Sunday, October 24, 2021

जी0टी0रोड सकेरा इस्टेट की आंगनवाडी के शिक्षक व बच्चों के साथ बाल सभा का आयोजन कर चाइल्डलाइन की सेवाओं के प्रति किया जागरूक




कानपुर 24 अक्टूबर 2021। चाइल्डलाइन कानपुर द्वारा नगर में जनसामान्य को बाल शोषण के प्रति सक्रिय करने के उददेश्य से नगर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाल शोषण के प्रति जागरूक करने व बाल शोषण की घटनाओं  की जानकारी चाइल्डलाइन कानपुर कांे देने के उददेश्य से समय समय पर विभिन्न स्थनों पर जागरूकता काय्र्रकमों का आयोजन किया जाता रहता है जिस क्रम में आज जी0टी0रोड सकेरा इस्टेट की आंगनवाडी के शिक्षक व

बच्चों के साथ बाल सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्योंकि बाल शोषण के मामलों को खत्म तभी किया जा सकता है जब जनसामान्य बाल शोषण के खिलाफ जागरूक होगें। चाइल्डलाइन के समन्वयक प्रतीक धवन ने बच्चों को बताया कि बच्चों के शोषण के मामलों में ऐसे अराजक तत्व पहले बच्चों पर भरोसा बनाते है इसके बाद उनके साथ शोषण करते है इसलिए यदि बच्चों के पास कोई अंजान व्यक्ति उनसे पहचान बनाने की कोशिश करें तो सर्वप्रथम हमें अपने आसपास किसी बडे को बताना चाहिए और यदि सदिंग्ध हो तो उनके खिलाफ सूचना चाइल्डलाइन के निशुल्क न0 1098 व पुलिस को देनी चाहिए।कार्य्रकम कें दौरान जी0टी0रोड सकेरा इस्टेट की आंगनवाडी के शिक्षक व बच्चों को चाइल्डलाइन कार्यकत्री अंजना मिश्रा ने चाइल्डलाइन के निशुल्क नम्बर 1098 के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही देश के 600 से अधिक शहरों में चाइल्डलाइन द्वारा चलायी जा रही बच्चों की अकास्मिक हेल्पलाइन एवं उसके टोल फ्री नम्बर 1098 की उपयोगिता एवं उसके द्वारा हजारों बच्चों को प्रतिदिन मिलने वाले संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

      साथ ही उन्होने बताया कि चाइल्डलाइन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली देश की सबसे बड़ी हेल्पलाइन है। उन्होनंे बताया कि यदि समाज में किसी भी व्यक्ति को कोई बच्चा भूला भटका, घायल अवस्था में या ऐसा बच्चा जो कि अपनी पारिवारिक स्थितियों के कारण शिक्षा एवं अन्य मूलभूत  सुविधाओं को नही प्राप्त कर पा रहा है। इन सभी दशाओं में उक्त बच्चांे की मदद करने हेतुु हमें चाहिए कि हम किसी भी फोन से 1098 डायल करके ऐसे बच्चों की सूचना नजदीकी चाइल्डलाइन में कार्यरत स्ंवयसेवकों को दे ताकि यह स्वंयसेवक इन बच्चों की उचित मदद कर सके। 


चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी ने बताया कि यदि बच्चे ही जागरूक होगंे तो बच्चों के शोषण के मामलों में कमी आयेगी और बच्चों की सुरक्षा के लिए पहल कर सकेंगे जिसमें चाइल्डलाइन उनकी मदद के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेगी और चाइल्डलाइन से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों की मदद में सक्रिय स्वंयसेवक बनेंगे और चाइल्डलाइन को जरूरतमंद बच्चों कीे सूचना 1098 पर देंगे।


कार्य्रकम के दौरान मुख्य रूप से जी0टीेेे0रोड सकेरा इस्टेट की आंगनवाडी के शिक्षकांें में लक्ष्मी देवी, सहायिका मीना पासवान, प्रियंका, चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन, काउंसलर मंजुला तिवारी, विशाल वर्मा, अंजु वर्मा, आलोक चन्द्र वाजपेयी, नारायण दत्त त्रिपाठी, प्रखर शुक्ला, प्रमोद कुमार शर्मा, अंजना मिश्रा,सोनाली धूसिया सहित 50 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति वरिष्ठ नागरिक संगठन ने 300 दिहाड़ी एवं सड़क में रहने वाले मजदूरों को बांटा खाना


रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के तत्वाधान में आज 24 अक्टूबर, दिन रविवार 40 दुकान चौराहे किदवई नगर कानपुर पर सड़क में रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों ,बच्चों एवं महिलाओं को 300 से अधिक लोगों को अन्नपूर्णा कार्यक्रम के तहत उनकी भूख मिटाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य  जरूरतमंद लोगों को  खाना बांटना का कार्य निश्चित रूप से एक पुनीत कार्य है  यह बात इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के संस्थापक रोटेरियन

कमल कांत तिवारी एडवोकेट अध्यक्ष सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी ने मजदूरों एवं खाना खाने वाले जरूरतमंद लोगों से मास्क पहनने और 2 गज दूरी बनाए रखने की अपील की जिससे कि उनका जीवन करो ना ऐसी बीमारी से सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के कोषाध्यक्ष प्रवेश सिंह ने बताया पिछले 3 वर्षों से अन्नपूर्णा कार्यक्रम के तहत  50,000 से  अधिक सड़क में रहने वाले एवं दिहाड़ी मजदूरों को

  पके पकाए खाने के वितरण   किया जा चुका है और आज  40 दुकान चौराहा किदवई नगर कानपुर में भोजन वितरण किया इस अवसर पर समाजसेवी ,प्रवेश सिंह मुन्ना,, श्याम सिंह, राजेश वर्मा,  गोगे ,रोटेरियन कमल कांत तिवारी पंकज यादव  गोलू पंडित यह कार्यक्रम  प्रत्येक रविवार को निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम में सहभागिता लेने को

रोटरी क्लब त्रिमूर्ति के संस्थापक और चाइल्ड लाइन कानपुर के निदेशक कमल कांत तिवारी, धर्मेंद्र ओझा,राम यश त्रिपाठी, रितेश सिंह, हितेश सिंह, राम सिंह तोमर द्वारा संस्था के राजेश वर्मा,राम सिंह पटेल, विश्वजीत सिंह जी के कर कमलों से निर्मित भोजन का वितरण किया गयाआदि प्रमुख

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

स्वास्थ्य सेवाएं मिशन का ऐतिहासिक सेमिनार संपन्न, राजस्थान हर्बल औषधालय का प्रोडक्ट हुआ लॉन्च,,


मुजफ्फरनगर 24 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार *स्वास्थ सेवाएं मिशन टीम का भव्य सेमिनार बीती रात ग्रीन एप्पल होटल मे सम्पन्न हुआ इस सेमिनार मे शहर के सेंकड़ों डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य राजस्थान हर्बल औषधालय की दवाओं को प्रमोट करना था। स्वास्थ सेवाएं मिशन टीम के अध्यक्ष डॉ अब्दुल्ला जी ने सेमिनार मे जानकारी देते हुये बताया के युनानी दवाओं का हमारे जीवन मे क्या मह्त्व है केसे गंभीर रोगों मे इन दवाओं का प्रयोग  किया जाता है अध्यक्ष जी ने मीडिया के माध्यम से लोगों को मौजूदा बीमारीयों के बारे मे जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ अब्दुल्ला जी ने अपने उस्ताद-ऐ- मोहतरम और संस्था के संरक्षक और शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी. के. मिश्रा जी का भी बहुत आभार व्यक्त किया

