Tuesday, February 2, 2021

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर


आज दिनांक 02 फरवरी 2021 को महाविद्यालय एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय दूसरे शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार त्यागी ने विद्यालय के सभागारमे भवन में विद्यार्थियों को बताया कि साफ सफाई व्यवस्था हमारे जीवन का वह अंग है जिसके द्वारा हम अपने

व्यक्तित्व में निखार लाते हैं और सामने वाले व्यक्ति पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं साफ सफाई हमारे जीवन का वह पहलू है जिसमें हमें अपने घरों में भी जूते चप्पल लेकर नहीं जाना चाहिए और  भोजन करने से पूर्व अपने हाथ मुंह व पैर अच्छी प्रकार से धोकर ही हमें भोजन करना चाहिए इससे एक सकारात्मक उर्जा का वातावरण हमारे चारों ओर बनता है

और वह हमारे स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण है. महाविद्यालय के प्रवक्ता ब्रह्मानंद शर्मा ने छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का जो मुख्य विषय है वह है दूसरों को सहयोग करना और अपनी ओर से वह सब कार्य करना जो सार्वजनिक रूप से सबके हित में है यदि हम किसी व्यक्ति की सहायता करते हैं तो अप्रत्यक्ष रूप से हम अपने ईश्वर के प्रति अपना  सबसे  बहुमूल्य उपहार समर्पित करते है.

       साफ सफाई अभियान, कार्यक्रम  अधिकारी विधि शरण एवं बबीता गोयल की देखरेख में संपन्न किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करने के लिए सचिन कुमार, शादिया रहमान, शिवानी, निक्की, आरती व अन्य प्रवक्ताओं का भी सहयोग रहा.

उत्तर प्रदेश के टूंडला जंक्शन पर ट्रेनों को ठहराव को लेकर मंडल रेलवे प्रबंधक को भेजा ज्ञापन ,क्रांतिकारी संस्था आप और हम ने


उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद , टूंडला दिनांक 2/2/21 को क्षेत्रीय जनता की वर्षों से चली आ रही मांग टूंडला जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में , टूंडला  , मंडल रेल यातायात प्रबंधन महोदय को ज्ञापन , प्रयागराज मंडल रेल प्रबंधक महोदय के नाम सौंपा,  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी ने कहा, काफी समय से जनता ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन कर चुकी है जब कोई  रेलवे का बड़ा अधिकारी टूंडला दौरे पर आता है उसे  मांग से समंधित ज्ञापन दिया जाता है , ज्ञापन देने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है , रेल मंत्रालय अभी मौन बना हुआ है , अधिकारियों से इस विषय पर बात की जाती है तो उनकी और से  छोटा सा जबाव मिलता है , हमने मंत्रालय को भेज दिया है , आखिर ए खेल कब तक चलता रहेगा , अगर सोया रेलमंत्रालय नहीं जागा तो क्षेत्रीय जनता के भारी विरोध से  मंत्रालय को गुजरना  पड़ेगा, संगठन पुनः फिर भारत सरकार को निम्न ट्रेनों के टूंडला जंक्शन के ठहराव को लेकर रेल मंत्री भारत सरकार को मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगा ट्रैन संख्या 1275/76 पूरी नई दिल्ली, नन्दन कानन , नई दिल्ली 12815/16, नई दिल्ली कानपुर शताब्दी 12033/34 , गया नई दिल्ली महाबोधि, 12397/98, रीवा एक्सप्रेस 12427/28,। कैफियत1225/26 व लिक्षवी ,14005/6 और दिल्ली टूंडला पैसिंजर , को  रात्रि के समय   

पर टूंडला  जंक्शन पर पहुँचाना ,आदि  

ज्ञापन देने वाले पदाधिकारीगण, बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , रमेश पाराशर उत्तर प्रदेश महासचिव, राजू उपाध्याय उत्तर प्रदेश प्रभारी , राजकिशोर रावत , करुणा निधि ,  साजिद अली मंडल अध्यक्ष आगरा सलाम खाकी, ब्यूरो आगरा , दिलीप गॉड समाज सेवी , सरदार मनमिंदर सिंह प्रदेश संरक्षक , वीर जोगा सिंघ प्रदेश प्रभारी, प, विपिन हलवाई, बंटी पाल मंडल महासचिव आगरा , अनुज कुमार कुलश्रेष्ठ, संजय कुशवाह,आदि

