Sunday, May 22, 2022

सर्व सेवा सम्मान समिति ने की प्रभु सेवा


सर्व सेवा सम्मान समिति द्वारा जी झिंझाना रोड पर स्थित अपना घर आश्रम मे रह रहे करीबन 140 प्रभुओ को दोपहर का खाना खिलाया एवं मीठे में बेसन के लड्डू का वितरण किया गया अन्य शाम की सेवा के लिये

तरबूज का भी वितरण किया गया । संस्था के संरक्षक अरविन्द संगल निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत इस तरह के सेवा कार्यक्रम होते रहने चाहिए

जिससे समाज मे प्रत्येक मानव के प्रति सहयोग व सेवा की भावना को बढ़ावा मिले ।संरक्षक विजय कौशिक ने समिति को ऐसे कार्य करने के लिये प्रेरित किया।कार्यक्रम संयोजक अरविंद संगल, मनुज काम्बोज व

नवीन संगल ने बडे भाव पूर्ण कार्य किया, कार्यक्रम में उपस्थित संरक्षक सतीश गोयल, संस्थापक अध्यक्ष गिरधारीलाल नारंग, अध्यक्ष मुकेश तायल, कोशाध्यक्ष हर्ष मित्तल, रोबिन गर्ग, संदीप विश्वकर्मा,

सुशील अगरवाल, अजय गर्ग, जगदीश अरोरा, सुरेन्द्र बंसल, अंकुर आर्य, विशाल गोयल एड, राजेश जैन, सोनू मलिक आदि ने सेवा में अपना पूर्ण सहयोग दिया। मुकेश तायल अध्यक्ष ,सर्व सेवा सम्मान समिति,शामली

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Tuesday, May 17, 2022

अंतरराष्ट्रीय योग-विद्वान् डॉक्टर बी इस्लाम कैरानवी ने जम्मू कश्मीर में परिष्कृत हाईटेक योगा के प्रशिक्षक किए तैयार


कैराना योगा एक्सरसाइज़ एंड स्पोर्ट्स अकैडमी ईदगाह कैराना शामली के संस्थापक भारत सरकार से पुरस्कृत, अंतरराष्ट्रीय योग-विद्वान् डॉक्टर बी इस्लाम कैरानवी ने जम्मू कश्मीर में योगा से मन की शांति, स्वास्थ्य समृद्धि, बीमारियों से बचाव और समाज कल्याण के काम में उत्साहवर्धक सोच एवं शरीर बनाने के लिए परिष्कृत हाईटेक योगा के राष्ट्रीय स्तर के नौजवान प्रशिक्षक जम्मू यूनिवर्सिटी तथा भारत सरकार के स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रांगण में तैयार किए डॉक्टर बी इस्लाम कैरानवी पिछले 45 साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग चिकित्सा को देश विदेश में सिखा रहे हैं।

भारत सरकार मैं कार्यरत पचास हजार शिक्षक आपका शिष्य होने पर गर्व/ फख्र/ महसूस करते हैं और आपके द्वारा सिखाएं योग विज्ञान से लाखों छात्र छात्राओं को लाभांवित कर रहे है। भारत सरकार से पुरस्कृत डॉक्टर बी इस्लाम ने बताया कि विश्व गुरु भारत ने हजारों साल पहले *मन के आचरण* को समझ लिया था, मन की चंचलता को पहचान लिया था।

यहां तक कि 5 हजार साल पहले के संस्कृत भाषा के ग्रंथ में बयान किया हुआ मन को काबू करने का उपाय डॉ महोदय ने खुद पढा, समझा और निरंतर वर्षों तक अभ्यास कर, योगा में वर्णित उस उपाय को पिछले 45 साल वर्षों से देश विदेश में कई लाख लोगों को सिखा कर लाभान्वित किया तथा मात्र पिछले 1 साल में 1,70, 000 से भी ज्यादा लोग आनलाइन लाभान्वित किए।

आशा है कि जम्मू कश्मीर के  इस योगा प्रोग्राम के प्रतिभागी भी डॉक्टर इस्लाम के पद चिन्हों पर चलकर जीविका उपार्जन के साथ समाज

कल्याण के काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर, देश का नाम रोशन करेंगे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Monday, May 16, 2022

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर aor ,देहातकी साठ-गांठ के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं के विरूद्व साजिश करने के सम्बन्ध मे श्रीमती प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री बाल, विकास एवं पुष्टाहार विभाग महिला कल्याण लखनऊ उ0प्र0 को दिया ज्ञापन*


कानपुर 15 मई 2022। जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात, कानपुर नगर व उन्नाव की साठ-गांठ के तहत अपने स्वार्थ की पूर्ति न होने पर षडयंत्र, साजिश एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से उच्च अधिकारियेां को भ्रमित कर स्वयंसेवी संस्थाओं के विरूद्व साजिश करने, जिला

प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात व कानपुर नगर द्वारा न्यायालय अवमानना अधिनियम 1971 के अंर्तगत न्यायालय की अवहेलना करने, आदि कृत्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को स्वयंसेवाी संस्थाओं, बच्चों व महिलाओं के हित में यथोचित निर्णय लेने के लिए श्रीमती प्रतिभा

