Wednesday, July 22, 2020

कोरोना पढ़ाई के बीच नहीं है बाधा शिक्षा बनाएगा सशक्त समाज

बेटियां फाउंडेशन  ने तेजगढ़ी मेरठ के आसपास रहने वाले मलिन बस्तियों के बच्चों को एक दूसरे से दूरी बनाते हुए इकट्ठा किया।अध्यक्ष अंजुपाण्डेय ने उन्हें पढ़ाई जारी करने के तरीके बताए, कहा , कोरोना की मौजूदा स्थिति को चुनौती के रूप में स्वीकार करना  होगा। हमे इन परिस्थितियों से गुलाम नही बल्कि डटकर लड़ना है,  बच्चों में उर्जा अधिक होती है जो बाहर निकल कुछ कहना कुछ करना चाहती है यदि उस ऊर्जा को दबा दिया जाय तो समस्या बन जाती है। कोरोना के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और उनके

मानसिक विकास में कमी न हो इसलिए पढ़ाई का जरिया ढूंढा। एक परिवार के पास स्मार्ट फ़ोन होने से अब सभी बच्चे वहाँ इकट्ठे होते हैं व बेटियां फाउंडेशन से होम वर्क लेते  हैं और सही समय पर वीडियो कॉलिंग द्वारा बात करते हैं। तमन्ना, प्राची, सुधांशु ने सभी बच्चों को साथ लेकर पढ़ने की जिम्मेदारी उठाई। संस्था से अमिता अरोड़ा ने सब बच्चों को कॉपी व स्टेशनरी दी ताकि पढ़ाई अनवरत जारी रहे व लक्ष्मी बिंदल व कुसुम मित्तल ने साबुन पेस्ट व कपड़े दिये और कहा कि पढ़ाई के साथ कोरोना से बचाव का ध्यान रखें बार बार हाथ धोएं, मास्क लगाएं व दूरी बनाये और पढ़ने के लक्ष्य को बनाये रखें।

Monday, July 20, 2020

उ प्र के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भगवान बुद्ध के नाम पर रखने की हरियाणा से उठी मांग

आज दिनांक20/7/20 को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल जिला कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भगवान बुद्ध के नाम पर रखने की मांग को लेकर  क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के हरियाणा  प्रदेश संगठन मंत्री श्री सेवनाथ जी के

नेतृत्व में हरियाणा के जिला हिसार  डॉ प्रियंका सोनी  उपायुक्त  को भारत सरकार उड्डयन मंत्रालय के नाम ज्ञापन भेजा हरियाणा संगठन मंत्री ने कहा यह मांग पिछले महीने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बीएस बेदी ने उठाई थी  , उनके नेतृत्व को आगे बढ़ाते

हुए भारत सरकार से और उत्तर प्रदेश सरकार से संगठन या मांग करता है कुशीनगर भगवान बुद्ध का  महापरिनिर्वाण स्थल है
करोड़ों बौद्ध धर्म की आस्थाओं का प्रतीक है
हमें उम्मीद है भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार इस सराहनीय कार्य के लिए कदम उठाएगी
ज्ञापन करता   सेवनाथ हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री , प्रतिभा नाथ , अंजली पाल, तरुण कुमार, सतीश काजला, भागना कांड संघर्ष समिति, हवा सिंह संघर्ष ,  राजकुमार आदि

Sunday, July 19, 2020

क्रांतिकारी मंगल पांडे देश को अंग्रेजों की परतंत्रता से मुक्त करवाने के लिए 18 सो 57 में ज्वाला को धधकाने वाले क्रांतिकारी थे मंगल पांडे अंग्रेजी शासन के विरुद्ध चले लंबे संग्राम का बिगुल बजाने वाले पहले क्रांतिकारी थे

