Sunday, November 21, 2021

झिंझाना 21 नवम्बर। पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली अहमदगढ़ से शुरू होकर करीब डेढ़ दर्जन गांव में घूमकर वापस अहमदगढ़ पहुंचकर संपन्न हुई।


जन कल्याण समिति बावरिया समाज के तत्वाधान में रविवार को गांव अहमदगढ़ के पंचायत घर में पर्यावरण बचाओ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करने से हुआ । मंच से वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जल का दुरुपयोग बन्द हो , वृक्षों का कटान न हो , खेत में पराली न फूंकने को खुला संदेश दिया। वक्ताओं ने पर्यावरण को बिगाड़ने वाले

अन्य तौर - तरीकों पर भी रोक लगाने को लोगो को जागरूक किया । उसके बाद विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिख कर सजाई कई एक ट्रॉली को गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम एवं समिति के अध्यक्ष जीतराम ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी संदेशो के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ।

यह संदेश वाहन अहमदगढ़ से चलकर गांव खेड़ी जुनार दार , बिरालयान , आमवाली , खानपुर कला , खानपुर जाटान , ब्रह्मनान खानपुर , डेरा भागीरथ , मस्तगढ़ , अलीनगर , पटनी - परतापुर ,  दूधली , अलाउद्दीन पुर , खोकसा , रामपुरा , सिंगरा से होकर वापस अहमदगढ़ पहुंचेगा।

इस मौके पर फूल कुमार पटनी, ओमवीर सिंह सिंगरा , अर्जुन सिंह याहिया पुर , शेर सिंह अहमदगढ़ , ज्ञान कुमार, जीतपाल सिंह , होशियार सिंह खानपुर कला , रामनिवास , पुलिस उप निरीक्षक बलराम सिंह,  शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे । प्रेम चन्द वर्मा

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

विश्व शान्ति मानव सेवा समिति (vsmss) NGO संस्था द्वारा मण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया


जिसमें सभी सम्मानित साथियों ने अपने अपने विचार रखे और आगे होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में नए सदस्य के रूप में अजय राजपूत जी एवं रिंकू राजपूत जी को माला पहनाकर स्वागत कर

सदस्यता दिलाई गई। जिनको संस्था के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। नए सदस्य अजय राजपूत जी एवं रिंकू राजपूत जी ने तन मन धन से सेवाकार्य करने का प्रण लिया। जोकि वे पूर्व से ही कर रहे हैं।

बैठक में जयकिशन सिंह एकलव्य,एमएस एकलव्य,अखिलेश कुमार शर्मा, विमल कुमार लोधी, एड0 गुड्डू निषाद, कामना बी लवानियां, प्रवीण सैनी, अंजली बघेल, कोमल बघेल, राखी बघेल, उषा बघेल राकेश कुमार




वर्मा, रामकिशन निषाद,योगेन्द्र कुमार, बॉबी निषाद,मनीष सिकरवार,हर्ष श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे। स्थान : निःशुल्क शिक्षण संस्थान बघेल चौक शाहदरा नुनिहाई रामबाग  आगरा (उ०प्र०) सब पढ़ें सब बढ़ें जय हिंद जय भारत, विश्वशांति मानव सेवा समिति परिवार

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Thursday, November 18, 2021

बाल यौन शोषण से सुरक्षा विषयक सशक्तिकरण कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षित रहने के बताए उपाय, चाइल्डलाइन से दोस्ती के अंर्तगत आयोजित हुआ कार्य्रकम