शुक्ला राज्य मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग महिला कल्याण लखनऊ उ0प्र0 को आज भारतीय उपभोक्ता जागरूकता एवं भ्रष्टाचार

उन्मूलन संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने उनके निवास स्थान एच-2 ब्लाक किदवई नगर कानपुर नगर में ज्ञापन दिया गया जिसमें उनके समक्ष जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात, कानपुर नगर व उन्नाव के निम्न मामले

शाकिर अली उस्मानी कार्यक्रम संयोजक भारतीय उपभोक्ता जागरूकता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन द्वारा रखे गए:- 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात के स्वयंसेवी संस्थाओं के विरूद्व साजिश करने के प्रकरण निम्न है:-

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात अभिषेक पाण्डेय देवरिया कांड मंें लिप्त होने के कारण ससपेन्ड होने पर कानपुर देहात में इनकी पहली नियुक्ति है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात अभिषेक पाण्डेय द्वारा अपने स्वार्थ की पूर्ति न होने पर षडयंत्र, साजिश एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी खरीद, बिलों का भुगतान, नियुक्त किए गए स्टाफ से वसूली आदि कृत्य किए जा रहे है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात अभिषेक पाण्डेय बच्चों से सम्बन्धित कार्य्रकमों एवं संस्थाओं के संचालन में व्यवधान पैदा करने में लगे हुए है जिससे कि बच्चों को अपेक्षित लाभ नही प्राप्त हो पा रहा है, कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और सरकारी धन का गमन किया जा रहा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात में अभिषेक पाण्डेय की नियुक्ति की तिथि से की गई फर्जी खरीदों, गलत ढंग से नियुक्तियां, संस्थाओं के प्रेषित प्रस्तावों का निस्तारण एवं उसको रोके रखने की विस्तृत जांच की मांग करते है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात के साथ कार्य कर रही संस्थाओं , आपूर्तिकर्ताओं के साथ शोषण एवं किए गए आर्थिक भ्रष्टाचार और लोकसेवक के पद पर रहते हुए किए गए कदाचार की विस्तृत जांच की मांग करते है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात अभिषेक पाण्डेय संविदा में लगे कर्मचारियों को पहले नोटिस देते है फिर उनसे वसूली करने केे पश्चात बहाल कर देते है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात अभिषेक पाण्डेय एवं बाल कल्याण समिति कानपुर देहात द्वारा चोरी करने वाले गैंग को बच्चा सौंपने का आदेश न मानने पर मनगणंत रिपोर्ट निदेशालय महिला कल्याण निदेशालय को भेजी गई है और एफ0आई0आर0 भी कराई गई थी जबकि उक्त प्रकरण वर्तमान किशोर न्याय अधिनियम 101 के तहत फौजदारी वाद क्रमांक फौजदारी वाद क्रमांक 16/2022 जिसका जज कानपुर देहात द्वारा अपील सुनवाई कर ली गई है जो कि ए0डी0जे0 13 कानपुर देहात की अगली तारीख 16.05.2022 है।  

जिलाधिकारी कानपुर देहात के चाइल्डलाइन की सेवा शुरू करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा एन0ओ0सी0 जिलाधिकारी कानपुर देहात से दिलाने के लिए 02 लाख ़़़़़़़़़़रू की मांग की गई और न देने पर तत्कालीन जिलाधिकारी कानपुर देहात को भ्रमित कर संस्था के कानपुर देहात में कार्य न करने का कारण दर्शा कर कानपुर नगर से आख्या मांगे जाने की पत्रावली चला दी जबकि संस्था कानपुर देहात में सक्रिय थी और निम्न परियोजनाएं एवं कार्य्रकम को संचालित कर रही थी:- 

(क).   बेसिक शिक्षा विभाग कानपुर देहात के मध्यान्ह भोजन परियोजना में ब्लाक झींझक व संडलपुर में कार्य कर रही थी और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक क्षेत्र के बच्चों को 12000 से अधिक बच्चों को मासिक मध्यान्ह भोजन वितरण कर रही थी। 

(ख). लगभग 03 लाख का धनराशि का सामुदायिक अंशदान कर अकबरपुर में पुरानी तहसील का निर्माण कराया।  जिसके साथ ही कानपुर देहात में स्वच्छता एवं सामुदायिक जागरूकता कार्य्रकम आयोजित किए गए । 

बाल कल्याण समिति कानपुर देहात के अध्यक्ष/सदस्य के षडयंत्र के तहत बालक करन को शिशु गृह कानपुर देहात में आश्रय प्रदान के लिए आदेशित करने के बजाय सुभाष चिल्ड्रेन होम कानपुर नगर में आश्रय प्रदान करने के लिए आदेशित किया जिससे कानपुर देहात में शिशु गृह प्रारम्भ हो सके।