मंगल पांडे का जन्म 30 जनवरी 1831 को ग्राम नगवा बलिया उत्तर प्रदेश में हुआ था कुछ लोग इनका जन्म ग्राम शहर पुर जिला साकेत उत्तर प्रदेश तथा जन्म तिथि 19 जुलाई 1827 भी मानते हैं युवा अवस्था में सेना में भर्ती हो गए थे उन दिनों गुलामी के विरुद्ध आग सुलग रही थी देश में हर तरफ अंग्रेज अत्याचार  कर रहे थे  अंग्रेज जानते थे हिंदू गाय को पवित् और मुस्लिम सूअर से घृणा करते हैं फिर भी सैनिकों को जो कारतूस देते थे उसमें गाय और सुअर की चर्बी मिली होती थी इन्हें सैनिक अपने मुंह से खोलते थे ऐसा बहुत समय तक चलता रहा सैनिकों को इसके बारे में पता नहीं था मंगल पांडे उस समय बैरकपुर में 34 वी हिंदुस्तानी बटालियन में तैनात थे जब पानी पिलाने वाले हिन्दू ने इसकी जानकारी  सैनिकों को दी तो , इससे सैनिकों में आक्रोश फैल गया और मंगल पांडे से रहा नहीं गया 29 मार्च अट्ठारह सौ सत्तावन को उन्होंने विद्रोह कर दिया  जब भारतीय हवलदार मेजर ने जाकर अंग्रेज अफसर सार्जेंट मेजर ह्यूसन को बताया तो वह घोड़े पर बैठकर छावनी की ओर गया मंगल पांडे सैनिकों से कह रहे थे अंग्रेज हमारे धर्म को भ्रष्ट कर रहे हैं हम भारतीयों को नौकरी छोड़ देनी चाहिए मैंने प्रतिज्ञा की है जो भी अंग्रेज मेरे सामने आएगा उसे मैं मार दूंगा सार्जेंट मेजर ने सैनिकों को मंगल पांडे को पकड़ने को कहा जब तक मंगल पांडे की गोली ने मेजर का सीना छलनी कर दिया तब तक चारों ओर शोर मच गया 34 वी पलटन के कर्नल हिलट ने भारतीय सैनिकों को मंगल पांडे को पकड़ने का आदेश दिया पर वह इसके लिए तैयार नहीं हुए फिर अंग्रेज सैनिकों को बुलाया गया मंगल पांडे चारों ओर से गिर गए वह समझ गए अब बचना मुश्किल है उन्होंने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली मगर वह उससे मरे नहीं घायल होकर गिर गए और अंग्रेज सैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया जिसके बाद सैनिक न्यायालय में मुकदमा चलाया गया उन्होंने कहा देश को आजाद कराना अगर अपराध है तो मैं हर दंड भुगतने को तैयार हूं न्यायाधीश ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी और इसके लिए 18 अप्रैल का दिन निर्धारित किया पर अंग्रेजों ने देश भर में विद्रोह फैलने के डर से घायल अवस्था में ही 8 अप्रैल अट्ठारह सौ सत्तावन को उन्हें फांसी देदी  ।बैरकपुर छावनी में उन्हें कोई फांसी देने को तैयार नहीं हुआ  अतः कोलकाता से चार जल्लाद जबरन बुलाने पड़े मंगल पांडे ने जो क्रांतिकारी की मशाल जलाई उसने आगे चलकर 18 सो 57 के व्यापक स्वाधीनता संग्राम का रूप लिया यद्यपि भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ पर उस प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडे के बलिदान को सदा श्रद्धांजलि  पूर्वक स्मरण किया जाता है
ऐसे महान क्रांतिकारी थे मंगल पांडे जितने भी क्रांतिकारी हुए सभी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत पूजनीय है भारतवासी सदैव इनके बलिदान के ऋणी रहेंगे
महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर समस्त क्रांतिकारी संगठन , आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन उनकी  उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धा के पुष्प अर्पित करता👏👏👏👏👏👏👏💐💐💐💐💐💐🌸🌸🌸🌷🌷🌷🌺🌺🌷🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 इन्कलाब जिंदाबाद
संगठन में कानपुर के अंदर 2 वर्ष से क्रांतिकारी मंगल पांडे जी के नाम पर कानपुर नगर का बड़ा चौराहा   का नाम रखा जाए
हमको उम्मीद है आप सभी के सहयोग से क्रांतिकारी को सम्मान के रूप में कानपुर नगर बड़ा चौराहे का नाम मंगल पांडे रखा जाएगा
जय हिन्द
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

Saturday, July 18, 2020

सरकार /संसद ,क्रांतिकारियों को जब शहीद मानती है तो शहीद का दर्जा देने में पीछे क्यों हटती है

 साथियों
भारत देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए भारत मां के वीर सपूतों ने आजादी की खातिर अपने प्राणों  का बलिदान दे दिया , हालत ज्यों के त्यों, क्रांतिकारियों की पारदर्शिता सोच थी देश को मजबूत स्तंभों पर खड़ा करना , सपनों का भारत आजाद , आर्थिक रूप से संपन्न , सामाजिक समरसता, बौद्धिक संपन्नता , जाति धर्म भेदभाव रहित , सर्व संपदा संपन्न , स्वच्छ राजनीति , व भ्रष्टाचार, अपराध ,मुक्त समाज करके, भारत ,देश को दुनिया में सबसे विकसित रूप में स्थापित करना ऐसी सोच के थे भारत मां के वीर सपूत आजादी से आज तक सरकारें 10% भी उनकी सोच को  आगे लेकर कार्य करें तो देश का उद्धार हो जायेगा , देश को आजादी मिले 7 दशक बीत गए  ,अफसोस आज तक हम अपने शहीद क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा ना दिला सके  देश की सरकारों से   बेचारे क्रांतिकारियों के वंशज आज भी देश की सर्वोच्च संसद और राजनेताओं की चौखट पर  शहीद का दर्जा देने की गुहार सरकार से और देश के नेताओं से लगा रहे हैं , और अनेक सामाजिक संगठनों  भी आवाज उठाकर हार कर बैठ गए  मगर आज तक किसी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी  , देशवासियों की बदौलत वह शहीद माने जाते हैं और जिंदा है    , सरकार , संसद, राज्य सभा  आज भी शहीद मानती हैं यह आरटीआई में खुलासा हुआ है   यह बड़ा गंभीर विषय है जब सरकारें शहीद मानती हैं तो दस्तावेजों में शहीद की उपाधि देने में क्यों पीछे हटती हैं  इससे यह स्पष्ट पता चलता है कि सरकारों की क्रांतिकारियों के प्रति घोर उदासीनता रही है और है    , क्योंकि राजनेताओं को इनसे  चुनावी लाभ नहीं होता यही कारण है सरकार इनकी ओर ध्यान नहीं देती ,  गांधी , नेहरू के समय से ही  सरकारों की क्रांतिकारियों के प्रति  कथनी करनी में  अंतर रहा है  , वर्तमान सरकार से काफी उम्मीद जागी थी , अब उम्मीदों का सफर भी खत्म हो चुका ,  अब तो बचपन की कहानी सी लगती हैं चंदा मामा की ,  हाल ही में 17 जुलाई 2020 , को देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ जी ने भी श्रीनगर में  जवान सैनिकों को संबोधित करते हुए  यह माना  भारत को आजादी मिली है तो   राष्ट्रीय स्वाभिमान से मिली है और सबसे पहले क्रांतिकारियों का नाम लेते हुए कहा था चाहे चंद्र शेखर आजाद , सरदार भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान, आदि ने देश की खातिर बलिदान दिया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा   , अफसोस होता है जब देश के माननीय भाषण में क्रांतिकारियों की कुर्बानी का बयान करते हैं  मगर अमल नहीं करते ,  वास्तविक  इनको क्रांतिकारियों के बलिदान की  चिंता व जरा भी उनके प्रति सम्मान है तो सरकार से शहीद  का भारत दर्जा भारत सरकार से दिलाएं  और सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, शेखर आजाद, अशफाक उल्ला ख़ां, सरदार उधम सिंह सरदार करतार सिंह सराभा जिन्हें भगत सिंह आदर्श गुरु मानते थे , राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, मंगल पांडे आदि को भारत रत्न का दर्जा देकर सच्ची श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित करें
इन के सम्मान में यह मांग निरंतर 5 वर्षों से, आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्त संगठन मुहिम चला कर युवाओं में जन चेतना ला कर सम्मान दिलाने की मांग भारत सरकार से कर रहा है और स्कूल पाठ्यक्रम इनकी जीवनी /बलिदान  ,  न्यायालय सरकारी दफ्तर कॉलेज में इनकी फोटो, इनके नाम पर देश में सार्वजनिक स्थल व   यातायात आदि स्थलों  को इनके नाम से जाना जाए   क्योंकि असली भारत के विधाता ए ही हैं यह मांग भारत सरकार से निरंतर जारी है
आओ ,मिलकर एक होकर, बिना स्वार्थ, भेदभाव रहित होकर, आवाज उठा कर इन के सम्मान में एक नई क्रांति लाएं , और भारत मां के वीर अमर सपूतों को शहीद का दर्जा और  उनका अधिकार हक भारत रत्न से सम्मान दिल कर सच्ची श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित करें   ।
,जो क्रांतिकारियों का नहीं, वह हमारा और देश का नहीं  🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌹🌹🌹🌹🌹🌹🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌹👏👏👏👏👏👏 कोटि कोटि नमन महान भारत मां के वीर सपूतों को
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳। जय हिन्द जय भारत।  इन्कलाब जिंदाबाद
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

Tuesday, July 14, 2020

कोविड19 से संक्रिमित लोगो की चेन न बने, किया बेटियां फाउंडेशन ने जागरूक

कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को  घटाना है बढ़ाना नही

बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने एफ़ ब्लॉक शास्त्री नगर

में  एकजुट भीड़ लगाती महिलाओं को जागरूक किया जो किसी

 कार्यक्रम के लिए इकठ्ठी हुईं थीं कहा,कि यदि वे इस तरह समूह

बनाकर इकठ्ठा होंगी तो ना जाने कब कौन कोरोना से संक्रमित हो

जाएगा पता ही नहीं चलेगा जिससे संक्रिमित लोगो की चेन कितनी

लंबी होगी ढूंढना कठिन होगा।जिसमे उन सभी ने कहा कि हम तो

एक क्षेत्र की ही निवासी हैं हमे कोरोना कैसे होगा, अंजू पाण्डेय ने कहा कि यही सोच को  जागरूक होने की जरूरत है उन्हें घर मे रहने की सलाह दी और बताया कि बाहर जाने पर दो गज की दूरी व मास्क ही हमारे जीवन को सुरक्षित करेगा । संस्था इसी तरह लोगो को जागरूक कर रही है ।

Friday, July 10, 2020

जीवन खतरे से गुजर रहा है

आज दिनांक 10-7-2020, उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ लोहिया नगर काशीराम कॉलोनी में ,  आप  और हम राषटीय भष्ट्राचार आपराध मुकित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के दिशा निर्देश पर,

किया पुनः व्रक्षा रोपण ,पेड़ों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है  , वनों के कट जाने से  मानव जीवन के साथ साथ डर्टी ,जीव जंतु,  का भी जीवन खतरे से गुजर रहा है , ये सब

बातें  मुख्य अतिथि मेरठ  मण्डल प्रभारी सरदार त्रिलोक सिंह ने कहीं
 साथ में  प्रीती   शर्मा  उत्तर प्रदेश सचिव महिला  सभा, अफ़रोज़ जैदी जिला  उपाध्यक्ष महिला सभा   यहाँ पर मौजूद  रहीं तथा  कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारीगण  मौजूद रहे   । 
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳जय हिंद जय भारत, इन्कलाब जिंदाबाद क्रांतिकारी अमर रहें,

कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर होने से सफेद पोशाक धारी अपराधी और मिले अधिकारियों के गुनाहों पर पर्दा

 जिस देश में सुरक्षा के रखवाले सुरक्षित नहीं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहे पाएगा , जब भी देश की भीतरी  सुरक्षा का अधिकांश भार, 80% पुलिस के कंधों पर है  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में  बर्बर घटना  को कुछ राजनेताओं और चंद दला अधिकारियों के सरंक्षण में कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर 8 पुलिस जवानों को शहीद कर दिया    जिसमें डिप्टी एसपी भी शहीद हो गए  इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर एक अपराधी जिले की सीमा से फरार हो जाता है और सरकार सुरक्षा के घेरे को लेकर चारों तरफ से घिर जाती है  और सरकार हर तरह से अपने ऊपर लगे बदनुमा दाग को धोना चाहती हूं  , योगी सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को फरमान जारी होता है पूरे प्रदेश की नाकाबंदी कर दी जाए हर जिले के हिस्ट्रीशीटरों का अपराधी फाइलें  खंगाली जाने लगी वह उनसे पूछ ताछ शुरू कर दी जाती है  कुछ वक्त के लिए मानो ऐसा लगता है जैसे कि अपराध की दुनिया का अंत हो गया और सारे अपराधी भूमिगत हो गए इतनी नाकाबंदी के बावजूद भी शातिर अपराधी  दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देकर जिले की सीमा से फरार होकर अन्य राज्यों में छुप जाता है सैकड़ों किलोमीटर चलने के बावजूद उसे कोई भी रास्ते में नहीं टोकता इसे नाकामी न समझा जाए तो क्या  समझा जाए    जबकि सारे देश में कुख्यात अपराधी के फोटो चिपका दिए गए , कुछ बड़े नेताओं और अधिकारियों को यह डर सताने लगा अगर विकास दुबे पकड़ा जाता है तो बहुत सारे राज खुलेंगे और उनकी गर्दन कानून के शिकंजे में होगी   , विकास के सारे काले कारनामे नेताओं और अधिकारियों के सरंक्षण में  कई वर्षों से विकास के काले कारनामे फल फूल रहे थे यही कारण था कि उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया अगर समय पर कार्रवाई होती तो 8 पुलिस जवानों की शहादत ना जाती , जिस तरह से शातिर अपराधी विकास दुबे के उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर होने से  कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के काले कारनामों  का पर्दा उठाने वाला था यही कारण था उसने साजिश के तहत  मंदिर में सरेंडर किया क्योंकि उसको डर था पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देगी , धार्मिक जगह पर पुलिस एनकाउंटर नहीं कर सकती ,इसी वजह से अपनी गिरफ्तारी  प्री प्लान के साथ दी , अब उसके सरेंडर होने से उन नेताओं और अधिकारियों की रातों की नींद हराम हो गई  जो कभी उसके खास समझे जाते थे ,  और 24 घंटे में  एनकाउंटर  होना तमाम  सवाल खड़ा करने को विवश करता है ,   मानो जैसे सोची समझी साजिश के तहत  बचाया जा रहा हो सरंक्षण  देने वाले नेताओं और अधिकारियों को,  क्योंकि विकास  दुबे ,के एनकाउंटर के साथ सारे काले कारनामे इनके दफन हो गए , इसे कहते हैं एक तीर से दो शिकार , वाह रे सरकार,
वास्तविक अगर सरकार नाकामियों को कामियों में बदलना चाहती हो तो उन लोगों पर शिकंजा कसे जिन राजनेता और अधिकारियों के साथ कुख्यात अपराधी विकास दुबे  के रिश्ते बताए जा रहे हैं और उनके नाम और तस्वीरें सामने आ रहे हैं और यह भी रिकॉर्ड अपराधी का  खंगाला  जाए वह किन किन राजनीतिक पार्टियों में रहा उस वक्त उसके क्या-क्या अपराध रहे  और कार्यवाही क्या हुई उनकी हकीकत सामने आनी चाहिए जो राजनीतिक पार्टियों के नेता अपराधों  में शामिल दोषियों को सख्त सजा दिलाने की आवाज उ रवठा रहे    कुख्यात अपराधी विकास दुबे को अपने किए की सजा उसे मिल गई   ,जनता के सामने अन्य दलो की सरकारों के काम काज की  भी हकीकत सामने आनी चाहिए  ,
अब यह देखना होगा अपराधी को सरंक्षण देने वाले गुनहगारों को सजा दिलाने में कब कामयाब होगी सरकार     
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳   🌹🌷💐🌸🌺

Tuesday, July 7, 2020

संस्था आप और हम ने किया पुनः वृक्षा रोपण

 उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद तहसील टूंडला में संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में   बन्ना रोड स्थित लोड्स शिवा स्कूल में एक दर्जन  पौधे लगाए , श्री बेदी ने कहा प्राकृतिक श्रृष्टि  से  वनों के नष्ट होने से मानव जीवन  संकट से गुजर रहा है , ,सारी दुनियां को

प्रदूषण और बीमारियों ने घेर लिया है  ,पानी का संकट  आदि अनेक समस्याओं से मानस जूझ रहा है , इस से बचने का व अपने जीवन को खुशहाल बनाने एक हो उपाय है देश ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं  तब ही इस श्रृष्टि और मानव जीवन को बचाया जा सकता है
आओ प्रण करें , धरती को बचाएंगे , पौधा हम लगाएंगे , बोलो सारे जय हिन्द,🇮🇳🌹
पदाधिकारीगण  बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष,  समाज सेवी दिलीप गॉड ,  सचिन अमोरिय , नरेंद्र शर्मा स्कूल प्रबंधक ,मुकेश शर्मा , सरदार मनमिंदर सिंह , प्रदेश संरक्षक , सरदार हरपाल सिंह हैप्पी, साजिद अली मंडल अध्यक्ष आगरा , नीटू राठोर , , बंटी पाल मण्डल महासचिव ,  आदि

Monday, July 6, 2020

अफ़रोज़ जैदी बनी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला सभा मेरठ...... संस्था आप और हम राष्ट्रीय

आपको बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि  क्रांतिकारी संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री बी एस बेदी के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ ,बी जी 2 बीएसयूपी ,  काजीपुर लोहिया नगर  निवासी, समाजसेविका  अफ़रोज़ जैदी को  मेरठ मंडल प्रभारी सरदार त्रलोक सिंह ने  मेरठ के जिला उपाध्यक्ष महिला सभा के पद पर मनोनीत किया है , श्रीमती जैदी के आने से  संगठन को मजबूती मिलेगी और महिला सशक्तिकरण   शक्ति बढ़ेगी और क्रांतिकारियों के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा  ,  संगठन में  निः स्वार्थ भावना से बिना किसी भेदभाव के   सभी के साथ समानता का व्यवहार करेंगी देश और समाज हित में सेवा करेंगी , संस्था इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करती है 
संगठन के सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ज़मीर आलम राष्ट्रीय प्रवक्ता, सरदार कंवल प्रीत सिंह राष्ट्रीय सचिव ,  श्री देवेन्द्र कुमार यादव उत्तर प्रदेश प्रवक्ता श्री रमेश पाराशर उत्तर प्रदेश महासचिव , श्री राहुल कुलश्रेष्ठ उत्तर प्रदेश संरक्षक, सरदार मनमिंदर सिंह उत्तर प्रदेश संरक्षक श्री अखिलेश पचौरी उत्तर प्रदेश महासचिव , शालिनी कपूर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा , श्रीमती हरमीत कौर उत्तर प्रदेश महासचिव,  सरदार शैलेन्द्र सिंघ महासचिव मध्यप्रदेश , श्री कपिल वर्मा महासचिव साउथ  दिल्ली , श्री सेवनथ संगठन मंत्री हरियाणा प्रदेश , श्री मनोज मिश्रा प्रदेश प्रभारी, सरदार प्रीतम सिंह उत्तर प्रदेश सचिव , श्रीमती अमरजीत कौर उत्तर प्रदेश सचिव महिला सभा,  श्री साजिद अली मंडल अध्यक्ष आगरा  सरदार त्रलोक सिंघ मंडल प्रभारी मेरठ , बंटी पाल मण्डल महासचिव आगरा आदि

Sunday, July 5, 2020

ज़ाहिद सैफ़ी बने गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष

 *सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत द्वारा बनाये गए गुजरात राज्य के प्रदेश अध्यक्ष*

हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के कुनबा बढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अख़लाक़ सैफ़ी प्रधान जी और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी जी की संतुति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी जी द्वारा एफ जी टावर, खानपुर, अहमदाबाद (गुजरात) निवासी प्रिय साथी ज़ाहिद सैफ़ी पुत्र मोहम्मद आरिफ सैफ़ी जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको गुजरात राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जाता हैं।
उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कोविड19 के बढ़ते खौफ को कम करने के लिए जागरूक कर रही है - बेटियाँ फाउंडेशन

कोरोना वायरस के खौफ को कम करने के लिए बेटियां फाउंडेशन शहर की जनता को जागरूक करने के लिए दीवारों पर स्लोगन लिख

रही है ताकि आते जाते लोग पढ़े और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें क्योंकि ये बीमारी खांसने से, छीकने से व छूने से


होती है उसके लिये केवल घर मे रहना, बार बार हाथ धोना, मास्क पहनना व दुसरो से दो गज की दूरी बनानी जरूरी है जिससे हर



व्यक्ति इस बीमारी से दूर होगा और दिनोंदिन बढ़ती संक्रिमित संख्या की चेन टूटेगी तो ही इस महामारी से छुटकारा मिल सकता है। अध्यक्ष अंजू पाण्डेय के साथ इस मुहिम में संस्था टीम में रेनु जिंदल व पूनम गुप्ता का विशेष सहयोग रहा , जिन्होंने घर घर मे लोगो को जागरूक भी किया,संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के वाइस चेयरमैन व राज्य सचिव ने किया पोधारोपण

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वाधान एवम ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम महेश्वरी जट में किया गया वृक्षारोपण।
सरकार के आदेशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार के दिशा


निर्देश पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया गया। पोधारोपन करते हुए स्टेट वाइस चेयरमैन डॉ फ़रमान अहमद ने कहा कि पेड़ हमारे लिए अत्यंत आवश्यक हैं हमे वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पोधों का सम्मान करना चाहिए क्यूंकि पेड़ ही हमारा

जीवन है यदि कोई एक पेड़ काटता है तो हमें वहां सौ पेड़ लगाने चाहिए एवम उस व्यक्ति को समझाना चाहिए। साथ ही साथ गर्मी को मद्देनजर रखते हुए डॉ फ़रमान अहमद ने कहा कि मेरी जनता से गुज़ारिश  है कि सभी लोग पक्षियों के लिए अपनी अपनी छतों पर पानी की व्यवस्था करें ताकि किसी भी पक्षी को पानी की किल्लत ना हो ।
 वहीं उत्तर प्रदेश से राज्य सचिव मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि हमें हरसंभव ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि हम पेड़ पोधो को सुरक्षित स्थानों पर लगाएं एवम पेड़ों को

 अनावश्यक रूप से ना काटा जाए। क्योंकि आज की प्रदूषण भरी जिंदगी में शुद्ध वायु नहीं मिल पाती है पेड़ प्रत्येक स्थिति में हमारे लिए अत्यंत आवश्यक एवम लाभकारी होते हैं। वृक्षारोपण के दौरान

