Thursday, March 25, 2021

BSES के सहयोग से विकलाँग युवाओं को मिले सहायक उपकरण


आज दिनांक 25 मार्च सुबह 11 बजे BSES यमुना पॉवर के सहयोग से ALIMCO कानपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरण का वितरण समर्थनम दिल्ली संस्थान एवम हैंडीकैप्ड वेल्फेरे फेडरेशन के HWF भवन मधु

विहार नियर हिंगलाज भवानी मंदिर पूर्वी दिल्ली में किया गया।कार्यक्रम में 136 विकलाँग युवाओं को सहायक उपकरण वितरण जिसमे शारीरिक विकलाँग को व्हीलचेयर नेत्रहीन विकलाँग को रेकॉर्डिंग प्लेयर एवं स्मार्ट फोन निशुल्क दिया गया।

समर्थन दिल्ली संस्थान के प्रमुख सोनू भोला जी ने बताया कि पिछले महीने 400 विकलाँग जनों में से 136 लोगों को चिन्हित किया गया


जिनको की BSES के सहयोग द्वारा आज विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एवम स्मार्ट फ़ोन वितरण का कार्य्रकम रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से किया गया।

BSES CSR विभाग में हेड CSR रश्मि दीवान जी एवम कीर्ति खन्ना DGM CSR  ने बताया कि ये विकलाँग जनों के साथ पहला प्रयास रहा


एवं आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे।

कार्यक्रम हैंडीकैप वेलफेयर फेडरेशन HWF के प्रांगण में किया गया HWF कार्यकारी सदस्य श्री कपिल अग्रवाल जी ने बताया कि उनकी


टीम इस आयोजन से उत्साहित है एवम भविष्य में किसी भी अन्य आयोजन हेतु हमेशा तैयार हैं ताकि विकलाँग युवाओं को उचित सेवाओं एवम सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा सके।

Saturday, March 6, 2021

वरिष्ठ पत्रकर श्री मनोज मिश्रा , को पुनः बनाया गया उत्तर प्रदेश : प्रभारी आप और हम राष्ट्रीय....


बड़े हर्ष के साथ बताया जाता है  कि क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के देश भक्त  क्रांतिकारियों के कार्यक्रमों व उनके सम्मान के लिए चलाई जा रही मुहिम से   प्रभावित होकर लोग संगठन में तेजी से जुड़ रहे हैं , आज  दिनांक 6/3/21 से   , कैनाल रोड   सुतर खाना कानपुर नगर के निवासी , वरिष्ठ पत्रकार   श्री मनोज मिश्रा, को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने    पुनः उत्तर प्रदेश  प्रभारी  के पद पर मनोनीत किया है , जिनका कार्यकाल 28/2/22 तक रहेगा  श्री बेदी   ने कहा श्री मनोज मिश्रा , संगठन के   संविधान के तहत  , कार्य करेंगे,संगठन आशा करता है कि पूर्वी प्रदेश में क्रांतिकारियों की मुहिम को आगे  बढ़ाते हुए तीन महीने में पूर्वी प्रदेश के जिलों का गठन करके  संगठन को मजबूत कर क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने में सहायक होंगे , और निः स्वार्थ भावना से राष्ट्र हित में सेवा करेंगे 

संगठन इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करता है    

🇮🇳 जय हिन्द जय भारत 

जय जवान जय किसान 

इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी वीर अमर रहें

Thursday, March 4, 2021

कानपुर नगर का परेड चौराह ,सरदार भगत सिंह के नाम का प्रस्ताव राजनीती की भेट चढा : बी एस बेदी


उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर का परेड चौराहा ,जो कभी  गुलामी के समय अंग्रेजों का परेड  कराने का स्थान हुआ करता था इसलिए इस जगह का नाम परेड चौराहा पड़ गया  , ऐसा विद्वानों का कहना है  इन गुलामी पहचानो  को मिटाने और अपने क्रांतिकारियों को सम्मान  दिलाने  का बीड़ा , क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने  उठाया और शुरुआत की  सन 2016 में कानपुर नगर के महापौर को ज्ञापन देकर परेड का नाम के स्थान पर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के नाम पर  रखने की मांग की  और दर्जनों हस्ताक्षर अभियान शहीद क्रांतिकारी के नाम पर नगर में चलाए और कई बार ज्ञापन दिए उसके उपरांत सन 2018 में  चुनावी समय था अचानक नया मोड़ आया  अखबार के माध्यम से पता चला कि सरदार भगत सिंह के नाम पर  प्रस्ताव पारित हो गया  , संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्त संगठन के स्थान पर , कानपुर महापौर और नगर निगम अधिकारियों की मिली साजिश के तहत  संगठन का नाम  न  देकर बसपा के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सिख नेता  के संस्था का नाम और उसकी फोटो महापौर के साथ अखबारों में प्रकाशित हुई  , जबकि दूर-दूर तक इन स्वार्थी नेताओं का इस मांग से कोई लेना-देना नहीं था अखबारों के माध्यम से झूठी प्रस्ताव की जानकारी  श्री बेदी को   मिली , तो आश्चर्यचकित रह गए  ,      अब लड़ाई उनकी क्रांतिकारियों के सम्मान के साथ साथ सच्चाई की जीत और झूठ के काले चेहरों को बेनकाब करने की हो गई , स्वार्थ की पहचान और वावाही लूटने वाले जयचंद शांत बैठ गए , मगर मेहनत करने वाले को कहां नींद आएगी ,   श्री बेदी चेन से नहीं बैठे नगर निगम के अधिकारियों की नींद  उड़ा डाली ,  दिल्ली से कानपुर नगर निगम के अधिकारियों से सरदार भगत सिंह के नाम की प्रस्तावित कॉपी मागी   , और कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखें   मगर प्रस्ताव कॉपी देने के नाम पर अधिकारी टालते रहे  और अपनी काली करतूतों को छिपाने का  आंख मिचोली का खेल 2 वर्ष तक चलता रहा , लेकिन श्री बी एस बेदी ने  हार नहीं मानी ,  और अंत में आरटीआई  लगाई  कई बार उसका जवाब देने मैं  नगर निगम के अधिकारी और महापौर  सच्चाई बताने से बचते रहे  और श्री बेदी नगर निगम अधिकारियों के गले की फांस बनते गए   , कुछ दिनों बाद बी एस बेदी  अपने पदाधिकारियों के साथ  कानपुर नगर निगम के जनसूचना अधिकारी रॉली गुप्ता से मिलने पहुंचे।  , अधिकारी के न मिलने से निगम के कर्मचारी व पदाधिकारियों के बीच में कहा सुनी और हंगामा हुआ उसके बाद  रोली गुप्ता से श्री बेदी  की मुलाकात हुई , सारे मामले की जानकारी व अर टी आई   पत्र  अधिकारी को दिखाए उसके बाद रोली गुप्ता ने निर्देश दिया नगर निगम सचिव को उसके बाद प्रस्तावित कॉपी  श्री बेदी को उपलब्ध कराई तो  सच्चाई सामने  आई कि प्रस्ताव  आज तक सरदार भगत सिंह जी के नाम पर पारित नहीं हुआ  , बिना पारित के मीडिया में प्रकाशित करके शो कर दिया गया दो बोर्ड परेड चौराह पर सरदार भगत सिंह चौक के  नाम के लगा दिए ,और महापौर , नगर आयुक्त, और पूर्व बसपा सिख नेता के साथ मिलकर शिलान्यास कर दिया गया , मगर सरकारी दस्तावेजों  / अखबारों  आदि में आज भी परेड लिखा होता है कभी सोचा नहीं होगा ,  आज के राजनीत जयचंद इतने नीचे गिर जाएंगे झूठी शान शौकत के लिए  अपनी जनता के साथ साथ अपने भारत मां के वीर सपूतों के नाम पर धोखा देंगे , और ओछी राजनीति करेंगे  , श्री बेदी के कथक प्रयास ने सच को सामने लाकर काले चेहरों को बेनकाब किया , अब देखना ये है , कि कानपुर नगर निगम का जमीर कब जागेगा ,  और गुलाम परेड चौराह के नाम पर आजाद भारत में कानपुर नगर में सरदार भगत सिंह चौक कह लाएगा ,

