी अग्रणीय भूमिका निभा रही है। आज दिव्यांग बन्धुओ को उपकरण वितरण करना एनजीओ टीम कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम सामने है। मेरा हर पल साथ दिव्यांगजनो को है। एनजीओ टीम कार्यकर्ताओ का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन डॉ0 मुकेश शास्त्री जी ने किया। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल का प्रतीक सम्मान व फूल माला पहनाकर सभी ने सम्मान किया। नन्द किशोर मित्तल ने अपने विचारों में कहा कि मेरा मन दिव्यांग कार्यो में समर्पित है। सेवा कार्य जारी रखते हुए आज हम मिलकर दिव्यांगो को उपकरण वितरण कर काफी खुशी मह्सुश कर रहे है। प्रियंका वशिष्ठ ने सुंदर भजन गायन किया। रतन एकता ट्रस्ट अध्य्क्ष दिनेश जी ने कहा कि हम दिव्यांग सेवा कार्य मे सदैव नन्द किशोर मित्तल जी की साथ है।


























सहयोग प्रदान करते रहेंगे। अमरीश संगल जी ने कहा सोसायटी ने उपकरण वितरण कर काफी नेक कार्य किया है। कार्यक्रम में व्हील चेयर के साथ दिव्यांगो को 500 रुपये का चेक  भी प्रदान किया गया। जिला सयोजक दिव्यांग विजय कुमार सरोहा जी को हर माह सोसायटी 500 रुपये पेंशन लागू कर चेक दिया गया। पूजा जी ने कहा एनजीओ का कार्य वन्दनीय है। दिव्यांग सेवा से हम सब जुड़कर पूण्य लाभ भी ले।कार्यक्रम  में जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल,प्रदेश सयोजक इरशाद अहमद,राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक, जिला महामंत्री याकूब,जिला मंत्री शंकर लाल,जिला सयोजक विजय कुमार सरोहा, प्रदीप केरटू,नगर अध्यक्ष शिवांक गर्ग,नगर महामंत्री शिवांक गर्ग,नवनियुक्त नगर महामंत्री आकाश ग़ोयल,जिला उपाध्यक्ष महिला विंग रेणु गर्ग,जिला सचिव अनिता रानी सिक्का मॉनिटर,बालेश, अकबर,रेणु नामदेव,मुकेश कुमार नटराज जूस वाले,दिनेश कुमार गौशाला,पूजा जी गौशाला संचालिका उपस्थित रहे।

आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आवाहन पर पूरे देश में चक्का जाम आंदोलन किया गया

 


इसी श्रंखला में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हरिद्वार के जिला अध्यक्ष समीर आलम के नेतृत्व में भी जबरदस्त चक्का जाम प्रदर्शन किया गया समीर आलम के समर्थन में आए दूरदराज के गांवों से भारी मात्रा में किसानों ने समीर आलम के आवाहन पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले रुड़की एसडीएम चौक पर नेशनल हाईवे जाम किया सुबह से ही समीर आलम के आवास पर किसानों का आगमन शुरू हो गया था दिन निकलने के साथ-साथ दूरदराज से पहुंचने वालों किसानों का तांता लग गया और 11:00 बजे तक सैकड़ों किसान समीर आलम के निवास

स्थान पर इकट्ठे हुए और वहां से जुलूस के रूप में पैदल पैदल एसडीएम चौक रुड़की आगमन करने लगे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने पूरे जोर शोर से समीर आलम जिंदाबाद चौधरी पदम सिंह भाटी जिंदाबाद  सरदार वीएम सिंह जिंदाबाद  और समीर आलम के  जिंदाबाद के नारों से  रेलवे स्टेशन  गूंज उठा  किसानों को संबोधित करते हुए  समीर आलम ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लाए गए किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ और किसान विरोधी यह सरकार यह बिल किसानों के हित में ना ला  करके हिंदुस्तान के बड़े कॉरपोरेटिव घरानों के लिए लाया गया बिल है उन्हें लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई पहुंचाने के लिए