डॉ अब्दुल्ला ने बताया की आज मै जिस मुक़ाम पर हूं इस मे मेरे उस्ताद डॉ बी. के. मिश्रा जी का बहुत बड़ा योगदान है सेमिनार मे मुख्य रूप से पहुंचे डॉ जुनैद अंसारी एमबीबीएस एमडी ने दिल से जुड़ी बीमारियों के और इलाज के बारे मे बताया। सभी डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए डॉ सलमान खान एम बी बी एस इ एन टी ने सभी आने वाले डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया और स्वास्थ सेवायें मिशन की उपलब्धियों को गिनाया उन्होंने कहा की यह संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है इस संस्था का मकसद अवाम को फ्री मे मेडिकल सेवायें प्रदान करना है उन्होंने संस्था के अध्यक्ष डॉ0 अब्दुल्लाह सहाब का भी बहुत धन्यवाद किया जो इस संस्था को मुख्य रूप से चला रहे हैं। इस सेमिनार मे डॉ0 सरदार, डॉ0 नाज़िश उवैस, डॉ0 खुर्रम, डॉ महबूब, डॉ वाजिद डॉ फिरोज़ डॉ तबस्सुम, डॉ सबा, डॉ नजमा खान, डॉ मुजम्मिल, डॉ आसिफ़, डॉ गुलज़ार, डॉ वसीम, डॉ

आमिर सुहैल डॉ जहीर फिरोज़ एमआर, डॉ तारिक, डॉ शुभम कुमार, डॉ तोसीफ, डॉ समीर, डॉ सलमान डॉ ज़हीर डॉ साबिर डॉक्टर शोएब आदि काफ़ी संख्या मे डॉक्टर्स उपस्थित रहे*उल्लेखनीय है कि सभी डॉक्टर्स की दिली अगवानी मुजफ्फरनगर के मशहूर युवा डॉक्टर एवं स्वास्थ्य सेवाएं मिशन के अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल्ला ने की अंत में स्वास्थ्य सेवाएं मिशन के अध्यक्ष युवा डॉक्टर अब्दुल्लाह ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मिशन मुजफ्फरनगर के सभी सदस्य चिकित्सक पूरी मेहनत के साथ एवं पारदर्शिता के साथ और ईमानदारी के साथ मरीजों की सेवाएं कर रहे हैं एवं लगातार निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर गरीब लोगों की सेवा में लगातार तत्पर हैं

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस संगल का एनजीओ ने किया स्वागत।


शामली।  रविवार एनजीओ जनचेतना दिव्यांग सोसाइटी रजिस्टर्ड शामली जिला कार्यालय सीताराम कॉलोनी मे जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी समाजसेवी  मानस संगल का हार्दिक अभिनंदन भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष वैभव गोयल ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर मित्तल ने मानस संगल को पटका पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत एनजीओ टीम के समक्ष अपने विचार रखे विचारों में कहा कि सम्मानित स्वर्गीय अजय संगल जी सिल्वर बेल्स शामली जनपद में महान कार्य करने वाले आज हमारे बीच नहीं है।

स्वर्गीय अजय संगल जी के सम्मान में एनजीओ टीम ने 2 मिनट का मौन रखा।और जिला उपाध्यक्ष युवा मानस अजय संगल जी का एनजीओ पूरी टीम ने पटका पहनाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। नंदकिशोर मित्तल ने कहा दिव्यांग सेवा कार्यों में अजय संगल जी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी क्रम में इनके पुत्र मानस संगल जी उनके सपनों को साकार करने के लिए जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजिस्टर्ड एनजीओ के जिला कार्यालय पर आज पधारे हैं।

और कहा कि हम सब दिव्यांग हित में कार्य करने के लिए हम भूमिका निभाने को तत्पर है। इनके भाव इनकी सेवा को पूरी टीम वंदन करती है। एनजीओ द्वारा दिव्यांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम 14 नवंबर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर बाल दिवस के उपलक्ष में दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया जाना है। उपकरण वितरण कार्यक्रम स्थल कार्यक्रम हेतु समाजसेवी मानव संगल जी की सहमति प्रस्ताव के

साथ पास हुआ।आगामी 14 नवंबर 2021 दिन रविवार प्रातः 11:00 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में आयोजित होगा।सम्मानित  मानस संगल का जिला कार्यालय पहुंचने पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सलमान अहमद  ने भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूरी टीम ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