कानपुर 18 नवम्बर। चाइल्डलाइन कानपुर के तत्वाधान में दिनांक 14 नवम्बर 2021 से 20 नवम्बर 2021 तक ‘‘चाइल्डलाइन से दोस्ती’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके पंचम दिवस पर आज बाल यौन शोषण के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चों के बीच ’’बाल यौन शोषण से सुरक्षा’’ विषयक सशक्तिकरण कार्य्रकम का आयोजन राम लला इण्टर कालेज रावतपुर गांच कानपुर नगर के बच्चों के बीच किया गया जिसमें विद्यालय के 600 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्य्रकम का आरम्भ चाइल्डलाइन की कार्यकत्री अंजु वर्मा द्वारा बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताते हुए बताया कि बच्चे बाल यौन शोषण से अपने आपको कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई अंजान व्यक्ति बच्चों के निजी जगहों को स्पर्श करता है तो बच्चों को तुरन्त शोर मचाना चाहिए और अपने अध्यापक, माता-पिता व चाइल्डलाइन को जरूर बताना चाहिए। जिसके साथ ही काय्र्रकम के दौरान विद्यालय के बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताते हुए बताया कि गुड टच और बैड टच को किस प्रकार समझा जाए, आखिर यह होता क्या है। कार्यक्रम के दौरान चाइल्डलाइन के समन्वयक प्रतीक धवन ने उपस्थित बच्चों साथ ही बचचों को चाइल्डलाइन के 1098 न0 की उपयोगिता के बारे में बताते हुए अन्य टोल फ्री न0 वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन आशा ज्योति केन्द्र न0 181 के बारे में बताते हुए जरूरत पडने पर कैसे उपयोग कर सकते है इसके बारे में विस्तृत बताया गया।

चाइल्डलाइन के निदेशक कमलकान्त तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को संदेश देने एवं स्कूली बच्चों को बाल यौन शोषण के प्रति सक्रिय करने के उददेश्य़ से किया गया जिसमंे बच्चों को बताया गया कि समाज में बढ़ रही बालिकाओं के प्रति शोषण की घटनाओं का हमे विरोध करना चाहिए एवं बाल व यौन शोषण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कराकर बाल व यौन शोषण मुक्त समाज की संकल्पना करना चाहिए। साथ ही बच्चों को बताया गया कि बाल यौन शोषण के खिलाफ बच्चे अपनी समस्याएं चाइल्डलाइन को बता सकतें है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती जूली वर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं में राममोहन निरंजन,राहुल वर्मा, रमाशंकर, गिरजाशंकर दीक्षित, रामनिवास बाथम, सुनील कुमार वाजपेयी, शोभा सचान, विजय कुमार, बृजेन्द्र सिंह, रत्नेश कुमार, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, यतेन्द्र शर्मा, ज्ञान प्रकाश दिवाकर, अर्चना सिंह, आलोक पाण्डेय, योगेन्द्र कुमार


उपाध्याय, गोपीचन्द्र,विनय कुमार द्विवेदी, श्रीमती सविता गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार सहित चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी, सहित चाइल्डलाइन के निदेशक कमलकान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन, अंजु वर्मा, अमन पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, सुचि अवस्थी, नारायण दत्त त्रिपाठी, आलोक चन्द्र वाजपेयी, मंजुला तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, टूंडला के तत्वाधान में सेंट लार्ड पब्लिक स्कूल में महान क्रांतिकारी और अंग्रेजों के खिलाफ जनजाति लोगों की आवाज बुलंद करने वाले जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को " जनजाति गौरव दिवस " के रूप में मनाया गया ।

 


इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सर व स्कूल संचालन समिति के प्रमुख संदीप शुक्ला, पीयूष शुक्ला, स्कूल प्रबंधक प्रताप नारायण शुक्ला द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर अभाविप नगर अध्यक्ष रवि सक्सेना ने बताया कि," बिरसा जी का जन्म मुंडा जनजाति के गरीब परिवार में 15 नवम्बर 1875 को झारखण्ड के खुटी जिले के उलीहातु गाँव में हुआ था।

आदिवासियों के हितों के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले बिरसा मुंडा ने आदिवासियों में नई चेतना जगाने का भी काम किया था. उनके योगदान के चलते ही देश की संसद के संग्रहालय में भी उनकी तस्वीर है.