Sunday, January 31, 2021

आज सरकारी हॉस्पिटल शामली में दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनायें जाएंगे : अंशुल चौहान


सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी 01 फरवरी को सरकारी अस्पताल शामली निकट हनुमान धाम पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

किसी दिव्यांग भाई बहन  का अभी तक दिव्यांग प्रमाण  पत्र न बना हो तो वह आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो जिसमे दिव्यांगता दिखायी देती हो,को लेकर नियत तिथि पर सुबह 10 बजे सरकारी अस्पताल में उपस्थित हो जायें।

सकट चौथ के अवसर पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन, 31 जनवरी 2021 बैदेही वेलफेयर फाऊंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को 80 से ज्यादा कंबल वितरित किए यह कार्यक्रम मनकामेश्वर उपवन घाट पर संपन्न किया गया जहां पर मनकामेश्वर मंदिर के बाहर बैठने वाले 80 से ज्यादा जरूरतमंद बुजुर्गों भिखारियों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में आदरणीय माननीय श्री बृजेश पाठक कानून मंत्री की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती नम्रता पाठक भाभी जी मुख्य अतिथि रूप में शामिल रही साथ में मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्री दिव्या गिरी जी महाराज मुख्य अतिथि रूप में और श्रीमती शिखा

गोयल विशिष्ट अतिथि रूप में शामिल शामिल रहे कार्यक्रम में डॉ रूबी राज सिन्हा ने दोनों मुख्य अतिथियों का अंग व स्मृति चिन्ह और फूलों की माला से स्वागत किया

डा रूबी राज सिन्हा ने बताया सकट चौथ का दिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है इस दिन महिलाएं अपने परिवार पति और बच्चों की रक्षा के लिए भगवान की पूजा करती है इस दिन कार्यक्रम कंबल वितरण कार्यक्रम करने का उद्देश्य लोगों को संकट और धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करना रहा इस कार्यक्रम में


श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने 5 कंबल ,श्रीमती रेनू गुप्ता ने 5 कंबल, श्रीमती शीला ने 5 कंबल, श्रीमती शोभा ने 5 कंबल श्रीमती अमिता सिंह ने 5 कंबल ,श्रीमती आशा रावत ने तीन कंबल, श्रीमती पुष्पा भटनागर ने दो कंबल ,और बैदेही वेलफेयर फंड एशियन की तरफ से 40 कंबल का योगदान रहा

मनकामेश्वर मंदिर मटकी संचालिका श्रीमती उपमा पांडे का विशेष योगदान रहा

कंबल में सहयोग करने वाली सभी बहनों को बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र ,अंग वस्त्र फूलों की माला से सम्मानित भी किया गया

जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 के मुख्य कार्यालय का उदघाटन भव्य कार्यक्रम के साथ दिव्यांगों ने अतिथियों से कराया----


शामली दिनांक 31-1-2021रविवार दिव्यांगजनो की संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एन0 जी0 ओ0 राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजनो के हित मे योजनाओ के साथ कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश कार्य क्षेत्र मुख्य कार्यालय शामली जनपद में स्थापित किया गया है। जिसका उद्धघाटन कार्यक्रम वैष्णो देवी मंदिर सभागार में आयोजित किया गया । 

 मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविन्द संगल, अंशुल चौहान सहायक आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नीरज चौधरी महिला थानाध्यक्ष शामली, अमरीश संगल सस्थापक श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट ने सयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ टंकी रोड पर किया।

कार्यक्रम अध्यक्षता नन्द किशोर मित्तल सस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष सोसायटी ने की । मंच संचालन डॉ0 पायल कश्यप महिला प्रदेश अध्यक्ष ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत सोसायटी रत्न अवार्ड देकर व पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पूरे जिले से दिव्यांगजन सोसायटी कार्यक्रम में सम्मलित हुए।कार्यलय उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि अरविन्द संगल निवर्तमान चेयरमैन ने कहा कि सस्था दिव्यांगो के लिये हर दिशा में कार्य कर रही है। दिव्यांगों की सहायता कर मानव परलोक में भी अच्छा स्थान पता है । जिले के दिव्यागों को उपकरण वितरण फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में वितरित किये जायेंगे ।