कार्यक्रम में सोसायटी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर मित्तल* ,प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष वैभव गोयल , वार्ड सभासद पति निशिकांत संगल समाजसेवी ,जिला कोषाध्यक्ष सुमित जैन ,जिला महामंत्री याकूब, प्रदेश संयोजक इरशाद अहमद ,जिला मंत्री शंकरलाल ,नगर मंत्री विजय कुमार सरोहा ,सलमान अहमद, वरुण मित्तल, महेश गोयल उपस्थित रहे।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह , सर्दी आते ही गरीब और वंचितों को बाटेंगे जर्किन एवमं जर्सीया प्रस्ताव किया पास


दीपावली को दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जब भगवान श्री राम जी अयोध्या लौट कर वापस आए तो उनके राजतिलक के पश्चात अयोध्या राज्य के प्रत्येक घर में, प्रत्येक चौक में, प्रत्येक बरामदे में, प्रत्येक मोहल्ले में, प्रत्येक गली में, हर उस जगह जहां जहां स्थान था, वहां वहां हर जगह अयोध्या के नागरिकों ने  रामराज्य की खुशी में दीप जलाकर अयोध्या को प्रकाशमान कर दिया । लेकिन बन्धुओ आज हमें अपने मन

में, अपने दिल में , अपने हृदय में ही ऐसा दीपक जलाना है जिससे हमारा ह्रदय ज्ञान से प्रकाशमान हो जाए हमारा घर प्रकाशमान हो जाए, हमारा शहर प्रकाशमान हो जाए व हमारा देश प्रकाशमान हो जाए और उस ज्ञान से हमारा देश विश्व गुरु बन जाए , उक्त विचार निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने श्री राम लखन सेवा समिति के अग्रवाल धर्मशाला शामली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभाषण के दौरान व्यक्त किए ।श्री राम लखन सेवा समिति रजिस्टर्ड द्वारा आज साय: शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में रेलवे रोड पर  दीपावली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य संरक्षक  श्री अरविंद संगल जी,संरक्षक श्री यशपाल पंवार जी, श्री गिरधारी लाल नारंग जी, श्री विजय कौशिक जी, श्री सतीश गोयल जी, श्री वीरेंद्र मित्तल जी, सत्र संयोजक अशोक गोयल जी, अध्यक्ष सचिन मित्तल एवमं सचिव संजय ऐरन ने राम दरबार के समक्ष दीपक प्रज्वलित शुभारंभ किया। सत्र संयोजक अशोक गोयल ने

पिछले 2 महीनों में हुए कार्यक्रम की जानकारी एवं आगामी कार्यक्रम नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत जर्सी वितरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया श्री राम लखन सेवा समिति पिछले काफी समय से शरद ऋतु में पात्र लोगों को जर्सी एवं कार्डिगन वितरण का कार्यक्रम कर रही है। जिसमें सभी संरक्षक को संस्थापक सदस्य पूर्व अध्यक्ष वर्तमान टीम एवं सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग का वादा किया। दीपावली मिलन कार्यक्रम में धर्म-ज्ञान प्रतियोगिता एवमं तोल-मोल के बोल आदि कार्यक्रम करा कर दीपावली मिलन कार्यक्रम को रोचक बनाया गया , सही उत्तर बताने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया । संस्था के मार्गदर्शक कथावाचक श्री अरविंद दृष्टा जी जी महाराज ने दीपावली की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं करवा चौथ करवा चौथ पर्व की सभी को बधाई दी। संरक्षक श्री यशपाल पंवार जी श्री गिरधारी लाल नारायण जी श्री विजय कौशिक जी एवं अन्य वक्ताओं ने श्री राम लखन सेवा समिति की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। दीपावली के शुभ अवसर पर सभी सदस्यों को दीपावली उपहार दिया गया एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। संचालन संस्थापक सदस्य श्री राजकुमार तायल जी ने किया। इस अवसर पर  मार्गदर्शक श्री अरविंद दृष्टा जी, महाराज श्री यशपाल पंवार जी, श्री गिरधारी लाल  नारंग जी, श्री विजय कौशिक जी, डॉक्टर राज तायल जी, अनिल गोयल जी चावल वाले, श्री वीरेंद्र मित्तल जी,

