Thursday, August 24, 2023

2 सितम्बर को बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक बैहर में - ब्रम्हे ( बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, उकवा, गढ़ी, भंडेरी, सोनगुडा , सरेखा, मलाजखंड , से पहुँचेगें )


बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक 2 सितम्बर दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से बैहर के गोंडवाना कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई है इस बैठक में बैहर, बिरसा, परसवाड़ा,उकवा, भंडेरी, मोहगांव, दमोह, सालेटेकरी, सोनगुड्डा , सरेखा, गढ़ी, पाण्डुतला, कुमादेही, आदि ग्रामों से जन प्रतिनिधि , किसान , व्यापारी , गणमान्य नागरिक बैठक में उपस्तिथ रहेगें। इस सम्बंध में बैहर परसवाड़ा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधायकों से बात हो चुकी है। क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधियों को ग्रुप के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुवे बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सूरज ब्रम्हे ने कहा कि 25 से 30 वर्षों से बैहर को जिला बनाने की मांग क्षेत्र वासियों के द्वारा सरकार से की जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार ने बैहर से भी छोटी से छोटी तहसील को जिला बनाया जा रहा है किन्तु बैहर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण सरकार बैहर को जिला नही बना रही है। ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा आदिवासी क्षेत्र के विकास की नही है। सरकार में बैठे लोग हमेशा बैहर को जिला बनाने का वादा कर वादा खिलाफी की जाती है। इस बार बैहर क्षेत्र वासी मिलकर सरकार से अपना हक लेने सकत्रित होना पड़ेगा । जिस दिन बैहर , बिरसा और परसवाड़ा क्षेत्र के सारे जनप्रतिनिधि, क्षेत्र की जनता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बैहर क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचकर एक साथ हो जायेगें उस दिन सरकार को बैहर को जिला बनाने की घोषणा करनी पड़ेगी।

श्री ब्रम्हे ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि हम सब बैहर क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जनता के हित मे एक हो जायें। क्योंकि राजनीति तो ज़िन्दगी भर करना है। हम विधायक बन जाये, हम सांसद बन जायें हम मंत्री बन जायें लेकिन यदि हम अपने क्षेत्र के लिए एवं क्षेत्र की जनता के हित मे कोई अच्छा काम नही कर पाए तो किस काम का हमारा विधायक बनना और किस काम का हमारा सांसद बनना। क्षेत्र की जनता यदि किसी को विधायक या सांसद चुनती है तो उससे काफी उम्मीद लगा कर रखती है कि हमारा नेता हमारे क्षेत्र के विकास के लिए अच्छा काम करेगा।

बैहर 1867 की बनी तहसील है। जब बालाघाट जिला बना उस समय बालाघाट की दो तहसील बनी थी बैहर और बालाघाट।इतनी पुरानी तहसील होने के बाद भी बैहर को जिला नही बनाना आदिवासी क्षेत्र की उन्नत्ति को रोकने के बराबर है। सूरज ब्रम्हे - संयोजक, एफ.एस. कमलेश - अध्यक्ष, बैराग सिंह टेकाम - संरक्षक , मंसाराम मड़ावी-उपाध्यक्ष, साजन दास बोरकर - उपाध्यक्ष, दिलीप भगत - महामंत्री , रवि सोनी - अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, मुनेश पटेल - अध्यक्ष बिरसा जोन, शंकर वल्के - अध्यक्ष गढ़ी जोन, डॉ. शिखरचंद बघेल - अध्यक्ष - परसवाड़ा जोन , मनोज सय्यैम - महामंत्री , सुनील उइके - महामंत्री , ओमप्रकाश धानेश्वर - कोषाध्यक्ष , शंकर मंडले -  अध्यक्ष भडेरी जोन , छगन पटेल - अध्यक्ष सरेखा जोन ने जानकारी देते हुवे क्षेत्र वासियों से 2 सितम्बर की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथ होने की अपील की है।

@Ngo_Darpan

8010884848

देश की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद राजगुरु जी की जयंती धूमधाम से मनाई

 


आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को शहीद राजगुरु जी की जयंती के  अवसर पर वार्ड नं 24 में,

 

टुंडला के क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले,

देश की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद  राजगुरु जी की जयंती वार्ड नं 24, शिवनगर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. एस बेदी जी  की उपस्थित में संगठन के पदाधिकारियों ने मनाई ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बंगाली बाबू रि. मुख्य टिकिट निरीक्षक रेलवे ने शहीद के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजली दी , 

