Wednesday, September 15, 2021

घोषणा मानदेय वृद्धि की और शासनादेश प्रोत्साहन राशि का आंगनबाड़ियों के साथ बड़ा धोखा-- बबीता चौधरी


2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ियों को सम्मानजनक मानदेय देने की बात की थी अब  प्रोत्साहन  राशि का शासनादेश क्या यह सम्मानजनक मानदेय बीजेपी को केवल वोट की भाषा समझ में आती है पर हमें सभी राजनीतिक पार्टियों ने दिया धोखा प्रोत्साहन राशि के शासनादेश से विभाग में बढ़ेगा भ्रष्टाचारसभी आंगनवाड़ी बहनों को एकजुट रहने की आवश्यकता उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री बबीता चौधरी में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई थी

और शासनादेश प्रोत्साहन राशि का आंगनबाड़ियों के साथ एक बड़ा धोखा किया गया है उन्होंने कहा कि हमने पिछले वर्ष भी जब भरोसा राशि का जिक्र आया था तब भी आपत्ति उठाई थी इस प्रोत्साहन राशि से आंगनवाड़ी का भला होने वाला नहीं है इससे केवल विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ेगा दुर्भाग्य की बात यह है कि करोना काल हो या कोई अन्य काल हर काल में हर विभाग का काम आंगनवाड़ी वर्कर से लिया जाता है लेकिन जब उन्हें कुछ देने की बात आती है तो सरकारी महा कंजूस हो जाते इतना भी नहीं देती कि वह कम से कम अपने घर परिवार और बच्चों का खर्चा उठा सकें या मनरेगा मजदूर भी ₹200 प्रतिदिन ले रहा है ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी आंगनवाड़ी के मानदेय के विषय में लिखते हुए या बोलते हुए भी आज शर्म महसूस होती है 

आंगनबाड़ियों को अपने कार्य के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों का चार्ज मिला हुआ है और उसका कोई एक पैसा नहीं होता लेकिन फिर भी खुशी-खुशी आंगनवाड़ी अपना कार्य कर रही है और साथ ही अन्य विभागों का भी लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह का मजाक आंगनबाड़ियों के साथ बड़ा धोखा है जबकि वर्तमान सरकार ने 2017 में चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ियों को सम्मानजनक मानदेय देने की बात कही थी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधा रानी पांडे वादा किया गया था कि हमारी पार्टी सत्ता में आती है एक भाई का बहन से वादा है कि निश्चित रूप से उनके लिए क्रांतिकारी बदलाव हुए अब जो बदलाव हुए हैं सरकार में आप सबके सामने हैं इतना ही नहीं लगभग हमारे संगठन द्वारा तीन बार प्रदेश के मुखिया से तीन बार  वार्ता की गई हर बार यही आश्वासन निश्चित रूप से आंगनबाड़ियों अहित नहीं होने देंगे

इससे पहले सरकार भी कोई दूध की धुली सरकार ही नहीं रही बसपा सरकार रही हो या फिर सपा की सरकार दोनों ने ही हमें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और देने के नाम पर दुनिया है तो सिर्फ आश्वासन अब ऐसे में सवाल उठता है कि विश्वास करें तो किस पर करें इस सब के लिए हम सभी बहनों को एकजुट होकर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है यह उन बहनों के लिए भी एक सबक है जब जब हमने वोट की बात की जो घर बैठे व्हाट्सएप फेसबुक या सोशल मीडिया पर चाहिए कमेंट करने के अलावा कुछ नहीं करती क्योंकि आज की सरकारों को केवल वोट की भाषा समझ में आती है लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि विश्वास करें तो किस पर क्योंकि सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं


राजनीतिक पार्टी आपको अवगत कराना चाहूंगी कि 2006 में स्वामी प्रसाद मौर्य तत्कालीन बसपा के कद्दावर नेता हुआ करते थे उसको आंगनवाड़ी द्वारा लखनऊ में बुलाया था सोने का मुकुट व चांदी की तलवार भेंट की गई और उम्मीद जगी कि जब सरकार बनेगी तो आंगनबाड़ियों का हित होगा और सरकार बनी भी लेकिन आंगनबाड़ियों को मिली  भी तो सिर्फ मायूसी यही हाल अखिलेश के वक्त हुआ चुनाव से पहले कुछ और कौन थी और चुनाव के बाद जो हाल रहा हू आप सभी ने दी अब यही हाल बीजेपी का आप सभी बहनों से अनुरोध कि चुनाव सर पर हैं एकजुट होकर ठोस निर्णय लेते हुए सरकार को वोट की भाषा में ही सबक सिखाने की जरूरत है।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

