Monday, March 27, 2023

दिव्यांगो ने दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा कैम्प जिला अस्पताल में आयोजित कर इतिहास रचा----जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 NGO शामली उत्तरप्रदेश

 


शामली आज दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार को जिला सयुक्त चिकित्सालय नहर पटरी शामली में दिव्यांग भाई बहनों टीम कार्यकर्ताओ ने 137 वे दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित कर दिव्यांगजनो के फॉर्म भरकर सेवा सहयोग किया। प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्गत किये जाते है। प्रमाणपत्र डॉ0 मेडिकल बोर्ड टीम डॉ0 रामनिवास सैनी, डॉ0 शबीब, डॉ0 नेहा,डॉ0 डी0के0 जांच कर जारी करते है। डॉ0 अथर जमील एसीएमओ द्वारा मोहर उपरांत प्रमाणपत्र तैयार किये जाते है।झिंझाना नगर शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार बंसल मुख्य अतिथि का टीम ने स्वागत किया। आज के कैम्प प्रभारी अब्दुल वाजिद, जिलामहिला टीम कोषाध्यक्ष बालेश, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा सभी टीम दिव्यांग भाई बहनों ने मन लगाकर सेवा की। दिव्यांग किसी भी सेव् में कम नही। हर कदम आगे रहते है। 2 अप्रैल 2023 को मुख्य कार्यालय प्रभारी प्रदीप पुंडीर जी का टीम कार्यकर्ता संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल के निर्देशन में भव्य सम्मान स्वागत मुख्य कार्यालय पर सुबह 10 बजे करेगे। सेवा बड़ी अनमोल।

#Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Saturday, March 18, 2023

अभी आपने एडिशनल एस पी की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे अब आपने अपनी पुलिस की ज़िम्मेदारी से विदाई ले ली है

 


सुन्हेरी ज़िन्दिगी मैं सुनहरे पल बहुत ख़ूबसूरत होते हैं जब ख़ुशियें मिलती है तो ज़िन्दिगी भी फूलों की खुशबू की तरह महकती है अगर समाज की ख़िदमत की ज़िम्मेदारी मिले और उसको ऐसे निभाये जैसे परिवार का सदस्य परिवार की ज़िम्मेदारी निभाते हैं ऐसे शख़्स को हर शख़्स इज़्ज़त से नावाज़ते हैं और समाज उसे इज़्ज़त की नज़र से देखते हैं जहाँ इज़्ज़त मिलती है वहाँ वो शख़्स अपने आपको खुश नसीब समझते हैं दुनिया की सबसे अच्छी चीज़ वो है

जो हम कुछ अच्छा काम करें और हमें उसके बदले इज़्ज़त मिले जैसे हमारे हर दिल अज़ीज़ पुलिस अफ़सर जनाब मदन दान सिँह चारण साहब हैं आपने एखलाक़ से बहुत अच्छा वक़्त गुज़ारा और आपने पुलिस की शान बढ़ाई और अपने फ़र्ज़ को बड़ी ख़ूबसूरत ज़िम्मेदारी से निभाया अब आप अपने पुलिस की ज़िम्मेदारी को मुक़म्मल करके बड़ी इज़्ज़त के साथ पुलिस से विदाई ले ली आप दरगाह थाने मैं भी अपनी ख़िदमात दे चुके हैं

आप वहाँ थाना अधिकारी की ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं आप दरगाह थाने मैं थे बहुत अच्छी खुश एखलाक़ी से सभी का दिल जीत रखा था आज भी वो खुश एखलाक़ी क़ायम है   अभी आपने एडिशनल एस पी की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे अब आपने अपनी पुलिस की ज़िम्मेदारी से विदाई ले ली है

मालिक आपको सलामत रखे दरगाह ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ के ख़ादिम अंजुमन मेम्बर जनाब सैय्यद मुनव्वर चिश्ती साहब ने इस ख़ुशी के मौके पर विदाई समारोह हाडा रानी के ऑफिस  मैं आपके दस्तारबन्दी की ख़ादिम जनाब सैय्यद अहमद पीर साहब ने शौल उड़ाया खालिद खान समाज सेवी ने हार पहनाया इस मुबारक मौके पर डी आई जी प्रदीप मोहन सिँह साहब ने भी शिरक़त की आप लाजवाब एखलाक़ मन्द शख़्सियत हैं