Monday, March 1, 2021

वरिष्ठ पत्रकार, श्री सुभाष चन्द्र सिंह , को बनाया गया पूर्वी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी : आप और हम राष्ट्रीय


बड़े हर्ष के साथ बताया जाता है  कि क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के देश भक्त  क्रांतिकारियों के कार्यक्रमों व उनके सम्मान के लिए चलाई जा रही मुहिम से   प्रभावित होकर लोग संगठन में तेजी से जुड़ रहे हैं , आज दिनांक 1/3/21 को उत्तर प्रदेश  के जिला  जिला फैजाबाद ग्राम सूरज पुर , रहने वाले , वरिष्ठ समाज वरिष्ठ पत्रकार   , को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने  पूर्वी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी  के पद पर मनोनीत किया है , श्री बेदी   ने कहा श्री सुभाष चन्द्र सिंह  , से संगठन आशा करता है कि पूर्वी प्रदेश में क्रांतिकारियों की मुहिम को आगे  बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत कर क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने में सहायक होंगे , और निः स्वार्थ भावना से राष्ट्र हित में सेवा करेंगे 

संगठन इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करता है    

 जय हिन्द जय भारत 

जय जवान जय किसान 🇮🇳

इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी वीर अमर रहें

Thursday, February 25, 2021

सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) द्वारा मिली बिहार प्रदेश की अहम जिम्मेदारी




डॉ फ़िरोज आलम सैफ़ी बने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष


सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) द्वारा मिली बिहार प्रदेश की अहम  जिम्मेदारी


हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन *सैफ़ी संघर्ष समिति* (पंजीकृत) के *#कुनबा_बढ़ाओ_अभियान* को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के राष्ट्रीय सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री *डॉ आबिद सैफ़ी* (सैफ़ी हिंदुस्तानी) जी की संतुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री *हसीन अहमद सैफ़ी* जी द्वारा बिहार के जनपद मोतिहारी निवासी प्रिय साथी *डॉ फ़िरोज आलम सैफ़ी पुत्र नबी हसन सैफ़ी* जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको संगठन में *बिहार* का *प्रदेश अध्यक्ष* मनोनीत किया जाता हैं। 


उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री *हसीन अहमद सैफ़ी* जी के साथ साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


*सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) परिवार आपकी*

*उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।*


*प्रतिलिपि:- सादर सूचनार्थ प्रेषित...*

हसीन अहमद सैफ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

सलीम सैफ़ी (राष्ट्रीय महासचिव)

सैफ़ी हिंदुस्तानी (अध्यक्ष, उ.प्र.)


    भवदीय...


   *नसीब सैफ़ी*

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत)

महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि मनाई गयी


प्रयागराज।रोशन बाग में महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रा संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि कि पूर्व संध्या पर मनाई गयी,जिसमे प्रयागराज के वरिष्ठ समाजसेवी व मदर टेरेसा फाउंडेशन के महानगर महासचिव मोहम्मद गुफरान खान एवं समाजसेवियों ने अमर चंद्रशेखर आज़ाद जि के चित्र पर माल्यार्पण  किया और फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

वरिष्ठ समाजसेवी मुहम्मद गुफरान ने कहा ,'मैं साहसिक चंद्रशेखर आज़ाद जी की शहादत के मौके पर उनको खिराजे अकीदत पेश करता हूं ,राष्ट्र के लिए उनकी बहादुरी और बलिदान हम कभी नहीं भूला सकते हैं।'

समाजसेवी गौरव मिश्रा‌ ने कहा कि देश की आज़ादी में चंदशेखर आज़ाद के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है, आज के समय मे सभी युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में अपना दायित्व निभाना होगा।