जयंती के इस अवसर पर संगठन द्वार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया



 शिविर में सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कृति गुप्ता  के निर्देशन में उनकी टीम डॉ राजेश कुमार व डॉ संतोष कुमार  द्वारा वार्ड न 24 में लगभग 150 मरीजों का चैकअप कर उनको निःशुल्क दवा वितरण की ,  सभासद मा अंसार अहमद सिद्दकी का विशेष सहयोग रहा 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बंगाली बाबू ने कहा  राजगुरु एक ऐसे निडर राष्ट्र भक्त क्रांतिकारी थे जिन्होंने  सरदार भगत सिहं,सुखदेव  के साथ मिलकर आखरी दम तक ब्रिटिश सरकार से डट कर मुकाबला किया ।

देश के लिये फाँसी पर चढ़ भारत को गुलामी से मुक्त कराया।

 हमारे इन शहीदों की ये कुर्बानी के बाद से ही देश के नोजवानों में क्रांति की लहर जागी औऱ अँग्रेजी हुकूमत के पतन की शुरुआत हो गई।

 संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

श्री बेदी ने शहीद क्रांतिकारी राजगुरु के जीवन के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाल कर लोगों को बताया कि...


भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और विचारक शहीद राजगुरु जी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है।


  शहीद राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेद तहसील में हुआ था उनका पूरा नाम शिवराम राजगुरु था, उनके पिता श्री हरिनारायण राजगुरु व माता का नाम श्रीमती पार्वती देवी था।

 6 वर्ष की आयु में ही उनके पिता का निधन हो गया था। इनका पालन पोषण  उनके बड़े भाई दिनकर राजगुरु ने किया।

  जैसे जैसे वे बड़े हुए  उनके दिल में देश के प्रति राष्ट्रीय चेतना जगी गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे असहयोग आन्दोलन से प्रभावित हुए , बस यही से उनके क्रांतिकारी जीवन की  शुरुआत हुई , और छोटी सी उम्र में देश के लिए वो काम कर गए जो बड़े बड़े नही कर सके।

   


मंडल मीडिया प्रभारी श्री पवनेश करन ने कहा    आज देश की विडंबना ही है राजगुरु ,आजाद शहीद ए आजम , सुखदेव और अशफाक जैसे भारत मां के वीर सपूतों को भुला दिया गया है।

दुर्भाग्य है देश में चंद लोग ही वीरों को याद करते।


इनके बलिदानी जीवन के इतिहास को भारतीय शिक्षानीति से गायब कर दिया है और आजाद भारत में आजाद सरकारों ने शहीद का दर्जा तक नही दिया



 इस कार्यक्रम के दौरान श्री बंगाली बाबू मुख्य अतिथि, बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष,  श्री वीर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव संरक्षक,  श्री रमेश पाराशर वरिष्ठ  प्रदेश महासचिव, श्री मनीष यादव प्रदेश महासचिव , राजकिशोर रावत प्रदेश सचिव , श्री पवनेश करन मण्डल मिडिया प्रभारी , श्री प्रवीण कुमार एड प्रदेश  विधिसलाहकार , श्री मो. अंसार अहमद सभासद, श्री वीरेंद्र कुमार जिला संरक्षक, समाजसेवी  श्री नासिर खान, श्री साजिद अली मंडल उपाध्यक्ष, श्री  संजय धाकरे समाजसेवी , श्री पवन कक्कड़ समाजसेवी, श्री जसवीर यादव, श्री विनोद कुमार नगर सचिव, श्री जगदीश कुमार  , श्री पप्पू आदि उपस्थित रहे।

@Ngo_Darpan

8010884848

Tuesday, August 22, 2023

भारतीय मानवाधिकार परिषद द्वारा रामलाल यादव बांसवाड़ा को बाँसवाडा जिला सक्रिय कार्यकर्ता नियुक्त किया सोशल एवं प्रिंट मीडिया पर बधाईया देने का लगा तांता

 ‍‍‍




रामलाल यादव बांसवाड़ा को केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (भारतीय मानवाधिकार परिषद) द्वारा बाँसवाडा जिला के सक्रिय मेंबर / कार्यकर्ता नियुक्त किया गया अब यादव कहीं भी मानव अधिकारों के हनन पर निःशुल्क परामर्श एवं कानूनी न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे .एवं मानव के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों के लिए जनता को जागरूक करेगे तथा .भ्रष्टाचार . बाल मजदूरी .स्त्री उत्पीड़न . मिलावट खोरों पर नकेल कसेंगे एवं प्राईवेट सेक्टरो मे हो रहे श्रमिकों और कर्मचारीयो पर किए जा रहे