अंशुल चौहान सहायक आयुक्त ने कहा कि सोसायटी को दिव्यांग विभाग द्वारा हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा , दिव्यांगजनो को लाभ जैसे ट्राईसाईकलो बैशाखियों के फार्म भरवाने में मदद कर रही है। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सहयोग शिविर कार्यकर्ताओ के साथ लगा रही है। विभाग सोसायटी के साथ मिलकर कार्य व योजनाओ का भरपूर लाभ दिव्यांगजनो को  कार्य कर रहा है। अध्य्क्ष नन्द किशोर मित्तल को मेरी हार्दिक मंगलकामना जो महाअभियान के साथ टीम तैयार कर सहरानीय कार्य दिव्यांग हित मे कर रहे है। विभाग के पास 8 लाख रुपये का बजट ट्राईसायिकलो हेतु मिला है।जिसके लिए सोसायटी टीम फॉर्म भरकर हमको उपलब्ध कराएगी। पेंशन कैम्प निरतंर लगाये जा रहे है।

श्रीमती नीरज चौधरी महिला थाना निरीक्षक ने बताया कि सोसायटी को हर पल मेरा सहयोग तन मन धन से सदैव रहेगा। महिला दिव्यांगो को कोई परेशान करे अन्य कोई भी समस्या हो मेरे पास आये तुरन्त समाधान किया जाएगा। जनपद में पहली सस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी के माध्यम से दिव्यांग महिलाओं को हर सहायता हमारे विभाग द्वारा दी जाएगी । अमरीश संगल ने  कहा कि पोलियो ऑपरेशन केलीपर्स सुविधा हम ट्रस्ट व सोसायटी मिलकर सयुक्त कैम्प लगाकर जल्द सेवा दिव्यांगजनो को सोपगे व ट्रस्ट इसका खर्च वहन कर दिव्यांगो का इलाज व कैलिपर्स अम्बाला से  उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम अध्य्क्ष नन्द किशोर मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुआ कहा कि कार्य योजना विस्तारीकरण हेतु हम सोसायटी का राष्ट्रीय बोर्ड गठन करने जा रहे है।व्हील चेयर बैसाखियों का वितरण कार्यकर्ता टीम मिलकर फरवरी में करेगी। सोसायटी उत्तर प्रदेश के कई जनपदो के साथ साथ ऋषिकेश,जयपुर,रोहतक,लुधियाना में भी कार्य कर रही है। हमने 2 व्हीलचेयर वितरण हेतु मंगवाई है। कार्यक्रम उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी टीम राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक,राष्ट्रीय


मुख्य सरक्षक नीरज गौत्तम, प्रदेश प्रभारी आस मोहम्मद, जिलाध्यक्ष वैभव गोयल,प्रदेश सचिव सूर्यकान्त,प्रदेश उपाध्यक्ष सपन ठाकुर,प्रदेश सदस्य सलमान अहमद, नगर अध्यक्ष शिवांक गर्ग,प्रदेश उपसचिव विजय सिंह,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुकुल नामदेव,प्रदेश कोषाध्यक्ष अर्पित मित्तल,प्रदेश उपमिडिया प्रभारी इरशाद अहमद, जिलामहासचिव सोनू सुलानिया,जिला महामंत्री याकूब, बुढ़ाना नगर अध्य्क्ष डॉ0 राजीव कश्यप, सचिव ललित ठाकुर,ऊन नगर अध्य्क्ष कुलदीप आर्य, सारिक प्रदेश सदस्य,महिला जिलाध्यक्ष कविता रानी,महिला नगर अध्यक्ष कवित गोयल, नगर सचिव मंजू आर्य,जिला प्रचार मंत्री मनमोहन शर्मा,डॉ नितिन वत्स सलाहकार,जिलासचिवआकाश कुमार, इसरार अहमद,सतेंद्र मुखिया ऊन,राजकुमार कैल शिकारपुर, अकबर कैराना प्रभारी फारूक एलम प्रभारी व सदस्य टीम ने उपस्थित होकर सहभगिता निभाई।