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात द्वारा बाल कल्याण समिति कानपुर देहात का कम्प्यूटर की खरीद का  घोटाला किया गया और उन्हे आज तक कम्प्यूटर नही दिया गया जबकि कम्प्यूटर आपरेदर दिया गया जो कि कई माह से क्रियाशील है और नियमित रूप से वेतन पा रहा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति की साठ- गांठ के कारण चाइल्डलाइन द्वारा द्वारा बाल कल्याण समिति कानपुर देहात के समक्ष प्रस्तुत करने पर 3-4 घण्टे का समय औसतन लगता है जिसका उददेश्य चाइल्डलाइन कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना एवं उन्हे परेशान करना प्रमुख रूप से होता है। 

0 से 10  वर्षो  के लिए अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित शिशु गह पुखरायंा के स्थान परिवर्तन के लिए कार्यालय की रिपोर्ट निदेशक महिला कल्याण निदेशालय जवाहर भवन लखनऊ की रिपोर्ट के लिए 50 हजार रू की मांग की गई ।

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात अभिषेक पाण्डेय द्वारा चाइल्डलाइन कानपुर देहात एंव शिशु गृह रनियां के सुगम संचालन हो उसके लिए 25000 रू प्रति माह एंव बाल कल्याण समिति कानपुर देहात के लिए 40,000 रू प्रति माह (प्रति सदस्य 10,000 रू प्रति माह) की मांग की जा रही है जिसके साथ उनके द्वारा जब तक नही देंगे तब तक परेशान होते रहेगे की बात भी कही गई। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर के स्वयंसेवी संस्थाओं के विरूद्व साजिश करने के 

प्रकरण निम्न है:-

वित्तीय वर्ष 2019-20 तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 की सोष््राल आडिट रिपोर्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर द्वारा नगर की एक संस्था की अभी तक भेजी नही गई जिससे संस्था को 03 वर्षो से अधिक समय से भुगतान प्राप्त नही हुआ है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर के स्तर से ओपन शेल्टर होम, रेलवे स्टेशन पर रहने वाले बच्चों के लिए प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद भी लंबित है चूंकि उसके पीछे कारण उनको अपेक्षित घूस नही मिली है। 

हिन्दुस्तान अखबार दिनांक 10.05.2022 में प्रकाशित खबर श्आशा ज्योति केन्द्र मेे महिला ने फांसी लगाईश् जिसमें स्वरूप नगर स्थित आशा ज्योति केन्द्र मेे एक महिला ने फांसी लगा ली और विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई।


आशा ज्योति केन्द्र स्वरूप नगर में लगातार विभिन्न प्रकार की अनियमिताएं होती रहती है जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर की सांठ -गांठ रहती है । 

जिसके साथ ही आशा ज्योति केन्द्र स्वरूप नगर कानपुर नगर के लिए मिलने वाले सरकारी बजट को कागजों में दिखाकर खत्म कर दिया जाता और लाभार्थी को उसका लाभ नही मिल पाता है। जबकि आशा ज्योति केन्द्र के पास पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रहता है। जिससे सरकार की महिलाओं की सुरक्षा की मंशा विफल हो रही है। 

आशा ज्योति केन्द्र स्वरूप नगर को पिछले 05 वर्षो में प्रदान किए गए बजट ,उनके द्वारा किए गए कार्यो व महिला द्वारा लगाई गई फांसी की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए किसी उच्च अधिकारी/मजिस्ट्रेट / जिला जज से कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध भारतीय उपभोक्ता जागरूकता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन आपसे करता है। 

कानपुर नगर में चल रहे प्रगति सेवा संस्थान द्वारा संचालित महिला आश्रय गृह की जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर द्वारा सोशल आडिट न भेजने जैसी नाकामियों के कारण    04 वर्षो से अनुदान न मिलने के कारण उनको संस्था बंद करनी पडी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी उन्नाव द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के विरूद्व साजिश करने के प्रकरण निम्न है:-

बालक शिवषंकर उर्फ वैभव को अवैध रूप से गोद देने व खरीद फरोख्त करने के सम्बन्ध में  जिला प्रोबेशन अधिकारी उन्नाव द्वारा संबंधित थाने में एफ0आई0आर0 भी नही कराई गई जिससे स्पष्ट होता है कि उनके द्वारा गैर -कानूनी गोद को बढावा दिया जा रहा है और बच्चों की सुरक्षा के लिए सजग सरकार की मंशा को विफल किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सेकार्यक्रम संयोजक शाकिर अली उस्मानी

कमल कांत तिवारी


लखन सिंह,उमाकांत शर्मा,प्रदीप पांडे, अनमोल पांडे, अंजू वर्मा, सुचि अवस्थी, गौरव सचान, उमाशंकर, ओम प्रकाश सहित  20 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

*शाकिर अली उस्मानी*

कार्यक्रम संयोजक 

भारतीय उपभोक्ता जागरूकता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Sunday, May 15, 2022

मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ ने किया भव्य स्वागत, सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांग जनचेतना सोसायटी ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल जोरदार स्वागत किया


