होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का भी प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए तपस्या नारी सेवा समिति चेरिटिबल ट्रस्ट द्वारा गुजरात के विजलपुर, नवसारी स्थित आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिदा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें होली गिफ्ट भी वितरित किए गए। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर रंगों के साथ जो मुस्कान और खुशी दिखाई दी, वही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही। कार्यक्रम में संघ गंगा समग्र के पदाधिकारियों और समाजसेवियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान जयंती पटेल, योगेश भाई, हर्षा बेन, शोभना मैडम, नितिन भाई, रंजना बेन, पूजा बेन, विधिया बेन, प्रतिभा बेन सहित आंगनवाड़ी की बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों के साथ मिलकर रंगों का यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख सहयोगदाताओं श्री संजय सर, जयंती सर, रंजना बेन और शोभना मैडम का विशेष योगदान रहा। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों और सहभागियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार का आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश देता है। बच्चों के साथ त्योहार मनाकर संस्था ने यह दिखाया कि असली खुशी तभी मिलती है जब हम अपनी खुशियां दूसरों के साथ बांटते हैं।
संपूर्ण सामाजिक संस्थाओं को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “एनजीओ दर्पण” के लिए पत्रकार ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.ngodarpangov.org.in
📧 ngodarpanbharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment