Monday, September 14, 2020

हिन्दी भाषा का सदुपयोग व अपने हुनर को पहचाने - अंजू पाण्डेय बेटियां फाउंडेशन


आज बेटियां फाउंडेशन ने अम्बेडकर स्कूल गढ़ रोड में अपने द्वारा पढ़ाये जा रहे उन सभी 50 से ज्यादा बच्चों को सम्मानित किया जिन्हे संस्था रोजाना कोचिंग देती थी ताकि स्कूल की पढ़ाई के साथ बच्चे नैतिक

व स्किल शिक्षा  पा सके ।सभी बच्चे मलिन बस्ती व कमजोर वर्ग से है। सभी बच्चों को बताया गया कि अनुशासन व सही भाषा का उपयोग कैसे हो, कैसे हम अपने व्यवहार में हिंदी भाषा के प्रयोग करे, बड़ो का आदर

सम्मान करें।इस अवसर पर आमंत्रित पेरेंट्स मम्मी को बताया गया कि कोरोना काल मे बच्चों पर विशेष ध्यान दे ताकि बच्चों को जो आगामी

कक्षा का कोर्स दिया गया है उसको घर पर ही समय देकर पूरा करे। संस्था से मीनू बाना ने कहा कि हर दो महीने बाद आप सबको स्कूल में

इकठ्ठा करके कोर्स में से टेस्ट लिया जायेगा और होनहार बच्चों को उपहार से सम्मानित किया जायेगा। सचिव शिवकुमारी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है आप सरकारी स्कूल में पढ़कर भी हिन्दी बोलकर किसी

एक विषय पर विशेष फोकस कर सकते हैं ताकि आप भविष्य में उस विषय से सम्बंधित रोजगार पा सके। हिंदी स्कूल में पढ़कर भी आप बड़ी नौकरी पा सकते है बस जरूरत आपकी पढ़ाई में लगन व निष्ठा की है। अंत मे सभी बच्चों व मताओ को कपड़े,खाने का सामान, स्टेशनरी व अन्य सामान दिया

आखिर नियम और कानून जनता पर ही क्यों , नेताओं पर क्यों नहीं , देश की जनता मांगे जबाव


1- सभी सरकारी नौकरी के द्वारा अब संविदा पर रखे जाएँगे लोग ऐसा सरकार कहती हैं और पूरी  सैलरी नहीं दी जाएगी और हर छह माह पर  मूल्यांकन होगा और हर शाल यदि 60% से कम आये तो बाहर कर दिया जायेगा 

इसके पीछे तर्क है की सरकारी सेवा मे पारदर्शिता, जवाबदेही, बाबूगिरी खत्म होंगी 

ठीक देश हित मे अच्छा है लेकिन 

सिर्फ सरकारी नौकरी पर ही ये नियम क्यों लागू होगा ये सांसद और विधायक पर भी ऐसे नियम बनाये जाने चाहिए जैसे कि  निम्नलिखित हैं 

2- चुनाव के समय सांसद और विधायक से एक एग्रीमेंट पर सिग्नेचर करवाना चाहिए, कि यदि वे किसी अपराध, भ्रस्टाचार मे लिप्त पाए जायेंगे तो उनका चुनाव निरश्त हो जायेगा और यदि दुबारा ऐसी गतिविधियों मे लिप्त पाए जाते है तो पूरी उम्र चुनाव नहीं लड़ सकते 

3- सांसद और विधायक के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन  विधायक के लिए इंटरमीडिएट मे 60% या ग्रेजुएशन क्वालीफाई होना अनिवार्य हो 

सांसद के लिए इंटरमीडिएट 60%, ग्रेजुएशन + परास्नातक क्वालीफाई , पोलिटिकल साइंस को प्रेफरेंस दिया जायेगा 

विभाग कि जानकारी रखने वाले को वरीयता दी जाएगी जैसे वित्त विभाग, शिक्षा विभाग, महिला से सम्बंधित विभाग, जेल प्रशासन.....  आदि 

सांसद और विधायक का हर छः माह पर जाँच होंगी हर वर्ष विभाग से सम्बन्ध मे जाँच होंगी और लोगों से फीडबैक लिया जायेगा फीडबैक मे फेल होने पर वो अपना पछ रख सकते है 

