शामली दिनांक 15 अगस्त 2022 दिन सोमवार जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 शामली द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस आजादी दिवस राष्ट्रीय पर्व पर शौर्य पैलेस शामली में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों का तिरंगा पटका पहनाकर व बेज लगाकर सम्मान किया गया।
सोसायटी राष्ट्रीय मुख्य सरंक्षक नीरज गौत्तम राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक ने सयुक्त रूप से तिरंगा झंडा टीम के साथ फहराया। मानसी वर्मा व समाजसेविका रितु जैन ने राष्ट्रगान गाया। पुरुष दिव्यांग ,नारी शक्ति दिव्यांग संकल्प रैली को हरी झंडी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने शौर्य पैलेस माजरा रोड शामली से रवाना किया। शामली जनपद में प्रथम बार दिव्यांग संकल्प रैली का आयोजन किया है।
रैली के अंतर्गत महिला व पुरुष अपनी अपनी ट्राईसाईकल , तीन पहिया स्कूटर पर तिंरगा हाथ मे लिए 15 अगस्त पर काफी उत्साहित रहे। तिरंगा दिव्यांग संकल्प रैली भिक्की मोड़,धीमानपुरा होते हुए शिव चोक पर पहुची। मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अरविन्द संगल ह्रदय सम्राट समाजसेवी निवर्तमान चेयरमैन नगरपालिका द्वारा दिव्यांग भाई बहनों का सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल ने फूल माला व पटका पहनाकर मुख्य अतिथि का टीम के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर दिव्यांग रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरविन्द संगल ने कहा दिव्यांगो ने आज 15 अगस्त पर रैली निकालकर आजादी पर्व मनाया है जो काफी साहसिक कार्य किया है। दिव्यांग किसी के कम नही है जनपद में इस तरह की रैली हमे भी प्रथम बार देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारा साथ हमेशा इन सबको है। कार्यक्रम में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल, राष्ट्रीय मुख्य सरक्षक नीरज गौत्तम, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक, जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल, महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती मलिक, कोषाध्यक्ष बालेश,सगठन मंत्री रेणु नामदेव, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम सयोजक विजय कुमार सरोहा, जिला सचिव विकास कौशिक, जिला सयोंजक रमेश चंद रुहेला, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवतशरण ग़ोयल, गौरव पाल, प्रदेश मंत्री फारूक,कैराना प्रभारी अकबर, जिला महामंत्री शंकर लाल, जिला प्रचारक मुकेश वर्मा योगाचार्य नटराज जूस वाले, नगर अध्यक्ष शामली सुभाष चन्द्र शर्मा, रितु जैन,नीतू जैन,गौरव पाल, संजय शर्मा,विराट, आदित्य,तेजपाल सरोहा,मानसी नेन्सी वर्मा उपस्थित रहे।
@Ngo Darpan
8010884848
7599250450







No comments:
Post a Comment