Saturday, January 30, 2021

मिशन शक्ति एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सृजन फाउंडेशन के माहवारी स्वछता अभियान 'हिम्मत' के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन केअर एजुकेशनल ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय इंदिरा नगर में किया गया और वहां उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बताया गया कि उनके पीरियड्स उनके सम्मान के पात्र हैं। इस कार्यशाला में महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।


हिम्मत अभियान के कोऑर्डिनेटर डॉ अमित सक्सेना ने छात्राओं की माहवारी के समय होने वाली शारीरिक और सामाजिक समस्याओं का

समाधान किया। पेट दर्द, कमर दर्द, मंदिर न जाना, पूजा न करना जैसी रोक के पीछे के कारणों को समझाया और उनको एहसास कराया कि पीरियड्स शर्माने की नहीं बल्कि गर्व करने की बात है। अंत में सभी

छात्राओं को 'हिम्मत' सेनेटरी पैड्स देकर खुले में पैड्स लेने की हिम्मत प्रदान की गयी। 


कार्यशाला में केअर एजुकेशनल ट्रस्ट की मैनेजर सीमा यादव, सत्यम यादव एवं सृजन फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ अर्चना सक्सेना उपस्थित रहे।

एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर

 


आज दिनांक 30 जनवरी 2021 को महाविद्यालय एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें महाविद्यालय के निर्देशक डॉ अरविंद कुमार

गुप्ता अध्यक्ष रहे. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हुए छात्र छात्राओं ने विद्यालय में साफ सफाई का कार्यक्रम डॉ बबीता गोयल एम

ब्रह्मानंद शर्मा की देखरेख में संपन्न किया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करने के लिए   कोऑर्डिनेटर विधि शरण आमिर रहमान, प्रवीण कुमार, शाइस्ता खान सचिन राना व अन्य प्रवक्ताओं का भी सहयोग रहा.

Friday, January 29, 2021

भारत सरकार कालका हावड़ा की तर्ज पर , अन्य ट्रेन भी क्रांतिकारियों के नाम से चलाए


देश की आजादी को  सात दशक से ज्यादा समय बीत चुका , मगर अफसोस आज भी भारत माता के  क्रांतिकारी वीर अमर सपूत के सम्मान की कड़ी आज उलझी रहती है , देश में कुछ संस्थाएं इनके लिए आवाज उठाती है ,  फिर बरसाती मौसम की तरह चली जाती है    
विगत पांच वर्षों से क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन इनके सम्मान और शहीद का दर्जा की मांग निरंतर भारत सरकार से करता आ रहा है , आज इसकी मेहनत का यही परिणाम है , इसकी गूंज भारत सरकार तक पहुंची , इसी परिणाम स्वरूप, सरकार ने कुछ समय पहले  कालका हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदल कर   आजादी के  महान  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सफल सेना नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी  जयंती पर रेल मंत्रालय ने नेता जी के  नाम पर रख दिया , सरकार के सराहनीय कदम का संगठन स्वागत करता है , और सरकार से यह मांग भी करता है , इसी तरह और  ट्रेनें भी अन्य क्रांतिकारियों की जयंतियों पर उनके नाम से देश में चलाई जाएं , जिस से भारत मां के अमर वीर सपूतों के बलिदान की अमानत को एक धरोहर की तरह रखा जाएं जिस से आने वाली पीढ़ियां भी इस महान इतिहास को जानें , और देश की आन और शान की रक्षा के लिए सदैव तात्पर्य रहें, संगठन सरकार से अपनी मांगें जारी रखेगा जब तक कि भारत सरकार हमारे अमर क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा  आदि मांगें पूरी नहीं कर देती
  🙏🌹🇮🇳 देश के हर भाई से अपील 🙏🤝 अगर अपने देश से है प्यार , तो क्रांतिकारियों के सम्मान के लिए हो जायो तैयार , इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी वीर अमर रहें , जय जवान जय किसान 
जय हिन्द जय भारत🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌹🌹🌹🌹🇮🇳🇮🇳🤝🤝🤝🤝 बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष 
क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