पहुंचाने के लिए आनन-फानन में यह बिल लाया गया है अगर सही नहीं यह बिल किसानों के हित में था तो फिर क्यों इस बिल को पास कराने में इतनी जल्दबाजी की गई और क्यों नहीं नरेंद्र मोदी सरकार ने इस बिल पर सभी राज्यों के किसानों के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाकर के उनसे वार्तालाप करके उनकी सहमति इस बिल पर लेकर आराम से लाया जाता यह बिल सरकार की है जल्दबाजी दर्शाती है कि कहीं ना कहीं सरकार के मन में कुछ घपलेबाज ई है जो इतनी जल्दी इस बिल को पास कराया

गया है और अगर सरकार एनएसपी बरकरार रखेगी तो नरेंद्र मोदी यह बिल लाए कि सरकार द्वारा तय किए गई मूल्य के उलट अगर कोई व्यापार व्यापारी कम दाम में किसान की चीज को खरीदेगा उसको भी सजा का प्रावधान और जेल का प्रावधान इस अध्यादेश में जोड़ा जाए यही हमारी मांग है और इसी के साथ हमारा आंदोलन आगे चलता रहेगा धीरे-धीरे हमारा आंदोलन और हमारा जुलूस एसडीएम चौक की तरफ नेशनल हाईवे जाम करने के लिए अग्रसर है साथियों हमें बिना डरे बिना रुके आगे बढ़ते चलना है आप यह ना देखें कि कितना फोर्स बड़े उद्योगपतियों की कठपुतली बन चुकी है सरकार उद्योगपतियों के कहने पर किस तरीके से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और आज हमारे किसानों भाइयों के सामने हमारी ही पुलिस फोर्स के जवान सामने लाकर खड़े कर दिए हैं हम शुरू से ही यह नारा देते हुए हैं जय जवान जय किसान तो मैं यहां सभी पुलिस वालों से कह देना चाहता हूं कि हमारा पुलिस प्रशासन के साथ किसी तरह का कोई टकराव नहीं है इसलिए हमें नेशनल हाईवे पर जाने दे इसी क्रम में पहले से मुस्तैद पुलिस फोर्स ने समीर आलम के जुलूस को रोकने के लिए एसडीएम चौक पर पूरी नाकाबंदी पोस्ट लगाई हुई थी जुलूस का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन समीर आलम की पुलिस के साथ काफी नोकझोंक के बाद समीर आलम ने अपने समर्थकों सहित नेशनल हाईवे पर कब्जा कर लिया और पूर्ण रूप से नेशनल हाईवे जाम कर दिया समीर आलम ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो हम बहुत जल्द पूरे उत्तराखंड के अंदर चक्का जाम करेंगे और यह लड़ाई उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक भी लड़नी पड़ी तो हमारे किसान भाई पीछे नहीं हटेंगे और हम दिल्ली तक ही इस लड़ाई को युद्ध स्तर पर लड़ने का काम करेंगे आज हमारा किसान भाई किसी प्रकार से अपने आप को अकेला न समझे हम सब किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं इस लड़ाई में सर्व समाज के लोगों को किसान भाइयों के हकों के लिए 7 आना चाहिए इस मौके पर निषाद अली मिनाज रॉबिन समाज वासिल शमशाद समद जावेद आसिफ अली प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह भाटी आदि लोग उपस्थित रहे

होली पर तपस्या नारी सेवा समिति चेरिटिबल ट्रस्ट ने आंगनवाड़ी बच्चों के साथ मनाई खुशियों की होली


होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का भी प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए तपस्या नारी सेवा समिति चेरिटिबल ट्रस्ट द्वारा गुजरात के विजलपुर, नवसारी स्थित आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिदा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें होली गिफ्ट भी वितरित किए गए। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर रंगों के साथ जो मुस्कान और खुशी दिखाई दी, वही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।

कार्यक्रम में संघ गंगा समग्र के पदाधिकारियों और समाजसेवियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान जयंती पटेल, योगेश भाई, हर्षा बेन, शोभना मैडम, नितिन भाई, रंजना बेन, पूजा बेन, विधिया बेन, प्रतिभा बेन सहित आंगनवाड़ी की बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों के साथ मिलकर रंगों का यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख सहयोगदाताओं श्री संजय सर, जयंती सर, रंजना बेन और शोभना मैडम का विशेष योगदान रहा। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों और सहभागियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

इस प्रकार का आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश देता है। बच्चों के साथ त्योहार मनाकर संस्था ने यह दिखाया कि असली खुशी तभी मिलती है जब हम अपनी खुशियां दूसरों के साथ बांटते हैं।

