Sunday, July 5, 2020

ज़ाहिद सैफ़ी बने गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष

 *सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत द्वारा बनाये गए गुजरात राज्य के प्रदेश अध्यक्ष*

हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के कुनबा बढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अख़लाक़ सैफ़ी प्रधान जी और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी जी की संतुति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी जी द्वारा एफ जी टावर, खानपुर, अहमदाबाद (गुजरात) निवासी प्रिय साथी ज़ाहिद सैफ़ी पुत्र मोहम्मद आरिफ सैफ़ी जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको गुजरात राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जाता हैं।
उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कोविड19 के बढ़ते खौफ को कम करने के लिए जागरूक कर रही है - बेटियाँ फाउंडेशन

कोरोना वायरस के खौफ को कम करने के लिए बेटियां फाउंडेशन शहर की जनता को जागरूक करने के लिए दीवारों पर स्लोगन लिख

रही है ताकि आते जाते लोग पढ़े और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें क्योंकि ये बीमारी खांसने से, छीकने से व छूने से


होती है उसके लिये केवल घर मे रहना, बार बार हाथ धोना, मास्क पहनना व दुसरो से दो गज की दूरी बनानी जरूरी है जिससे हर



व्यक्ति इस बीमारी से दूर होगा और दिनोंदिन बढ़ती संक्रिमित संख्या की चेन टूटेगी तो ही इस महामारी से छुटकारा मिल सकता है। अध्यक्ष अंजू पाण्डेय के साथ इस मुहिम में संस्था टीम में रेनु जिंदल व पूनम गुप्ता का विशेष सहयोग रहा , जिन्होंने घर घर मे लोगो को जागरूक भी किया,संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के वाइस चेयरमैन व राज्य सचिव ने किया पोधारोपण

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वाधान एवम ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम महेश्वरी जट में किया गया वृक्षारोपण।
सरकार के आदेशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार के दिशा


निर्देश पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया गया। पोधारोपन करते हुए स्टेट वाइस चेयरमैन डॉ फ़रमान अहमद ने कहा कि पेड़ हमारे लिए अत्यंत आवश्यक हैं हमे वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पोधों का सम्मान करना चाहिए क्यूंकि पेड़ ही हमारा

जीवन है यदि कोई एक पेड़ काटता है तो हमें वहां सौ पेड़ लगाने चाहिए एवम उस व्यक्ति को समझाना चाहिए। साथ ही साथ गर्मी को मद्देनजर रखते हुए डॉ फ़रमान अहमद ने कहा कि मेरी जनता से गुज़ारिश  है कि सभी लोग पक्षियों के लिए अपनी अपनी छतों पर पानी की व्यवस्था करें ताकि किसी भी पक्षी को पानी की किल्लत ना हो ।
 वहीं उत्तर प्रदेश से राज्य सचिव मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि हमें हरसंभव ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि हम पेड़ पोधो को सुरक्षित स्थानों पर लगाएं एवम पेड़ों को

 अनावश्यक रूप से ना काटा जाए। क्योंकि आज की प्रदूषण भरी जिंदगी में शुद्ध वायु नहीं मिल पाती है पेड़ प्रत्येक स्थिति में हमारे लिए अत्यंत आवश्यक एवम लाभकारी होते हैं। वृक्षारोपण के दौरान

स्टेट वाइस चेयरमैन डा फरमान अहमद ,राज्य सचिव मुकेश कुमार सैनी,चेयरमैन के सहायक राजवीर सिंह,समाजसेवी डा इकबाल अहमद, मो सुएब ,तसलीम अहमद, मो अरसलान,डा सागर , विनीत कुमारआदि लोग उपस्थित रहे ।

Friday, July 3, 2020

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के महामंत्री हृदयेश सिंह ने फिर से एक मिसाल कायम की मात्र दो घंटे में रक्त देकर प्रसूतिका की बचाई जान

