Wednesday, March 4, 2026

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई , बी एस बेदी के साथ सभी पदाधिकारियों ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया

 


उत्तर प्रदेश के टुंडला में ,क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले प्रदेश कार्यालय एम पी रोड व्हाइट हाउस नई बस्ती पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई ,   बी एस बेदी के साथ सभी पदाधिकारियों ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया , श्री बेदी ने कहा , आज देश के सबसे बड़े महान क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती हम भारत वासियों के लिए किसी धार्मिक पर्व से कम नहीं है  आज ही के दिन 23 जनवरी 1897  उड़ीसा के कुट्टक में पिया जानकी प्रसाद माता प्रभावती के घर हुआ , पिता शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित वकील थे , देश की सर्वोच्च नौकरी आईएएस को छोड़कर देश को आजाद कराने के लिए बीड़ा उठाया

क्योंकि जब देश ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था तब नेता जी ने  इसे आजाद कराने की कसम खाई थी और मिशन के लिए   इस महान देश भक्त ने  21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर से आजाद भारत की स्थाई सरकार का  और नए सिरे से आजाद हिन्द फौज का गठन किया जिसे सात देश ,जर्मनी , जापान, फिलीपींस,कोरिया, इटली,मांचुको, और आयरलैंड,  ने मान्यता देदी थी  नेता जी ने आपनी आर्मी में जाती भेद कोई नहीं रखा था देश के हर वर्ग का उनको भर पुर पूर समर्थन मिला  नेता जी का एक ही उद्देश्य था भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराना , और आखरी सांस तक इस लड़ाई   उनके दिए नारों ने देश के हर युवा में जोश भरा , तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा , जय हिन्द जय भारत, देश की आजादी में नेताजी के  अनमोल योगदान के हम भारत वासी हमेशा ऋणी रहेंगे  

और आने वाली पीढ़ियों के लिए नेता जी मार्ग दर्शक रहेंगे 

अफसोस है देश की सरकारों ने ऐसे महान क्रांतिकारी वीरों को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से दूर रखा जो वास्तविक ऐसे वीरों के लिए बना  , नेताजी ,सरदार भगत सिंह , सुभाष चन्द् आजाद , अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल सरदार ऊधम सिंह आदि वीरों को देश की सरकार को भारत रत्न देना चाहिए, उपस्थित बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , सरदार मनमिंदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , ज्ञानी हरभजन सिंह प उत्तर प्रदेश महासचिव सिख प्रकोष्ठ, समाजसेवी दिलीप गॉड ,   तन्मय गुप्ता  , मनीष ,तेजिंदर कौर , राहुल कुमार  गुरूलीन कौर ,  ,

No comments:

Post a Comment