पुनः जाँच होंगी जाँच मे फेल होते है तो उन्हें अपना पद छोड़ना होगा उनकी जगह चुनाव मे हरे उमीदवार को मौका दिया जायेगा 

4- प्रधानमंत्री के लिए इंटरमीडिएट 60%, ग्रेजुएशन + परास्नातक क्वालीफाई , पोलिटिकल साइंस भारतीय समाज कि गहन जानकारी होनी चाहिए और हर वर्ष एक जाँच कमेटी जाँच करेंगी कि भारत के अंदर कि नीतियाँ और योजनाए कितनी सफल रही और विदेश नीति कैसी रही फेल रहने पर उनकी ही पार्टी के योग्य उमीदवार को मौका दिया जायेगा 

5- पीएचडी धारक सामाजशात्र मे, और भारतीय समाज कि गहन जानकारी और विदेश नीति कि अच्छी समझ हो,  भारतीय जनता के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए कार्यकाल 5 वर्ष एक जाँच के बाद पुनः नमित किया जायेगा

Thursday, September 10, 2020

मास्क है जरूरी ,2 गज की रखे दूरी - वर्मा


लॉकडाउन का हटना, मतलब कोरोना का अंत होना नहीं समझा जाना चाहिए। लॉक डाउन में व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने या आम जनता द्वारा सामान की खरीदारी न करने को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ आंख मिचोली का खेल लगातार चलता रहा। इसमें आंशिक तौर पर कुछ दुकानदारों द्वारा इसका फायदा उठाया गया, तो वही पुलिसकर्मी भी इस अवधि में अपनी जेब भरने से नहीं चूके। परंतु अब देश एवं प्रदेश में लॉकडाउन खत्म कर दिए जाने से आम जनता को यह नहीं समझना होगा कि कोरोनावायरस का पूरी तरह से अंत हो गया है। बल्कि अब आम जनता एवं व्यापारियों को कोरोनावायरस के साथ जिंदगी जीते हुए अपने आप को एवं अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाए रखने के लिए अधिक होशियार होकर रहना होगा। जिसके लिए मूल मंत्र - मास्क है जरूरी, 2 गज की रखे दूरी! पर चल कर ही हम अपने व अपने परिवार को कोरोनावायरस से बचा सकते हैं। हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा परिवार स्वस्थ रहेगा और परिवार स्वस्थ होगा तो समाज एवं देश स्वस्थ रहेगा। विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं कस्बा निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चंद वर्मा ने आम लोगों से कोरोनावायरस के चलते स्वस्थ रहने के लिए यह अपील जारी की है।*

विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित करें-जुगाड़ी शर्मा


जलालाबाद-सोमवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की बैठक सम्पन्न हुई। राज्यपाल को संबोधित प्रस्ताव तय हुआ,कि विश्वकर्मा जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये जिला अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव को राज्यपाल को भेजा गया इस दौरान जिला सरक्षक रवि शंकर  वण्टी नेता ने अध्यक्षता की जिलाध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा जुगाड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शाशन द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त करना जन हित में नही है उन्होंने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की जिला उपाध्यक्ष हरदीप शर्मा समेत रतनदीप शर्मा एडवोकेट नीरज शर्मा,संदीप शर्मा,जिलासचिव रामविलास शर्मा,विधानसभा छिबरामऊ अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किये ज्ञापन पर आधा सैकड़ा से अधिक लोगो के हस्ताक्षर थे।बैठक में सोशल डिस्टनसिंग के पूर्णतया पालन रहा।


1965 की भारत पाक जंग के हीरो परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 55 वां शहीद दिवस मनाया गया

 