इस दौरान मोहम्मद गुफरान,

गौरव मिश्रा,पियुश मिश्रा,अभिशेक चड्ढा, प्रेम नाथ जायसवाल, नन्नू आदि मौजूद थे।


भवदीय



मोहम्मद गुफरान 

वरिष्ठ समाजसेवी ।

महानगर महासचिव

मदर टेरेसा फाउण्डेशन

प्रयागराज/इलाहाबाद

लखनऊ के सभी 40 थानों की महिला हेल्प डेस्क पर अब सेनेटरी पैड्स भी उपलब्ध रहेंगे।

 


मिशन शक्ति और सृजन फाउंडेशन के महावारी स्वच्छता अभियान 'हिम्मत' के अंतर्गत डीसीपी क्राइम अगेंस्ट वीमेन सुश्री रुचिता चौधरी जी (आईपीएस) की पहल पर आज एक नई शुरुआत की गई।

लखनऊ के सभी 40 थानों की महिला हेल्प डेस्क पर अब सेनेटरी पैड्स भी उपलब्ध रहेंगे। जो भी महिला हेल्प डेस्क पर आएगी उसको पैड दिए


जाएंगे और वहाँ पर उपस्थित महिला पुलिसकर्मी भी आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर इसको उपयोग कर पाएंगी। इसकी शुरुआत आज विज्ञानपुरी स्थित कार्यालय से की गयी। सभी महिला कर्मियों को रुचिता दीदी द्वारा पैड्स दिए गए। साथ ही पुरुष पुलिसकर्मियों को भी उनके घर के लिए पैड्स देकर यह संदेश दिया कि अब यह झिझक खत्म करने का समय आ गया है कि पैड्स को केवल महिलाओं तक सीमित रखा जाए। 

इस अवसर पर इंस्पेक्टर महिला अपराध शाखा शारदा चौधरी जी, सृजन फाउंडेशन संरक्षक मनोज सिंह चौहान भैया, अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना, सुमित भौमिक उपस्थित रहे।

टूंडला जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन..आप और हम राष्ट्रीय

 


उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद दिनांक 24/2/21 को  क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में टूंडला  जंक्शन पर सुपर फास्ट ट्रैनों के ठहराव व आगरा कानपुर और टूंडला दिल्ली पैसिंजर को पुनः संचालित करने को लेकर टूंडला डी टी एम को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ,  श्री बेदी ने बताया कई वर्सों से क्षेत्रीय जनता की आवाज

है   कि टूंडला जंक्शन पर नीलांचल एक्स, नन्दन कानन एक्स, नई दिल्ली कानपुर शताब्दी एक्स , महाबोधि एक्स , रीवा एक्स , कैफियत एक्स ,  आदि का ठहराव हो, श्री बेदी ने कहा  ट्रेनों के ठहराव को लेकर संगठन की ओर से पिछले महीने भी प्रायागराज मंडल रेल प्रबंधक महोदय के नाम ज्ञापन दिया था , अगर मंत्रालय ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में क्षेत्रीय जनता के घोर विरोध का सामना करना पड़ेगा ,   

ज्ञापन देने वाले 

बी एस बेदी, समाजसेवी डॉ सुनील कुमार सिंह चौहान , विपिन कुमार सविता  , सुरेन्द्र सिंह चौहान, करुणा निधि, जगदीश प्रसाद निम,,सरदार मनमिंदर सिंह प्रदेश संरक्षक , राजू उपाध्याय उत्तर प्रदेश प्रभारी , सरदार प्रतिपाल सिंह समाजसेवी ,  साजिद, नाडियाडवाला

देश में भारत मां के वीर सपूतों को गुमनाम कर दिया

 