शारीरिक एवं मानसिक शोषण पर रोक लगवा कर उचित न्याय दिलाएंगे  RLयादव वर्तमान में पत्रकारिता क्षेत्र में डिजिटल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में एक दबंग स्वतंत्र पत्रकार के साथ साथ कई निस्वार्थ राष्ट्रहित एवं समाजसेवी संस्थाओं में राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर अहम पदो पर वर्षो से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है

.समय समय पर  इन्हे मानव सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए संस्थानों द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है वर्तमान मे गमलाल यादव आल इण्डिया डिजीटल मीडिया एसोसिएशन एवं समझो भारत डिजीटल न्युज चैनल नई दिल्ली से राजस्थान राज्य के प्रेसीडेन्ट एवं ब्युरो चीफ राजस्थान है।

@Ngo Darpan

8010884848

होटल ताज एवेन्यू बोदला में खत्री सभा आगरा की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज मनाई गई


दिनांक 20.8.23 को होटल ताज एवेन्यू बोदला में खत्री सभा आगरा की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज मनाई गई,

जिसमे पारंपरिक गीतों पर सभी महिलाओं ने डांस करा व आपस मे विभिन्न खेलो को खेला, जिसमे निम्न महिलाए उपस्थित रही,

आरती मेहरा, नेहा सहगल, पायल अरोरा, सिद्धि कपूर, मोनिका कपूर, निधि कपूर, नीरजा मेहरा, रितिका कपूर, ज्योति टण्डन, मंजू जग्गी, तनु कपूर, जूही अरोरा, नीता टण्डन, सुमेधा कक्कर ।

एनजीओ दर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट
@Ngo_Darpan
8010884848

Monday, August 21, 2023

दिव्यांगों की सेवा कार्य ईश्वर की पूजा के समान


दिव्यांगों की सेवा कार्य ईश्वर की पूजा के समान, सोसायटी द्वारा 152 वे कैम्प का जिला अस्पताल में आयोजन---दिव्यांगजनो की सेवा में समर्पित जनपद की एकमात्र संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली उत्तरप्रदेश द्वारा प्रत्येक सोमवार की भांति आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को जिला सँयुक्त चिकित्सालय नहर पटरी शामली में 152 वे दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

कैम्प प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा दिव्यांग ने दिव्यांगों की भरपूर सेवा फॉर्म भरकर की। दिव्यांग भाई बहनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में सेवा सहयोग कर कर्तव्य पालन किया। डॉ0 मेडिकल बोर्ड डॉक्टरो ने जांच उपरांत प्रतिशत प्रदान कर दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए। सोसायटी द्वारा अब तक कैंपो में लगभग 6550 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में इतिहास टीम कार्यकर्ताओ ने रचा।

सेवा बड़ी अनमोल। कैम्प में सेवा से आप भी जुड़े। जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, प्रदेश मंत्री फारूक जी, झिंझाना शाखा नगर अध्यक्ष विनोद कुमार बंसल द्वारा कैंपो का निर्देशन जारी है। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल के विचार दिव्यांग की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है।

दिव्यांग सक्षम नही होता है लेकिन दिव्यांगों ने अपने साहस का परिचय देते हुए बड़े से बड़े कार्य व सरकारी नोकरी भी हासिल की हुई है।
@Ngo_darpan

8010884848

Saturday, August 19, 2023

Honor killing


ਇਕ ਬਹੁਤ ਹੀ ਦੁਖਦਾਈ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਸਮਾਜਿਕ ਮੁਦਾ ਹੈ। ਬਦਕਿਸਮਤੀ ਨਾਲ ਸਾਡੇ ਸਮਾਜ ਵਿਚ ਵੀ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦਾ ਕਾਫੀ ਹਿੱਸਾ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ l ਇਹ ਕਤਲ ਅਕਸਰ ਪਾਰਿਵਾਰਿਕ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰੱਖਣ ਲਈ ਗੁੰਮਰਾਹਕੁੰਨ ਧਾਰਨਾਵਾਂ ਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਸਾਡੇ ਸਮਾਜ ਵਿਚ ਮੌਜੂਦ ਗੁੰਝਲਾਂ ਤੇ ਬੁਰਾਇਆਂ ਦੀ ਯਾਦ ਦਿਵਾਉਂਦੇ ਹਨ ।

ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਹੋਰ ਖੇਤਰਾਂ ਵਾਂਗ honor killing ਮੁੱਖ ਤੌਰ ਤੇ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਨਿਯਮਾਂ, ਪਰਵਾਰਿਕ ਵਕਾਰ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਉਮੀਦਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਨਾਂ ਦੁਖਦਾਈ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਿਚ ਅਕਸਰ ਉਹ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਅਕਤੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਜੋ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ ਸਾਥੀ ਦੀ ਚੋਣ ਖੁਦ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਗੇਰ ਰਵਾਇਤੀ ਰਸਤਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰਵਾਇਤੀ ਨਿਯਮਾਂ ਨੂੰ ਚੁਣੌਤੀ ਦੇਣ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਇਹ ਮੰਨਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਜਿਹੀਆਂ ਨਾ ਮਨਜੂਰ ਹਰਕਤਾਂ ਕਰਕੇ ਉਹ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਨਾਮ ਖਰਾਬ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।


ਹਾਲ ਹੀ ਵਿਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਇਕ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਨੇ ਸਾਰੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਸ਼ਰਮਸਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਬੋਹਤ ਵੱਡੇ ਗਰੁੱਪ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਜਾਇਜ ਠਹਿਰਾਉਂਦੇ ਹੋਏ very good ਦੇ commets ਵੀ ਪਾਏ। ਜਿਸ ਤੋ ਪਤਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਮਾਜ ਵਿਚ ਬੋਹਤ ਵੱਡਾ ਗਰੁੱਪ ਇਸੇ ਬਿਰਤੀ ਦਾ ਮਾਲਿਕ ਹੈ। ਮੈਂ ਮੰਨਦੀ ਹਾਂ ਕਿ ਲੜਕੀ ਨੇ ਗ਼ਲਤੀ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਗਲਤੀਆਂ ਸਭ ਕੋਲੋਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਪਰ ਇਸ ਗ਼ਲਤੀ ਦੀ ਏਡੀ ਵੱਡੀ ਸਜਾ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਿਛੇ ਬਨ ਕੇ ਸਾਰੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਘੁਮਾਇਆ ਜਾਏ, ਕਿੰਨਾ ਸ਼ਰਮਨਾਕ ਤੇ ਘਿਨਾਉਣਾ ਮੰਨਜਰ ਹੋਏਗਾ। ਇਹ ਕਾਰਾ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਬਾਪ ਖੁਦ ਵੀ ਇਕ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ criminal ਬਿਰਤੀ ਦਾ ਮਾਲਿਕ ਹੋਏਗਾ।


ਸਾਡੇ ਸਮਾਜ ਵਿਚ honor killing ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਬਹੁਮੁਖੀ ਕਾਰਨ ਹਨ। ਸਮਾਜ ਦਾ ਪੁਰਸ਼ ਪ੍ਰਧਾਨ ਢਾਂਚਾ ਇਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਉਂਦਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਅਕਸਰ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿਚ ਮਰਦ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ, ਆਰਥਿਕ ਕਾਰਨ, ਸਿਖਿਆ ਦੀ ਕਮੀ ਅਤੇ ਅਲੱਗ ਜੀਵਨ ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀਕੋਣ ਵੀ ਇਸ ਦੁਖਦਾਈ ਵਰਤਾਰੇ ਵਿਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੇ ਹਨ। 


ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ honorkilling ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਬਹੁਪੱਖੀ ਸੁਧਾਰਾਂ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਚ ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਉਨਾਂ ਦੇ ਅਪਰਾਧ ਲਈ ਜਵਾਬਦੇਹ ਠਹਿਰਾਇਆ ਜਾਏ ਜਿਸ ਨਾਲ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਵਿਚ ਇਕ ਸਖਤ ਸੰਦੇਸ਼ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਇਸ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਉਣ, ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਤਾਹਿਰ ਰਵਾਇਤੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਨੂੰ ਚੁਣੌਤੀ ਦੇਣ ਅਤੇ ਸਹਿਣਸ਼ੀਲਤਾ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀਗਤ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਸਵਿਕਾਰਤਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮੱਦਦ ਮਿਲੇਗੀ। ਇਨਾਂ ਸਾਰੇ ਉਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚ ਮੀਡੀਆ ਵੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਮਦਦਗਾਰ ਸਾਬਿਤ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। 