संपूर्ण सामाजिक संस्थाओं को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “एनजीओ दर्पण” के लिए पत्रकार ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट

📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
📧 ngodarpanbharat@gmail.com

Monday, March 2, 2026

🌸 भाईचारे और एकता का रंग: श्री नामदेव युवजन कल्याण समिति का भव्य होली मिलन समारोह

शामली, उत्तर प्रदेश। श्री नामदेव युवजन कल्याण समिति के तत्वाधान में टंकी रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष रजनीश नामदेव द्वारा की गई।

“होली मिलन भाईचारे का प्रतीक है” — रजनीश नामदेव

अध्यक्ष रजनीश नामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी संबंध मजबूत होते हैं और नई ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर, शामली, ननौता, पानीपत, सहारनपुर, मेरठ, झिंझाना, बिजनौर और भगवानपुर सहित विभिन्न स्थानों से नामदेव समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समाज उत्थान पर हुई सार्थक चर्चा

कार्यक्रम के दौरान फूलों और रंगों के साथ होली का आनंद लिया गया। साथ ही समाज के विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी की गई। समिति द्वारा शीघ्र ही समाज के उत्थान के लिए एक नई योजना प्रारंभ करने की रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर रजनीश नामदेव, वंश नामदेव, आशु नामदेव, संदीप नामदेव, मा नामदेव, विशाल वर्मा नामदेव, कमल वर्मा नामदेव, अनमोल नामदेव, सत्येंद्र नामदेव, अनुज नामदेव, सचिन नामदेव, उज्जवल नामदेव, रामशरण नामदेव, गौरव नामदेव, अरविंद नामदेव, घनश्याम नामदेव, मुकेश नामदेव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


✍️ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह निर्वाल की खास रिपोर्ट
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “एनजीओ दर्पण” के लिए, शामली (उत्तर प्रदेश) से

📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com

यह आयोजन रंगों के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और भविष्य की नई दिशा का भी संदेश देकर गया।

🎓 सामाजिक सेवा का सम्मान: पंडित के.सी. गौड़ को मिली Honorary Doctorate, संगठन में खुशी की लहर

शामली, उत्तर प्रदेश। अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) के राष्ट्रीय प्रभारी पंडित के.सी. गौड़ को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Honorary Doctorate की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

वीरो वाला मंदिर में हुई विशेष बैठक

यह सम्मान 01 मार्च 2026 को EWIU संस्था द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करने हेतु अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) शामली की एक विशेष बैठक बरखंडी स्थित वीरो वाला मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित अरविंद कौशिक ने की, जबकि संचालन प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पंडित के.सी. गौड़ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे पूरे संगठन के लिए गौरव का क्षण बताया।

“सामाजिक कार्यों में समर्पण ही सच्ची साधना” — पंडित पंकज शर्मा

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे संगठन और समाज की सेवा भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पंडित के.सी. गौड़ ने समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर एक मिसाल कायम की है।

उन्होंने भगवान परशुराम जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे उन्हें आगे भी इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में प्रेरित करते रहें।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

बैठक में पंडित पंकज शर्मा (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), पंडित अरविंद कौशिक (पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी), सुशील गौतम, प्रदीप शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश गौतम एडवोकेट, सुमित कौशिक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


✍️ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह निर्वाल की खास रिपोर्ट
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “समझो भारत” के लिए, शामली (उत्तर प्रदेश) से

📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com

यह सम्मान न केवल पंडित के.सी. गौड़ के सामाजिक समर्पण की पहचान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

🌸 फूलों की होली संग योग का संदेश — शामली में जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट का उल्लासपूर्ण आयोजन

शामली। रंगों और उमंगों के पर्व होली के अवसर पर जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नौ कुआं स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक करियर ने की, जबकि संचालन कुलश्रेष्ठ सैनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक अरुण जैन ने भगवान की वंदना एवं योगाभ्यास से कराई। इसके बाद सभी योग साधकों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

“योग आज के समय में वरदान है” — अशोक करियर

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक करियर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल शरीर की संपूर्ण कसरत कराता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा भूमिया खेड़ा, आनंद भवन और शुगर मिल सहित विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क योग कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाती हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