स्टेट वाइस चेयरमैन डा फरमान अहमद ,राज्य सचिव मुकेश कुमार सैनी,चेयरमैन के सहायक राजवीर सिंह,समाजसेवी डा इकबाल अहमद, मो सुएब ,तसलीम अहमद, मो अरसलान,डा सागर , विनीत कुमारआदि लोग उपस्थित रहे ।

Friday, July 3, 2020

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के महामंत्री हृदयेश सिंह ने फिर से एक मिसाल कायम की मात्र दो घंटे में रक्त देकर प्रसूतिका की बचाई जान

3 जुलाई 2020 मथुरा  (  विनोद दीक्षित ) जैन हॉस्पिटल मथुरा में एक महिला को प्रसव के दौरान दो जुंडवा बच्चे होने से रक्तचाप हो गया l जिसके चलते उसकी हालत खराब हो गई, और विशेष तरीके से हुए रक्त चाप के चलते महिला की हालत चिंता जनक हो गई और उसका हीमो ग्लोविना बहुत ही कम हो गया जिसके चलते डॉ ने उसके महिला का ब्लड चेक किया तो पता चला उसका ग्रुप ( A-) ए नेगेटिव है जो की हजारों लोगों में भी नहीं मिलता है l रिश्तेदारों से खून चढ़ाने की बोला तो उनके हाथ पैर फूल गए और अपने निजी संबंधियों और रिश्तेदारों से सम्पर्क करने के बाद जब कहीं भी खून चढ़ाने के लिए नहीं मिला तो मथुरा की ब्लड बैंको में सम्पर्क साधा तो वहां ए नेगेटिव खून की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो परिवार ने सोशल मीडिया का सहारा लेने के साथ  गूगल पर सर्च किया ।

सर्च में सरकारी रक्तदाता सूची में अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों की लिस्ट मिली तो तुरंत ही  अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के महामंत्री हृदयेश सिंह से सम्पर्क किया गया  हृदयेश सिंह ने कहा कि कि मैं इस समय भारत में नहीं हूं लेकिन आप को खून जरूर मिल जायेगा मेरा काम ही समाज के लिए है  उन्होंने कहा कि आप चिंता न करें में आप को दो तीन  घंटे में फोन पर बात करता हूँ अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश महासचिव  मोहन श्याम शर्मा  को मोबाईल सम्पर्क साधा और उन्हें लाइफ केयर ब्लड बैंक NH 2 हाईवे मथुरा पर बुला कर निर्देशक बृजेश शर्मा के निर्देशन में उनसे रक्त लेकर प्रसुतिका की जान बचाई जा सकी ।
ऐसे व्यक्तियों से प्रेरणा मिलती है की रक्तदान जीवन का वह महत्वपूर्ण दान होता है जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।   हृदयेश सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए अपने लिए तो सभी जीते हैं  असली जीवन तो परोपकार के उद्देश्य से जीने में है और हमारे मार्ग दर्शक     सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर  डॉ  एमपी सिंह
, और एम वी एन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव रतन फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ तरुण विरमानी हैं इनके कारण मैं भी एक अच्छा इंसान बनने का मौका मिला है मैं तो बहुत ही भाग्यशाली हूँ कि मेरे पास भी महान व मार्गदर्शन देने के लिए लिये गुरु मेरे पास हैं व मुझे सेवा करने में मदद करने में बहुत ही खुशी मिलती है ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव वा ने इससे पहले भी अनेकों बार लोगों की जान बचाने के लिए स्वयं की स्वेच्छा से 44 बार रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया है l इस नेक काम के लिए प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही आने वाले समय में ट्रस्ट  के द्वारा उनको सम्मानित किया जाएगा l  इस अवसर पर  ट्रस्ट  के  राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर लखन रावत, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा,  मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, दिनेश प्रसाद, सुदर्शन सिंह व  बहुत से व गणमान्य लोगों ने तुरंत ही एक दूसरे से जुड़े व खून का कर महिला की जान बचाने में कामयाब हो गए