श्री सतीश गोयल जी, संस्थापक सदस्य श्री राजकुमार  तायल जी, शिवकुमार का तायल जी अवनीश सोनू जी,  मनोज गोयल मोहिनी सर्फ वाले, सत्र संयोजक अशोक गोयल, अध्यक्ष सचिन मित्तल, सचिव संजय ऐरन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, कार्यक्रम संयोजक निर्भय सिंघल एडवोकेट, अंकित गुप्ता एडवोकेट, धीरज हुड्डा, एवं शिव कुमार मित्तल जी, सक्षम संगल, पंकज गुप्ता सभासद, रोबिन गर्ग सभासद, मुकेश तायल,  बलराज  मित्तल, पूर्व अध्यक्ष संदीप मित्तल, तेज अग्रवाल व संजय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। अशोक गोयल,सत्र संयोजक,श्री राम लखन सेवा समिति,शामली ।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Saturday, October 23, 2021

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा करवाचौथ के पावन अवसर पर "सदा सुहागिन" कार्यक्रम दिनांक 23 अक्टूबर को बर्गर बीन्स, अलीगंज लखनऊ में दोपहर 2 से 3 आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में लखनऊ की महापौर श्रीमती

संयुक्ता भाटिया जी और माननीय कानून मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 25 से ज्यादा महिलाएं दुल्हन के







रूप में पूजा की थाल लेकर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रूबी राज सिन्हा और ई प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने की।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Friday, October 22, 2021

बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक आरपीएफ व जीआरपी की हुई बैठक

 


कानपुर 22 अक्टूबर 2021 आज  स्टेशन परिसर व स्टेशन के आसपास बनी बस्तियों में  बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेलवे चाइल्ड  लाइन  कानपुर  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर व अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक आरपीएफ  जीआरपी  अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक  कार्यालय में संयुक्त रुप से बैठक का आयोजन किया गया बैठक का आरंभ अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक श्री आर एन पी  त्रिवेदी जी का स्वागत करके किया गया  इसके पश्चात बैठक के दौरान  कानपुर रेलवे चाइल्डलाइन निदेशक कमल कांत तिवारी जी द्वारा 

बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा रखा गया और बताया गया कि बड़े त्यौहार दीपावली और छठ आने  वाली हैं   इन त्योहारों में स्टेशनों पर सबसे अधिक भीड़ होती है जिसमें हम सबको मिलकर  सतर्कता दिखानी होगी जिससे किसी भी बच्चे को कोई नुकसान ना पहुंचा पाए  साथ में स्टेशन परिसर के आसपास बनी झोपड़ियों में  रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना होगा  ताकि हर बच्चा व उनके परिजन जागरुक हो और उनको कोई नुकसान ना पहुंचा पाए।रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर टीम  बच्चों की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे  दिन रात सतर्क है।  इसके पश्चात  अनवरगंज  स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने  रेलवे चाइल्ड लाइन को आश्वासन दिया  इन त्योहारों के दौरान व हर समय  बच्चों की सुरक्षा हेतु 

 अनवरगंज स्टेशन स्टाफ जीआरपी आरपीएफ कानपुर रेलवे चाइल्ड लाइन की हर संभव मदद करेगी और रेलवे चाइल्ड लाइन सदस्यों के साथ स्टेशन परिसर  व स्टेशन परिसर के आसपास बनी बस्तियों व ट्रेनों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा अपने आप को असुरक्षित ना महसूस करें और अगर कोई बच्चों को परेशान करता है ऐसी सूचना मिलती है या निरीक्षण के दौरान सामने आता है तो तुरंत उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और उस को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी इस बात पर अनवरगंज जीआरपी व आरपीएफ  अपनी सहमति जताई  बैठक के दौरान रेलवे चाइल्डलाइन समन्वयक गौरव सचान द्वारा बताया गया कि बच्चों की सुरक्षा के चलते प्रतिदिन नाइट और डे आउटरीच की जाती है 