आगरा: राजनैतिक दलों के द्वारा अपनी चुनावी राजनीति में आगरा को भी शामिल कर यहां के विकास के मुददों के प्रति प्रतिबध्‍दता भी जतायी हुई है,



इसे दृष्‍टिगत उनके संज्ञान में आगरा की जरूरतों की तथ्यपरक जानकारी लाये जाने के लिये सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा  ने अभियान शुरू किया है। सोसायटी के जनरल सैकेट्री श्री अनिल शर्मा ने कांग्रेस के सैकेट्री एवं इंचार्ज उ प्र चुनाव एजेंडा  समिति श्री सालमान खुर्शीद से १२ सितम्‍बर 2021 को उनके आगरा आगमन पर मुलाकात की।

श्री शर्मा ने आगरा की अपेक्षाओं के अनुसार कांग्रेस से आग्रह किया है,कि आगरा में आटोमोबाइल एक्ट (National Automobile Scrappage Policy 2021) जो कि बजट 21-22 को प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय वितमंत्री ने 13 August, को संसद में घोषित की हुई है का पूरी तरह से अनुपालन हो । इस नीति के तहत वाहनों जो 15 साल के बाद  फिटनेस चैक करने के बाद ही अगले पांच साल और चलाये जाने का प्रावधान है।

वर्तमान में लागू ऑटो मोबाइल पॉलिसी में भी फिटनेस सर्टिफिकेट पाये वाहनों को चलते रहने का प्रावधान है किन्‍तु आगरा में इनका इस्तेमाल 15 साल के बाद नहीं होने दिया जाता ,पुलिस चेकिंग कर इन्हें जब्त  कर देती है।

ताज संरक्षण के नाम पर की जाने वाली यह कार्यवाही वायु प्रदूषण रोकने में कितनी उपयोगी है या नहीं लेकिन ऑटो मोबाइल कंपनियों के डीलरों के लिये जरूर लाभकारी है। सामान्य नागरिक खासकर निजी क्षेत्र का कर्मचारी हर पन्द्रहवें साल के बाद नया वाहन खरीदने की स्थिति में नहीं होता   फलस्वरूप उसकी दुश्‍वारियां पिछले तीन साल में जबरदस्त बढी हैं।

ऑटो मोबाइल व्हीकल रिपेयर  करने वाले हजारों स्किल और नान स्किल वर्कर इस नीति से तात्कालिक  रूप से प्रभावित हो कार्य शून्‍यता की स्थिति का मुकाबला करने को मजबूर हैं।

आगरा की जनता मोटर व्‍हैकिल एक्‍ट के तहत जुर्मानों की बढ़ाई राशि से बेहद त्रस्‍त है।इन जुर्मानों की राशि इतनी अधिक है, कि छोटी आमदनी वाले परिवारों की अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है। जुर्माना करने और वसूलने के नाम पर महानगर के चौराहों पर नागरिकों को मनमानी की स्थिति का सामना करना पड रहा है।महानगर के खराब ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम  ने हालातों को और बद से बदतर  बना कर रख दिया है।


महानगर के पार्कों पर पिछले दस सालों में जमकर प्रवेश शुल्‍क लगाये गये हैं। पार्कों की हरियाली और  व्यवस्थाओं में सुधार को ये टिकट लगाये गये हैं किन्तु टिकट लगने के बाद किसी भी पार्क की व्यवस्था  में सुधार नहीं हो सका है। आगरा सीमित आमदनी वालों की बहुतायत वाला महानगर है,यू एच आई [An urban heat island (UHI)] मानक के अनुसार महानगर में 469 बस्तियां  है, जबकि डूडा के मानकों के अनुसार भी 213 सूचीबद्ध मलिन बस्तियां  हैं।इनमें रहने वालों के लिये पार्क ही इत्मीनान  से कुछ समय बिताने के ठिकाने रहते आये हैं। लेकिन टिकट लगाये जाने से खुली हवा में सांस लेने के अवसर व्‍यसाध्‍य (expensive) और सीमित हुए हैं।

सबसे  ज्यादा चिंता की बात यह है कि पार्कों में प्रवेश शुल्‍क या टिकट उस दौर में ठीक कोविड की लहर के बीच लगाये गये हैं,जब कि जन स्वास्थ के लिये कोविड से उबरने वालों के लिये पार्कों की  शुद्ध वायु सेवन के लिये विशेष आवश्यकता होगी।