हंसी-ठिठोली के साथ सामाजिक सौहार्द

होली के इस मिलन समारोह में वक्ताओं ने हास्य-चुटकुलों के माध्यम से उपस्थित साधकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप मिष्ठान का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अरुण जैन (संरक्षक), अशोक करियर (अध्यक्ष), कुलश्रेष्ठ सैनी (सह-सचिव), उमेश खुरगन (सचिव), संजय गर्ग, अमन गोयल, चरण सिंह, राम कुमार (चक्की वाले), देशपाल, शिवचरण, अरविंद कौशिक, रूपेश, रेखा देवी, पंकज गर्ग, प्रमोद गोयल, प्रवीण गोत्र सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


✍️ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह निर्वाल की विशेष रिपोर्ट
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “एनजीओ दर्पण” के लिए

📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
📧 ngodarpanbharat@gmail.com

यह आयोजन न केवल होली की खुशियों का प्रतीक बना, बल्कि समाज को स्वास्थ्य, एकता और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी दे गया। 🌼

Wednesday, February 18, 2026

कोई भूखा न सोए — यही है प्रमोद अग्रवाल का संकल्प

भूख सिर्फ पेट की पीड़ा नहीं होती, यह आत्मसम्मान, उम्मीद और इंसानियत को भी चोट पहुँचाती है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना आज भी एक बड़ा संघर्ष है। ऐसे समय में जब समाज का एक वर्ग अभाव में जी रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के दर्द को अपना मानकर आगे बढ़ते हैं।

नई दिल्ली के समाजसेवी श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल उन्हीं में से एक नाम हैं, जो “कोई भी भूखा न सोए” के संकल्प के साथ निरंतर सेवा कार्य में सक्रिय हैं। वे Social Organization for Conquering Hunger के संस्थापक एवं चेयरमैन हैं और वर्षों से जरूरतमंदों तक भोजन, गर्म कपड़े और आवश्यक सामग्री पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

सड़कों से समाज तक — सेवा की एक सशक्त पहल

प्रमोद अग्रवाल और उनकी टीम “अपनी सोच” संस्था के माध्यम से सड़कों पर रहने वाले लोगों, दिहाड़ी मजदूरों, असहाय परिवारों और जरूरतमंद बच्चों तक पका हुआ भोजन पहुँचाते हैं। ठंडी रातों में गर्म कपड़ों का वितरण हो या किसी विशेष अवसर पर भोजन सेवा — उनकी टीम पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करती है।

उनका मानना है कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। वे स्वयं आगे बढ़कर न केवल सेवा करते हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करते हैं कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। उनका व्यवहार और स्वभाव अत्यंत सकारात्मक है, जो जरूरतमंद लोगों के मन में भरोसा और सम्मान जगाता है।

सेवा में संतोष, समाज में बदलाव

प्रमोद अग्रवाल कहते हैं कि भाईचारे और मानवता की भावना से किया गया कार्य आत्मिक संतुष्टि देता है। उनका आह्वान है कि यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति थोड़ी-सी जिम्मेदारी ले ले, तो कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा।

उनकी संस्था नियमित रूप से जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें सहायता उपलब्ध कराती है। यह पहल केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करती है।

प्रेरणा का स्रोत

आज जब सामाजिक असमानता एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में प्रमोद अग्रवाल जैसे लोग आशा की किरण बनकर सामने आते हैं। उनका कार्य केवल राहत नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच का विस्तार भी है।

हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उनका यह अभियान और अधिक व्यापक स्तर पर समाज को जोड़ने का माध्यम बनेगा।


विशेष रिपोर्ट
पत्रकार: ऊषा महाना, नई दिल्ली
(एनजीओ दर्पण के लिए विशेष लेख)

📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
📧 ngodarpanbharat@gmail.com

Tuesday, February 3, 2026

चंबल विकास यात्रा 2026: संरक्षण, विकास और राष्ट्रीय एकता का संकल्प

नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में , राष्ट्रीय संयोजक , ने आगामी चंबल विकास यात्रा की औपचारिक घोषणा की। यह यात्रा 20 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक के उद्गम से संगम तक आयोजित की जाएगी और मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश—तीनों राज्यों से होकर गुजरेगी।