जनजातीय समुदाय में यह सम्मान अभी तक बिरसा मुंडा को ही हासिल हुआ है।" इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा ।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Wednesday, November 17, 2021

बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक व आभा फाउंडेशन की संस्थापीका श्रीमती आभा सिंह जी के नेतृत्व में आभा फाउंडेशन द्वारा नूरपुर के गांव गल्ला खेड़ी में निशुल्क जांच चिकित्सा परामर्श एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन कराया गया।

 


शिविर में कुशल चिकित्सकों द्वारा नेत्र, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच एवं खांसी, जुखाम, बुखार, पेट दर्द आदि बीमारियों पर परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

नेत्र जांच के बाद जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता है उन्हें चिकित्सक परामर्श के अनुसार शीघ्र ही निशुल्क रूप से चश्मो का वितरण भी  किया जाएगा।





शिविर में भारी संख्या में ग्राम वासियों ने पहुंचकर लाभ उठाया। इस अवसर पर श्रीमती आभा सिंह जी ने शिविर में उपस्थित लोगों के साथ संवाद किया तथा उन्हें शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आभा फाउंडेशन सतत सतत जनसेवा के कार्य में लगा हुआ है और निरंतर गांव गांव में ऐसे ही शिविरों का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है समझो भारत न्यूज़ से तहसील प्रभारी इस्तियाक अली की रिपोर्ट।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन कानपुर पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन


कानपुर 17 नवंबर 2021 आज रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में गोविंदपुरी स्टेशन में  चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आरंभ  गोविंदपुरी स्टेशन अधीक्षक  महोदया  नेहा मिश्रा का माल्यार्पण कर व उनके द्वारा फीता काटकर किया गया खेलकूद प्रतियोगिताओं में विश्व भारती ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज  गोविंदनगर के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया  खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़ 100 मीटर की दौड़  गुब्बारे दौड़  फल दौड़   शामिल थे  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है ताकि यह बच्चे आगे बढ़ कर 


समाज के लिए अपने देश के लिए कुछ कर  सके कार्यक्रम के दौरान रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष  व  रेलवे चाइल्डलाइन निदेशक कमलकान्त तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा चाइल्डलाइन मुसीबत में फंसे एवं जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए 24 घण्टे निशुल्क आपाताकालीन राष्ट्रीय स्तर की फोन सेवा चाइल्डलाइन कानपुर 1098 रेलवे चाइल्डलाइन का संचालन कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर किया जा रहा है। जो कि चाइल्डलाइन इण्डिया फाउडेशन (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं रेलवे मंत्रालय, द्वारा वित्तपोषित), मुम्बई द्वारा संचालित है।

साथ ही उन्होने बताया कि  रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर द्वारा समय समय पर  खेलकूद कार्यक्रम हस्ताक्षर अभियान व जागरूकता या कार्यक्रम  विभिन्न स्टेशनों पर आयोजन किया जाता रहता है जिसका मुख्य उददेश्य जनसामान्य को संस्था की सेवाओं के बारे में अवगत कराने के साथ -साथ बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने व जनसामान्य को बाल शोषण का विरोध कर संस्था को जानकारी देने के प्रति जागरूक करना होता है । कार्यक्रम के दौरान  रेलवे  चाइल्डलाइन समन्वयक गौरव सचान ने बताया कि चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के आज   

चौथे दिन  दिन  खेलकूद प्रतियोगिता  का कार्यक्रम  सफल रहा आज के इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक  बच्चों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा  लिया लोगों से अपील की गई कि अगर आपको कोई भी मुसीबत में फंसा हुआ बच्चा दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए  चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि समय रहते बच्चे की मदद की जा सके  कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया  और सभी बच्चों को बिस्कुट और फल वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंदपुरी स्टेशन अधीक्षक माननीय नेहा मिश्रा  विश्व भारती  ज्ञान निकेत इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंकुर शर्मा प्रधानाचार्य विक्रम दुबे प्रधानाचार्य गीतांजलि शर्मा   अध्यापक तहसील गुप्ता गरिमा शर्मा शांति मैम संतोष साधना प्रियंका मीनाक्षी मुस्कान विभाग नेहा सोनी सुमित आजाद वैभव सोनम रेलवे चाइल्ड लाइन निदेशक कमल कांत तिवारी समन्वयक गौरव सचान  टीम  सदस्य रीता सचान संगीता सचान उमाशंकर प्रदीप कुमार अमिता तिवारी ओमप्रकाश टीटी स्टाफ आरपीएफ  वह 200 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