आप इतने बड़े अफ़सर होने के ब वजूद आप इतने एखलाक़ से सभी से पेश आये जनाब प्रदीप मोहन साहब के लिये जनाब सैय्यद मुनव्वर चिश्ती साहब और अहमद पीर साहब ने आपकी तरक्की कामयाबी के लिये दुआ की महमाने ख़ुसूसी जनाब जय सिंह राठौर साहब जनाब सुरेन्द्र सिँह भाटी साहब  जनाब हर्षित साहब ने शिरक़त की जनाब मदन दान सिँह चारण साहब की ज़िन्दिगी सेहत सलामती और खुश हाली से गुज़रे हम सबकी दुआ है उनके साथ 

खालिद खान समाज सेवी


@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Friday, January 27, 2023

74 वां गणतंत्र दिवस फहराया तिरंगा और क्रांतिकारी वीरों को किया नमन,


उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद तहसील टूंडला में क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले डॉ अनिल वार्ष्णेय कलीनक पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डॉ अनिल वार्ष्णेय जी ने झंडा फहराया , कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव श्री मनीष यादव ने किया , 

और देश की आजादी के महान क्रांतिकारी वीरों की फोटो सजाई गईं और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी मुख्य अतिथि श्री डॉ अनिल वार्ष्णेय जी तथा आए अतिथियों ने शहीदों को श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर नमन किया , श्री बेदी ने कहा गणतंत्र दिवस हो या आजादी का पर्व हो  इन पर्वों को मनाने के लिए हमें आजादी अमर शहीदों ने दिलाई देश में सम्मान के असली हकदार क्रांतिकारी वीर हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डॉ अनिल वार्ष्णेय ने कहा हम देश वासी राष्ट्र पर्व तो बड़े उत्साह से मनाते है पर वीरों को भूल जाते है चंद लोग ही भारत मां के वीर सपूतों को नमन करते है , शायद ही देखने को मिलेगा जिसने वीर सपूतों की प्रदर्शनी सजा कर उनको नमन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया हो ,


इस अवसर पर बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष ,  डॉ अनिल वार्ष्णेय ,  सरदार मनमिदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , वीर सुरेंद्र पाल सिंह यादव प्रदेश संरक्षक , मनीष यादव प्रदेश महासचिव , जसवीर सिंह जिला अध्यक्ष , वीरेंद्र कुमार एक्स टी टी जिला संरक्षक , डॉ अनुसील वार्ष्णेय , बंगाली बाबू प्रदेश संरक्षक,  पवन कक्कड़ प्रदेश संगठन मंत्री ,रमेश पाराशर प्रदेश महासचिव, राजकिशोर रावत प्रदेश सचिव, जावेद अली मंडल मीडिया प्रभारी , बाबा ध्रुव दीक्षित , समाजसेवी राजकुमार , ठा भजन सिंह , समाजसेवी रामनाथ शर्मा,समाजसेवी संजय पाल , ठा कन्हैया , शिवदयाल शर्मा , पप्पू भाई ,  ओमप्रकाश शर्मा , दुर्गा प्रसाद , गोपालकृष्ण , राहुल , आदि समाजसेवी रहे।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला अलीगढ़ ,तहसील खैर में जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरण किए ,संगठन आप और हम राष्ट्रीय,,,,


 उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ तहसील खैर में 74 वें गणतंत्र दिवस पर क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव माननीय सरदार कवलप्रीत सिंह  बाबे भाई के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष ममता गर्ग और प्रदेश महासचिव बेबी खान ने गरीबों को कंबल वितरण किए , श्री कवलप्रीत सिंह  ने कहा हमारा संगठन शहीद क्रांतिकारियों के साथ-साथ जनहित में गरीबों के लिए कार्य कर रहा है जो सरकार की योजनाएं है

  गरीबों को लाभान्वित कराता है और आगे भी हम समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सेवा संगठन के माध्यम से करते रहेंगे और क्रांतिकारी वीरों के लिए सरकार से जो हमारी मांगे चल रहे हैं उनके लिए आग्रह करेंगे और इनको सम्मान दिलाएंगे इस मौके पर सरदार कमलप्रीत सिंह राष्ट्रीय सचिव , ममता गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष, बेबी खान प्रदेश महासचिव   , शीवा खान जिला उपाध्यक्ष अलीगढ़, , ज्योति प्रदेश सचिव, नासिर खान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा , राजू खान आदि मौजूद रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Tuesday, January 24, 2023