शामली।रविवार को चेयरमैन आदरणीय  अरविन्द संगल  द्वारा आयोजित मंत्री  का अभिनदंन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश सरकार भाजपा मंत्री आदरणीय श्री कपिल देव

अग्रवाल जी रहे। संस्थाओं के आमंत्रण में सोसायटी टीम के साथ हमे भी आमंत्रित किया गया। सोसायटी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल को सम्मान स्वरूप मंच पर स्थान सोपा गया। और मंत्री जी का स्वागत पूरी टीम जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ ने किया। मंत्री जी ने दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित करते हुए पगड़ी पहनी व

उनके साथ फोटो भी लिए गए। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने कपिल देव अग्रवाल जी का अभिनदन पुष्प माला पहनाकर किया। साथ मे जिला महामंत्री शंकर लाल,जिला सयोजक कुलदीप मलिक, महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती,जिला कोषाध्यक्ष बालेश, जिला मंत्री रेणु नामदेव,मनीष मित्तल,भगवत शरण ग़ोयल मौजूद रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Friday, May 13, 2022

बाल तस्करी रोकने व बच्चों को मुसीबत से बचाने हेतु रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व आरपीएफ कानपुर सेंट्रल की हुई बैठक


13 मई 2022 कानपुर नगर आज रेलवे चाइल्डलाइन  1098 कानपुर  ने  आरपीएफ कानपुर सेंट्रल कार्यालय  पर   आरपीएफ  कानपुर सेंट्रल  के साथ   बाल तस्करी रोकने  व बच्चों को मुसीबत से बचाने के उद्देश्य से बैठक सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस बैठक सभा  का आरंभ  आरपीएफ प्रभारी श्री बुध पाल सिंह जी  को बुके देकर एवं स्वागत करके किया गया में

रेलवे चाइल्डन कानपुर के समन्वयक गौरव सचान  ने बताया कि कुछ बाल तस्कर  ट्रेनों के माध्यम से बच्चों की बाल तस्करी  करते हैं बच्चों को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में सबसे  आसान व सस्ता साधन  ट्रेनों को  मानते हैं| और बच्चों के जीवन को बर्बाद कर देते हैं जिसको अब हम सबको मिलकर इसको रोकने हेतु प्रयास करना चाहिए और   जो भी  समाज में बाल  तस्कर हैं उन्हें कड़ी से कड़ी  कार्यवाही कर सजा दिलवाना चाहिए इस बैठक के दौरान  आरपीएफ प्रभारी कानपुर सेंट्रल  बुध पाल सिंह जी ने बताया कि   अगर ट्रेनों के माध्यम से  बाल तस्करी हो रही है और मामला हमारे संज्ञान में आता है तो हमारा पूरा रेलवे स्टाफ जीआरपी स्टाफ आरपीएफ स्टाफ  इसे रोकने हेतु सदैव तत्पर है और जो भी अपराधी हैं  उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी|

और साथ ही उनके माध्यम से बैठक के दौरान  एक संयुक्त रूप से रेलवे चाइल्ड लाइन 1098  आरपीएफ की एक निरीक्षण टीम बनाई गई जो बच्चों के मामलों में हमेशा सतर्क रहेगी| और  कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखाई देगा तो तुरंत उसकी मदद की जाएगी तत्पश्चात बैठक के दौरान रेलवे  चाइल्ड लाइन  काउंसलर मंजू लता दुबे ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 बच्चों के मामलों में हमेशा सतर्क रहती है रेलवे चाइल्ड  लाइन कानपुर विगत 4 वर्षों से मुसीबत में फंसे बच्चों के लिए एवं शोषित बच्चों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है

और साथ ही अपील की गई कि स्टेशन  परिसर में कहीं भी कोई भी परेशान गुमशुदा अकेला भटका हुआ या आपको लगता है कि किसी बच्चे को कोई नुकसान पहुंचा सकता है या किसी बच्चे की  ट्राफि किंग हो सकती है तो ऐसी सूचना आप तुरंत चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर दें ताकि उस बच्चे की तुरंत मदद की जा सके हो सकता है

आपका एक फोन किसी बच्चे की जिंदगी बचा सकता है  और साथ ही बताया कि घर से भागे भटके व जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आए और उनकी सहायता के लिए 24 घंटे किसी भी समय 1098 निशुल्क नंबर डायल कर बच्चे को सुरक्षा व संरक्षण प्रदान कर सकते हैं इस कार्यक्रम में मुख्य  रूप से आरपीएफ प्रभारी श्री बुद्ध पाल सिंह

  ,एस आई आरपीएफ अमित कुमार द्विवेदी , अनवरगंज आरपीएफ प्रभारी ओम प्रकाश जी  व अन्य आरपीएफ स्टाफ ,रेलवे  चाइल्डलाइन  कानपुर के समन्वयक गौरव सचान  ,काउंसलर मंजू लता दुबे टीम सदस्य  अमिता तिवारी उमाशंकर  रीता सचान संगीता सचान प्रदीप कुमार शबाना सलीम  सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी में इंटर्नशिप कर रहे छात्र  सार्थक मिश्रा नवल तिवारी सत्येंद्र चौधरी अनामिका पोरवाल प्रभात सिंह हर्षिता तिवारी अंकित अवस्थी उपस्थित  रहे|

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Wednesday, May 11, 2022

जनता की सेवा सर्वोपरि धर्म ....किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजि0


किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड की एक बैठक रेलवे रोड गणेशपुर स्थित लाल पैथोलॉजी में आयोजित हुई, जिसमें रुड़की विधानसभा का अध्यक्ष शांतनु को नियुक्त किया गया और इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान मौजूद रहे तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता महक सिंह सैनी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध शर्मा व जिला सलाहकार दीपक सैनी की मौजूदगी में शांतनु को फूल माला पहनाकर संगठन के पदाधिकारियों ने विधान सभा रुड़की का अध्यक्ष का दायित्व दिया l

       इस अवसर पर शांतनु के साथ लगभग 20 युवा साथियों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की lइस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष शांतनु ने संगठन एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और अपने संबोधन में संगठन से वायदा किया कि वह शीघ्र ही रुड़की विधान सभा की कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा संगठन की रीति नीतियों  कार्यक्रमों के अनुसार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे और अपने उच्च पदाधिकारियों का सम्मान व आदेशों का अनुपालन करेंगे l


   प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान की मौजूदगी मै राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र ने कहा कि संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत हो रहा है और प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों से जनता की समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है l

प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान ने कहा की उत्तराखंड प्रदेश देवभूमि है और यहां की जनता के सामने जो भी समस्याएं हैं संगठन की जानकारी में आने पर उन पर तुरंत कार्रवाई की जाती है साथ ही साथ सभी जाति धर्म के लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जा रहा हैl


     राष्ट्रीय प्रवक्ता महक सिंह सैनी ने कहा जिस सोच और उद्देश्य को लेकर संगठन का निर्माण एवं स्थापना की गई थी आज हम उस में सफल हो रहे हैं और किसान तथा मजदूर की संयुक्त लड़ाई से सभी जनता को लाभ पहुंच रहा हैलोग संगठन से बड़ी तादाद में जुड़ रहे हैं


जिसमें राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला संगठन का महत्वपूर्ण योगदान है संगठन का उद्देश्य जनता की सेवा है और जनता की सेवा करना हमारा मानव धर्म है जिस को आदर्श मानकर संगठन कार्य कर रहा है आज जिन साथियों ने संगठन की सदस्यता ली है वह भी जनता की सेवा करें ,संगठन शीघ्र ही उन्हें भी सर्वसम्मति के आधार पर दायित्व देने पर विचार करेगा l

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

सुभाष चिल्ड्रन होम व विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के बच्चों की हुई कोविड-19 की जांच

 


11 मई 2022 कानपुर नगर  आज सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तहत चल रहे सुभाष चिल्ड्रन  होम विशेष दत्तक ग्रहण इकाई 19 राजीव बिहार  नौबस्ता कानपुर नगर में रहने वाले  43 बच्चों  व 8 स्टाफ सहित   उर्सला हॉस्पिटल कानपुर नगर के डॉक्टरों द्वारा  कोविड-19 की जांच की गई  जिसमें कोई भी बच्चा  व स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव नहीं पाया गया 

 सुभाष चिल्ड्रन होम के इंचार्ज सुरभि शुक्ला ने बताया कि सुभाष चिल्ड्रन होम व विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के बच्चों के। समय समय पर चिकित्सा जांच कराई जाती है और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए होम में समुचित व्यवस्था है सुभाष चिल्ड्रन होम में बच्चों को  योगा व्यायाम  नियमित रूप से कराया जाता है ताकि कोई भी बच्चा  अस्वस्थ अथवा कमजोर ना हो  व साथ ही बच्चों की बौद्धिक विकास के लिए बच्चों की पठन-पाठन सामग्री  की भी समुचित व्यवस्था है  सुभाष चिल्ड्रन होम व विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के बच्चों  की देखभाल के लिए  शिक्षित व योग्य  स्टाफ  है




 कोविड-19 की जांच के समय  सुभाष चिल्ड्रन होम में  विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की इंचार्ज आशा सचान सुभाष चिल्ड्रन होम की इंचार्ज सुरभि शुक्ला  रुचि अनीता पम्मी देवी अलका बाजपेई  व अन्य स्टाफ सहित होम के 43  बच्चे उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Tuesday, May 10, 2022

ज्ञानदीप शिक्षा मंच की राजस्थान की राज्य समन्वयक श्रीमती कृष्णा खींची ने छात्र देवेन्द्र देवासी को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर्ड अवार्ड प्रतियोगिता में विजेता में रूप में चयन होने एवं पुरस्कार राशि 10 हजार जीतने पर ज्ञानदीप शिक्षा मंच द्वारा मोमेण्टों व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।


