Wednesday, March 4, 2026

होली 2026 : प्रेम, सद्भाव और खुशियों का संदेश

रंगों का पावन पर्व होली पूरे देश में उल्लास, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सद्भाव बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

इसी अवसर पर पत्रकार ऊषा माहना तथा प्रमोद कुमार अग्रवाल (संस्थापक एवं चेयरमैन, सोशल ऑर्गेनाइजेशन फॉर कंकररिंग हंगर, नई दिल्ली) और महाबल मिश्रा भूतपूर्व मेंबर पार्लियामेंट लोकसभा  विधायक काउंसलर वेस्ट दिल्ली द्वारका क्षेत्र न्यू दिल्ली ने सभी मित्रों, सहयोगियों और देशवासियों को होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभ संदेश में उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों की बौछार लेकर आए। समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो तथा हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने सभी से अपील की कि होली के इस पावन पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं, जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में मानवता व सेवा की भावना को आगे बढ़ाएं।

होली 2026 के इस शुभ अवसर पर आप सभी मित्रों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से यही कामना है कि यह होली आपके जीवन में अपार खुशियां, सफलता और आनंद लेकर आए। 🌸🎨

No comments:

Post a Comment