उत्तर प्रदेश के टूंडला में शहीद सरदार करतार सिंह सराभा जी को श्रद्धांजलि के पुष्पअर्पित किए

 


क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के कार्यालय  व्याहट हाउस  एम पी रोड पर देश की आजादी के महान क्रांतिकारी शहीद सरदार करतार सिंह सराभा जी को श्रद्धांजलि दी गई    और  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने उनके बलिदान पर प्रकाश डाला   श्री बेदी ने का सरदार करतार सिंह सराभा जी का जन्म 24 मई 1896 लुधियाना पंजाब में हुआ पिता सरदार मंगल सिंह माता साहिब कौर थीं  बचपन में उनके सर से पिता का साया उठ गया दादा जी स बदन सिंह ने परवरिश की मैट्रिक की परीक्षा पास कर के अमेरिका चले गए वहां उन्हने देख भारतीय मजदूरों के साथ नस्लीय भेदभाव हो रहा है तो उन्होंने उनके खिलाफ अमेरिका में आवाज उठाई उनकी मुलक़ात क्रांतिकारी लाला हरदयाल जी से हुई  लाला हरदयाल जी ने एक सभा में कहा मुझे ऐसे युवाओं की जरूरत है जो देश के लिए अपने प्राण दे सके तो उस भीड़ से सबसे पहले सरदार करतार सिंह सराभा जी ने अपने आपको आगे कर दिया लाला जी उनसे इतने प्रभावित हुए कि पास आकर अपनी छाती से लगा लिया  वहीं से फिर भारत की आजादी के लिए गदर पार्टी की स्थापना  21 अप्रैल 1913 को हुई गदर नाम से ही अख़बार  अख़बार शुरु किया जिसका जिम्मा लाला जी ने सराभा जी को सौंपा जो जोशीली कविताएं लिखा करते थे युवाओं के जोश के लिए। गदर पार्टी ने अंग्रेज़ो के खिलाफ विद्रोह की योजना बनाई 21 फरवरी 1915  का दिन तय किया लेकिन गद्दार मुखबिर किरपाल सिंह ने ब्रिटिश सरकार को सूचना देदी जिस के कारण योजना की तारीख बदल दी गई फिर भी अंग्रेज़ो को पता चल गया और अंग्रेज़ सरकार ने क्रांतिकारियों को पकड़ना शुरू कर दिया  सरदार करतार सिंह सराभा  जी ने अपने साथियों के साथ अपने हमदर्द के यहां शरण  ली उसने भी गद्दारी कर दी और सरदार करतार सिंह सराभा जी व उनके साथियों को गिरफ्तार करा दिया अंग्रेज़ सरकार ने  सरभा जी और उनके साथियों के खिलाफ राजद्रोह ,डकैती , हत्या  का मुकद्दमा चलाया और सरदार करतार सिंह सराभा जी समेत 24  क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई  सरदार करतार सिंह सराभा व 6 साथियों को  16 नवंबर 1915  को फांसी देकर शहीद कर दिया गया  उस वक्त सराभा जी की आयु मात्र 19 साल थी   दुर्भाग्य है इस देश का जो ऐसे महान क्रांतिकारी वीरों को गुमनाम करता जा रहा है जिनको याद रखना चाहिए उनको देश  भूलता जा रहा है और जिनको नहीं याद करना चाहिए उनको याद करता आ रहा है  पदाधिकारी उपस्थित , बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष ,  , सरदार सरनजीत सिंह  राष्ट्रीय सलाहकार ,सरदार मनमिंदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , , दिलीप गॉड समाजसेवी , सरदार हरभजन सिंह प प्रदेश महासचिव सिख समाज , तन्मय गुप्ता समाजसेवी  जगदीश प्रसाद समाजसेवी  , सौरभ ,  दीपक सलूजा  पूर्वी प्रदश प्रभारी , प्रतिपाल सिंह लक्की  आदि