ममता गर्ग बनी प्रदेश उपाध्यक्ष , क्रांतिकारी संगठन आप और हम


दिनांक 25/1/23   उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़  में राष्ट्रीय सचिव सरदार कंवलप्रीत सिंह सचदेवा , के आवास पर  क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन की एक बैठक में  अध्यक्ष श्री बी एस बेदी  ने  भाग लिया   जिसमे संगठन के विस्तार को लेकर श्री बेदी ने  समीक्षा की और संगठन में राष्ट्रीय सचिव कंवलप्रीत सिंह की  प्रस्तुति पर खैर निवासी ममता गर्ग को  प्रदेश उपाध्यक्ष  महिला मोर्चा और बेबी खान को प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा के पद पर , शीबा खान जिला उपाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा अलीगढ़ , नासिर खान जिला सचिव  और राजू खान को खैर नगर सचिव के पद पर मनोनीत किया  

 साथ ही नवन्युक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया , अलीगढ़ में चल रही क्रांतिकारियों की मांगों को लेकर जन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए , ताकि मार्च में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जी , राजगुरु जी ,और सुखदेव जी का बलिदान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाए ,   

 


नवन्यूक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी ,  

 


बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , सरदार कंवलप्रीत सिंह राष्ट्रीय सचिव , सरदार मनमिंदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , वीर सुरेंद्र पाल सिंह यादव प्रदेश संरक्षक ,  मनीष यादव प्रदेश महासचिव , प्रदीप गुप्ता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष , पवन कक्कड़ प्रदेश संगठन मंत्री ,बंगाली बाबू प्रदेश संरक्षक , डॉ छाया यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ,


डॉ शैलेन्द्र वार्ष्णेय प्रदेश मीडिया प्रभारी , प्रतिभा राघव प्रदेश प्रवक्ता , सरदार चरनजीत सिंह टीटू  , प्रदेश महासचिव , साजिद अली मंडल अध्यक्ष , जावेद अली मंडल मीडिया प्रभारी , वीरेंद्र कुमार  रि टी टी  जिला संरक्षक , सरदार इंदर पाल सिंह प्रदेश सचिव ,  जसवीर यादव जिला अध्यक्ष ,    भजन सिंह तहसील प्रभारी , टिंकू नगर उपाध्यक्ष , प्रिया नगर सचिव , आदि 

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450


Sunday, January 8, 2023

समाजसेवी भूरा सोलंकी बने भारतीय किसान यूनियन क्रांति के युवा उपजिलाअध्यक्ष ।

 


चंदौस छेत्र के गांव कसेरू  निवासी धार्मिक सेवा संस्था कसेरू के अध्यक्ष एवं संचालक प्रमुख समाजसेवी भूरा सोलंकी को भारतीय किसान यूनियन क्रांति के युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने उनकी सामाजिक कार्यशैली को देखते हुए संगठन में उन्हे युवा जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। जिस पर समाजसेवी भूरा सोलंकी के शुभचिंतकों व ग्राम वासियों ने पुष्पमाला पट्टा बुके आदि से भरपूर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। भूरा सोलंकी ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी दी है मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज और अपने किसान भाइयों के हित के साथ सेवाभाव से कार्य करता रहूंगा। मैं सच और ईमानदारी के साथ रहता हूं। जब भी किसान भाइयों का अहित होगा, मैं उनके साथ तन मन से खड़ा मिलूंगा और सच्चाई, ईमानदारी और उनके हित में कार्यरत रहूंगा। शुभचिंतकों में उपस्थित: युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, भागवत चौहान ,संदीप चौहान,  देवेश शर्मा, रवि करण गिरी, कुलदीप चौहान, विकास शर्मा ,सचिन शर्मा, अनुज, सत्यपाल ,बंटी ,जितेंद्र, अर्जुन, करण ठाकुर, कंचन सिंह, मोमराज सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Friday, January 6, 2023

आज सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा और छांव फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की पुलिस कमिश्नर आगरा डॉ प्रीतइंदर सिंह से मुलाक़ात।