और लोगों को भी जागरूक किया जाता है कि अगर कोई भी आपको मुसीबत में फंसा बच्चा  अनाथ बेसहारा अपने घर से भागा हुआ किसी के द्वारा सताए हुआ अकेला परेशान बच्चा दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए चाइल्ड लाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि  बच्चे की मदद की जा सके साथ ही बैठक  के दौरान  अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक श्री आर एन पी त्रिवेदी के समक्ष रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर समन्वयक द्वारा  स्टेशन में हो रहे गाड़ियों के  आवागमन हेतु एलाउंसमेंट मे चाइल्डलाइन का मैसेज प्रसारित करवाने हेतु प्रस्ताव रखा गया  जिस पर  स्टेशन अधीक्षक द्वारा अपनी सहमति जताई और कहा कि प्रतिदिन 

चाइल्ड लाइन का मैसेज अलाउंस किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाइल्डलाइन 1098 के प्रति जागरूक किया जा सके इसके पश्चात अनवरगंज स्टेशन परिसर में सभी को  रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 के प्रति जागरूक करने हेतु टीम सदस्य रिता सचान संगीता सचान द्वारा स्टेशन परिसर में  आउटरीच  कर लोगों को जागरूक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर निदेशक कमल कांत तिवारी समन्वय गौरव सचान काउंसलर मंजू लता दुबे टीम सदस्य रीता सचान संगीता सचान अमिता तिवारी  प्रदीप कुमार  उमाशंकर विनीता वर्मा अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक श्री आर एन पी त्रिवेदी  ओपी तिवारी ए ओ एम टीआई अनुराग   एसआई रामदास आरपीएफ   हेड कांस्टेबलविजय जीआरपी  व अन्य जीआरपी आरपीएफ स्टेशन स्टाफ उपस्थित रहा।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Wednesday, October 20, 2021

वरिष्ठ पार्षद महेंद्रनाथ शुक्ला को शहीदों के प्रस्ताव को लेकर ,श्री बी एस बेदी ने भेजा पत्र

 


उत्तर प्रदेश कानपुर दिनांक 20/10/21 को  हाल ही में कुछ दिन पहले  डेढ दर्जन  प्रस्ताव नगर निगम कानपुर कार्यकारणी समिति बैठक में पारित हुए , महापौर की अध्यक्षता  व नगर आयुक्त की देख रेख में  जो हुआ काफी शर्मसार करने वाला विषय है , जिस देश के लिए क्रांतिकारी वीरों ने अपना बलिदान दिया  आज उन्हीं के देश में स्थान नहीं इस अन देखी को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री बी एस बेदी ने नगर निगम उपसभापति एवं वरिष्ठ पार्षद  कानपुर नगर , श्री महेन्द्र नाथ शुक्ला को सन 2016 के प्रस्ताव सरदार भगत सिंह जी के नाम पर परेड चौरह और 2018 के प्रस्ताव ठाकुर रोशन सिंह जी के नाम पर पी ए सी मोड़ चौराह , मंगल पांडे जी के नाम पर बड़ा चौराह  , इन सभी  शहीदों के प्रस्तावों  को कार्यकारिणी समिति के समक्ष पेश कर ,पारित कराने को लेकर पत्र भेज कर अनुरोध किया है

, पत्र में श्री बेदी ने लिखा है , कानपुर नगर निगम के प्रमुखों द्वारा  सन 2018 में कुछ स्वार्थी नेताओं के साथ मिलकर ,  शहीद सरदार भगत सिंह जी के नाम के साथ जो भद्दा खेल खेला , बिना ,पारित किए , मीडिया में  दिखा कर पारित, शो कर के चौराह का शिलान्यास  मेयर और नगर आयुक्त  द्वारा स्वार्थी जयचंदों के साथ मिलकर कर दिया , अब ऐसा भद्दा खेल शहीदों के साथ बर्दास्त नही किया जाएगा , इसी लिए श्री बेदी ने इस पूरे प्रकरण के देख रख की जिम्मेदारी , संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री मनोज मिश्रा को दी है जो  क्रांतिकारी वीरों की मांगों की पैरवी करेंगे।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Tuesday, October 19, 2021

● रंग ● एक कविता


रंगों से सीखा है मैंने टूट कर बिखरना

फिर बिखर के निखरना..