वैसे भी छोटे मकान और अवस्‍थापना सुविधा विहीन बसावटों के लोगों के लिये पार्क हवाखोरी का स्थान नहीं अपितु जीवन के सामाजिक पक्षों से जुड़ी जरूरतों के स्थल भी हैं। अंग्रेज हुकूमत के समय पालीवाल  पार्क टिकट विहीन थे। कांग्रेस सरकारों के काल में भी पार्कों उत्कृष्ट इंतजामों के  बावजूद टिकट विहीन रखा गया। लेकिन बाद में गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों की सरकारों ने प्रदेश के ज्यादातर  पार्कों को टिकट लगाने के नाम पर ठेकेदारों को हंस्तरित कर डाला। जिस प्रदेश में कई करोड लोगों को राशन के इंतजाम तक के लिये सरकरी गल्ले की दुकानों पर लाइन मे लगना पडता हो , उसमें पार्कों पर टिकट लगाना न केवल गैर जरूरी है,बल्कि ज्यादती भी।

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा  ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव के समक्ष महानगर बस सेवा में सुधार को भी पार्टी के चुनावी एजेंडे में शामिल करने का आग्रह किया है। आगरा सहित प्रदेश के जितने भी नगर निगम प्रबंधित नगरों व महानगरों में सिटी बस संचालित है ,वे नागरिकों की जरूरत पूरी करने में नाकाम हैं। ये संपर्क की आधार भूत जरूरत हैं। खास कर के उन सभी के लिये जो आर्थिक और पार्किंग व गैराज जैसी जरूरी अवस्थापना सुविधा संभव न हो पाने के कारण निजी वाहन नहीं खरीद सकते।


बेहद कष्टकारी तथ्य है कि 1996 तक प्रदेश भर में प्रभावी सिटी बस सेवा  थी। इसकी बारंबारता भले ही सीमित हो लेकिन संचालन समय से और यात्रियों की जरूरतों व सुविधाओं को द्रष्टिगत  होता थे। लेकिन जब से सिटी बस सर्विस संचालन के लिये बाद में जितने भी प्रयास किये गये सभी आधे अधूरे ही साबित हुए। जेएनयूआरएम के तहत संचालित बसों के प्रबंधन को कंपनियां (स्पेशल परपज व्हीकल ) गठित की गयी किन्तु उत्तर  प्रदेश में ये आर्थिक एवं गुणवत्ता  पूर्ण सेवा की दृष्टि  से अब तक उपयोगी साबित नहीं हो सकीं।यही नहीं न तो इनमें नया निवेश ही हुआ और नहीं अपने संचालन अधिकारों के तहत अनुरक्षण व विस्तार को जरूरी राजस्व  ही जुटा सकीं। अनिल शर्मा , जनरल सैकेट्री सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा, यह ज्ञापन कांग्रेस के सचिव एवं पार्टी की उ प्र चुनाव समिति के इंचार्ज श्री सलमान खुर्शीद को 6 जुलाई 2021 को अकबर रोड ऑफिस,दिल्ली में दी गयी थी, और फिर से उनके आगरा दौरे के दौरान दिया, इसकी कॉपियां पार्टी के जिला व महानगर अध्‍यक्ष को भी प्रेषित की गयी हैं।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450


Tuesday, September 14, 2021

कुढ़नी प्रखंड के छितरौली गांव में एक ऐसे परिवार की मदद करवाई है, जिस परिवार के मुखिया का पूर्व में देहांत हो गया था,

 


आज हमने अपने टीम के सदस्यों के द्वारा अपनी अनुपस्थिति में बिहार राज्य अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी  प्रखंड के छितरौली गांव में एक ऐसे परिवार की मदद करवाई है, जिस परिवार के मुखिया का पूर्व में देहांत हो गया था, साथ ही उस परिवार की महिला जगिया देवी जी का भी देहांत हो गया है।

यानी उन सभी 5 बच्चियों के सर से पिता का साया तो पहले ही उठ चुका था..इन सभी बच्चों के सर से मां का साया भी नहीं रहा..! इसलिए इस विषम परिस्थिति में मैंने अपने टीम के माध्यम से जगिया देवी जी की तेरहवीं के लिए समुचित भोजन राशन सामग्री उनके घर पर भेजवाया..! मैं अपनी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ व्यक्त करता हूं। ईश्वर मृत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें..!