Thursday, January 28, 2021

आज के विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन सब वैज्ञानिक अविष्कारों के विषय में जानकारी प्राप्त करें और स्वयं वैज्ञानिकता के इस युग में आगे बढ़े ।

शामली-28.01.2021, आधुनिक युग विज्ञान का युग है। वर्तमान समय में वैज्ञानिकों ने हर क्षेत्र में वैज्ञानिक अविष्कारों का निर्माण कर मानव


जीवन को अत्यन्त ही सरल व सुलभ बना दिया है। जिससे आज हमारा समाज व देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज के विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन सब वैज्ञानिक अविष्कारों के विषय में जानकारी प्राप्त करें और स्वयं वैज्ञानिकता के इस युग में आगे बढ़े । यदि जीवन में तरक्की प्राप्त करना है तो तकनीकि के विषय में जानकारी प्राप्त करना हर विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण है क्योकि वैज्ञानिक तकनीकि द्वारा ही हमारा मानसिक व बौधिक विकास होता है। इसलिए हर विद्यार्थियों को चाहिए की वह विद्यालय में समय-समय पर आयोजित की जाने वाली कर-कर सीखों कार्यशालाओं में प्रतिभाग कर अपने अन्दर तकनीकि कौशल का विकास कर सकें। उक्त उद्गार स्थानीय सेन्ट आर0 सी0 कान्वेंट स्कूल शामली में आयोजित दो दिवसीय ‘‘तकनीकि विकास कार्यषाला’’ के समापन के अवसर पर श्री अरविन्द संगल, निवर्तमान चेयरमैन, नगर पालिका परिषद् शामली ने व्यक्त किये। 

इस अवसर पर स्कूल उप-प्रधानाचार्य रविन्द्रपाल सिंह मलिक ने बताया कि विधार्थियों में पढाई के साथ-साथ अन्य तकनीकि विकास करने के लिए समय-समय पर विज्ञान कार्यशालाओं का आयोजन विद्यालय मे किया जाता है, जिससे विधार्थी पढा़ई के साथ-साथ तकनीकि के क्षेत्र में भी पारंगत बने और अपने लिए एक सफल भविष्य का निर्माण करने मे अग्रसर रहे। 


कार्यशाला स्कूल डायरेक्टर भारत संगल के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न की गई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहां कि गेल्टन बोर्ड का अविष्कार सर फ्रांसिस गेल्टन ने सेन्ट्रल लिमिट थ्योरम को समझाने के लिए किया था। सेन्ट्रल लिमिट थ्योरम का प्रयोग प्रोबेबलिटी व स्टेटिक्स में होता है, जो कि मैथ्स की शाखाएं है। इस कार्यशाला में


छात्रो को फोम, पेपरशीट, प्लास्टिक नेल्स और मारबल्स आदि सामान प्रदान किया गया जिसकी सहायता से छात्रों ने गेल्टन बोर्ड को तैयार किया और इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला में छात्र/छात्राओं को यह भी समझाया गया कि गेल्टन बोर्ड से गुजरते हुए मारबल्स के गिरने पर कौन से खाचें में कितने मारबल्स आयेगे व उनकी क्या प्रोबेबलिटी (संभावना) होगी। 

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू संगल, आर.पी.एस. मलिक, अरविन्द शर्मा, विशाल तायल, नरेशचन्द, कुलदीप सिंह, हरिओम वत्स, मौ0 फैजान, मनोज मैनवाल, प्रभा रानी, शालिनी गर्ग, एकता अरोरा, आकाश संगल, सीमा जैन, अनिमेष, शेखर कपूर, गीता शर्मा, मनीष मित्तल, अनिता वत्स, आशा सेठ, अंजू , प्रतिभा, पंकज गोयल, भावना देवी, अरविन्द कुमार, निशा शर्मा, सरोज अरोरा, रीना, सुरक्षा, अंशुल गुप्ता, ऊषा आर्या, अमित पंवार, जसविन्द्र कौर, पूनम जैली, अनूप सिंह, कविता, स्वाति, अमिता, अनुराधा, अजय गोयल, अंजना गर्ग, रिचा आर्या, हर्षित मित्तल, आंचल, शिल्पी, कनिष्का मित्तल, आशीष कुमार उपस्थित रहे।  


(आर0पी0एस0 मलिक)

उप-प्रधानाचार्य,


Wednesday, January 27, 2021

बहुत ही मार्मिक शब्द थे उनके जो हर मौशम में अपने Duty पर रहकर हमारी सुविधा का ध्यान रखते हैं रोड पे।


People generally abuse us. But people like you all, always  think about us and value us that  gives us courage and strength to work" 


we have celebrated this Republic Day with our Traffic police personnel at Patna. 