 आगरा- आज सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा, एसिड अटैक पीड़ित और छांव फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस कमिश्नर आगरा डॉ प्रीत इंदर सिंह से उनके ऑफिस मे मुलाक़ात की। पूर्व मे एडीजी आगरा ज़ोन श्री राजीव कृष्ण के साथ हुए शिरोस हैंग आउट कैफ़ मे  संवाद के दौरान , एसिड अटैक पीडिताओं ने अपने साथ आ रही समस्याओं से अवगत करवाया था । मुलाक़ात के दौरान एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने एसिड अटैक घटना के दौरान होने वाली पुलिस कार्यवाही की समस्याओं से अवगत कराया।  और एसिड अटैक की घटनाओं को रोकने के लिए,आगरा में नियमों को  ताक पर रख खुले में हो रही एसिड की बिक्री पर अवगत कराया। सर्वाइवर्स ने अनुरोध किया की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स के अनुसार एसिड की बिक्री होनी चाहिए , जिनकी जानकारी सम्बंधित अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए।  जिससे आगरा को एसिड हमले से मुक्त बनाया जा सके।सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा और छांव फ़ाउंडेशन ने हाल ही मे युवती पर हुए “टॉइलेट क्लीनर” अटैक पर “The Model Poisons Possession and sales rule, 2013";.एक्ट के तहत कार्यवाही करने का अनुरोध किया।

टॉयलेट क्लीनर में भी एसिड होता है। यह भी उसी तरह हानिकारक होता है।  तत्पश्चात पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने के आदेश पारित किए। प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा -माननीय उच्चतम न्यायालय ने जुलाई 2013 में लक्ष्मी वर्सेस यूनियन ऑफ़ इंडिया के फैसले में एसिड अटैक सर्वाइवर के हितों में कुछ निर्देश दिए गये , एसिड अटैक रोकने के मद्देनजर खुले में तेजाब बिक्री को रेगुलेट करने के लिए निर्देश जारी किए हैं ,उनका पालन सख्ती से हो  -

1- काउंटर पर, एसिड की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है, जब तक कि

दुकानदार एसिड की बिक्री को रिकॉर्ड करने वाला एक रजिस्टर नहीं रखता है।

उस रजिस्टर में उन व्यक्तियों का विवरण होगा, जिसे एसिड बेचा गया है और

कितना बेचा गया इस बात का भी उल्लेख होगा।

2- सभी विक्रेता एसिड तभी बेचेंगे जब खरीदार ने सरकार द्वारा जारी एक

फोटो आईडी (जिसमें व्यक्ति का पता भी हो) और वो एसिड खरीदने का कारण भी

बताए।

3- एसिड के सभी स्टॉक विक्रेता एसडीएम के द्वारा आदेश के 15 दिनों के

भीतर घोषित किए जाने चाहिए।


4- 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को कोई तेजाब नहीं बेचा जाएगा।

5- तेजाब के अघोषित स्टॉक के मामले में, संबंधित एसडीएम स्टॉक को जब्त

करने के लिए खुला अधिकार होगा और वो ऐसे विक्रेता पर 50 हजार रुपए तक का

जुर्माना लगा सकता है।

6- संबंधित एसडीएम तेजाब बिक्री के किसी भी निर्देश का उल्लंघन करने वाले

किसी भी व्यक्ति पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगा सकता है ।विगत वर्ष छाँव फाउंडेशन ने आगरा में तेजाब विक्रेताओं के यहाँ गोपनीय सर्वेक्षण किया जिसमें तेजाब बिक्री के नियमों में गंभीर लापरवाही बरतते देखी गयी । अत : हम आपसे तेज़ाब बिक्री के नियमों का सख्ती से पालन कराने के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आदेश देने का आग्रह करते हैं।अनिल शर्मा-ने कहा के  बदली हुई पुलिस व्यवस्था में पुलिस कमिश्नर से बदलाव की आशा है। तीनो सर्वाइवर्स ने एक आवाज़ में कमिश्नर मोहदय से खुले में तेज़ाब ना