साथियों यह देश का दुर्भाग्य है , धरती मां जिसे हम भारत माता के नाम से ज्यादा पुकारते है , उस भारत मां को गुलामियों की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए  , उस मां के कितने लालों ने , लहू बहाया और कितनो ने अपना बलिदान दिया , आज देश ने उन अमर वीर सपूतों को गुमनाम कर दिया , जिन लोगों ने सत्ता की चमक  में एश ओ आराम की नबावी जिंदगी का सफर किया ,  अंग्रेजों के चाटुकार रहे , और देश की आजादी के बाद सत्ता का सुख भोगा ,, आज देश में ऐसे नेताओं  के नाम पर  17 स्टेडियम है जो देश के प्रधान मंत्री रहे  , इसे देश का दुर्भाग्य नहीं कहा जाए तो क्या कहेंगे ,  जिन्होंने देश और देश वासियों के लिए कांटों भरा सफर तय किया लाठियां  , व सीने पर गोलियां खाई , और फांसी के फंदे चूमे ,और आज देश में उन्हें गुमनाम कर दिया , जिन्हें आजादी का मतलब नहीं पता,  लाठियां और गोलियां की तो बात दूर , कभी एक चांटा तक नहीं खाया होगा ,सत्ता का सुख भोगने वालों के नाम  एक दो नहीं 17 स्टेडियम बना दिए गए, , अगर यही मांग   देश पर जान कुर्बान करने वाले वीर क्रांतिकारियों के नाम पर उठाई जाती तो , सरकारें गूंगी बहरी हो जाती , और देश के राजनेताओं  के मुंह पर ताले लग जाते ,   और अंध भक्तों के मुंह से निकलता  नाम बदलने या रखने से क्या हो जाएगा , नेताओं के नाम पर रखे जाते हैं तो किसी का मुंह। नहीं खुलता कि , सत्ता का सुख भोगने वालों के नाम पर देश में कोई चीज नहीं  बनेगी और न  नाम उनके नाम पर परिवर्तन होगा, इस देश में जो भी नाम , परिवर्तन हो या, रखे जाएं ,  क्रांतिकारियों के  नाम पर रखे जाएं और जाने जाएं चाहे , खेल स्टेडियम ,कॉलेज , एयर पोर्ट , ट्रेनें, , पार्क ,रोड , आदि  जो भी हों,  देश में आज ज्यादा तर बड़ी बड़ी धरोहरें नेताओं के नाम से जानी जाती है। उनका ही जीवन परिचय आज की युवा पीढ़ी को बताया जाता है हर तरह से नेता को देश का  हीरो के रूप में विकसित किया जाता है , और आज देश में यही कारण है कि देश में भारत मां के वीर सपूतों को गुमनाम कर दिया इनके बलिदान के इतिहास को धीरे धीरे मिटाया जा रहा है , क्योंकि अगर इनके इतिहास को नई पीढ़ी जनेगी तो नेताओं से सवाल करेगी ,  और उसके बारे में जानेगी अगर देश में उसके नाम से कोई चीज बनेगी तो तो देश का युवा जानेगा इसका योगदान देश के लिए क्या है ,  क्या कुर्बानी दी है , नहीं ,तो वह विरोध में आएगा ,   क्योंकि इतिहास गवा है देश की आजादी में कोई नेता फांसी पर नहीं लटका,  इस लिए  यह नमक हराम किसी क्रांतिकारी वीर को नहीं चाहते ,   यही कारण है क्रांतिकारियों के नाम पर जो भी मांग उठाई होगी , वह सरकारें  कचरे के डब्बे में डाल देती है , अगर किसी बड़े नेता जो पूर्व प्रधान मंत्री , राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति  मुख्यमंत्री , राज्यपाल , आदि के नाम पर  उठाई  जाती है तो चंद दिनों में मान ली जाती है ,    और उसके नाम के लिए  देश के लाखों जयचंद उसके समर्थन में आ खड़े होते है , और जिन वीर सपूतों ने अपनी जांन की बाजी लगा कर गुलामी से मुक्त कराया , उनकी मांग के समर्थन में कोई नमक हराम नहीं आता , नेताओं की रैलियों में जिंदाबाद , मुर्दाबाद करने को आज देश के 80% लोगो के पास समय है 