3 जुलाई 2020 मथुरा  (  विनोद दीक्षित ) जैन हॉस्पिटल मथुरा में एक महिला को प्रसव के दौरान दो जुंडवा बच्चे होने से रक्तचाप हो गया l जिसके चलते उसकी हालत खराब हो गई, और विशेष तरीके से हुए रक्त चाप के चलते महिला की हालत चिंता जनक हो गई और उसका हीमो ग्लोविना बहुत ही कम हो गया जिसके चलते डॉ ने उसके महिला का ब्लड चेक किया तो पता चला उसका ग्रुप ( A-) ए नेगेटिव है जो की हजारों लोगों में भी नहीं मिलता है l रिश्तेदारों से खून चढ़ाने की बोला तो उनके हाथ पैर फूल गए और अपने निजी संबंधियों और रिश्तेदारों से सम्पर्क करने के बाद जब कहीं भी खून चढ़ाने के लिए नहीं मिला तो मथुरा की ब्लड बैंको में सम्पर्क साधा तो वहां ए नेगेटिव खून की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो परिवार ने सोशल मीडिया का सहारा लेने के साथ  गूगल पर सर्च किया ।

सर्च में सरकारी रक्तदाता सूची में अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों की लिस्ट मिली तो तुरंत ही  अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के महामंत्री हृदयेश सिंह से सम्पर्क किया गया  हृदयेश सिंह ने कहा कि कि मैं इस समय भारत में नहीं हूं लेकिन आप को खून जरूर मिल जायेगा मेरा काम ही समाज के लिए है  उन्होंने कहा कि आप चिंता न करें में आप को दो तीन  घंटे में फोन पर बात करता हूँ अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश महासचिव  मोहन श्याम शर्मा  को मोबाईल सम्पर्क साधा और उन्हें लाइफ केयर ब्लड बैंक NH 2 हाईवे मथुरा पर बुला कर निर्देशक बृजेश शर्मा के निर्देशन में उनसे रक्त लेकर प्रसुतिका की जान बचाई जा सकी ।
ऐसे व्यक्तियों से प्रेरणा मिलती है की रक्तदान जीवन का वह महत्वपूर्ण दान होता है जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।   हृदयेश सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए अपने लिए तो सभी जीते हैं  असली जीवन तो परोपकार के उद्देश्य से जीने में है और हमारे मार्ग दर्शक     सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर  डॉ  एमपी सिंह
, और एम वी एन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव रतन फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ तरुण विरमानी हैं इनके कारण मैं भी एक अच्छा इंसान बनने का मौका मिला है मैं तो बहुत ही भाग्यशाली हूँ कि मेरे पास भी महान व मार्गदर्शन देने के लिए लिये गुरु मेरे पास हैं व मुझे सेवा करने में मदद करने में बहुत ही खुशी मिलती है ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव वा ने इससे पहले भी अनेकों बार लोगों की जान बचाने के लिए स्वयं की स्वेच्छा से 44 बार रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया है l इस नेक काम के लिए प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही आने वाले समय में ट्रस्ट  के द्वारा उनको सम्मानित किया जाएगा l  इस अवसर पर  ट्रस्ट  के  राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर लखन रावत, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा,  मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, दिनेश प्रसाद, सुदर्शन सिंह व  बहुत से व गणमान्य लोगों ने तुरंत ही एक दूसरे से जुड़े व खून का कर महिला की जान बचाने में कामयाब हो गए

Tuesday, June 30, 2020

संस्था आप और हम के जिला मीडिया प्रभारी बने वरिष्ठ पत्रकार जावेद अली

बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि  उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद तहसील टूंडला निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री जावेद अली को  क्रांतिकारी संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश महासचिव श्री रमेश पाराशर ने  जिला फिरोजाबाद का वरिष्ठ मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है , श्री जावेद के आने से क्रांतिकारियों की मुहिम     को मीडिया के माध्यम से आवाज उठार  आगे बढ़ाएंगे और संगठन   में मीडिया  से संबंधित कार्यों की भूमिका  निह स्वार्थ भावना से  सेवा करेंगे , संस्था इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करती है
सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए
जावेद अली को हार्दिक शुभकामनाएं दी
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष  , ज़मीर आलम राष्ट्रीय प्रवक्ता,  ,सरदार कंवलप्रीत सिंघ राष्ट्रीय सचिव , रमेश पाराशर उत्तर प्रदेश महासचिव, सरदार मनमिंदर सिंह प्रदेश संरक्षक , सतेंद्र धाकरे वरिष्ठ पत्रकार अमर उजाला / जिला फिरोजाबाद संरक्षक, साजिद अली मंडल अध्यक्ष आगरा,  बंटी पाल मण्डल महासचिव आदि ने

Sunday, June 28, 2020

रामपुर के शाहज़ेब उर्फ शेज़ी सैफ़ी बने सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत द्वारा जिला अध्यक्ष रामपुर

हमेशा से हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल रहा सैफ़ी समाज का अपना लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन *सैफ़ी संघर्ष समिति* (पंजीकृत) के *कुनबा बढ़ाओ अभियान* को आगे बढ़ाते हुए "सैफ़ी संघर्ष समिति" पंजीकृत के
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री *हसीन अहमद सैफ़ी* जी के निर्देशानुसार, प्रदेश सचिव *अख़्तर सैफ़ी* जी की सन्तुति पर कोर कमेटी उत्तर प्रदेश की सहमति के बाद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री *आबिद सैफ़ी* उर्फ *सैफ़ी हिंदुस्तानी* जी द्वारा जनपद रामपुर निवासी प्रिय साथी *शाहज़ेब सैफ़ी उर्फ शेज़ी पुत्र मोहम्मद आक़िब सैफ़ी* जी की समाज के प्रति निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए आपको *जनपद रामपुर* का *जिला अध्यक्ष* मनोनीत किया जाता हैं।

उम्मीद है कि आप सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) को ओर अधिक मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय *हसीन अहमद सैफ़ी* जी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष माननीय *सैफ़ी हिंदुस्तानी* जी एवं संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

*सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी) परिवार आपकी*
*उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।*

प्रतिलिपि:- सादर सूचनार्थ प्रेषित...
हसीन अहमद सैफ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
सैफ़ी हिंदुस्तानी (अध्यक्ष, उ.प्र.)
एड. हनीफ़ सैफ़ी (प्रदेश सलाहकार मंत्री)
हाजी शमीम आलम सैफ़ी (प्रदेश महासचिव)
अफ़ज़ल सैफ़ी (प्रभारी, उ.प्र.)
अख़्तर सैफ़ी (प्रदेश सचिव)
आरिफ़ सैफ़ी (अध्यक्ष,पश्चिम उ.प्र.)

    भवदीय...

    श्री *अरशद सैफ़ी*
मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश)
सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजीकृत)
कोरोना योद्धाओं को सलाम!!
अभियान के तहत
आज पीपाड़ सिटी जोधपुर राजस्थान में विशाल सम्मान समारोह  आयोजित हुआ।
जिसमे   राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भागीरथ गहलोत, राष्ट्रीय प्रभारी सुरेंद्र सिंह नारवा,प्रीतम सिंह चौहान,धर्मेंद्र उपाध्याय समेत प्रदेश जिला कमेटी भी  शामिल हूई।
सभी कार्यकर्ता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए  कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया।पीपाड़ शहर के  पालिका अध्यक्ष महेंद्र जी कच्छावा, SDM शैतान Singh Rajpurohit, सीआई प्रेमदान रत्नु , एवं अन्य प्रशासनिक  अधिकारियों सहित 25 लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के  दिनेश कच्छावा को शहर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हारेगा कोरोना, जीतेगा इंडिया
मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली

Saturday, June 27, 2020

सरदार कंवलप्रीत सिंह बने राष्ट्रीय सचिव संस्था आप और हम

आपको बड़े हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है कि  क्रांतिकारी संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन  की केंद्रीय कमेटी की सर्वसहमति से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी ने  उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के निवासी  युवा  समाजसेवी सरदार कंवलप्रीत सिंघ सचदेवा को पुनः संस्था   की केंद्रीय कमेटी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है    सिंह के आने से  संस्था को युवा शक्ति  ऊर्जा मिलेगी  , और क्रांतिकारियों की मुहिम को  आगे बढ़ाने में सहायक होंगे , संस्था इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करती है
  नवनियुक्त पदाधिकारी  महोदय को सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज़मीर आलम राष्ट्रीय प्रवक्ता ,   राहुल कुलश्रेष्ठ उत्तर प्रदेश संरक्षक   रमेश पाराशर उत्तर प्रदेश महासचिव, देवेन्द्र कुमार यादव उत्तर प्रदेश प्रवक्ता , सरदार मनमिंदर सिंह उत्तर प्रदेश संरक्षक , मनोज मिश्रा उत्तर प्रदेश प्रभारी अखिलेश पचौरी उत्तर प्रदेश महासचिव , सरदार शैलेन्द्र सिंघ महासचिव मध्यप्रदेश , कपिल वर्मा साउथ दिल्ली प्रदेश महासचिव , शालिनी कपूर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष , हरमीत कौर महासचिव उत्तर प्रदेश , साजिद अली बाबा मंडल अध्यक्ष आगरा , सरदार त्रलोक सिंह  प्रभारी मेरठ मंडल, बंटी पाल महासचिव मंडल आगरा ,  विमल जैन आदि

Friday, June 26, 2020

नुंह 25 जून 2020 एसओएस भारतीय बालग्राम द्वारा संचालित परिवार सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत मालब गांव के 76, टपकन के 70 तथा रेहना के 71गरीब परिवारों को कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु , पुनः खाद्य सामग्री मुहैया कराई गई

बता दें कि इससे पहले अप्रैल तथा मई  माह में भी खाद्य सामग्री वितरित की गयी थी l  इसमें प्रत्येक पैकेट में 50 किलो आटा, 10 किलो चावल  5 किलो दाल तथा 6 किलो  चीनी, 1किलो सूखा दुध,  5 किलो सरसो तेल  तथा 3 किलो नमक वितरीत किया गया 

नूह ब्लाक के तीन गाँवो  रेहना, टपकन तथा मालब से कुल 217 परिवारों  को एसओएस भारतीय बालग्राम द्वारा खाद्य सामाग्री वितरीत की गयी | इस दौरान लोगों को महामारी से बचने के लिए प्रोजेक्ट इंचार्ज श्री राजेश सिंह ने विडिओ कॉलिंग द्वारा  जागरूक किया   , तथा लॉक डाउन का पालन करने के लिए समझाया

|साथ  ही उन्होंने सभी लाभार्थी परिवारों की देखभाल करने वाली माताओं से बच्चो की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने के लिए आह्वान किया I सामान वितरण के दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया | इस अवसर पर लोगों  को जागरुक  करते हुए श्री

लक्ष्मण सिंह ने सभी लाभार्थी परिवारों को घर पर साफ सफ़ाई  रखने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के लिए अवगत कराया |  उन्हें यह भी बताया गया कि लोग कोविड-19 के इस युद्ध के  प्रमुख सिपाही डॉक्टर्स  नर्स पुलिस  एवं सफाई कर्मियों का

सम्मान करें और साथ ही उनके  स्वस्थ रहने के लिए  ईश्वर से कामना करें |सामाग्री वितरण में टपकन के सरपंच श्री ताज मोहम्मद जी ने लोंगो की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया तथा एस ओ एस संस्था के कार्यों की सरहना की I मालब गावं के सरपंच मोहम्मद

साबिर ने भी लोंगो को इस महामारी मे धैर्य रखने का सूझाव दिया तथा मालब गाँव  के गरीब परिवारों की मदद करने का भरोसा दिया l    इस अवसर पर एसओएस बालग्राम के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री लक्ष्मण  सिंह, आनन्द पांडे,  पप्पू लाल मीना तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं सहयोगी मेहराब खान,मोहम्मद इरफान, ज़ाकिर हुसैन व  खालिद हुसैन,  श्रीमति पूजा आदि उपस्थित रहे |

Tuesday, June 23, 2020

पूर्व चेयरमैन नूर इदरीसी सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त



       कन्नौज। 21 जून 2020 का दिन तंज़ीम के लिये एक नई खुश खबरी लेकर आया संस्था के चीफ ऑर्गनाइज़र हाजी हयात हुसैन इदरीसी ने तंज़ीम के ज़िम्मेदारों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बहाल करने का ऐलान किया,  उन्होंने तंज़ीम के पूर्व अध्यक्ष रहे और वर्तमान कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद बिल्हौर के चेयरमैन रहे,शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार रहे नूर इदरीसी को उ प्र कार्यकारिणी की दोबारा से ज़िम्मेदारी सौंपी। हाजी हयात इदरीसी ने कहा कि चूंकि मैं अब काफी अर्से से बीमारी की वजह और बढ़ती उम्र की वजह से काफी कमजोर हो गया हूँ इसलिये संगठन की ज़िम्मेदारी निभाने में असमर्थ हूँ और इस लिए अपने ओहदे से त्याग पत्र दे रहा हूँ और ये ज़िम्मेदारी नूर इदरीसी साहब को सौंप रहा हूँ।
सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया की उ प्र कार्यकारिणी के नवनियुक्त अध्यक्ष जनाब नूर इदरीसी बेहद तजुर्बेकार व दानिशवर शक़सीयत हैं।
           आप ने 1961 में डी एन कॉलेज तिर्वा कन्नौज से साइन्स में इंटर किया था, उसके बाद आई टी आई किया, शुरू में सरकारी प्राइमरी स्कूल में नौकरी की, उसके बाद वही से बी टी सी और बी एड किया , इसके बाद बिल्हौर के पास चौबिगही में स्कूल खोला , उसके संस्थापक प्रधानाचार्य बने।
1974 में राजनीति में आये , युथ कांग्रेस में तहसील और ज़िले के पदाधिकारी रहे, जब लखनऊ से 1990-91 में जब राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र हिंदी में शुरू हुआ तो बिल्हौर तहसील के प्रभारी बने, उसके बाद जब दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र प्रारम्भ हुआ तब उसके बिल्हौर तहसील के प्रभारी बने।पत्रकारिता में आने के बाद राजनीति छोड़ दी।
1995 में जब पहली बार बिल्हौर को टाउन एरिया से नगर पालिका का दर्जा मिला तो नगर निकाय के चुनाव में 1995 में बिल्हौर से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गये ,वर्ष 2000 में बिल्हौर इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू किया ,अंजुमन इदरीसिया की स्थापना के 50 वें वर्ष के प्रारम्भ में चीफ आर्गेनाइजर हाजी हयात हुसैन इदरीसी ने बिरादरी की ऐसी अज़ीम हस्ती को एक बार फिर क़ौम की फ़लाह व बहबूद की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
नव नियुक्त अध्यक्ष जनाब नूर इदरीसी ने कहा कि तंज़ीम से पूरी क़ौम को बड़ी उम्मीदें वाबस्ता हैं , उन उम्मीदों पर तंज़ीम खरी उतरेगी। उन्होंने ने कहा इस वक़्त इस महामारी के चलते जल्दी कोई मीटिंग नही हो पायेगी मगर जो तरीक़ा नेशनल कन्वेनर इं अहमद मुबीन इदरीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये लोगों से राब्ता करने का शुरू किया है वो चलता रहेगा।
   उन्होंने कहा कि वो सामाजिक कामो को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये लगातार फोन पर तंज़ीम के कारकुनों और इदरीसी अवाम से राब्ता करते रहेंगें। चीफ साहब ने अपने पैग़ाम में कि नई ऊर्जा वाली और पुराने तजुर्बे वाली यही एक तंज़ीम है जिसको अंजुमन इदरीसिया के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आगे के सब फैसले अब नूर साहब लेंगे, मेरी दुआएं आप सबके साथ हैं।
चीफ आर्गेनाइजर हाजी हयात हुसैन इदरीसी द्वारा नूर इदरीसी को अंजुमन इदरीसिया के उ प्र कार्यकारिणी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने इस फैसले का डॉक्टर सखावत हुसैन इदरीसी ,मास्टर इश्तियाक अहमद इदरीसी  अब्बुल हसन, गम्मू इदरीसी मुन्नू इदरीसी ,रफी अहमद इदरीसी मास्टर इकबाल इदरीसी मास्टर अली हसन इदरीसी ,अशरफ इदरीसी ,उमर इदरीसी आफताब अहमद इदरीसी आदि ने खैरमकदम किया और कहा कि नूर इदरीसी साहब के तजुर्बे से क़ौम के फलाही कामों को तेजी से आगे बढ़ाने में फायदा मिलेगा।

Sunday, June 21, 2020

महिला आशा ज्योति हेल्पलाइन 181 द्वारा बनत कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

शामली। । इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी पारूल चैधरी, नीलम, कांस्टेबिल आंचल, प्रमोद व कर्मवीर ने सोशल डिस्टेंस का पालन

करते हुए योगाभ्यास किया। पारूल चैधरी ने कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक मजबूती है और कोरोना से मुकाबला करने के

लिए शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग का प्रतिदिन अभ्यास करने का भी आहवान किया।

शहीदों को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सहसंयोजक डॉ नफ़ीस गुलरेज़ अंसारी बुनकर एवम कामगार प्रकोष्ठ ने नूरपुर में धामपुर चोक स्थित अपने आवास पर श्रद्धांजलि सभा मे चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
गुलरेज़ अंसारी ने चीन के सामान का बहिष्कार करने तथा चीन के मोबाईल ऐप को भी अपने अपने फोन से हटाने का आह्वान किया ।श्रद्धांजलि सभा मे इरशाद अहमद,मो उमैर, गुल मोहम्मद, सलमान अहमद, तक़दीस गुलरेज़ अंसारी,अनवर अली,मो अज़ीम, आदि उपस्थित थे ।

Saturday, June 20, 2020

कुमारी काजल बाल्मीकि को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा बनाया

आज दिनांक 20 जून 2020 को भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच भारत महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुमारी काजल बाल्मीकि निवासी मोहल्ला पंसारी यान वाल्मीकि कॉलोनी जनपद शामली उत्तर प्रदेश को मनोनीत किया है इनसे आशा व्यक्त की है की प्रदेश में महिलाओं को जागरूक कर उनके हक अधिकार के लिए उनके सम्मान के लिए जन अधिकार के लिए जागरूक करेंगी और प्रदेश को एक महिला नवशक्ति की टीम गठित करके संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी ऐसी आशा व्यक्त की है इस अवसर पर कुमारी काजल वाल्मीकि ने कहां की महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है और महिलाओं को जागरूक कर आगे बढ़ने का अवसर समाज को देना होगा महिलाओं को बराबर का अधिकार वह सम्मान मिलेगा तभी देश आगे बढ़ेगा जिस देश में  महिलाएं मजबूत होंगी वह देश भी मजबूत होगा इस अवसर पर कुमारी काजल को संगठन के लोगों ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं इस अवसर पर राजेश देवी अनुराधा देवी कुमारी करुणा अरुण झंझोट नंदू प्रसाद वाल्मीकि विशाल कुमार उपस्थित रहे भवदीय अरविंद झंझोट मोबाइल नंबर 94 57 77 16 39