तितलियों के कच्चे रंग को छुपा लेती हूँ

बेरंग से जीवन में रंग भरने के लिए


जुगनू की चमक को शीशी मे कैद कर लेती हूँ

अंधेरा भगाने के लिए


टिमटिमाते तारों से बात करती हूँ

तन्हाई मिटाने के लिए


चाँद को रात भर निहारती हूँ

अपना ग़म बाँटने के लिए


बारिश को साझेदार बनाती हूँ

आँखों की नमी छिपाने के लिए


रंगों से सीखा है टूट कर बिखरना

बिखर कर निखरना


आंढ़ी टेड़ी रेखाएं खींच देती हूँ

मन बहलाने के लिए



कलम से अल्फाज़ लिखती हूँ

सवालों के ज़वाब पाने के लिए..


कैनवास पर रंग बिखेर देती हूँ

ज़िन्दगी सजाने के लिए


रंगों से सीखा है टूट कर बिखरना

बिखरकर निखरना!!


पूनम भास्कर "पाखी"

डिप्टी कलेक्टर यूपी।।

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450

Monday, October 18, 2021

आगरा की बहु और पटना के बेटी शिल्पा जैन को अमेरिकी संस्था द्वारा एस्ट्रोलॉजी ब्रांडिंग क्लब की सदस्या मनोनीत किया गया


जीवन के कुछ अवसर स्वर्णिम और अविस्मरणीय होते है। ऐसा ही पल एस्ट्रोलॉजर शिल्पा जैन के लिए अविस्मरणीय रहा जब उनको वैदिक एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 की गैस्ट ऑफ आनर घोषित किया गया। इसी के साथ उन्हें अमेरिकी संस्था द्वारा एस्ट्रोलॉजी ब्रांडिंग क्लब की सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान शिल्पा जैन ने कहा कि मेरी 20 वर्षाे की ज्योतिष साधना आज सफल हुई है। मैंने जिनकी किताबों को पढ़कर ज्योतिष की बारीकियों को समझा, आज उन्ही के हाथों से सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है। इस दौरान दिव्या, प्रदीप और पूजा आदि उपस्थित रहे। शिल्पा जैन 9412560752

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

समर्थनम ट्रस्ट फ़ॉर द डिसेबल्ड संस्था में क्लास रूम एवं नए ट्रेनिंग बैच का उद्घाटन माननिये विधायक कुलदीप कुमार जी द्वारा किया गया।


समर्थनम ट्रस्ट दिल्ली केंद्र द्वारा आज दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को केंद्र में क्लास रूम एवं नए ट्रेनिंग बैच का उद्घाटन मुख्य अथिति माननिये विधायक कुलदीप कुमार चैयरमेन GTB एवं LBS हॉस्पिटल, श्री योगेश डेढ़ा अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली आम आदमी पार्टी ,श्री माणिक्य जी अध्यक्ष रोटरी दक्षिण दिल्ली डॉक्टर जैनेंदर असिस्टेंट डायरेक्टर VRC श्री कपिल कुमार अग्गरवाल ceo विकलांग सहारा समिति दिल्ली द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।  बनाये गए क्लास रूम को रोटरी संस्था द्वारा प्रायोजित किया गया है

जिसमे तीन रूम बनाकर कंप्यूटर लैब एवं थ्योरी के लिए अलग से व्यस्था किया गया है. माननिये विधायक श्री कुलदीप कुमार जी ने बताया की उनके कार्यालय एवं दिल्ली सरकार  के सभी विभागों से हर संभव मदद समर्थनम ट्रस्ट के विद्यार्थिओं एवं मैनेजमेंट को मुहैया कराया जायगा।  धन्यवाद प्रस्ताव में श्री पीताम्बर जी ने संस्थान के कार्यकलाप का वर्णन किया ।

  समर्थनम दिल्ली टीम की और से विधायक महोदय एवं अन्य सभी अथिति गणों  का आभार व्यक्त श्री शैलेन्द्र यादव जी ने किया जो संस्थान के क्षेत्रीय डायरेक्टर - उत्तर क्षेत्र हैं उन्होंने बताया सभी  अतिथि जो हमारे आज के कार्येक्रम में उपस्थित हुए उनका धन्यवाद भी किया। 