ਸਮਾਜ ਵਿਚ ਆਨਰ ਕਿਲਿੰਗ ਵਿਰੁੱਧ ਲੜਾਈ ਸਮਾਜ ਦੇ ਸਮੂਹਿਕ ਯਤਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਾਂ, ਧਾਰਮਿਕ ਨੇਤਾਵਾਂ, ਕਾਨੂੰਨ ਨਿਰਮਾਤਾਵਾਂ ਤੇ ਸਾਰੀਆਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ (NGO) ਨੂੰ ਅਜਿਹਾ ਵਾਤਾਵਰਣ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਜਿਥੇ ਵਿਅਕਤੀਗਤ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਤੇ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। 


ਮੈਂ, ਸਪਨਾ ਮਹਿਰਾ ਮੁਸਕਾਨ ਵੋਮੈਨ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਤੇ ਸਭ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦੀ ਹਾਂ ਕਿ ਆਓ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਸਮਾਜ ਵਿਚ ਪਲ ਰਹੀਆਂ ਏਨਾ ਕੁਰੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰੀਏ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਇਕ ਨਵੀ ਮੁਸਕਾਨ ਦਈਏ। 

ਧੰਨਵਾਦ

@Ngo_Darpan

8010884848

गुरु नानक रसोई पर मथुरा से आकर मनाई अपनी मां की पुण्यतिथि ,जनचेतना का दिया संदेश


उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद तहसील टूंडला में क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले विगत दो वर्षों से नगर के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी के नेतृत्व में गरीब मजदूरों के लिए मात्र 5/रुपए में  गुरु नानक रसोई,  दे रही है भोजन की सेवा 

  मथुरा के मूल निवासी,  आगरा में भारतीय स्टेट बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत श्री ताराचंद  गौतम अपनी धर्म पत्नी श्रीमती सूरजमुखी गौतम , पुत्र दिनेश गौतम एडवोकेट और पौत्र संकल्प कुमार गौतम के साथ  गुरु नानक रसोई रसोई पर अपनी


मां स्व लीलावती जी की पुण्यतिथि मनाई , परिवार की ओर से आज कढ़ी पकोड़ा चावल , दिया गया  परिवार ने अपने हाथों से की सेवा , श्री तारा चंद ने कहा ,  आज परमात्मा की किरपा हुई जो हम परिवार के साथ मुझे

 गरीबों की सेवा में संचालित गुरु नानक रसोई पर सेवा का अवसर मिला इस बडा कार्य मेरे जीवन में क्या होगा  , और हर संपन्न व्यक्ति को ऐसे पुनीत कारों के लिए आगे आना चाहिए, जिस से देश में कोई गरीब भूखा न सोए ,


उन्होंने संस्था के कार्य की सराहना की ,  गुरु नानक रसोई की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी , जिला संरक्षक , श्री वीरेंद्र कुमार ,प्रदेश सचिव श्री राजकिशोर रावत आदि ने  श्री ताराचंद गौतम,श्री दिनेश कुमार गौतम और  संकल्प कुमार गौतम का माल्यार्पण करके स्वागत किया

@Ngo_darpan

8010884848

Wednesday, August 16, 2023

मेरी जान तिरँगा है मेरी शान तिरँगा है ये बहुत अनमोल है इसमें हमारे हिंदुस्तानी भाईयोँ की क़ुरबानी व शहादत के बाद हमारे देश को आज़ादी मिली है


15 अगस्त हमारे लिये बहुत बड़ा दिन है ये दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता हमेशा याद आने वाला दिन है मेरा वतन मेरा दिल हैं मेरा वतन मेरी जान है मेरा वतन मेरी पहचान है

मेरा वतन सारे जहाँ से निराला व आला है मेरा वतन सारे जहाँन से हमें प्यारा है दिल हमेशा धड़कता है तो वतन की मोहब्बत मैं और दम आखिर मैं भी होगा तो वतन की याद मैं होगा हमें बड़े लाड प्यार दिया है हमारे वतन ने हमें 