राज्य समन्वयक कृष्णा खींची शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय एवं शानदार कार्य करने पर प्रतिभाशाली बच्चों को एक अनोखी मिशाल पेश की।      जोधपुर :  ज्ञानदीप शिक्षा मंच की राजस्थान की राज्य समन्वयक श्रीमती कृष्णा खींची ने छात्र देवेंद्र देवासी को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर्ड अवार्ड प्रतियोगिता में विजेता के रूप में चयन होने तथा पुरस्कार  राशि ₹10000 जीतने पर छात्र देवेन्द्र देवासी को प्रोत्साहित करने हेतु ज्ञानदीप शिक्षा मंच की ओर से मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य समन्वयक श्रीमती कृष्णा खींची ने बताया कि ज्ञानदीप शिक्षा मंच एक सुशिक्षित सरकारी अध्यापकों द्वारा गठित राष्ट्रीय स्तर की संस्था हैं।

जो विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास ,बच्चों में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों में वृद्धि, लैंगिक समानता ,बालिका शिक्षा व शिक्षा में नवाचार ,उत्कर्ष शिक्षकों को सम्मान, बच्चों को राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर पर पुरस्कृत होने पर पुरस्कार देकर   उनको प्रोत्साहित कर उनका सर्वांगीण विकास करने में मदद करती है। आपको बता दे कि ज्ञानदीप शिक्षा मंच की राज्य समन्वयक कृष्णा खिंची शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन और सराहनीय कार्य कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर जागरूकता का सन्देश देकर एक अनोखी मिशाल पेश कर रही हैं। कृष्णा ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक मिशाल पेश कर राजस्थान राज्य में एक ऐतिहासिक कदम उठा रही हैं, अगर ऐसा कहे तो इसमें कोई अतिश्योक्ति वाली बात नहीं हो सकती हैं।जोधपुर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की कलम से स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Sunday, May 8, 2022

नई जिला कार्यकारणी का गठन , दिव्यांगों को 20 हजार तक का रुपये का लोन देने का प्रस्ताव पास ।

 


शामली दिनांक 8-5-2022 दिन रविवार दिव्यांगों को समर्पित सेवा कार्य मे तत्पर एनजीओ जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 शामली द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ वार्षिक बैठक जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा के निवास माजरा रोड शामली में आयोजित की गई। वर्ष 2022 से 31 मार्च 2023तक नवगठित टीम का चुनाव सर्वसम्म्मति से किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान चेयरमैन श्री अरविन्द संगल जी ने संस्था के नव निर्वाचित अधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सोते हुए कहा कि यह संस्था दिव्यांगों के कार्यरत है और दिव्यांग की सेवा समझो रब की सेवा आप इनकी सेवा नहीं बल्कि यह मौका भगवान ने तुम्हें दिया है

कि आप अपनी सेवा कर रहे हैं इसलिए हमें हमेशा दिव्यांगों को जितना हो सके रोजगार दिलाने की कोशिश करनी चाहिए आज सोसायटी द्वारा ₹20000/– तक दिव्यांगों को लोन के रूप में दिया जाने का प्रस्ताव पास करके इसकी पुष्टि की है, जिससे दिव्यांग भाई बहन कोई भी रोजगार कर आजीविका चला सके, लोन क़िस्त रूप में वापस करना होगा ताकि अन्य दिव्यांग भी लाभ ले सके। संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल ने मुख्यतिथी को महाराजा अग्रसेन जी का चित्र भेंट कर सम्मान  किया। 

टीम गठन के अंतर्गत संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने जिला कार्यकारिणी व नगर अध्यक्ष की सर्वसम्मति से घोषणा की व नियुक्ति पत्र वितरित मुख्य अतिथि ने किये। नई टीम कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल,जिला सचिव विकास कौशिक, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा,जिला संगठन मंत्री रक्तवीर संदीप ग़ोयल,जिला सयोजक कुलदीप मलिक, मुकेश कुमार नटराज जूस वाले

जिला प्रचारक ,ऊन शाखा नगर अध्यक्ष कुलदीप आर्य ,प्रदीप कुमार व महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती , जिला उपाध्यक्ष रेणु गर्ग,जिला सचिव अनिता सिक्का,जिला कोषाध्यक्ष बालेश, जिला सयोजक रेणु नामदेव जी नियुक्त किये गए। नवगठित टीम को अपने विचारों में नन्द किशोर मित्तल ने कहा कि सरकारी अस्पताल में दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर में क्रम वार टीम कार्यकर्ता सेवा किया करेगे। दिव्यांग सेवा कार्य संस्था का मुख्य उद्देश्य है। हम सबको मिलकर पूरा करना है। वैभव गोयल, जिलाध्यक्ष ,जन चेतना दिव्यांग सोसाइटी शामली

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Saturday, May 7, 2022

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 दिल्ली प्रदेश की एक बैठक संगीता तलवार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना बाहरी ज़िला चेयरमेन की अध्यक्षता में अमर कॉलोनी में संपन्न