आज 10 सितम्बर को कस्बा तालग्राम के ब्रज भूषण हजेला इण्टर कालेज में मुस्लिम इदरीसी महासभा के तत्वावधान में 1965 की भारत पाक जंग के हीरो परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 55 वां शहीद दिवस मनाया गया  जिसकी अध्यक्षता हाजी इश्तियाक अली इदरीसी ने की जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश यादव ने दीप प्रज्वलन और शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की इसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि हमारे जवान सीमा पर रात दिन सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते तभी भारत की सीमाओं सुरक्षित हैं उन्होंने वीर अब्दुल हमीद को याद करते हुए कहा कि हमीद जी जैसे वीर पराक्रमी नवजवानों से देश की धरती भरी पड़ी है लेकिन सरकार को भी ऐसे जाबांजो को उचित सम्मान देना चाहिए जिससे लोग देश सेवा के लिए अपने बच्चों को सेना में भेजने के लिए प्रेरित हों,कार्यक्रम के आयोजक मुस्लिम इदरीसी महासभा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद आफ़ताब इदरीसी ने लोगो को बताया कि पहले जूनियर की कक्षाओं की हिंदी की पाठ्यपुस्तक में हमीद साहब के नाम का पाठ था जिससे बच्चों को उनके पराक्रम की जानकारी मिलती थी किंतु सरकारी विद्वेष वश वो पाठ अब पाठ्क्रम से निकाल दिया गया है जो गलत उन्होंने सरकारी स्कूलों और सेना की ड्रेस की  के ड्रेस सिलाई के ठेके इदरीसी बिरादरी के लोगों को देने की मांग की क्योंकि इदरीसी बिरादरी गांवों में रहती है जिसकी जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत सिलाई ही है इसके अलावा दारुल शफा में हमीद साहब के नाम से कक्ष के आवंटन की मांग भी की गई,इस अवसर पर महासभा द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में वीर अब्दुल हमीद जी के चित्र स्थापना के हमीद जी का चित्र भी पेश किया गया।कार्यक्रम को महासभा के संरक्षक मोहम्मद आफाक इदरीसी, जिला प्रभारी शोएब इदरीसी, जिला अध्यक्ष सोनू एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब इदरीसी,नगर अध्यक्ष खुर्शीद इदरीसी ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर उपस्थित ववताओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीत सुनाकर लोगो को भाव विभोर कर दिया इस अवसर रामेंद्र सिंह,रवी इदरीसी,महताब,अदनान, नईम कुरैशी,ओम प्रकाश पांडेय, अवधेश कुशवाहा, रोशन मुलजानी,फूल मोहम्मद, जियाउद्दीन मंसूरी ,सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन

 


देश की 1965 के जंग के हीरो परमवीर चक्र विजेता से सम्मानित भारत मांता के वीर अमर सपूत शहीद वीर अब्दुल हमीद जी के बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन करते हैं। जब तक धरती आसमां रहेगा तब तक अब्दुल हमीद आपका नाम रहेगा 

 इन्कलाब जिंदाबाद , 

बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष 

क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शकील एस सैफी का हुआ निधन

मुंबई में कई दशकों से फिल्मों में  डारेक्टर के पद पर काम कर चुके सैफ़ी का लंबी बीमारी के चलते निधन बॉलीवुड में छाया शोक


महाराष्ट्र : सैफ़ी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष व फिल्मी डायरेक्टर  शकील एस सैफी  का निधन लंबी बीमारी के चलते आज 12 बजे इंतेक़ाल होगया है।

 सैफ़ी संघर्ष समिति के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आसमोहम्मद सैफ़ी को इसकी इंतेक़ाल की जानकारी सकील सैफ़ी के साले यूसुफ सैफी ने दी अल्लाह पाक मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाये और घर परिवार व रिश्तेदारों को सब्र दे।

सैफ़ी संघर्ष समिति परिवार इस दुःखद घड़ी में मरहूम के परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

Tuesday, September 8, 2020

उत्तर प्रदेश जिला मिर्जापुर विकास खण्ड सीटी मौजा में भ्रष्टाचार को लेकर सीएम और पी एम को संगठन ने भेजे पत्र ना हुई आज तक कोई कार्रवाही