इस कार्यक्रम को निस्वार्थ भाव से समाजसेवी आयुषी सिंह जी, जे•पी यादव जी एवं सौरभ सिंह जी ने पूरा किया..! विशेषकर उल्लेखनीय है कि आयुषी सिंह जी की माता जी का घर पर ही गिर जाने की वजह से हाथ फैक्चर हो गया है इसके बावजूद भी उन्होंने समाज सेवा को प्रथम प्राथमिकता देकर लोगों की मदद करने में आगे आती है

और मैं उन माता-पिता को दिल से धन्यवाद देता हूं..जो ऐसे नेक दिल इंसान समाजसेवी को जन्म दिए जो दिन को दिन और रात को रात नहीं समझती हैं

समाजसेवा के लिए इसलिए विशेष रुप से आपको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं कि आप जैसे लोग समाज की जरूरत है, आप जैसे लोगों की वजह से हम सुंदर एवं सुदृढ़ समाज की परिकल्पना कर सकते हैं..! प्रवीन कुमार (समाजसेवी) 

@Ngo Darpan 

8010884848

7599250450

Saturday, September 11, 2021

देश में धार्मिक आस्था के आगे ,भारत मां के वीर सपूतों के बलिदान को किया नजर अंदाज...बी एस बेदी


 प्यारे देश वासियों , आज में ,  दो तथ्यों, पर कुछ कड़वा सच लेखन के माध्यम से देश वासियों के सामने रख रहा हूं जो  एक ओर धार्मिक आस्था , दूसरी ओर, शौर्य  बलिदान , , दोनों का ही जीवन में अपना अपना अलग महत्व है भारत की मात्रभूमि पर बड़े बड़े वीर योद्धाओं ने जनम लिया ,उन्होंने अपने शौर्य और वीरता का लोहा  पूरी दुनियां में मनवाया  ,मगर सबसे बड़ा दुर्भाग्य ए रहा जो भी हमारे वीर क्रांतिकारी योद्धा हुए अपने ही देश ने उन वीरों को   वो सम्मान आज तक नहीं दिया जिसके वो असली हकदार है आज हम बात करे  आज़ादी के   क्रांतिकारियों की जो आज से सात दशक से अधिक  पूर्व समय  की तो उस वक्त से लेकर आज तक  देश में   भारत मां के वीर सपूत , सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेता जी बॉस, राजगुरु , सुखदेव,मंगल पांडे, सरदार ऊधम सिंह, प रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठा रोशन सिंह  सरदार करतार सिंह सराभा आदि को शहीद का  दर्जा और भारत रत्न देने व इनके नाम पर संस्थानों आदि के नाम आदि की मांग कुछ समाजसेवी  एवम् देश भक्त  लोगों द्वारा या शहीदों के वंशजों द्वारा  उठती  आ रही है , मगर आज़ाद भारत की किसी सरकार ने उन्हें शहीद नहीं माना , पूर्व में जो संस्थानों के नाम क्रांतिकारी वीरों के नाम पर रख दिए गए वहीं हैं ,विगत 6 वर्सो से क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन द्वारा निरंतर आज भी मांगें वर्तमान सरकार से करता आ रहा है  वर्तमान सरकार से संगठन ने बड़ी उम्मीद रखी थी, वह उम्मीद उस वक्त धराशाही नजर आई  हाल ही में  धार्मिक आस्थाओं के जननायक एवम् उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मा स्वर्गवासी श्री कल्याण सिंह जी , का देहांत होने के बाद उसी दिन उत्तर प्रदेश के बहुमुखी प्रतिभा शाली   सभी को एक न्याय की  दृष्ट से देखने वाले , राष्ट्रभक्त ,धार्मिक आस्था की कश्ती पर सवार  ,माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक ही दिन में पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर 8 सड़कों के नाम व जिला बुलंदशहर के दो शिक्षक संस्थानों के नाम रख दिए गए और एक ही दिन में  प्रशासन ने सारा  कागजी  कार्य भी  पूरा  कर लिया, और सरकार आगे भी करने की सोच रही , हम सरकार के इस पुनीत कार्य का स्वागत करते है। और करते रहेंगे