मुख्य अतिथि श्री राकेश प्रजापति चेयरमैन प्रधानमंत्री उज्जवल योजना ,राजीव झुलझूली जी उज्जवला योजना प्रदेश व पूर्व मेयर व प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता काँगड़ा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ ।बैठक में उज्जवला गैस सिलेंडर के लाभार्थियो तक किस तरह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गैस कनेक्शन पहुँचाने की योजना बनाई ।विशेष धन्यवाद हमारे पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप पूरी जी ,हमारे सांसद पद्मश्री हंसराज हंस जी ने दोबारा इस योजना का आरम्भ कराया ।हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता की व ज़िला अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला की के नेतृत्व में झुग्गी सम्मान यात्रा के तहत महिलाओं को इसका लाभ मिला व उनकी ख़ुशियों को बाँटा ।

इस सबका श्रेय हमारे दिल्ली के चेयरमेन श्री राकेश प्रजापति जी व उनकी टीम को जाता है जिन्होंने झुग्गी सम्मान यात्रा के तहत जगह जगह कैम्प लगाए व जनता को इसका लाभ पहुँचाया । धन्यवाद श्री राकेश प्रजापति जी का जिन्होंने हमें इस योजना से जोड़ा ।


बैठक में आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई ।कुछ नव नियुक्तिया हुई । उज्जवला योजना द्वारा नियुक्त विधानसभा के चेयरमैन श्री कुलदीप वत्स जी ,श्री शुशील गोयल जी ,श्री मती किरण शर्मा जी नोर्थ वेस्ट ज़िला के चेयरमेन श्री वीर सिंह जी व प्रतिभा जी एवं वार्ड के


संयोजक श्रीरामचंद्र गुप्ता जी ,सुनीता तिवारी जी , पूजा श्रीवास्तव जी ,ललिता त्यागी जी ,बलवान चोटाला जी ,हेमा गुप्ता जी ,गुरचरन जी ,राकेश कोशिक जी ,यासीन जी ,तुलराम यादव जी ,शांति देवी जी ,मंजु

कंधारी जी ,संजय कुमार जी ,सत्यव्रत शुक्ला ,सरोज देवी जी ,ज्ञान देवी जी ,सोमवती जी व अन्य कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद विशेष धन्यवाद श्री राम मोहन जी सहायक लोकसभा उत्तरपश्चिम व गुरचरन जी  संगीता तलवार लोकसभा उत्तरपश्चिम व बाहरी दिल्ली ज़िला चेयरमेन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिल्ली प्रदेश

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Sunday, May 1, 2022

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यशाला का आयोजन कर चाइल्डलाइन ने विगत 01 वर्ष की जारी की रिपोर्ट, 197 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराकर परिवार में किया पुर्नवासित


कानपुर 01 मई। आज अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर बाल सेवी संस्था एवं मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए संचालित चाइल्डलाइन कानपुर नगर ने बाल श्रम विरोध में कार्यशाला का आयोजन चाइल्डलाइन कार्यालय बाबूपुरवा कालोनी किदवई नगर कानपुर में किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता, चाइल्डलाइन कार्यकर्ता, रेलवे चाइल्डलाइन के कार्यकर्ता आदि को सम्मिलित किया गया। जिसके साथ ही कार्यशाला के दौरान मौजूद लोगों को बाल मजदूर बच्चों के रेस्क्यू की तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि *चाइल्डलाइन कानपुर द्वारा वर्ष 2021-22 में 175 बच्चों को रेस्कयू किया गया जिसके साथ ही रेलवे चाइल्डलाइन कानुपर सेन्ट्रल (चाइल्ड हेल्प डेस्क) के माध्यम से 22 बच्चो की ट्रैफिकिंग कर बाल श्रम के उददेश्य से ले जाए रहे बच्चों का रेस्क्यू कर नियोजकों के खिलाफ श्रम विभाग द्वारा बाल श्रभ्म अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई व चाइल्डलाइन द्वारा बच्चों को उनके परिवार में पुर्नवासित किया गया। चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमल कान्त तिवारी ने बताया कि श्रम दिवस पर लोगों में बाल मजदूरी न कराने की जागरूकता हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

साथ ही उन्होने मौजूद लोगों को बताया कि वे जनसामान्य से अपील करे कि वह बाल मजदूरी को खत्म करके अपने बच्चों को शिक्षा से जोडे। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है, इसलिए अपने बच्चों को काम पर न भेजे। साथ ही उन्होने बताया कि बाल श्रम निषेध अधिनियम, भारतीय दण्ड संहिता एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 79 के अनुसार 18 वर्ष तक के बच्चों से बाल मजदूरी कराने को कानूनी रूप से प्रतिबंधित करते हुये नियोजकों के खिलाफ 05 वर्ष तक का कठिन कारावास एवं 01 लाख रूपये प्रति नियोजित बालक के जुर्माने का प्रावधान हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होने जनसामान्य से अपील की कि अगर उन्हे कोई भी बाल श्रमिक किसी ढाबे,होटल, रेस्टोरेन्ट या किसी अन्य बाल श्रम के कार्यमें लिप्त हो तो *चाइल्डलाइन के निशुल्क न0 1098 पर काल करके बाल श्रमिक बच्चों के पुर्नवासन में सहयोग कर सकते है ।

चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी ने बताया कि बाल मजदूरी का शैतान धीरे - धीरे हमारे समाज की नींव को खोखला कर रहा है और इसे रोकने के लिये हम सभी को संयुक्त प्रयास करना है। जिससे हम बाल शोषण को पूरी तरह से इस समाज से उखाड़ फेंक सके। साथ ही उन्होने कार्यशाला में मौजूद लोगों से अपील की कि वह अपने आस-पास समाज में संदेश दें कि वह बाल मजदूरी को खत्म करके अपने बच्चों को शिक्षा से जोडे। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है, इसलिए अपने बच्चों को काम पर न भेजे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन , अंजु वर्मा, सुचि अवस्थी, अमन पाण्डेय, ग्यानेन्द्र पाण्डेय शिवानी सोनवानी, रेलवे चाइल्डलाइन के समन्वयक गौरव सचान, स्वयंसेवक लाखन सिंह ने अपनी सहभागिता निभाई।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क ने ईद के मोके पर जरुरतमंदों तक पहुंचाई राशन किट


संगठन के अध्यक्ष खलील फरीदी ने कहा कि सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क हर महीने जरुरतमंदों तक खाने पीने की जरुरत का सामान संगठन की और से वितरित किया जायेगा और इसके साथ साथ बेसहारा लडकियों की शादी कराना और बेसहारा बुजुर्गों की दवा और आर्थिक मदद भी संगठन की तरफ से की जायेगी संगठन के सभी जिम्मेदार सदस्यों ने सभी से अपील की आप सब भी गरीब बेसहारा लोगों की मदद करने की अपील की इस मौके पर कैराना खिदमत ए खल्क के अध्यक्ष खलील फरीदी। उपाध्यक्ष कलीम सिद्दीकी। महासचिव अहसान अली सैफी। कोषाध्यक्ष डा ताजीम। सचिव अफसरून अहमद एडवोकेट। सदस्य मौहम्मद राशिद। सदस्य मौहम्मद शाहनवाज। शामिल रहे

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक इम्पलाईज फेडरेशन एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर फेडरेशन का नवगठित कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रदीप कुमार मिश्र एवं नीरज कुमार सोनी की अध्यक्षता में मंडली मे जिले के एक होटल में सम्पन्न कराया गया।


 बैठक को ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव नीरज कुमार चौधरी, इम्पलाईज फेडरेशन के उप महासचिव स्वपनिल शुक्ला, ऑफिसर फेडरेशन के कोषाध्यक्ष भोला पासवान, ऑफिसर फेडरेशन के उप महासचिव त्रिपुरारी चतुर्वेदी, ऑफिसर फेडरेशन के उप महासचिव कुमार शेखर, ऑफिसर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार, इम्पलाईज फेडरेशन के उपाध्यक्ष राज किशोर साह, ऑफिसर फेडरेशन के उपाध्यक्ष विशाल आनन्द , अंशु आनन्द, अंकित द्विवेदी, श्याम किशोर सिंह, उत्तम कुमार चौधरी,सुकेश कुमार झा, अभिषेक कुमार ने संबोधित किया ।

अप्रैल माह में पुर्णियां तथा अररिया के साथियों को सदस्यता बढ़ाने पर धन्यवाद दिया गया तथा अन्य क्षेत्र के नेतृत्व वर्ग को भी अनुसरण करना चाहिए । शिकागो के शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हर हाल मे 8 घंटा ही काम करने का प्रण लिया गया तथा सुबह 9 बजे और रात के 9 बजे तक वीडियो कन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की जा रही प्रताड़ना को बन्द करने के लिए दबाव बनाया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के नीजिकरण के भारत सरकार के किसी भी प्रस्ताव का तत्क्षण विरोध करने का निर्णय किया गया ।

हर हाल  विचारोपरांत सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि प्रबन्धन को समर्पित माँग सूची पर वार्ता के लिए दबाव बनाया जाय । पेंशन पुनरीक्षण मे स्टैगनेशन इन्क्रीमेंट को घटाने की प्रबन्धन का परिपत्र के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का पूरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया । हाल मे दिए गए प्रोमोशन मे जिस प्रकार योग्य स्टाफ को प्रोमोशन नही मिलने से क्षोभ है अतः निर्णय लिया गया कि प्रोमोशन प्रोसेस मे शामिल सभी अभ्यर्थियों को अंक पत्र निर्गत करने के लिए प्रबन्धन को बाध्य किया जाय ।

सर्वसम्मति सिवान से श्याम किशोर सिंह को ऑफिसर फेडरेशन का उपाध्यक्ष पद पर तथा मधुबनी से उत्तम कुमार चौधरी को सहायक महासचिव पद पर चूना गया । फेडरेशन का मेम्बरशिप कुल स्टाफ का कम से कम 50% बनाने का निर्णय लिया गया । युनियन विरोधी कार्रवाई के लिए श्रीश कुमार, दिलीप कुमार तथा कामेश्वर राय को फेडरेशन से निष्कासित कर दिया गया । मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार झा की रिपोर्ट

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450