   क्रांतिकारियों के सम्मान के लिए 6 वर्ष से निरंतर इनके सम्मान में क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन आवाज  उठा रहा है और अनेक क्रांतिकारियों के नाम पर भारत सरकार और प्रदेश सरकार से  मांग की जा रही है ,  मगर अफसोस आज तक कोई सुनवाई नहीं ,  क्योंकि इनके समर्थन  में देश की  जनता नहीं ,  देश की जनता भी इनके  बलिदानों के एहसानों को भूल चुकी है नमक हराम हो चुकी है , वह नेता की मांग का समर्थन कर सकते है मगर भारत माता को आजाद कराने वाले वीर सपूतों का  मांग का समर्थन  नहीं 

   उठो , जागो ,  समझो ,  सोचो और संभालो   

आज हम खुली सांसे जो ले रहे है , वह इन वीर क्रांतिकारियों की ही दैन है  , ना कि जिंदाबाद , मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले उन।नेताओं की  जिनके पीछे आप भाग रहे हो ,       

      कहते है मालिक की एक रोटी कुत्ता खाता है ,तो वक्त आने पर वह भी  उसकी कीमत फर्ज के रूप में अदा करता हैं ,   जिन वीरों ने जीवन भर की आज़ादी हमको  दे दी ,  यारो क्या हम इंसान होकर उन वीरों के कर्ज को अदा नहीं कर सकते    

इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी वीर अमर रहें 27 फरवरी  देश की आजादी के योद्धा महान क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी को कोटि कोटि नमन 👏👏👏👏🌹🌹🌹🌹🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌹🤝🤝🤝🤝🤝🤝  

बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष  

क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

Monday, February 22, 2021

समाज सेवी मो ज़फ़र याब , को बनाया गया पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी : आप और हम राष्ट्रीय...


बड़े हर्ष के साथ बताया जाता है  कि क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के देश भक्त  क्रांतिकारियों के कार्यक्रमों व उनके सम्मान के लिए चलाई जा रही मुहिम से   प्रभावित होकर लोग संगठन में तेजी से जुड़ रहे हैं , आज दिनांक 22/2/21 को उत्तर प्रदेश  के जिला मुरादाबाद के रहने वाले , वरिष्ठ समाज सेवी मोहम्मद ज़फ़र याब , पुत्र सखावत हुसैन  , को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने  पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी  के पद पर मनोनीत किया है , श्री बेदी   ने कहा श्री ज़फ़र याब , से संगठन आशा करता है कि प प्रदेश में क्रांतिकारियों की मुहिम को आगे  बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत कर क्रांतिकारियों को सम्मान दिलाने में सहायक होंगे , और निः स्वार्थ भावना से राष्ट्र हित में सेवा करेंगे 

संगठन इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करता है    

 जय हिन्द जय भारत 

जय जवान जय किसान

इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी वीर अमर रहें

Sunday, February 21, 2021

अच्छा कार्य करने पर मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया

 


राष्ट्रीय सेवा योजना   शिविर के सात दिवसीय कैंप के समापन पर    अच्छा कार्य करने पर मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत  किया गया

  जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार जी  व एल्पाइन कॉलेज ऑफ

एजुकेशन के प्रिंसिपल  डॉक्टर सुनील त्यागी जी ने   पुरस्कृत  किया

आज दिनांक 21 फरवरी 2021 को एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष इकाई का कार्यक्रम समापन हुआ


जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सी आई अजीत पाल सिंह जी उपस्थित रहे कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार जी रहे.

    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई स्वागत गीत हुआ एक नुक्कड़ नाटिका और एक भाषण भी प्रस्तुत किया गया. 


इस कार्यक्रम में थाना भवन से आमंत्रित श्री राधेश्याम शर्मा, मदन सिंह ,सतीश तायल , कृष्ण कुमार वत्स, श्रवण कुमार सैनी, दीपांशु मिगलानी  और अन्य वरिष्ठ गण उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मानंद शर्मा ने किया.