समर्थनम ट्रस्ट दिल्ली केंद्र के मुखिया श्री सोनू भोला ने बताया की बनाये गए क्लास रूम का बेहतर उपयोग संस्थान द्वारा किया जाएगा एवं सभी सम्मानित सदस्यों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए भी उनका धन्यवाद किया एवं सभी से आग्रह किया की उनका निरंतर सहयोग संस्था को मिलता रहे ताकि हमारी संस्थान के कार्यक्रम निरंतर चलते रहें।   

@Ngo Darpan News

8010884848

7599250450


Sunday, October 17, 2021

सर सय्यद एजुकेशनल रिवोल्यूशन मिशन की ओर से आई. ए. एस. व आई. पी.एस. की कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन बिजनौर स्थित लुईसली पार्कर प्राइमरी स्कूल में किया गया


 प्रवेश परीक्षा में लग भग ४३  तेतालीस छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जो बिजनौर  मुरादाबाद व सहारनपुर आदि जिलों से आए ,आज चारों ओर भारी वर्षा के कारण बहुत से छात्र अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए पूरी



परीक्षा बड़े सौहार्द पूर्ण वातावरण में सपन्न हुई। मिशन की ओर से परीक्षा के संचालन की ज़िम्मेदारी मिशन के ज़िला अध्यक्ष मरगूब अहमद कुरैशी मुख्य महासचिव हाफ़िज़  दिलशाद एडवोकेट . ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष


मुशीर अहमद सिद्दीकी एडवोकेट. ज़िला उपाध्यक्ष नवाज़ साइम जफर व ज़िला महासचिव अजमल उमर एडवोकेट . आदि को दी गई इन्होने अपनी निगरानी में बहुत ही शांति पूर्ण माहौल में प्रवेश परीक्षा को अच्छे ढंग से कराया ,परीक्षा ठीक ११ बजे शुरू हुई और २ बजे सांय इसका समापन हुआ।

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450

धामपुर अंतर्राष्ट्रीय आईज डे के मौके पर नज़र फाउंडेशन की ओर से एक फ्री ईलाज कैम्प का आयोजन किया गया कैम्प का उदघाटन वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर रफत मसूद साहब ने किया


उदघाटन के पश्चात अपने संबोधन में डॉक्टर रफत मसूद ने कहा कि मानव सेवा एक पूजा और इबादत के समान है अतः सबको मानव सेवा के लिए आगे आना चाहिए डॉक्टर रफत मसूद ने कैम्प के आयोजक डॉक्टर वसीउर रहमान के प्रशंसा करते हुए कहा कि

डॉक्टर साहब एक नेक दिल और अच्छे इंसान हैं जिनकी इच्छा होती है कि वो हमेशा जन सेवा करें इस अवसर पर सर सैय्यद एजुकेशनल एंड रेवुलेशन मिशन के प्रदेश सचिव गैयूर अली ख़ान ने कहा कि मानवसेवा से बढ़कर और कुछ नही है

क्योंकि मानव सेवा से इंसान के मन को शांति और सकून हासिल होता है जिसकी मौजूदा समय में हर एक आदमी को ज़रूरत है अल्तमश एडवोकेट ने डॉक्टर साहब को बधाई देते हुए कहा कि वो हमेशा उनके साथ खड़े हैं और जिस प्रकार का सहयोग उन्हे चाहिए वो उसके लिए सदैव हाज़िर है








डॉक्टर अफ़ाक फ़ैज़ ने कहा कि उन्हें खुशी है इस कैम्प में नज़र फाउंडेशन और अलमांस सोशल वैलफेयर के सहयोग से गरीब लोगों की सेवा की गई और जिसमें एक सो अस्सी लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गई कैम्प के आयोजन में मुगीस रहमान मुहम्मद अनस मुहम्मद सुलेमान मुहम्मद रेहान और शाहनवाज अली का भी सहयोग रहा

@Ngo Darpan

8010884848

7599250450