यात्रा का उद्देश्य

इस यात्रा का मूल लक्ष्य चंबल नदी के संरक्षण, बीहड़ क्षेत्रों के समग्र विकास, जल-जागरण और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहरों के प्रचार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। चंबल को देश की अपेक्षाकृत प्रदूषण-मुक्त प्रमुख नदियों में गिना जाता है, जो यमुना में मिलकर गंगा की जलधारा को सुदृढ़ करती है।

प्रमुख गतिविधियाँ

यात्रा के दौरान ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दौरा, शिव मंदिरों में पूजन, स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों का सम्मान, बीहड़ क्षेत्रों में संवाद और ग्रामीण समुदायों से सीधा संपर्क शामिल रहेगा। साथ ही राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में जैव-विविधता संरक्षण—विशेषकर घड़ियाल एवं गंगा डॉल्फिन संरक्षण—पर भी विशेष फोकस रहेगा।


चंबल विकास समिति की प्रमुख मांगें और संकल्प

  • चंबल नदी बेसिन के संरक्षण व विकास हेतु विशेष बजट और राष्ट्रीय स्तर की नीति।
  • बीहड़ क्षेत्रों में सिंचाई, कृषि, मत्स्य पालन और रोजगार सृजन के लिए विशेष योजनाएँ।
  • क्षेत्रीय पिछड़ेपन को दूर करने हेतु आर्थिक विकास पैकेज।
  • चंबल घाटी में शांति, सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा के लिए ठोस पहल।
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य व जैव-विविधता संरक्षण को मजबूत करना।
  • स्वतंत्रता सेनानियों—कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया एवं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल—की स्मृतियों के सम्मान में स्मारक और जागरण कार्यक्रम।
  • तीनों राज्यों के बीच समन्वय से चंबल बेसिन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना।

यात्रा का संक्षिप्त रूट प्लान (हाइलाइट्स)

  • 20 फरवरी: जनापाव कुटी (महू के पास, उद्गम) से उद्घाटन; रात्रि—उज्जैन (महाकालेश्वर)।
  • 21 फरवरी: उज्जैन → मंदसौर (पशुपतिनाथ) → रतलाम।
  • 22 फरवरी: रतलाम → चित्तौड़गढ़ (गांधी सागर बांध क्षेत्र)।
  • 23 फरवरी: चित्तौड़गढ़ → कोटा (राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर)।
  • 24 फरवरी: कोटा → करौली (करौली माता)।
  • 25 फरवरी: करौली → धौलपुर (चंबल पार) → मुरैना।
  • 26 फरवरी: मुरैना → पोरसा → ग्राम फुल सहाय का पूरा (रात्रि संवाद)।
  • 27 फरवरी: ग्राम फुल सहाय का पूरा → पिनाहट → बटेश्वर (प्राचीन मंदिर समूह) → बाह।
  • 28 फरवरी: बाह → उदी मोड़।
  • 1 मार्च: उदी → चकरनगर → पचनदा संगम (दोपहर 2 बजे समापन व सांस्कृतिक कार्यक्रम)।

वक्तव्य

प्रेस वार्ता में ठाकुर जोगिंद्र सिंह भदौरिया ने कहा—

“चंबल विकास यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि चंबल को प्रदूषण-मुक्त रखने, बीहड़ क्षेत्रों के विकास और तीन राज्यों में सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प है। हम केंद्र और राज्य सरकारों से अपेक्षा रखते हैं कि वे इन मांगों पर त्वरित ध्यान दें, ताकि चंबल को राष्ट्र की जीवन-रेखा के रूप में स्थापित किया जा सके।”


संस्था परिचय

चंबल विकास समिति एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो चंबल नदी बेसिन के संरक्षण, जल-जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण और ग्रामीण उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


संपूर्ण सामाजिक संस्थाओं को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
के लिए
नई दिल्ली से पत्रकार ऊषा महाना की विशेष रिपोर्ट

📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
✉️ ngodarpanbharat@gmail.com

Friday, January 30, 2026

बदरपुर, नई दिल्ली में स्वास्थ्य जांच शिविर: 310 लोगों ने कराया लाभ

नई दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूती देते हुए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। बदरपुर की अग्रणी संस्था द्वारा (गुड़गांव) के सहयोग से सौरभ विहार में एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 310 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर का उद्घाटन बदरपुर के एसीपी एवं जैतपुर थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा।