 सवाल इस बात का है कि  देश व प्रदेश की  राष्ट्रभक्त सरकार , देश भक्ति की आजादी में अपना सर्वोच्च बलिदान देन वालों को शहीद का दर्जा और भारत रत्न नहीं देगी तो फिर देश की कौनसी सरकार  शहीदों को सम्मान देगी , देश भक्त क्रांतिकारियों के नाम पर चल रही 6 वर्षों  निम्न मांगें  ,उत्तर प्रदेश जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ,सरदार ऊधम सिंह के नाम पर , प्रयागराज बमरौली एयर पोर्ट ,चंद्रशेखर आजाद , कानपुर चकेरी एयर पोर्ट , श्री गणेश शंकर विद्यार्थी  , दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के नाम पर , और सरदार भगत सिंह , अशफाक उल्ला खां, मंगल पांडे, ठाकुर रोशन सिंह, रानी लक्ष्मी बाई ,आदि इनके नाम से , कानपुर , अलीगढ़ ,  के बड़े बड़े चौराहों की मांगें   6 वर्षों से नगर निगम में किसी कागज के दस्ट वीन में बंद पड़ी हैं कोई उनको देखने वाला नहीं ना सरकार  न प्रशासन , यह समान  शहीदों का राष्ट्रभक्त सरकार के राज्य में देखने को मिल रहा है , जो हमने इसकी कभी कल्पना नहीं की थी सोचा था राष्ट्रभक्त की बात करने वालों का राज होगा तो , शहीदों की किस्मत जागेगी और उनको शहीद का दर्जा और भारत रत्न जैसी सभी मांगें यूं ही सहज कर दी जाएंगी ,  अगर वास्तव में सरकार राष्ट्रभक्त वाले कदम पर चल रही है तो संगठन द्वारा उठाई गई सभी राष्ट्रभक्त  मांगों को पूरा करे अब  इनकी राष्ट्रभक्त पर  लोगों को शक होने लगा है    संगठन का  उद्देश्य  किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं  , ना विरोध करना 

फिर  वतन पर अपना सर्वोच्च बलिदान  देने वाले भारत मां के अमर वीर सपूतों के साथ ए भेद भाव क्यों , शहीदों के नाम पर जिले में एक छोटी सी मांग अगर की जाती है तो छै वर्ष गुजर जाते है , मांग पत्र एक कागज का टुकड़ा बना सरकारी कार्यालय में इर्द गिर्द घूमता रहता है  कभी इस टेबिल पर कभी उस टेबिल पर अगर यही मांग देश के किसी बड़े नेता के नाम पर उठाई जाए तो सारी  नेता बिरादरी  एक मत में होकर  उस मांग का प्रस्ताव पारित कर देती है और   उसे इतना महान बना देती है कि आने वाली पीढ़ी उसे इक्कीस तोपों की सलामी दें जिन्होंने देश की खातिर तोपों की परवाह न की और सीने पर गोलियां खाई, ,फांसी के फंदे को चूमां , और देश ने आज बदले में क्या दिया , गुमनाम, जिंदगी,  आज देश में क्रांतिकारियों को भुलाने  में पूरी तरह  सरकारों को  दोषी नहीं ठहरा सकते इसमें बराबर के भागीदार हम देश वासी भी हैं  जो नेताबाद , धर्मवाद   जाति बाद जैसी परंपराओं में उलझ कर  अपने भारत मां के सच्चे वीर सपूतों को भूल गए , परमात्मा  ने भूल की जो भारत की माटी पर ऐसे वीरों को  जन्म दिया , ,सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेता जी बॉस, अशफाक उल्ला खां और सरदार उधम सिंह, काश ए किसी विदेशी माटी पर जन्मे होते तो वहां के लोगों के  दिलों में आस्था के प्रतीक  की तरह पूजे जा रहे होते , और वहां की सरकारें ऐसे वीरों के बलिदान दिवस और जयंतियां  राष्ट्रपर्व की भांति मना रही होती  देश वासियों जागो ,और क्रांतिकारियों के लिए इन्कलाब की आवाज बुलंद करो, जाने दो सरकारों के हिस्से में , नेहरू , और गांधी की जातियां ,आप और हम मिलकर   अपने बच्चों को सुनाएंगे, वतन पर मिटने वालों  की  ए कहानियां ,इन्कलाब जिंदाबाद  अपने विचार , सबके साथ , जय हिन्द बी एस बेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष , क्रांतिकारी संगठन आप और हम

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Friday, September 10, 2021

डुमरियागंज में पीपुल्स एलाइंस ने राबिया सैफ़ी के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाला, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


पीपुल्स एलाइंस ने राबिया सैफ़ी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच बैठाए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सिद्धार्थनगर, 10 सितंबर 2021:  डुमरियागंज में पीपुल्स एलाइंस ने राबिया सैफ़ी को इंसाफ दिलाने के लिए सैकड़ों संख्या में लोगों के साथ कैंडल मार्च निकाला कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। राबिया सैफ़ी को 27 अगस्त को दिल्ली के संगम विहार इलाके की रहने वाली राबिया की फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में ले जाकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। राबिया के शरीर पर 50 से भी ज्यादा चाकुओं के घाव मिले थे।

हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके शरीर को अलग अलग टुकड़ों में काट दिया था। उसके गले और सीने के हिस्से को बड़ी ही बेरहमी से काटा गया था। इस मामले का सीबीआई जांच हो और राबिया के हत्यारों को फांसी की सजा हो। पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए। इस मौके पर पीपुल्स एलाइंस के नेता अज़ीमुश्शान ने कहा कि दिल्ली सरकार ने घटना होने के चार दिन बाद बस कुछ मुआवजे की बात की है।

अभी तक इस मामले में सभी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पीपुल्स एलाइंस की मांग है की सरकार राबिया के साथ हुई घटना की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराए। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी अपराधी को फांसी की सजा दे। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। वही इस मौके पर अज़ीमुश्शान फ़ारूक़ी, जावेद, अहमद, मलिक मुमताज़ , राशिद, अबरार, फैयाज, यासीन, अरशद, मेराज, फारूक, सेराज अहमद, आफ़रीदी, सुब्हान, अकरम, मुराद, शादाब, शहबाज और सैकड़ों लोग शामिल रहे। द्वारा जारी- अज़ीमुश्शान फ़ारूक़ी : 9918888531 !!

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

चाइल्ड हेल्पलाइन के 1098 नंबर पर कॉल कर उस बच्चे की मदद कर सकते हैं और बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया

 


आज दिनांक10-9-2021 को चाइल्डलाइन कानपुर देहात के समन्वयक दिनेश सिंह ,टीम सदस्य योगेंद्र सिंह और वालंटियर विनोद तिवारी ने

कानपुर देहात रनिया क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय सिहुरा भावन मे बच्चों

को चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098 नंबर के बारे में जागरूक किया गया

और बच्चों को बताया गया कि जब आपको कोई भी रोता हुआ, भटका

हुआ अनाथ,  किसी के द्वारा सताया हुआ ,बाल श्रम में लिप्त बच्चा मिले

तब आप उसकी मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के 1098 नंबर पर कॉल कर उस बच्चे की मदद कर सकते हैं और बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Thursday, September 9, 2021

सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तैनात सुयश कुमार तथा लिपिक सितलेश धोरे को कैराना की अदबी तंज़ीम ने एवार्ड देकर नवाज़ा।


कैराना। तहसील कार्यालय अन्तर्गत सब रजिस्ट्री कार्यालय के नवनियुक्त सब रजिस्ट्र्रार सुयश कुमार भारती एवम कार्यालय लिपिक श्रीमति सितलेश धोरे को उनकी बेहतर सेवाओ को ध्यान मे रखते हुऐ साहित्य संस्था बज्म ऐ कहकशा उर्दू अदब कैराना के अध्यक्ष रियासत अली ताबिश एवम साहयक हाजी तस्लीम सिददीकी ने संयुक्त रूप से कोरोना योद्धा सदभावना एवार्ड से संमानित करते हुऐ उपरोक्त दोनो अधिकारियो के उज्जवल भविष्य की कामना की है । ज्ञात रहे कि उपरोक्त दोनो अधिकारियो ने कोरोना काल के दोरान अपनी ओर से सभी समंपति क्रयताओ विक्रेताओ  तथा दस्तावेज लेखको को पूर्ण सहयोग देते हुऐ सरकारी राज्यसव को बढाने मे विषेश भूमिका निभाई है ।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

मेहरबान अली कैरानवी भारतीय मीडिया एसोसिएशन के मंडल-प्रभारी मनोनीत किये गए

 


कैराना भारतीय मीडिया एसोसिएशन रजि० सगठंन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान मंसूरी द्वारा सगठन का उत्तर प्रदेश मे विस्तार करते हुऐ सहारनपुर मण्डल पर महरबान अली कैरानवी (संपादक कलम करेगी धमाका) समाचार पत्र , को मण्डल अध्यक्ष के पद पर उनकी नियुक्ति की गयी ओर आशा प्रकट की गयी कि महरबान अली सहारनपुर मण्डल के कलमवीरो को संगठित करते हुऐ देश की राजधानी दिल्ली से संचालित भारतीय मीडिया एसोसिऐसन संगठन से जोडेगे तथा पीडित पत्रकारो की आवाज को हमारा ये संगठन राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करते हुऐ उन्हे सुरक्षा व सहायता दिलाने मे विषेश भूमिका निभायेगा । मेहरबान अली कैरानवी को सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर मंण्डल के मुजफ्फरनगर,  शामली ,  सहारनपुर जनपदो के उप नगरो व ग्रामीण अंचल के पत्रकारो मे खुशी की लहर देखी गयी तथा शुभचितक कलमवीरो ने उन्हे बधाई देते हुऐ उनके उज्जव भविष्य की कामना की ।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Wednesday, September 8, 2021

नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद ने आजादी के अमृत महोत्सव पर किया रैली का आयोजन


नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के जिला युवा अधिकारी श्रीमान मनीष चंद्र चौधरी जी के निर्देशानुसार विकासखंड एका के एनवाईवी  कृष्ण कुमार एवं मोनू कुमार ने ग्राम पंचायत पाढम में आजादी का अमृत महोत्सव फ्रीडम रन 2.0 रैली का आयोजन कराया जिसमें मुख्य अतिथि बतौर श्रीमती सीमा यादव ब्रज क्षेत्र प्रमुख (शोध विभाग) भाजपा एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा महिला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पाढम प्रधान श्री हरवीर सिंह यादव, ब्लॉक सोशल ऑडिटर सुमोद कुमार यादव, प्रधानाध्यापक कमलकांत पालीवाल, यशवीर सिंह यादव प्रधान प्रतिनिधि, मुकेश कुमार यादव अध्यापक, श्री कमलेश यादव अध्यापक श्री विनोद यादव अध्यापक प्रवीन कुमार यादव, दिनेश यादव रिंकू यादव जिलेदार सिंह अभिषेक कुमार एवं समस्त विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

सुन्नी दावते इस्लामी और उम्मत फ़ाउन्डेशन की तरफ से दरगाह कमेटी को मय्यित गाङी डोनेट की


सुन्नी दावते इस्लामी अजमेर शरीफ और उम्मत फ़ाउन्डेशन की दरगाह कमेटी को मय्यित गाङी डोनेट की गई, यह मय्यित गाङी इ रिक्शा पर बनवाई गई अजमेर की तंग गलियों में बङी गाङी पहूंचना दुशवार होता है

इस लिए इ रिक्शा पर बनवाई गई ताकी लावारिस मय्यितों को लाने में भी तकलीफ ना हो सुन्नी दावते इस्लामी अजमेर शरीफ ने और उम्मत फ़ाउन्डेशन ने यह क़दम उठाया ताकी इनसान मरने के बाद अपने आखिरी घर जाऐ तो अहतराम और अदब के साथ जाऐ,

और खिदमते ख़ल्क यह बहूत बङी नैकी है इस से पहले सुन्नी दावते इस्लामी अजमेर शरीफ ने जनाना अस्पताल में एक वाॅर्ड गोद लिया हुवा है.और उम्मत फाउंडेशन अंदर कोट स्थित 9th to 12th फ्री कोचिंग सेंटर चला रही हैं। 

जहाँ से इन्सानों की ख़िदमत होती है अल्लाह के नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फरमाया "सारी मख़्लूक़ अल्लाह का कुन्बा है,

इस लिए अल्लाह तआला के नज़दीक तमाम मख़्लूक़ में सब से ज़्यादा पसन्दीदा वोह आदमी है जो उस की मख़्लूक़ के साथ नैकी करे।इसी निय्यत से यह कार्य किया गया है इस मय्यित गाङी की

चाबी अशफाक हुसैन नाज़िम दरगाह कमेटी, दरगाह ख़्वाजा साहब के हाथों दी गई इस मोक़े पर असिस्टेंट नाज़िम आदील ख़्वाजा माॅडल स्कूल के प्रिंसिपल अरोङा जी  और संस्था के मेम्बारान मौलाना मुईनुद्दीन रज़वी,  अलीमुद्दीन, शेख़ मुस्तक़ीम, सफदर अली मोजूद थे।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

नगर की अल कुरआन एकेडमी के डायरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी ने की आर एस एस प्रमुख से विशेष मुलाकात ।


कैराना। अल कुरआन एकेडमी के डायरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी ने पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत से एक विशेष मुलाकात की। एकेडमी के डायरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन पुणे के आह्वान पर आयोजित एक कार्यक्रम कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंचे थे। जिसमें आरएसएस  संघचालक मोहन भागवत ने देश भर से आए मुस्लिम दानीश्वरों, उद्योगपतियों, लेखकों, उलेमाओ आदि से से मुलाकात की थी। मुफ्ती अतहर शम्सी ने बताया कि इस मुलाकात में बातचीत का मुद्दा केवल एक ही था और वह यह कि देश के विभिन्न समुदायों में आपसी विश्वास बहाली के काम को कैसे तेज किया जाएं।