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Tuesday, November 16, 2021

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ रूबी राज सिन्हा व महासचिव ई प्रशांत प्रवीण सिन्हा द्वारा "भारतीय संस्कृति की पहचान, साड़ी ही है मेरा अभिमान" कार्यक्रम आयोजित किया गया।


बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने दिनांक 16 नवंबर 2021 को उत्तराखंड मोहत्सव में महिलाओं का एक ऐसा अद्भुत फैशन वॉक आयोजित किया जिसमें 25 से ज्यादा महिलाओं (रेनू,वीना, शशि, नीरू,कल्पना, पूनम,

मनोरमा, नीति,चंदा,मीना,आरती,नमिता,सीमा आदि) ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए साड़ी का महत्व बताया और समाज को यह संदेश



दिया की साड़ी ही उनका अभिमान है। इस फैशन वॉक की कोरियोग्राफी रिची सिन्हा ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन यूपी की यंगेस्ट एंकर एंजेल प्रवीण ने किया। हाल ही में दिल्ली शहर के होटल में साड़ी पहनी हुई महिला को अंदर जाने से रोक लगाने वाली घटना को



देखते हुए "बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन" की महिलाओं ने मंच पे यह दर्शाया की साड़ी पहनी हुई महिला भी मॉडर्न और आज के ज़माने के ख्यालों को समझने का जज्बा रखती है। साथ ही बैदेही घुंघरू ग्रुप ने नारी सशक्तिकरण के अतिरिक्त दो ग्रुप (मोहिनी ग्रुप व प्रियंका ग्रुप) नृत्य प्रस्तुति भी प्रस्तुत की @ Ngo Darpan

8010884848

7599250450

Sunday, November 14, 2021

सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने अपने 'मेरी आवाज सुनो अभियान के तहत शुरू किया हैल्‍थ कैंप कार्यक्रम '


दूसरा कैंप, अनवरी नीलोफर गर्ल्स हाई स्कूल, सदर भट्टी  में १४-११-२१ को लगाया गया। यह कैंप स्वर्गीय Dr Mohammad यूसुफ कुरेशी, की याद में लगाया गया। Dr कुरेशी १९५९ से १९६५ तक पार्षद रहे। सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा अपनी जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के तहत दूसरा स्‍वास्‍थ्‍य कैंप का आयोजन किया।  सोसायटी ने सोशल मीडिया पर आगरा की जनता की आवाज को मुखर करने के लिये एक गैर राजनीतिक अभियान ' मेरी आवाज सुनो '  शुरू किया हुआ है।  इसके माध्यम से सरकार,नगर निगम के समस्त जनता के द्वारा की जाने वाली अपेक्षाओं को मुखरित किया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को इन आधारभूत मसलों को सुलझाने और समझने का अहसास करवाये जाने की कोशिश है।प्रसन्‍नता की बात है कि जनप्रतिनिधि  भले ही इस पर अपनी खुली प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर रहे

किन्‍तु जनता के मिजाज और जरूरतों का आंकलन जरूर कर रहे हैं। उनमें से कई को अपनी  निष्क्रियता  का अहसास भी हुआ है। आम जनता में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद ' स्वास्थ्य एवं बीमारियों'  के उपचार को लेकर ज्यादा गंभीरता बढी है।सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को लेकर तो कुछ भी नहीं कहना,किन्तु निजी क्षेत्र के अस्‍पताल, क्लीनिकों,में उपचार करवाना अब बहुत ज्यादा महंगा हो गया है। दाम चुकाने की क्षमता वाले या फिर चिकित्सकों की उदारता से ही अब इन प्रतिष्ठानों में उपचार संभव है। बेशक इसे लेकर उनकी अपनी जायज मजबूरियां भी है। फिलहाल आम जनता स्‍तरीय उपचार सेवाओं से दूर है। इसी को पूरा करने में सीमित योगदान के रूप में स्वास्थ्य कैम्पों के  आयोजन की यह श्रंखला शुरू की गयी है।