एक ही छत के नीचे कई जांच सुविधाएं

शिविर में ईसीजी (ECG), पीएफटी (PFT), बीएमडी (BMD), ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। खास बात यह रही कि 40 से अधिक लोगों को पहली बार अपनी बीमारी की जानकारी मिली, जिससे समय रहते इलाज की राह खुल सकी।

आयोजकों और डॉक्टरों का सम्मान

संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने शिविर में उपस्थित सभी डॉक्टरों का स्वागत किया। वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने डॉक्टरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में संस्था के महासचिव प्रीतम सिंह और कोषाध्यक्ष नवल किशोर की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर लवकुश कुमार, शिवगोविंद, पुरुषोत्तम, के. एन. झा, गंगा सागर, जितेंद्र श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।


संपूर्ण सामाजिक संस्थाओं को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “एनजीओ दर्पण” के लिए नई दिल्ली से पत्रकार ऊषा महाना की ख़ास रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
✉️ ngodarpanbharat@gmail.com


Saturday, January 24, 2026

बेटियाँ हैं तो भविष्य है: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियाँ फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन

शामली। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा “बेटियाँ हैं तो भविष्य है” विषय पर एक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पचगांव एवं अंबेडकर शिक्षा सदन, गढ़ रोड स्थित प्राइमरी स्कूल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, लैंगिक समानता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने कविताओं और अपने विचारों के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया कि “बेटियाँ बोझ नहीं, समाज की शक्ति हैं।” छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।

संस्था की अध्यक्ष अंजु पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जब एक बेटी शिक्षित और सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर माधवी, शालिनी, अंशु एवं रूही द्वारा प्रस्तुत नाटिका “सपना बेटी का” ने बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश देकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल की प्रिंसिपल मालती मैडम एवं अध्यापक श्री अनिल जी ने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा सभी बच्चों को उपहार स्वरूप स्टेशनरी, कॉपियाँ एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। यह आयोजन समाज को यह याद दिलाने का एक सार्थक प्रयास रहा कि बेटियों को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


✍️ ज़मीर आलम
विशेष संवाददाता
एनजीओ दर्पण – राष्ट्रीय समाचार पत्रिका

📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
📧 ngodarpanbharat@gmail.com


Tuesday, January 6, 2026

मुजफ्फरनगर में मानवता की मिसाल बनीं समाज सेविका बीना शर्मा

मुजफ्फरनगर जनपद में असहाय, गरीब, मजलूम और बेसहारा महिला-पुरुष, बच्चों व बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा में जुटी प्रमुख समाज सेविका आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनका जीवन सेवा, संवेदना और समर्पण का जीवंत उदाहरण बन चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की यह जानी-मानी समाज सेविका वर्षों से बिना किसी स्वार्थ के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, मजलूमों और गरीब परिवारों की सहायता में निरंतर सक्रिय हैं। कहीं से भी किसी असहाय व्यक्ति के बारे में सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद के लिए तत्पर हो जाती हैं।

बीना शर्मा ने विशेष रूप से बाल अपराधों की रोकथाम, बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान और बाल श्रमिकों को दबंग व बाहुबली तत्वों से मुक्त कराने के लिए निरंतर संघर्ष किया है। इसके साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भी उन्होंने कई रचनात्मक और प्रभावशाली पहल की हैं। बुजुर्गों की देखभाल और संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

हाल ही की एक घटना इसका सशक्त उदाहरण है। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि एक 90 वर्षीय लावारिस बुजुर्ग सुरेश को जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग के जनरल वार्ड (बेड नंबर 10) पर भर्ती कराया गया है, उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। बीना शर्मा ने न केवल बुजुर्ग की सेवा, सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की, बल्कि निरंतर उनका ध्यान भी रखा। उनके ये मानवीय प्रयास प्रशंसनीय हैं और समाज के लिए सीख देने वाले हैं।

वास्तव में, समाज के हर व्यक्ति और संस्था को बीना शर्मा जैसे समर्पित समाज सेवकों से प्रेरणा लेकर गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। परिवार की ओर से प्रमुख समाज सेविका बीना शर्मा को हृदय से सैल्यूट।

जय हिंद, जय भारत।

संपूर्ण सामाजिक संस्थाओं को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “एनजीओ दर्पण” के लिए पत्रकार ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
✉️ ngodarpanbharat@gmail.com