आपको बता दें जिस भारत में भ्रष्टाचार  और अपराध मुक्त को जड़ से खत्म करने का वादा लेकर सत्ता में दो बार आने वाले प्रधान मंत्री जी मा मोदी जी और उत्तर प्रदेश में मा आदित्यनाथ योगी जी से भ्रष्टाचार और अपराध  को लेकर जनता ने दोनों से बड़ी उम्मीदें रखी थी ,  मगर अब इसके विपरीत होने लगा है ,ये कोई सरकार पर विलेम नहीं लगाया जा रहा सच कहा जा रहा है  मामला उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जा पुर विकास खण्ड सीटी मौजा  का है सरकार ने गरीबों के लिए आवासीय योजना चलाई जिसके तहत गरीबों को आवास आवंटित किए गए थे  विकास खण्ड सीटी मौजा हरुआ के कृष्ण यादव के आवास को  प्रधान और 

सचिव ने रिश्वत लेकर अन्य को दे दिया , इसी तरह   खण्ड छियानवे ,ग्राम बौता विशेषर सिंह , ग्राम के रहने वाले कबीर दास पुत्र झूरू के आवास को  , ग्राम प्रधान ने जिले के अधिकारियों की  मिली भगत से पत्र कबीर दास को मृतक दिखाकर  , मृतक के स्थान पर रिश्वत लेकर किस अन्य अपात्र को आवंटित कर दिया जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी मिर्जा पुर से की यह मामला 2011 का है और जिले मै  चर्चित भ्रष्टाचार पीड़ित ने दोसियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एक प्रार्थना पत्र संगठन , आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन को लिखा , जिस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने संज्ञान में लेते हुए  मा प्रधान मंत्री जी और मा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी को भ्रष्टाचार की 

जांच और जांच में दोसी पाए गए अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की और मिर्जा पुर जिलाधिकारी से जब इस मामले पर बात की तो जिलाधिकारी ने दो टूक शब्दों में जांच चल रही है कह कर खतम कर दी , ,  पत्र को भेजे पूरा एक वर्ष हो गया ,  और मामला 2011 का है  9 वर्ष हो गए आज तक आवासीय में हुए भ्रष्टाचार की कोई  जांच न दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हुई पीड़ित आज तक दर दर अधिकारियों की चौखट पर नाक रगड़ रहा है सरकार और अधिकारी बे शर्म होकर मौन बने हुए है  अब सरकार से क्या उम्मीद रखी जा सकती है भ्रष्टाचार खतम हो जाएगा ,  अगर सरकार भ्रष्टाचार को संज्ञान में लेकर दोसियों पर तुरंत कार्यवाही करें तो आज देश में भ्रष्टाचार का बोल बाला ना होता  

श्री बेदी ने कहा सोए हुए मुख्य मंत्री जी को एक बार पुनः जगा कर  मिर्जा पुर जिले के आवासीय घोटाले की जांच को लेकर जल्द पत्र दिया जाएगा और दोसियों पर कानूनी कार्यवाही और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा 

जय हिन्द जय भारत

Monday, September 7, 2020

भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन बिजनौर द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन


आज दिनांक 5 सितंबर 2020 को जिला बिजनौर तहसील नगीना मे भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जिला स्तर पर एसोसिएशन के जिला महामंत्री डॉ आर एस यादव के निवास कार्यालय पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया  जिसमें एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष- नितिन चौहान व जिला संरक्षक महिला प्रकोष्ठ मीनाक्षी चौधरी जिला- उपाध्यक्ष मुकेश चौहान  जिला उपाध्यक्ष नीरज चौहान ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद कासिम जिला सचिव समसुद्दीन तहसील प्रभारी वसीम अंसारी अफजाल मंसूर अहमद रिंकू कुमार जिला सचिव डॉ राजीव कुमार सहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी ने ऐसी महान आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया मीटिंग के उपरांत एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन चौहान ने  प्रणब मुखर्जी के 