बिक पाए, यह अपील की। गीता ने बताया की नौजवान लड़कियों की जिंदगी खराब हो जाती है, महोदय आपसे निवेदन है की ठोस कार्यवाही करें, और एसिड खुले में ना बिक पावे।अजय तोमर ने कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह महोदय से आगामी एडीजी ऑफिस में होने वाली ;.एक्ट पर शैक्षणिक सेमिनार सम्मिलित होने के लिए अपील की । प्रतिनिधिमंडल में अनिल शर्मा –सचिव सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा, अजय तोमर –पीआरओ छांव फ़ाउंडेशन, एसिड अटैक पीड़ित मधु, रुकाईया और गीता और असलम सलीमी थे । एनजीओ दर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Sunday, January 1, 2023

नववर्ष पर की गई दिव्यांगों को व्हील चेयर एवम् रजाई वितरण


शामली दिनांक 1-1-2023 दिन रविवार को दिव्यांगजनो को समर्पित संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली द्वारा 127 वे दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल निकट नई मंडी शामली में आयोजित किया गया। माता पिता की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है, बड़े-बड़े संतो महात्माओं ने कहा, जो शास्त्रों में लिखा भी है, मां के चरणों में स्वर्ग है इनकी दी गई शिक्षाओं के परिणाम से ही हम अपने जीवन में कुछ अच्छा करते हैं , आज मैं अपने सास और ससुर जी को याद करते हुए कह सकती हूं कि माता-पिता के पालन पोषण के बाद जब शादी होकर मैं शामली आई तो मेरे सास स्वसुर ने जो शिक्षाएं हमें दी, वह आज भी हमारे जीवन में लगातार हमें प्रेरणा देती है,

आज उनकी पुण्यतिथि पर दिव्यांग व्यक्तियों को यह रजाई वितरण उनके जीवन काल की प्रेरणा का ही परिणाम है उक्त विचार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनू संगल ने स्व0 लख्मी चंद संगल जी की चतुर्थ पूण्य तिथि पर सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल निकट नई मंडी शामली में दिव्यांग भाई बहनों को रजाईयां वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगो को संबोधित करते हुए कही ।  इसी अवसर पर रेलपार निवासी एक बीमार व्यक्ति   शामली को व्हील चेयर प्रदान भी की गई। आज जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 शामली द्वारा 127 वे दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन सेंट आर. सी. कान्वेंट स्कूल निकट नई मंडी शामली में आयोजित किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि आदरणीया मीनू संगल भाजपा नगर अध्यक्ष एवम्  भारत संगल  ने दिव्यांगों को रजाई वितरण किया एवम् दिव्यांग कार्यकर्ताओं को गोल्डन मैडल पहनाकर सम्मानित किया। सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया और विचार रखते हुए कहा कि जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 जनपद में सेवा कार्यो में जनपद में प्रथम स्थान पर है।

इस अवसर पर भारत संगल ने कहा दिव्यांग सेवा बड़ी सेवाओ में से एक सेवा है आज आप सब दिव्यांग भाई बहनों को  कुछ सोपने का सौभाग्य हमे प्राप्त हुआ है। दिव्यांगजनो के साथ हम हर पल सेवा में है। किसी को कोई परेशानी कभी नही होने दें , ऐसी शक्ति भगवान हमें दे ।

नववर्ष 2023 के उपलक्ष में आज  दिव्यांगों का गोल्डन मैडल पहनाकर  विशेष सम्मान संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने किया। माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित दिव्यांग भाई बहनों ने पूजा की। कार्यक्रम उपरांत प्रसाद लड्डू वितरण किये गए। दिव्यांग भाई बहनों ने ख़ुशी मनाई।

कार्यक्रम में विजय कुमार सरोहा, रेणु नामदेव, गौरव पाल, सोनू बनत, बालेश, सुरेंद्र, सोनू पाल,संगीता आदि उपस्थित रहे । नंदकिशोर मित्तल,अध्यक्ष, जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजिस्टर्ड शामली

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Tuesday, December 27, 2022

बचपन स्कूल कृष्णानगर के अध्यापक व अध्यापिकाओ ने सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी मानवती आर्या बाल व्यक्तित्व विकास केंद्र नौबस्ता के बच्चों को गर्म कपड़े व खाने-पीने की सामग्री देकर उनके संग बांटी खुशियां