इन कैंपों के फीडबैक के माध्यम से प्रशासन को नागरिकों की जरूरत के बारे में भी अधिक सटीक जानकारियां मिलेंगी।  जिनका उपयोग वह अपनी सेवाओं में सुधार या बदलाव में कर सकते हैं। स्‍वर्धिम इतिहास मौजूदा हालात जो भी हों किन्तु आगरा का जन स्‍वास्‍थ्‍य सेवा क्षेत्र में स्‍वर्ध्‍यिम इतिहास रहा है। एस एन अस्पताल का महत्व एक समय आज के एम्स जैसा ही था। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं , आम मरीज को उसके जरूरत की दवाओं की उपलब्धता इसके मुख्‍य कारण थे। अब हालात बदल गये है, इसका एक कारण जीवन में बढी व्यस्तता तथा समय से उपचार करवाने न पहुंचना बडे कारण हैं। इलाज का महंगा होना एक अन्य कारन  है।

एक दम किसी बड़े बदलाव की आशा करना बेमानी होगी किंतु इतना जरूर है कि ये कैंप उन तमाम मरीजों के लिये जागरूकता का माध्‍यम होंगे जो कि अपनी बीमारियों के प्रति लापरवाह थे। सबको बनायेगे कैंपा का लाभार्थी .सिविल सोसायटी की ओर से यह पहल फिलहाल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये ही शुरू की गयी है हालांकि अगर अन्य कोई भी हैल्‍थ कैंप में आता है ,उसे लौटाया नहीं जायेगा। श्री अनिल शर्मा ने कहा कि अब तक जो सकारात्मक रूख प्रयास को लेकर रहा है,इसको लेकर सोसायटी उत्साहित सोसायटी के द्वारा आगरा महानगर के विभिन्न भागों में हेल्थ कैंप लगवाये जायेंगे ,डॉक्टरों के द्वारा इस अभियान में सहयोग में दिलचस्पी प्रदर्शित की गयी है।

कई चिकित्सकों (सर्जन)ने तो आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी निशुल्क करने की इच्छा जताई है।सोसायटी प्रयासों में सहयोगी और उत्साहवर्धन करने वालों का आभार जताती है। आई डी एच अस्‍पताल सोसायटी के अध्‍यक्ष डा.शिरोमणी सिंह ने कहा कि एक समय नगर निगम नगर वासियों की बीमारियों के इलाज का सशक्त माध्यम था। इसके कई अस्पताल और डिस्पेंसरियां थी। दुर्भाग्य से राज्य में स्‍व. एन डी तिवारी की सरकार के बाद के शासन में रही गैर कांग्रेसी सरकारों के कार्यकालों में ये बन्‍द की जाती रही। उन्होंने कहा कि महानगर की इस अहम जरूरत को महत्व देकर पुराने बंद अस्‍पताल तो खोले ही जायें साथ ही 'मोहल्ला क्लीनिक' प्रयोग आगरा में भी शुरू किया जाये।सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी श्री अनिल शर्मा ने कहा कि नागरिकों का स्‍वास्‍थ्‍य किसी भी व्यवस्था और सरकार के लिये सबसे महत्वपूर्ण होता है। संक्रामक रोगों को लेकर बनी मौजूदा