सारे जहाँ से अच्छा 

हिन्दुस्ताँ हमारा 

हम बुलबुले हैं इसके 

ये गुलसिताँ हमारा 


हर हिन्दुस्तानी की दिल आवाज़ है हमारा प्यारा देश हिन्दुस्तान हमारा यौमे आज़ादी हिंदुस्तान मैं हर जगह मनाई जाती है ये बहुत बड़ी ख़ुशी का दिन है दुनिया का ख़ूबसूरत देश हिन्दुस्तान हमारा यहाँ देखी जाती है

इन्सानियत मोहब्बत एखलाक़ भाईचारा कोमी एकता गँगा जमनी तेहज़ीब यहाँ हर मज़हब ओ मिल्लत के लोग आपस मैं मिल जुलकर रहते हैं ये यहाँ की महानता है

ये दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत गुलदस्ता है जिसमें हज़ारो फूल हैं और सभी ख़ुशबू दे रहे हैं यौमे आज़ादी पर हमारा प्यारा तिरँगा हर जगह फ़हराया जाता है दरगाह ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ की दरगाह के अन्जुमन के सय्यादज़ादगान के उस्मानिया सिनियर सेकेंड्री स्कूल जो तमाम ख़ुद्दाम हज़रात की जानिब से है

उसमें सभी मज़हब के लोग तालीम हासिल करते हैं बहुत अच्छा इन्तेज़ाम है यहाँ के अन्जुमन मेम्बर स्कूल के अध्यक्ष जनाब सैय्यद मुनव्वर चिश्ती साहब ने खालिद खान समाज सेवी दुखियों का सहारा वेल फ़ेयर सोसायटी की से इस प्रोग्राम मैं याद किया

दरगाह थाना सी आई जनाब जगदीश साहब और पूरे स्टाफ ने भी झण्डा फहराकर जश्न ऐ आज़ादी मनाई और उन बहादूर शहीदों को याद किया जिनकी बहादूरी की वजह से हमें आज़ादी मिली हमें गर्व है उन जाँ बाज़ शहीदों पर जो देश वतन पर क़ुरबान हो गये 

खालिद खान समाज सेवी

दुखियोँ का सहारा वेल फ़ेयर सोसायटी (र.जी) अजमेर

@Ngo Darpan

8010884848

Sunday, June 18, 2023

मात्र 5/ रुपए में दे रही हे गरीबों को भोजन , गुरु नानक रसोई , उत्तर प्रदेश टूंडला में ,


 उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद तहसील टूंडला में कोरोना काल से जनहित में क्रान्तिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में यह सेवा संस्था जनहित में 8 वर्षों से सर्व मानव समाज के लिए अपनी  सेवाएं दे रही हे आज नगर के प्रतिष्ठित सम्माननीय श्री रामलाल गांधी जी ने अपने  पिता श्री की सालाना याद में गुरु नानक रसोई पर उनके पुत्र श्री राजू गांधी ने  एक  26 किलो  गोल्डन चावल की सेवा दी 

 गुरु नानक रसोई की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए  और परिवार के सुखद जीवन की  अरदास श्री गुरु नानक देव जी के पावन चरणों मैं की 


  

लोग श्री बेदी के नेतृत्व वाली सेवा से संतुष्ट हे  श्री बेदी ने बताया इस पुनीत कार्य में  नगर के कुछ व्यापारी आदि दान दाताओं का पूर्ण सहयोग मिल रहा है , परमात्मा  सभी के परिवारों को तरक्की और खुशहाल जीवन दे समाजसेवीगण, बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष  , राजीव मल्होत्रा सामाजिक कार्यकर्ता ,  पत्रकार  रवि प्रकाश , मनीष यादव एड प्रवीण कुमार , नवल भाई ,  सरदार मनमिंदर सिंह संरक्षक , राजकिशोर रावत  , जसवीर सिंह  , विमल भाई , संजय धाकरे , , धीरेंद्र सिंह दद्दे ,  साजिद बाबा ,  पप्पू पुलंबर , मनीष सिंह पायलेट  ,  आदि लोग 

@Ngo_Darpan

8010884848

7599250450


Monday, June 12, 2023

143 वा दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर की देख रेख में आयोजन----