दिनांक 27 दिसंबर 2022 आज सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में   मानवत्ति आर्या  बाल व्यक्तित्व विकास केंद्र  नौबस्ता  मे  नौबस्ता के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले  गरीब बच्चों के बीच बचपन स्कूल कृष्णा नगर के अध्यापक व अध्यापिकाओ ने उनके स्कूल के बच्चों के द्वारा दिए गए गर्म कपड़े खाद्य सामग्री बिस्कुट टॉफी कुरकुरे बच्चों को गर्म  स्टेशनरी  खिलौने वितरित कर बच्चों संग खुशियां  बाटी  बच्चे गर्म   कपड़े। स्टेशनरी खाद्य सामग्री टॉफी बिस्कुट कुरकुरे पाकर  बहुत ही खुश हुए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे  साथ ही साथ ही बचपन स्कूल से प्रकृति जी ने बताया कि ऐसे बच्चों के संग खुशियां बांटकर  उन्होंने बहुत ही सुखद अनुभव किया   साथ ही सभी  समाज के  लोगों से अपील की कि  जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं

और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं  तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी  रोशन हो सके  साथ ही   इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि  इस  चाइल्ड पर्सनालिटी सेंटर का उद्देश्य झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से  जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है  और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने  का प्रयास किया जा  रहा है। सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के सदस्य गौरव सचान के द्वारा  बचपन स्कूल से आए सभी अध्यापक व  अध्यापिकाओ का स्वागत किया गया  और ऐसे बच्चों की मदद करने के लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया   साथ ही बताया गया कि  नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों , नौबस्ता के पास रहने वाले लगभग 40  से अधिक  बच्चों को  नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है

और  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए  जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा   सके  इस जन्मदिवस कार्यक्रम में  मुख्य रूप से    बचपन स्कूल से प्रधानाचार्य प्रकृति जी  व अन्य अध्यापक व अध्यापिका हैं अध्यापिकाए कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान  रीता सचान  ओम प्रकाश  अमिता तिवारी व अन्य संस्था के सदस्य 40 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

Monday, December 26, 2022

शहीद सरदार उधम सिंह जी की मनाई जयंती । क्रांतिकारी संगठन आप और हम ,,,,,

दिल्ली प्रदेश के कैंट बझेड़ा में क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले 

डॉ राजेश्वरी गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा करोल बाग नई दिल्ली के नेतृत्व में आजादी के महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह जी की जयंती मनाई  डॉक्टर राजेश्वरी ने बताया शहीद सरदार उधम सिंह जी का देश की आजादी में अहम स्थान है जिन्होंने वाले नरसंहार का बदला 21 वर्ष बाद भारत का हत्यारा माईकल ओ डायर को उसके घर लंदन जाकर मौत के घाट उतारा ऐसे जांबाज वीरों को देश भूलता जा रहा है  

इन के सम्मान में हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बीएस बेदी जी ने एक मुहिम छेड़ कर पुनः इनके इतिहास को जिंदा करने का कार्य किया है जो हम उनके नेतृत्व में आगे बढ़ाएंगे 

सरदार उधम सिंह जी के नाम पर उत्तर प्रदेश में जो मांग चल रही है  हम दिल्ली से मांग करते है जेवर एयरपोर्ट को सरदार उधम सिंह जी के नाम पर रखे योगी सरकार और मोदी सरकार   



उपस्थित 

डॉ राजेश्वरी गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा करोल बाग, समाजसेविका लक्ष्मी ,रीता ब्लॉक अध्यक्ष , मंजुला , अजय कुमार, रुक्मिना जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा प करोल बाग , मीना आदि

Thursday, December 15, 2022

आज दिनाक 15 दिसम्बर 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय में आशा बहू तथा आशा संगनियो को किया गया जागरूक


आज दिनांक 15 दिसमबर 2022 को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में आशा बहू तथा आशा संगनियों की बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अस्पताल के ( एम ओ आई सी) डॉ अविनाश यादव  जी तथा (बी सी पी एम ) सुरुचि तिवारी जी ने सभी उपस्थित  आशा बहू तथा आशा  संगनियो का स्वागत करते हुए किया ।आयोजित कार्यक्रम में सुभाष  चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे  कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क  की परियोजना अधिकारी  मंजू लता दुबे  द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई।