मुलाकात में इस बात की संभावनाएं तलाशने की कोशिश की गईं कि देश के दोनों बड़े समुदाय किस तरह आपस में सहयोग करके देश को विश्वगुरु बना सकते हैं। इसके लिए सारे समुदाय मिलकर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम करें। मुफ्ती अतहर शम्सी ने कहा कि उन्होंने कांफ्रेंस में कुरआन का यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की संपूर्ण मानवता एक ही खुदा की सृष्टि हैं। इसलिए कुरआन के इस संदेश के मुताबिक़ धर्म, समुदाय अलग-अलग होते हुए भी हर समुदाय को राष्ट्रनिर्माण के पुण्य काम में अपना पूर्ण हिस्सा अदा करना चाहिए। ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय हैं और देश भर के हिंदुओं व मुस्लिमों द्वारा इसकी प्रशंसा की जा रही हैं।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

बुधवार को नगर की कटहेरा धर्मशाला में 5वें रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन ।


कैराना। रक्त सेवा एनजीओ के द्वारा 5 वां रक्तदान शिविर कटहरा धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया।

बुधवार को रक्तसेवा एनजीओ के द्वारा कटहरा धर्मशाला में 5 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। शामली निवासी समाजसेवी अजय संगल ने बताया कि सुपरवाइजर डॉ नूतन की देखरेख में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट संस्था के सहयोग से सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती हैं। खून का दान करने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं।


रक्तदान से रक्तदाता की जांच मुफ्त में हो जाती हैं। रक्तदान करने से लीवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती हैं। रक्तदान करने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता हैं। एक यूनिट खून का दान करने से आपके शरीर में 650 कैलोरीज कम हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 65 साल के स्वास्थ व्यक्ति ही रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो। खून देने से 24 घंटे पहले से ही शराब, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन ना किया जाएं। ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोगी रक्तदान न करें। रक्तदाता शरीर में आयरन की मात्रा भरपूर रखें। रक्तदान के लिए हिमोग्लोबिन 12.5 से कम ना हो।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Thursday, May 27, 2021

टूंडला , नगर पालिका के अधिकारियों की ला परवाही 2 महीने से अधिक हो गए आज तक पाईप लाईन नहीं डाली


एक ओर जहां लोग गर्मी के मौसम में पानी की किल्लतो से जूझ रहे है आए दिन नगर पालिका में प्रदर्शन कर रहे हैं  टूंडला एमपी रोड नई बस्ती प्रेम कुटीर की गली में सालों से पानी की पुरानी  पाईप लाइन होने के कारण पानी  की दिक्कत हो रही है , क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने नाराजगी जताते हुए कहा पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को संगठन की ओर से दो बार प्रार्थना पत्र दिया , मगर अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा , 25से 30 मीटर पाईप लाइन पड़नी थी जो आज तक नहीं डाली गई , जिस गली में पानी की पाईप लाइन पड़नी है उसमे संगठन की ओर से कोविड  19 में गरीबों के लिए प्रतिदिन बिन् नागा रोटी बैंक राहत सेवा रसोई , चलाई जा रही है ,  जहां पानी की अतिआवश्यकता रहती है ,नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी से श्री बी एस बेदी ने पाईप लाईन को लेकर बात की तो अधिकारी ने बताया , हमने जलपूर्ति विभाग फ़िरोज़ाबाद भेज दिया है , नगर पालिका की लापरवाही है एक छोटी सी लाईन नहीं डाल सके और अपनी नाकामियों को छुपाने को जल निगम पर छोड़ दिया , जल निगम फ़िरोज़ाबाद ने भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया , ऐसे कर्मचारियों की लापरवाही  व कार्य न करने से सरकार की छवि और उच्चाधिकारियों की भी छवि खराब होती है ,श्री बेदी ने कहा  पानी की समस्या को जिलाधिकारी फ़िरोज़ाबाद के समक्ष रखेंगे , अब देखना है जहां गरीबों को रोटी बैंक राहत सेवा भोजन दे रही है , वहां  प्रशासन पानी पंहुचाने  में कितनी सक्रियता निभाता है 

  बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरदार मनमिंदर सिंह प्रदेश संरक्षक , राजू उपाध्याय उत्तर प्रदेश प्रभारी, प्रो अमित उपाध्याय समाजसेवी , राजकुमार अरोड़ा सुरमेवाले समाजसेवी, दिलीप गॉड समाजसेवी अनंत कुमार,  विपिन हलवाई ,बंटी पाल समाजसेवी, अशोक सारस्वत वरिष्ठ समाजसेवी , सरदार सरनजीत सिंह वरिष्ठ समाजसेवी, सरदार प्रतिपाल सिंह समाजसेवी , तेजिंदर कौर गोल्डी , सतनाम कौर बबली समाजसेविका  सुरजीत सिंह काका , गुरमुख समाजसेवी , गुरुलीन कौर खुशी आदि