दिव्यांगों ने की दिव्यांग भाई बहनों बच्चो की प्रमाणपत्र बनवाने में फॉर्म भरकर दिल से सेवा---जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली उत्तरप्रदेश टीम द्वारा आज दिनांक 12 जून 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पताल नहर पटरी शामली में 143 वे दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिला मीडिया प्रभारी रिसीपाल सैनी व जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर,कैम्प प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा दिव्यांग, कैम्प व्यवस्थापक  जिला सयोंजक अब्दुल वाजिद ने दिल खोलकर सेवा कार्य किया। दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनवाये। आज सभी की ड्यूटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने निर्देशित की। अपने विचारों में कहा दिव्यांग जब दिव्यांगों की सेवा में कर्तव्यपालन कर रहा है। आमजन भी दिव्यांगसेवा से जुड़कर परोपकार करे। भलाई का काम है दिव्यांग भाई बहनों बच्चो की सेवा। प्रदीप पुंडीर जिलाध्यक्ष व रिषीपाल सैनी जिला मीडिया प्रभारी ने भी दिव्यांगों के प्रमाणपत्र हेतु फॉर्म भरने में सेवा समर्पित की।


@Samjho_Bharat

8010884848

7599250450

Monday, May 29, 2023

शामली नगरपालिका परिषद दिव्यांग आश्रय स्थल, विश्राम केंद्र का निर्माण कर दिव्यांग हित कदम उठाए---


 जनपद शामली में शामली सिटी में दिव्यांग भाई बहन बच्चो के लिए नगरपालिका परिषद अपने क्षेत्र में कही भी किसी भी स्थान पर दिव्यांगों के हित को देखते हुए दिव्यांग आश्रय विश्राम स्थल भंवन का निर्माण कर दिव्यांगजन हित कदम उठाए। इससे जनपद शामली के समस्त दिव्यांगों को यह लाभ होगा कि गांव शहर से शामली में जो दिव्यांग आते है कुछ समय व्यतीत कर सके। इस भवन में शौचालय की महिला पुरूष हेतु अलग अलग व्यवस्था व रैम्प की व्यवस्था, शुद्ध पीने के पानी की दिव्यांगों के मानक के अनुसार समुचित व्यवस्थाएं निःशुल्क हो। हम इसे दिव्यांग रेन बसेरे के नाम से भी पुकार सके। इसमे 2 व्हील की पूर्ण रूप से नई हालात में व्यवस्था हो। इसकी जिमेदारी किसी दिव्यांग संस्था NGO को सोपी जाए। नगरपालिका शामली अगर दिव्यांगों के लिए दिव्यांग भवन का निर्माण करती है तो यह उत्तरप्रदेश में नई पहल के साथ जनपद शामली का पूरे प्रदेश में नाम भी रोशन होगा। ओर दिव्यांगों को भरपूर लाभ भी मिलेगा। निवेदक-   जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 NGO शामली कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश reg no smu /07190   संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक, राष्ट्रीय मुख्य सरक्षक नीरज गौतम, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आस मोहम्मद, जिलाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, महिला शामली टीम जिलाध्यक्ष बालेश।

@ngo_darpan

8010884848

7599250450

Sunday, April 16, 2023

संगठित शक्ति से होने वाले प्रयास सामाजिक बदलाव का सबब बनेगा : जुगल किशोर

 


भारतीय अपराध अनुसंधान जांच एजेंसी के राष्टीय सचिव जुगल किशोर उपाध्याय जी ने राजस्थान के धर्मेंद्र घारू को एजेंसी (सीआरआईएआई) का राज्य विशेष अधिकारी (State Special officer) नियुक्त किया इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव जुगल किशोर उपाध्याय जी ने कहा कि अपराध मुक्त समाज की कल्पना को साकार करने की दिशा मे उपाध्याय जी और घारू जी के कार्य कुशलता - सफ़लता कुछ समय जरूर लग सकता है

किन्तु संगठित शक्ति से होने वाले प्रयास सामाजिक बदलाव का सबब बनेगा एसा भरोसा किया जाना चाहिए जुगल किशोर उपाध्याय जी एव धर्मेंद्र घारू जी के अनुभव के साथ एजेंसी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा जिससे समाज के अंतिम स्थान पर खड़े हर एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा राष्ट्रीय सचिव जुगल किशोर उपाध्याय जी एव धर्मेंद्र घारू राज्य विशेष अधिकारी बनने पर *नित्यानंद जी पारीक श्रीं मान लोकेश शर्मा जी, हरि प्रताप उद्योगपति जी एव चंद्र प्रकाश जी सोनी, भँवर उपाध्याय जी देशनोक बीकानेर शहर वाशी एव ग्रामीण आदि क्षेत्रों में खुशी जताई