जीवन पर  दो टूक भाषण देते हुए उनके जीवन और राजनीतिक कैरियर पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि प्रणब मुखर्जी का जन्म पश्चिमी बंगाल के बीरभूम  जिले किरनाहर शहर के निकट स्थित मिराती गांव में एक ब्राह्मण परिवार में कामदा किनकर मुखर्जी और राजलक्ष्मी मुखर्जी के यहां हुआ था  इनके पिता जी बीरभूम पश्चिमी बंगाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रह चुके थे उनके पिता एक सम्मानीय स्वतंत्रता सेनानी थे  प्रणब मुखर्जी का राजनीतिक कैरियर बड़ा ही प्रभावपूर्ण और प्रगति पर रहा वह राजनीति  के बहुत ही मजे हुए खिलाड़ी या राजनीतिक योद्धा कहे तो कोई गलत नहीं है प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति  बने और 26 जनवरी 2019 को प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील संगठन में उन्हें अपनी द्वारा घोषित किया अपने 85 वर्ष के राजनीतिक कैरियर में देश के  कर्मठ नेता प्रणब मुखर्जी ने महान ख्याति प्राप्त की प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 में हुआ था और 31 अगस्त 2020 को देश के महान नेता मृत्यु की गोद में समा गये!

Saturday, September 5, 2020

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश शुक्ला बने जिला अध्यक्ष फतेहपुर उ प्र


बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है  तेजी से देश में क्रांतिकारियों के सम्मान में बढ़ते कदम , क्रांतिकारी संगठन, आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन  के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने दिनांक 4/9/20 को    निवासी  ग्राम दौलत पुर पोस्ट रेवाड़ी बुजुर्ग , दौलत पुर  जिला फतेह पुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले  वरिष्ठ पत्रकार श्री सी पी शुक्ला को , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी ने  जिला फतेहपुर  का जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है  श्री  शुक्ला  एक अनुभवी पत्रकार एवं समाज सेवी है , जो कि युवा अवस्था से ही देश और समाज के प्रति समर्पित रहे है  और आज भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं , इनके  आने से  समस्त भारत में क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा और भारत रत्न देने की चलाई जा रही मुहिम को जनशक्ति बल मिलेगा 

साथ ही श्री बेदी ने 15   दिन  में जिले की 11 व्यक्तियों की कमेटी गठित करने का निर्देश दिया ,और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की 

जय हिन्द जय भारत,


 इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी अमर रहें

भ्रष्टाचार मुर्दा बाद

पब्लिक चैरिटेबल मुस्लिम फंड द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षको को सम्मानित किया गया और कोरोना योध्दा के रुप मे बडौत पुलिस को सम्मानित किया गया


कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक संघ के प्रदेश सचिव सुशील चौ0 प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज धनोरा ने की।संचालन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हारुन अली मन्व्वर ने किया।इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल चोब्ली के सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार टाँक,मुस्लिम इंटर कॉलेज हररा के प्रवक्ता वसिक़ अली,पूर्व माध्यमिक

विद्यालय बडका के सहायक अध्यापक सन्तोष टाँक,इंटरमीडिएट कॉलेज धनोरा के प्रधानाचार्य सुशील चौ,जोहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रचना जोहर,राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त अध्यापक हारुन अली मनव्वर आदि शिक्षको को शील्ड प्रस्सती पत्र व फुल माला पहनाकर सम्मानित किया।इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र मे अक्षय नर्सिंग होम के मालिक डा0 प्रदीप जैन को सम्मानित किया गया।कोरोना योध्हा के रुप मे


एसएसआई थाना बडौत धर्मेंद्र कुमार बडौत व बडौत कोतवाल अजय कुमार शर्मा व बस स्टैंड चौकी प्रभारी अनमोल शर्मा व बावली हल्का इंचार्ज मेह्ताब हुसैन सहित दर्जनो उप निरक्षको व कोंसटेबल हरीश आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर फंड के अध्यक्ष हाजी इमामूदीन ,सचिव युनुस कामरेड,उपाध्यक्ष हाजी इशाक़ खान,उपमन्त्री इस्लाम कस्सर,संरक्षक हाजी मौ0उमर,फंड सदस्य पूर्व जिला जेल विज़िटर गुलजार मनव्वर,लोकदल प्रदेश महासचिव एवं फंड के पूर्व सचिव जमिरुद्दीन अब्बासी,फंड मैनेजर मौ0शहजाद,बदर मनव्वर आदि मौजूद रहे।