राष्ट्रीय सेवा योजना की उप अधिकारी डॉक्टर बबीता गोयल  ब्रह्मानंद शर्मा ने 7 दिनों तक इस कार्यक्रम को संचालित किया . मेघा पल्लवी और सीमा बी एक द्वितीय वर्ष को तीन मुख्य  पुरस्कार दिए गए और इस समस्त कार्यक्रम के सबसे अच्छे बालक  तालिब को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार अतिथियों एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के द्वारा दिए गए सभी छात्र छात्राओं की सराहना की गई और उन्हें कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया साफ सफाई स्वच्छता करूंगा से बचाव मंदिर परिसर की सुंदर व्यवस्था को देखकर आमंत्रित अतिथि गन अत्यंत प्रसन्न हुए और कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखकर उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की. सभी पत्रकार बंधुओं ने अतिथि गणों ने एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और राष्ट्र सेवा में तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया.


   कार्यक्रम में प्रवीण कुमार हर्षवर्धन नीलम गोयल,  राहुल ठाकुर, सतीश कुमार  पुष्पा एवं कमलेश का का विशेष योगदान रहा.

कोरोना बचाव एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हेतु रैली


आज दिनांक 20 फरवरी 2021 को एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से मिट्टी कुई शिव मंदिर  जलालाबाद में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में छात्र छात्राओं ने योग विद्या का ज्ञान प्राप्त किया एवं एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान एवं करोना सुरक्षा के अंतर्गत उद्घोष करते हुए जलालाबाद के जनमानस को जागरूक किया. 

      सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया.तदोपरांत प्रवक्ता ब्रह्मानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग विद्या के बारे में बताया कि प्रातः काल 3:00 से लेकर 5:00 के बीच में उठकर हमें प्राणायाम करना चाहिए ताकि ताजी हवा हमारे शरीर के रोम रोम में प्रवेश करें. सांसो को  मस्तिष्क की ओर खींच कर कुंभक बनाएं सांसो को केंद्रित करें और अपनी मानसिक ऊर्जा को प्रबल बनाएं ताकि हर प्रकार के ज्ञान को हम अपने अंदर संचित कर सकें.एक बार अध्यापक द्वारा या किसी व्यक्ति के द्वारा बताई गई बात हम लंबे समय तक अपने अंदर संग्रहित कर सके इसके लिए प्राणायाम अति आवश्यक है और इसमें कुंभक विधि पर जोर देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि जितने समय हम अपनी सांसो को अपने अंदर केंद्रित करते हैं उतना ही अघिक हमारा मस्तिष्क प्रबल और ऊर्जावान बनता है और हर ज्ञान को अपने अंदर संचित करने की क्षमता बढती है.

       

     प्रतिदिन की तरह महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार त्यागी ने छात्र छात्राओं को बताया कि हम किस तरह से एक अच्छे स्वयंसेवक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं और इसी बीच कार्यक्रम अधिकारी विधि शरण एवं उप अधिकारी डॉ बबीता गोयल ने भी छात्र छात्राओं को एक कर्मठ जीवन किस प्रकार से किया जा सकता है इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए कि हमें मुसीबतों से कभी नहीं घबराना चाहिए जीवन में संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना चाहिए संघर्ष ही जीवन का आधार है बिना संघर्ष के तो कोई भी जीवन में आनंद प्राप्त नहीं कर सकता है.

       उसके बाद छात्र छात्राओं ने कस्बा जलालाबाद में एक रैली निकाली इसका उद्देश्य था कोरोना बचाव एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना इसके तहत छात्र-छात्राओं ने बैनर और तख्तियां लेकर जलालाबाद के जनमानस को जागरूक किया वापस मिट्टी  कुई जलालाबाद शिव मंदिर  में पहुंचकर छात्र छात्राओं ने अपना भोजन किया और आज का कार्यक्रम कल की योजनाओं के साथ समाप्त हुआ.