स्थितियों को दृष्टिगत महानगर का दशकों से बंद पड़ा आई डी एच अस्पताल और शाहगंज डिस्‍पेंसरी को पुनः: शुरू करवाया जाये, मेडिकल कैंप में डॉ.अंशुमन रॉय- नाक, कान और गला विशेषज्ञ, डॉ शुभांजलि सेन गायनोकोलोगिस्ट, डॉ अभिनव पाठक फिजिशियन, , डॉ प्रदीप सिंह दन्त रोग विशेषज्ञ, dr संजय चतुर्वेदी हड्डी रोग विशेषज्ञ, dr प्रवाल प्रताप सिंह फिजियोथैरेपिस्ट ने अपनी सेवाएं दीं. साथ में  श्री विनायक डिजिटल डायग्नोस्टिक सेंटर खून की जाँच और सिस्ता मेडिकॉर्प ने  सहयोग किया. यह कैंप अनवरी निलीफर गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदर भट्टी, में लगाया गया.श्री शाहीन हाशमी, श्री फैजान कुरेशी, और क्षेत्र के नागरिक, भी उपस्थित रहे, अनिल शर्मा सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा.समझो भारत न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा  से पत्रकार अमीन अहमद रिपोर्ट@

मुख्य अतिथि अरविंद संगल निवर्तमान चेयरमैन नगरपालिका ने आज सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण कैंप का शुभारंभ करते हुए

 


दिव्यांग की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है, शास्त्रों में लिखा है की दरिद्र नारायण अर्थात गरीब वंचित लोगों के बीच ही मैं भी हूं , भगवान शास्त्रों के माध्यम से ऐसी प्रेरणा इंसान को देते हैं , इसी प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए  दिव्यांग सेवा कार्य मे सोसायटी अग्रणीय भूमिका निभा रही है। आज दिव्यांग बन्धुओ को उपकरण वितरण करना एनजीओ टीम कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम सामने है।

मेरा हर पल साथ दिव्यांगजनो को है। उक्त विचार मुख्य अतिथि अरविंद संगल निवर्तमान चेयरमैन नगरपालिका ने आज सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण कैंप का शुभारंभ करते हुए कहे।दिव्यांग महासम्मेलन व दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली द्वारा सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अरविन्द संगल समाजसेवी निवर्तमान चेयरमैन नगरपालिका,अमरीश संगल संस्थापक श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट,समाजसेवी मनोज मित्तल जी,दिनेश जी रहे। दिव्यांगों को व्हील चेयर व बैशाखिया,छड़ी,कान की मशीन,वाकर वितरित किये गए। मुख्य अतिथियों का टीम कार्यकर्ताओ ने प्रतीक सम्मान व फूलमाला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

एनजीओ टीम कार्यकर्ताओ का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन डॉ0 मुकेश शास्त्री जी ने किया। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल का प्रतीक सम्मान व फूल माला पहनाकर सभी ने सम्मान किया। नन्द किशोर मित्तल ने अपने विचारों में कहा कि मेरा मन दिव्यांग कार्यो में समर्पित है। सेवा कार्य जारी रखते हुए आज हम मिलकर दिव्यांगो को उपकरण वितरण कर काफी खुशी मह्सुश कर रहे है। प्रियंका वशिष्ठ ने सुंदर भजन गायन किया।

रतन एकता ट्रस्ट अध्य्क्ष दिनेश जी ने कहा कि हम दिव्यांग सेवा कार्य मे सदैव नन्द किशोर मित्तल जी की साथ है। सहयोग प्रदान करते रहेंगे। अमरीश संगल जी ने कहा सोसायटी ने उपकरण वितरण कर काफी नेक कार्य किया है। कार्यक्रम में व्हील चेयर के साथ दिव्यांगो को 500 रुपये का चेक  भी प्रदान किया गया। जिला सयोजक दिव्यांग विजय कुमार सरोहा जी को हर माह सोसायटी 500 रुपये पेंशन लागू कर चेक दिया गया। कार्यक्रम  में जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल,प्रदेश सयोजक इरशाद

अहमद,राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मलिक, जिला महामंत्री याकूब,जिला मंत्री शंकर लाल,जिला सयोजक विजय कुमार सरोहा, प्रदीप केरटू,नगर अध्यक्ष शिवांक गर्ग,नगर महामंत्री शिवांक गर्ग,नवनियुक्त नगर महामंत्री आकाश ग़ोयल,जिला उपाध्यक्ष महिला विंग रेणु गर्ग,जिला सचिव अनिता रानी सिक्का मॉनिटर

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450