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Sunday, April 9, 2023

मानव एकता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण

 


मेरे प्यारे भारत के सच्चे नागरिको    समय या वक्त एक एसी बहती  नदी की धारा है जो  समय समय पर मोड लेती रहती है 

    

  इस लिए  कहा जा रहा है   कि 

आज  भारत  पंथ निर्पेक्षात के मूल सिद्धांतों के  पथ  से  भटकता नजर आ रहा है  चंद जयचंदों के कारण,  मानव क्रूरता  का विष मानव समाज मे घुल् चुका है जिसके कारण लहू का रंग काला होता जा रहा है,  और प्राकृति  द्वारा बनाई  कला स्मृति तार तार हो रही है, इस मानव मूल्य रूपी जीवन  को एक सूत्र में पिरोये और राष्ट्र के बंधन से बंधकर, अराजकता एवं साम्राज्यबाद तकतों द्वारा, मानव अत्याचार, धर्मों के नाम पर तुष्टिकरण,  भेदभाव  ,, सामाजिक कर्तार्ताओ का शोषण, संविधान की आदि की रक्षा के लिए, हम इस निष्कर्ष पर निकले है, देश मे अनेक राजनीति पार्टियां अपने निजी हित  स्वार्थ के लिए  एक बैनर तले एकत्र होकर सत्ता पाने के लिए एकत्र हो जाते है 

क्या देश मे आपसी सौहार्द  , मानवता, राष्ट्र की निष्ठा व संविधान की रक्षा के लिए  एक बैनर तले  सामाजिक संगठन एकत्र क्यों नही हो सकते  

यही कारण है सामाजिक संगठन    सम्राजवाद तकतों के  कदमों तले रौंदे जाते रहते है  एक बात को स्पस्ट कर देते है

, हम किसी सरकार या प्रशासन के  विरोधी नही,  , गलत नीतियों के विरोधी हैं

  और, मानवता के पक्षधर  संविधान मे आत्मविश्वास रखने वाले सच्चे राष्ट्र के प्रति श्रद्धा रखने वाले देश के नागरिक है   

   राष्ट्र की एकता व मानवता की स्नेह संस्कृति को जिंदा रखने के लिए, 


क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन ने एक सामाजिक समरसता के लिए देश के विभिन्न सामाजिक संगठनो को एक बैनर तले  लाने के लिए ,   ,,राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन संयुक्त मोर्चा का गठन किया है  जिसमे एक दर्जन से अधिक संगठनों ने अपना  सहमति पत्र देकर उपस्थिति दर्ज कराई है,   यह संयुक्त मोर्चा,  आमजन की आवाज बनकर, गरीब मजदूर, किसान, जवान,,  मानव कल्याण, , अत्याचार, भृष्टाचार, महिला उत्पीड़न,  आदि के साथ साथ

 , राष्ट्र ,सर्वमानवता, संविधान, के लिए व जाति धर्म से हटकर मानव  सिद्धांतों के जन्म सिद्ध अधिकारों  के  प्रति सजग  रहेगा 

 एक स्वच्छ सामाज और मजबूत राष्ट्र कै निर्माण मे अपनी सक्रिय भूमिका  निभायेगा और  सदैव तत्पर्य रहेगा


              मानव सामाज और अखंड राष्ट्र   और पंथ निर्पेक्षता की और अग्रसित होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता  , 



          बी एस बेदी, चौ इफ्राहिम हुसैन, डॉ अखिल सहाय, , सरदार मुकेश सैनी बैरिष्टर, , सेवनाथ संपादक, देवेंद्र कुमार रि इस्पेक्तर, जमीर आलम संपादक, आमोद कुमार, एड जगजीवलम, गुरु कृपाल सिंह, एड कुंदन सिंह, पी एल सोनी, एड दिनेश गौतम, बिनोद कुमार वर्मा, इरफान शेख, कल्याण गोंडवी फिलम,  दीपक कपूर, रमेश सिंहवानी आदि


 जो भी भाई इस विचार धारा मे रह कर मानव कल्याण के लिए सेवा करना चाहते हैं

 उनका    सामाजिक

संयुक्त मोर्चा मे शामिल होने के लिए स्वागत है  



 निवेदक    , आप और हम,  

संपर्क सूत्र

मो 8354000025,7415690954,  

, 8901873173,

6306446095