They enjoyed lots and appreciated also. 


#RepublicDay2021

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर किया खिचड़ी वितरण ,, आप और हम ने


उतर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद तहसील टूंडला में क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई  संगठन की ओर से नगर में खिचड़ी वितरण की  , कार्यक्रम का शुभ आरंभ मुख्य अतिथि  वरिष्ठ प्रतिष्ठित समाज सेवी श्री अशोक सारस्वत  जी ने किया  संगठन के राष्ट्रीय बी एस बेदी ने मुख्य अतिथि को  शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ,  श्री बेदी ने कहा कर्पूरी ठाकुर  ने हमेशा मजदूर ,किसान , सोशित वर्ग के लिए कार्य किया , और आवाज उठाई,  और एक जननायक के रूप में विख्यात हुए  ऐसे महान समाज सेवी आने वाली पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शन है ,  

उपास्थ्ठित समाज सेवी 

 श्री बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष ,  वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक सारस्वत , श्री राजू उपाध्याय उत्तर प्रदेश प्रभारी, श्री साजिद अली मंडल अध्यक्ष आगरा,  वरिष्ठ समाजसेवी ,श्री आर के शर्मा  श्री राजकिशोर रावत, श्री सुनील कुमार सिंह चौहान , समाज सेवी दिलीप गॉड , सुरेन्द्र सिंह चौहान , निधी , समाज सेवी श्री  संजीव शर्मा ,  समाजसेवी श्री अनंत आग्रवल , समाज सेवी श्री विकास जैन , पत्रकार  श्री विवेक शर्मा , पत्रकार श्री डी पी सिंह , आदि  उपस्थित रहे

रजबन छोटा बाजार में सदस्यगण व्यापारियों के साथ मुख्य अतिथि कैंट उपाध्यक्ष माननीय विपिन सोढ़ी जी ने गड़तंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया व मिठाई बाटकर लोगो को मुबारक बात दी


इस मौक़े पर मौजूद रहे धर्मेन्द्र सोनकर सभासद, सैफी संघर्ष सिमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी, राजू रोधिया, इलियास अब्बासी,

आमिर, अमित कुमार, आसिम खान, साज़िद, हाजी कल्लू, जुबैर, इरशाद, तसलीम,पिण्टे आदि मौजूद रहे।

Tuesday, January 26, 2021

सैफी संघर्ष समिति (पंजी) राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के निर्देशानुसार दिल्ली प्रदेश कमेटी की तरफ से दिल्ली प्रदेश के संगम विहार में एस एस प्रोपर्टी के प्रो. जनाब शहाबुद्दीन सैफी साहब के का FCर्यालय पर 72 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय धुवजरोहन व राष्ट्रीयगान गाकर राष्ट्रीय का सम्मान किया गया।

 


इस खास मौके पर हाजी शहाबुद्दीन सैफी साहब की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संचालन जनाब कल्लू सैफी प्रधान जी ने किया, इस कार्यक्रम में खास तौर पर शाहनवाज सैफी जी, हाजी बुंदू सैफी जी, मास्टर अलिशर सैफी जी,नसरुद्दीन सैफी जी,

हाजी कमाल सैफी जी, जफर सैफी जी, डॉ आबिद सैफी उर्फ सैफी हिन्दुस्तानी जी(अध्यक्ष उत्तर प्रदेश) अखलाक सैफी प्रधान जी (अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश) कमरुद्दीन सैफी जी(उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश) मेहरुद्दीन सैफी जी( कोषाध्यक्ष), श्रीमती प्रोमिला गुप्ता जी(सदस्य कमीसन ऑफ दिल्ली) शमी

सलमानी जी, इरशाद सैफी जी, हकाम सैफी जी सहित सैकड़ों लोग सभी समाज के मौजूद रहे