Thursday, September 3, 2020

साथियो जैसे कि आप को पता है , देश में लाखों संगठन समाज में कार्य कर रहे हैं ,


मगर किसी का ध्यान हमारे उन शहीद वीर क्रांतिकारियों की ओर नहीं जाता जो आज से लगभग बीते सात दशक पहले देश को  अंग्रेजों की  बहसी दमन गुलामी से  अपनी  जान की बाजी लगा कर देश को गुलामी से मुक्त कर गए , ऐसे महान बलिदानियों को आज तक देश की सरकारों ने शहीद का दर्जा नहीं दिया चाहे वह पूर्व की सरकारें रही हो या वर्तमान लगभग क्रांतिकारियों के प्रति सभी की एक जैसी मानसिकता रही है यही कारण है आज देश   में दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई  जा रही किताबों मै  

क्रांतिकारी देश भक्त अपनी जनता के प्रति असीम स्नेह रखने वाले भारत माता के सच्चे वीर सपूत सरदार भगत सिंघ जी  को , इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडीपेंडेंस, के 20 वें अध्याय  में क्रांतिकारी आतंकवादी लिखे जाने से जुड़ा था , सिर्फ सरदार भगत सिंघ जी को ही नहीं क्रांतिकारी सर्यासैन जी  , और चंद्रशेखर आजाद जी को भी लिखा जा रहा है  इस बात का विरोध लोक सभा में सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था मगर चंद दिनों में यह मामला दबा दिया गया ,अगर यह मामला राजनीत से प्रेरित होता तो इसको खूब उछाला जाता , मेरा अनुरोध देश में निवास करने वाले हर सज्जन व्यक्ति से है  जो इन महान क्रांतिकारी वीरों की कुर्बानी का कर्ज दार है , आप जहां स्वार्थ की राजनीत ,नफ़रत के लिए तो देश में हड़तालें और चक्का जाम कर देते हो , जहां शहीदों ,क्रांतिकारियों की बात आती है तो , जुवान पर ताले लग जाते हैं ,अगर आपके अंदर का जमीर जिंदा है तो  आओ हम अपने वीरों के बलिदान का कर्ज अदा तो नहीं कर सकते ,।  हां इतना जरूर कर सकते है उनको सम्मान दिलाकर ,कर्ज की  कुछ मुस्त किस्त, जरूर अदा कर सकते हैं  यह क्रांतिकारी संगठन  आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन , देश वासियों से शहीदों के सम्मान में उम्मीद लेकर , विगत निरंतर 5 वर्सों से भारत सरकार से मांग करता अा रहा है  जिन क्रांतिकारियों अंग्रेजो ने फांसी दी और उनकी गोलियों से शहीद हुए उनको भारत रत्न और शहीद का दर्जा, और  जिन्होंने सजाएं काटी उनको शहीद का दर्जा दिया जाए और इनकी जीवनी को पाठयक्रम में लाया जाए 

सभी प्यारे देश वासियों को हमारा जय हिन्द आपका अपना  

बेटा ,भाई , मित्र साथी

बी एस बेदी

क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन 

 इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी अमर रहें

Wednesday, September 2, 2020

डॉ. कफ़ील के लिये आप सबने अपने अपने तौर पर जो कोशिशें की हैं वो क़ाबिले तारीफ़ हैं !


डॉ कफ़ील रिहा होकर बाहर आ गये हैं अब आइये दो और राजनैतिक बंदियों के लिये आवाज़ बुलंद की जाये !

पूर्व IPS संजीव भट्ट जी इसलिये जेल की सलाखों में हैं क्योंकि उन्होंने मोदी सरकार के दौरान हुए गुजरात दंगों का सच दुनिया को बताया और झुकने से इंकार कर दिया !

उत्तर प्रदेश में आज़म ख़ान भी इसलिये जेल में हैं क्योंकि योगी सरकार उनसे राजनैतिक दुश्मनी निकाल रही है !

ये वक्त जम्हूरियत में टूटते हुए यक़ीन को बचाने का है, जैसे आपने कफ़ील के लिये आवाज़ उठाई वैसे ही आइये संजीव भट्ट और आज़म ख़ान के लिये भी आवाज़ उठाते हैं !


Rehana khan