उपस्थित आशा बहुओं को गर्भनिरोधक साधनों   अंतरा, छाया, निरोध, माला एन ,आदि साधनों की विस्तृत  जानकारी दी गई। उपस्थित आशा बहुओं एंव आशा  संगनियों एमटीपी एक्ट 19 71 तथा 2021 में हुए संसोधनो की विस्तृत जानकारी दी ।कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे जी द्वारा बताया गया कि साझा प्रयास नेटवर्क विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर जानकारी दे रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के (एम ओ आई र्सा) डाॅ अविनाश यादवरमेश (बीसीपीएम )  सुरुचि जी  तथा (BO C ) पिंकी तिवारी आशा संगनी श्रीमती जयश्री , मन्जूपाल , गीता कुशवाहा , , जानकी, उमा साहू  तथा सांझा प्रयास नेटवर्क से मंजू लता दुबे सहित  35 से अधिक आशा बहुओं तथा आशा संगनियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

Sunday, December 11, 2022

केजी मानवाधिकार न्यूज़ शिक्षा परिषद के प्रधान कार्यालय का भव्य शुभारंभ


मुख्य अतिथियों के सानिध्य में हुआ शुरू 

1.श्री श्री 1008 महंत श्री रामप्रसाद जी महाराज 2.अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेम धनदेव (RPS) एडिशनल एसपी जोधपुर 3.पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण जी पंचारिया

4.नाथू सिंह राठौड़ एडवोकेट अध्यक्ष एडवोकेट एसोसिएशन  जोधपुर 

प्रेम धनदेव की एडिशनल एसपी पर पदोन्नत होने पर सम्मान व सेलिब्रेट ।

पता S.S. Tower आखलिया चौराहा जोधपुर 

9828730999


@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

अर्पित सिंह जी ने अपने परिवार संग सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी मानवती आर्या बाल व्यक्तित्व विकास केंद्र नौबस्ता के बच्चों संग बांटी खुशियां


 दिनांक  11 दिसंबर 2022 आज सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के तत्वाधान में   मानवत्ति आर्या  बाल व्यक्तित्व विकास केंद्र  नौबस्ता  मे  नौबस्ता के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले  गरीब बच्चों के बीच  गोपाल नगर कानपुर निवासी अर्पित सिंह जी ने  बच्चों को गर्म  इनर व  चॉकलेट स्टेशनरी वितरित कर बच्चों संग खुशियां  बाटी  बच्चे  बच्चे गर्म  इनर व  स्टेशनरी चॉकलेट पाकर 

बहुत ही खुश हुए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे  साथ ही अर्पित सिंह जी   ने बताया कि ऐसे बच्चों के संग   खुशियां बांटकर  उन्होंने बहुत ही सुखद अनुभव किया   साथ ही सभी  समाज के   लोगों से अपील की कि  जो बच्चे गरीबी की वजह से या हमारे समाज में किसी अन्य कारणों की वजह से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं

और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं  तो ऐसे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हमारे समाज के लोगों को सामने आना चाहिए। और ऐसे बच्चों की मदद करना चाहिए ताकि यह बच्चे भी पढ़ सके और आगे बढ़ सके जिससे हमारे समाज व देश का नाम भी  रोशन हो सके  साथ ही   इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि  इस  चाइल्ड पर्सनालिटी सेंटर का उद्देश्य झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामग्री नियमित रूप से प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से  जोड़ना एवं उनका बेहतर भविष्य बनाना है  और साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनाने  का प्रयास किया जा  रहा है सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के सदस्य गौरव सचान के द्वारा आए  अर्पित सिंह व उनके पारिवारिक जनों का स्वागत किया गया  और ऐसे बच्चों की मदद करने के लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया 

 साथ ही बताया गया कि  नया पुल के पास रहने वाले लगभग 60 से अधिक बच्चों , नौबस्ता के पास रहने वाले लगभग 40  से अधिक  बच्चों को  नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है और  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए  जिससे बच्चों को एक नई राह और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों की मदद करने में हमारा सहयोग करें ताकि ऐसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षित किया जा   सके  इस जन्मदिवस कार्यक्रम में  मुख्य रूप से   अर्पित सिंह व उनके परिवारिक जन  कमलकांत तिवारी अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्थापक रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व गौरव सचान  रीता सचान  ओम प्रकाश  अमिता तिवारी व अन्य संस्था के सदस्य 40 से अधिक बच्चे व उनके परिजन उपस्थित रहे।

@Samjho Bharat
8010884848
7599250450